Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

राजस्थान में 11 सितंबर तक मानसून एक्टिव:सीकर,अलवर में 4 इंच से ज्यादा गिरा पानी, गुजरात में बने सिस्टम से सिरोही-जालोर में होगी अच्छी बारिश; कोटा संभाग में अलर्ट

राजस्थान में 11 सितंबर तक मानसून एक्टिव:सीकर,अलवर में 4 इंच से ज्यादा गिरा पानी, गुजरात में बने सिस्टम से सिरोही-जालोर में होगी अच्छी बारिश; कोटा संभाग में अलर्ट

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में मानसून के एक्टिव होने के बाद दूसरे दिन भी प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई। प्रदेश में आज सीकर, चूरू, झुंझुनूं, जयपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान सीकर, अलवर में 100MM (4 इंच) बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हो गए। जयपुर मौसम विभाग की माने तो बारिश का ये दौर सितंबर के पहले 10 दिन तक चल सकता है। जयपुर में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बाद कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। सीकर शहर में भी आज सुबह झमाझम बारिश हुई। अच्छी बारिश के कारण जलभराव की समस्या के चलते लोगों को सुबह आने-जाने में थोड़ी परेशानी हुई। चूरू में भी सुबह तेज बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। अलवर में हुई अच्छी बारिश के बाद रूपारेल नदी में पानी आया है। अलवर शहर में सुबह 5 बजे के बाद से ही बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखे तो अलवर के मंडावर में सबसे ज्यादा 10...
भाजपा और उसके सहयोगी एनडीए के नेताओं का विरोध तेज करने का आह्वान, जिला स्तर पर मोर्चे गठित करने का फैसला

भाजपा और उसके सहयोगी एनडीए के नेताओं का विरोध तेज करने का आह्वान, जिला स्तर पर मोर्चे गठित करने का फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सिंधू बार्डर मंच पर संयुक्त किसान मोर्चा के ह्यराष्ट्रीय कन्वेंशनह्ण में अनेक पारित प्रस्ताव5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में महारैली और 25 सितंबर को भारत बंद का ऐलानश्रीगंगानगर। किसान आंदोलन के तहत है नई दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कन्वेंशन आयोजित की गई। इस कन्वेंशन ने कॉर्पारेट पक्षधर कृषि कानूनों के प्रभाव, नया बिजली बिल 2021 और एनसीआर व पड़ोसी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता आयोग अधिनियम के प्रभावों पर तथा सभी कृषि उपजों का स्वामीनाथन आयोग के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की, कानूनी गारंटी की मांगों को हल करने में सरकार की विफलता पर और किसानों, कृषि मजदूरों समेत अन्य मेहनतकश वर्गों के निरंतर बढ़ते गुस्से पर चर्चा की और विचार कर प्रस्ताव पारित किए गए। सर्वसम्मति से तय किया कि पूरे देश में अपने आंदोलन को तेज किया जाए। सभी किसानों और मेहनतकश लोगों को गोल...
पैरालिंपिक्स में भारत की भविनाबेन का कमाल:डिफेंडिंग चैंपियन और 4 बार की मेडलिस्ट खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं; सकिना पावरलिफ्टिंग में पांचवें स्थान पर रहीं

पैरालिंपिक्स में भारत की भविनाबेन का कमाल:डिफेंडिंग चैंपियन और 4 बार की मेडलिस्ट खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं; सकिना पावरलिफ्टिंग में पांचवें स्थान पर रहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो भारत की भाविनाबेन पटेल टोक्यो में जारी पैरालंपिलिक गेम्स में टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सर्बिया की बोरिस्लावा रैंकोविच पेरिच को लगातार तीन गेम में 11-5, 11-6, 11-7 से हराया। दूसरी ओर भारत की सकिना खातून पावरलिफ्टिंग में मेडल से चूक गईं और पांचवें स्थान पर रहीं। भाविनाबेन पटेल ने इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की जॉयज डि ओलिवियरा को 12-10, 13-11, 11-6 से मात दी थी। वह पैरालिंपिक के अंतिम-8 और सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहली भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। क्या होती है क्लास-4 कैटेगरीक्लास-4 कैटेगरी के एथलीट का बैठने का संतुलन बरकरार रहता है और उसके दोनों हाथ ठीक होते हैं। उनकी दिव्यांगता लोअर स्पाइन की समस्या के कारण हो सकती है या वे सेरिब्रल पाल्सी का शिकार होते हैं। पैरा टेबल टेनिस के ...
मांओं को अलर्ट करने वाली रिसर्च:प्रेग्नेंसी के 10वे हफ्ते में ही बताया जा सकेगा बच्चे का जन्म समय से पहले होगा या नहीं, एक बैक्टीरियल टेस्ट से मिलेगी जानकारी

