Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

त्योहारों से पहले महंगाई की मार:1000 रुपए का हो सकता है घरेलू LPG सिलेंडर, इस पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह बंद कर सकती है सरकार

त्योहारों से पहले महंगाई की मार:1000 रुपए का हो सकता है घरेलू LPG सिलेंडर, इस पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह बंद कर सकती है सरकार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली बढ़ती महंगाई में आम आदमी को एक और झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में ग्राहकों को प्रति LPG सिलेंडर 1,000 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। सरकार LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद कर सकती है। हालांकि, LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाने पर सरकार का क्या विचार है, ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है। लेकिन सरकार के एक आंतरिक मूल्यांकन में ये बात सामने आई है कि उपभोक्ता एक सिलेंडर के लिए 1,000 रुपए तक देने के लिए तैयार हैं।https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/poll/XPizjbLMys1q LPG सिलेंडर को लेकर सरकार के दो रुखमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक LPG सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर सरकार दो रुख अपना सकती है। पहला ये कि सरकार या तो अभी जैसा चल रहा है चलने दे। दूसरा कि उज्ज्वला योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी दी जाए। हालांकि, सब्सिडी देने के बारे में अभी ...
धनबाद में जज की हत्या का मामला:हाईकोर्ट में CBI ने बताया- जज को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी, साजिश करने वालों तक CBI जल्द पहुंचेगी

धनबाद में जज की हत्या का मामला:हाईकोर्ट में CBI ने बताया- जज को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी, साजिश करने वालों तक CBI जल्द पहुंचेगी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
रांची धनबाद के जज उत्तम आनंद की हत्या मामले की सुनवाई गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। इस दौरान CBI के जॉइंट डायरेक्टर ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, 'CBI हर एंगल पर जांच कर रही है। अभी जांच जारी है और किसी भी एंगल को नहीं छोड़ा जाएगा।' CBI के जॉइंट डायरेक्टर ने कहा, 'पकड़े गए दो आरोपियों में से एक प्रोफेशनल मोबाइल चोर है। वह जांच एजेंसी को हर बार नई कहानी बताकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन CBI के 20 ऑफिसर उससे कड़ाई से पूछताछ कर रहे हैं। अब बिल्कुल साफ हो गया है कि जज को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी। इसकी साजिश करने वालों तक जल्द CBI पहुंच जाएगी।' 16 सितंबर को हुई पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CBI जांच पर नाराजगी जताई थी। कोर्ट ने CBI के जोनल डायरेक्टर को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था, 'CBI हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट दे...
आनंद गिरि के दोस्तों से खास बातचीत:बोले- दूसरे बच्चों से अलग था ‘अशोक’, 12 साल की उम्र में अध्यात्म भाव जागा; 15 से ज्यादा भाषाएं जानता है

आनंद गिरि के दोस्तों से खास बातचीत:बोले- दूसरे बच्चों से अलग था ‘अशोक’, 12 साल की उम्र में अध्यात्म भाव जागा; 15 से ज्यादा भाषाएं जानता है

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और प्रयागराज स्थित बाघंबरी गद्दी मठ के महंत नरेंद्र गिरि के सुसाइड केस से अब CBI पर्दा हटाएगी। प्रदेश की योगी सरकार ने महंत की मौत की CBI जांच कराने के लिए केंद्र से सिफारिश की है। संतों ने भी यही मांग उठाई थी। उधर, जेल भेजे गए महंत के शिष्य आनंद गिरि और लेटे हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी को सेंट्रल नैनी जेल में हाई सिक्योरिटी में रखा गया है। महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। मामले में मिले कथित सुसाइड नोट में उनके शिष्य आनंद गिरि का जिक्र है। अपने ही गुरु को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आनंद गिरि की लाइफ स्टाइल भी काफी विवादों में रही है। भीलवाड़ा के सरेरी गांव से सांतवीं में पढ़ने वाला अशोक चोटिया बिना किसी को बताए घर से चला गया था। अशोक 12 साल बाद आनंद गिरि बनकर अपने गांव आया था। आनंद गिरि घर से निकलने क...
रिश्वतखोर थानेदार को भेजा जेल

रिश्वतखोर थानेदार को भेजा जेल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
नौ हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने किया था गिरफ्तारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नौ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए श्रीगंगानगर जिला अधीन हिन्दुमलकोट पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद मीणा को एसीबी हनुमानगढ़ ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। रिश्वतखोर एएसआई प्रहलाद मीणा (48) पुत्र जगनलाल मीणा निवासी ग्राम मीणापुरा तहसील टोडाभीम जिला करौली को एसीबी हनुमानगढ़ की टीम ने श्रीगंगानगर स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो न्यायालय में पेश किया। एएसआई प्रहलाद मीणा ने दुष्कर्म के मामले में राजीनामा करवा पहले शिकायतकर्ता से 13 हजार रुपए ले लिए थे। उसी मामले में महिला की ओर से दोबारा शिकायत करने की बात कह थानेदार ने फिर राजीनामा करवाने की बात कह 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। गौरतलब है कि गुरबचन सिंह (28) पुत्र जीतसिंह रायसिख निवासी गांव 3 सी बड़ी प...
जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय कुर्क, सील किया गया कक्ष

जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय कुर्क, सील किया गया कक्ष

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
एंबुलेंस से हुई दुर्घटना का कलीम ने देने का मामलाश्रीगंगानगर। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी(पीएमओ) के कार्यालय को आज श्रम न्यायालय के एक मामले को लेकर अचानक कुर्क करते हुए सील कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 11बजे न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार संजय बिंदल और अन्य कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पीएमओ डॉ बीएस चौहान की गैरमौजूदगी में कार्यालय के मेज, कुर्सी, फ्रिज, सोफा सेट तथा एयर कंडीशन को कुर्क करते हुए दरवाजे पर सील लगाकर सीज कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्यवाही से जिला अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कोर्ट की कार्रवाई करने के पश्चात अस्पताल के अधिकारियों ने पुराने मामलों के रिकॉर्ड को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि 2015 में श्रम न्यायालय द्वारा पारित एक आदेश के तहत पीड़ित व्यक्ति को 75 हजार का क्लेम भुगतान नहीं किए जाने पर श्रम न्यायालय के...
रॉयल्स के तूफानी गेंदबाज कार्तिक की कहानी:पिता के साथ खेत में अनाज की बोरियां उठाते थे, क्रिकेट में चोटिल हुए तो पिता को इलाज के लिए बेचनी पड़ी थी जमीन

रॉयल्स के तूफानी गेंदबाज कार्तिक की कहानी:पिता के साथ खेत में अनाज की बोरियां उठाते थे, क्रिकेट में चोटिल हुए तो पिता को इलाज के लिए बेचनी पड़ी थी जमीन

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
UAE में मंगलवार को खेले गए IPLके मैच में राजस्थान रॉयल्स के कार्तिक त्यागी ने आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स के मुंह से जीत को छीन ली। आखिरी ओवर में उन्होंने पंजाब के बल्लेबाजों को चार रन भी नहीं बनाने दिए। कार्तिक ने पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPLमें डेब्यू किया है। करियर के शुरुआत में ही चोट से जूझने वाले इस खिलाड़ी को इस मुकाम तक पहुंचने में भी काफी संघर्ष करना पड़ा है। यहां तक की क्रिकेट में लगी चोट का इलाज कराने के लिए उनके पिता को अपनी जमीन तक बेचनी पड़ी थी। वेबसाइट ESPN क्रिकइंफो को दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक ने अपने पूरे करियर और संघर्ष के बारे में बात की। उत्तर प्रदेश के हापुड़ के एक छोटे से गांव धनौरा में जन्मे कार्तिक त्यागी एक आम किसान परिवार से ताल्लकु रखते हैं। बचपन में खेती में पिता की मदद करते थे। पिता के साथ अनाज की बोरियों को ट्रैक्टर और बस पर रखते थे। वे क्...
ई-कॉमर्स रूल में हो सकती है देरी:ड्राफ्ट पर नीति आयोग के अलावा अहम मंत्रालयों में एक राय नहीं, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को करना पड़ सकता है बदलाव

ई-कॉमर्स रूल में हो सकती है देरी:ड्राफ्ट पर नीति आयोग के अलावा अहम मंत्रालयों में एक राय नहीं, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को करना पड़ सकता है बदलाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने ई-कॉमर्स रूल्स का जो ड्राफ्ट तैयार किया है, उस पर उसे दोबारा विचार करना पड़ सकता है। दरअसल, ड्राफ्ट का नीति आयोग, वित्त मंत्रालय और कंपनी मामलों के मंत्रालय सहित कई अहम मंत्रालय विरोध कर रहे हैं। ऐसे में ई-कॉमर्स रूल्स पर फैसला लेने में देरी हो सकती है और इस सेक्टर को लेकर अनिश्चितता बनी रह सकती है। ग्रांट थॉर्नटन के मुताबिक, ई-कॉमर्स सेक्टर 2025 तक बढ़कर 288 अरब डॉलर का हो सकता है, जो अभी $64 अरब का है। वित्त मंत्रालय को नेगेटिव असर होने का डर वित्त मंत्रालय का कहना है कि ई-कॉमर्स के लिए जो रूल्स तैयार किए गए हैं, उनसे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करने वाले इस सेक्टर पर नेगेटिव असर हो सकता है। मंत्रालय चाहता है कि ये रूल्स तेजी से बढ़ते सेक्टर की ग्रोथ में रुकावट न बनें, जिसमें बड़े पैमाने पर निवेश आए हैं। मामले के जानकार सूत्र ने बताया कि व...
प्रोस्टेट कैंसर अवेयरनेस मंथ:पेशाब करते समय तेज दर्द या इसमें खून आना भी है प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण, पुरुषों में होने वाले इस कैंसर के सबसे ज्यादा मामले बड़े शहरों में