मांओं को अलर्ट करने वाली रिसर्च:प्रेग्नेंसी के 10वे हफ्ते में ही बताया जा सकेगा बच्चे का जन्म समय से पहले होगा या नहीं, एक बैक्टीरियल टेस्ट से मिलेगी जानकारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
प्री-मैच्योर बर्थ से नवजात में मौत का खतरा 50 फीसदी तक बना रहता है। प्री-मैच्योर बर्थ का मतलब है प्रेग्नेंसी के 37वें हफ्ते से पहले बच्चे का जन्म होना। समय से पहले जन्म होने पर बच्चे में कई तरह के खतरे बढ़ते हैं। इसलिए ऐसी डिलीवरी को रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने एक टेस्ट की सलाह दी है। वैज्ञानिकों का कहना है, प्रेग्नेंसी के 10वें हफ्ते में ही खास तरह के बैक्टीरिया और केमिकल की जांच करके यह भविष्यवाणी की जा सकेगी कि नवजात की प्री-मैच्योर बर्थ होगी या नहीं। रिसर्च करने वाले किंग्स कॉलेज लंदन के महिला रोग विशेषज्ञ प्रो. एंड्रयु शेनन का कहना है, प्री-मैच्योर बर्थ की भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है। मेरी टीम ने मिलकर इसकी भविष्वाणी करने का एक तरीका खोजा है। जो समय रहते महिला को अलर्ट कर सकेगा और खतरा घटा सकेगा। कैसे प्री-मैच्योर बर्थ की भविष्यवाणी की जा सकती है, नवजात की प्री-मैच्योर बर...
घर आई नन्ही परी:अपारशक्ति खुराना बने बेटी के पिता, नाम रखा अर्जोई जिसका मतलब है अरदास

घर आई नन्ही परी:अपारशक्ति खुराना बने बेटी के पिता, नाम रखा अर्जोई जिसका मतलब है अरदास

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अपारशक्ति खुराना और उनकी पत्नी आकृति आहूजा खुराना को बेटी के रूप में आशीर्वाद मिला है। अपारशक्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज़ शेयर की। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम अर्ज़ोई ए खुराना रखा है। कुछ दिन पहले, अपारशक्ति ने पत्नी की गोद भराई का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पूरा परिवार एक साथ आकृति को खुशी के मौके पर आशीर्वाद देने के लिए आया था। माता-पिता बनने वाले जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं दी थीं। वाहेगुरु के आशीर्वाद से, खुशी पूरी तरह से उनके जीवन पर हावी हो गई है क्योंकि दंपति दुनिया के सबसे खुश माता-पिता हैं, और पूरा खुराना कबीला अपने सबसे कम उम्र के सदस्य के आने के बाद खुश है और जश्न के मूड में है। अपारशक्ति और आकृति ने सितंबर 2014 में शादी की थी। हेलमेट में नजर आएंगे अपारशक्तिअपारशक्ति ने हाल ही में अपनी पत्नी के साथ उनकी डिलीवरी तक साथ रहने के लिए वर्क कमिटमेंट्स को पूरा कर ...
फिर हिंसा में सुलगा असम:7 ट्रकों में आगजनी, 5 ड्राइवर जिंदा जल गए; पुलिस को उग्रवादी गुट DNLA पर शक