प्रोस्टेट कैंसर अवेयरनेस मंथ:पेशाब करते समय तेज दर्द या इसमें खून आना भी है प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण, पुरुषों में होने वाले इस कैंसर के सबसे ज्यादा मामले बड़े शहरों में

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला कैंसर है। देश में इसके सबसे ज्यादा मामले दिल्ली, कोलकाता, पुणे, तिरूवनंपुरम, बेंगलुरू और मुंबई जैसे बड़े शहरों में देखे गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमतौर प्रोस्टेट कैंसर के मामले 50 साल की उम्र के बाद लोगों में दिखते थे, लेकिन वर्तमान में यह 35 से 45 आयु वर्ग के लोगों में भी डिटेक्ट हो रहे हैं। एक्सपर्ट कहते हैं, इसके मामले बढ़ने की दो वजह हैं, पहला- इसके लक्षणों का देरी से दिखना। दूसरा, देरी से दिखने वाले लक्षणों को नजरअंदाज किया जाना क्योंकि इसके लक्षण दूसरी बीमारियों से मिलते-जुलते हैं। इसलिए मरीज में पनपते कैंसर के लक्षण वो समझ नहीं पाता। शरीर में किसी भी तरह के लक्षण या बदलाव दिखने पर एक बार एक्सपर्ट से जरूर राय लें। शरीर में छोटा सा बदलाव बड़ी बीमारी का इशारा भी हो सकता है। सितम्बर को प्रोस्टेट कैंसर अवेयरनसे मंथ के तौर पर मनाया जाता है,...
KBC में बिग बी की किरकिरी:कटेंस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के सूट को बताया बेकार, बोला-यह तो शादियों में पहना जाता है

KBC में बिग बी की किरकिरी:कटेंस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के सूट को बताया बेकार, बोला-यह तो शादियों में पहना जाता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कौन बनेगा करोड़पति 13 के लिए एक नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन और पोती आराध्या ने उन्हें एक रंगीन स्वेटशर्ट और आकर्षक सनग्लासेस उपहार में दिया था। ओशीन नाम की एक कटेंस्टेंट ने अमिताभ के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनसे सवाल पूछा था। वहीं दूसरी तरफ एक कटेंस्टेंट ने शो में होस्ट अमिताभ के सूट को लेकर उनकी किरकिरी कर दी। सर आपके जैसा सूट मेरे पास भी हैशो के प्रोमों में प्रांशु ने अमिताभ बच्चन के कपड़े देख कर कहते हैं, 'सर आपके जैसा सूट मेरे पास भी है। लेकिन उसमें यह पॉकेट स्क्वेयर नहीं है। यह मुझे बहुत बेकार लगता है। बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। ये अक्सर शादी वगैरह में पहना जाता है सर। यह सुनकर अमिताभ प्रांशू की तरफ देख कर कहते हैं, 'जब यह खेल खत्म होगा तो इसे उतारकर हम आपको दे देंगे।' आपका जैकेट बहुत अच्छा हैओशीन के ज्यादातर सवाल अमिताभ बच्चन ने...
बच्चों के टीके की बारी:12 से 18 साल के बच्चों को अगले महीने से लगेगी कोरोना वैक्सीन, कैडिला की जायकोव-डी होगी लॉन्च

बच्चों के टीके की बारी:12 से 18 साल के बच्चों को अगले महीने से लगेगी कोरोना वैक्सीन, कैडिला की जायकोव-डी होगी लॉन्च

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच देश में 12-18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन अगले महीने शुरू हो जाएगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से ये रिपोर्ट दी है। इसके मुताबिक कैडिला हेल्थकेयर अगले महीने बच्चों की वैक्सीन जायकोव-डी लॉन्च कर देगी। इसके इमरजेंसी यूज के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने पिछले महीने मंजूरी दे दी थी।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जायडस कैडिला अक्टूबर से हर महीने 1 करोड़ डोज बनाना शुरू कर देगी। कोवैक्सिन का भी थर्ड फेज का ट्रायल पूरादूसरी तरफ भारत बायोटेक भी बच्चों पर कोवैक्सिन का तीसरे फेज का ट्रायल पूरा कर चुकी है। कंपनी ने कहा है कि वह अगले हफ्ते थर्ड फेज के डेटा DGCI को सौंप देगी। अभी थर्ड फेज के डेटा का एनालिसिस किया जा रहा है। वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया भी 2 से 12 साल की उम्र के बच्चों पर कोवावैक्स का दूसरे-तीसरे फेज का ट्रा...