फिर हिंसा में सुलगा असम:7 ट्रकों में आगजनी, 5 ड्राइवर जिंदा जल गए; पुलिस को उग्रवादी गुट DNLA पर शक

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गुवाहाटी असम के दीमा हसाओ जिले में दीयुंगबरा के पास गुरुवार रात संदिग्ध उग्रवादियों ने सात ट्रकों में आग लगा दी। इससे पांच ट्रक ड्राइवरों की जलकर मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, आगजनी से पहले संदिग्ध उग्रवादियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पांच शव बरामद किए हैं। यह घटना राजधानी गुवाहाटी से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर हुई। असम पुलिस ने कहा कि इस घटना के पीछे उग्रवादी गुट दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी (DNLA) का हाथ हो सकता है। जिले के SP ने कहा कि घटना के बाद इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए असम राइफल्स की मदद ली जा रही है। असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद को लेकर हिंसाकुछ दिनों पहले ही असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद में 5 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प हुई थी। दोन...
किशोर को बचाने आए थे, खोद गए जानलेवा गड्‌ढा:23 दिन रेस्क्यू कर निकाला था शव, 43 दिन बाद भी नहीं भरा मौत का गड्‌ढ़ा, बच्चों के गिरने का खतरा; पहरेदारी में लगे मां-बाप

किशोर को बचाने आए थे, खोद गए जानलेवा गड्‌ढा:23 दिन रेस्क्यू कर निकाला था शव, 43 दिन बाद भी नहीं भरा मौत का गड्‌ढ़ा, बच्चों के गिरने का खतरा; पहरेदारी में लगे मां-बाप

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
पाली। पाली जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर बोरनड़ी गांव में दो माह पूर्व एक किशोर कुंए में गिर गया था। 23 दिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसका शव निकाला गया था। इसके लिए कुएं के पास 35 फीट गहरा गड्‌ढा खोदना पड़ा था। तब जाकर उसे निकाला गया था। रेस्क्यू के 43 दिन बीत जाने के बाद भी गड्‌ढे को प्रशासन ने नहीं भरवाया है। इसके आसपास 5 परिवार रहते हैं। बच्चों को लेकर ये परिवार अब चिंतित रहने लगे हैं। बाकायदा किसी न किसी को तालाब के आसपास रखवाली करनी पड़ रही है, ताकि कोई बच्चा उस तरह न आ जाए। इस तालाब को भरवाने के लिए यहां के निवासियों ने कई प्रशासनिक अधिकारियों के यहां गुहार लगाई। डीएम, एडीएम, विधायक हर चौखट पर गए, फिर भी राहत नहीं मिली। इन परिवारों की पीड़ा जानने भास्कर बोरनड़ी गांव पहुंचा। प्रस्तुत है ग्राउंड रिपोर्ट... पानी के कनेक्शन तक कटे बोरनड़ी में रेस्क्यू वाली जगह पर कुएं के च...
जन्म के 3 साल बाद बच्ची ने खाना खाया:आहार नली में छेद था, ट्यूब से दी जाती थी लिक्विड डाइट; 4 ऑपरेशन के बाद मिली राहत

जन्म के 3 साल बाद बच्ची ने खाना खाया:आहार नली में छेद था, ट्यूब से दी जाती थी लिक्विड डाइट; 4 ऑपरेशन के बाद मिली राहत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर की रहने वाली 3 साल की मैत्रिका ने पहली बार मुंह से खाना खाया। इस बच्ची के जन्म से ही आहार नाल में छेद था। खाना सीधे पेट में न पहुंचकर शरीर के दूसरे हिस्सों में पहुंचता था। इसे ट्रेकियो इसोफेसियल फिस्चुला रोग कहा जाता है। अब चार ऑपरेशन के बाद यह दिक्कत दूर हो गई है। अभी तक बच्ची को राइस ट्यूब से लिक्विड डाइट दी जाती थी। मैत्रिका के चेहरे पर यह मुस्कान बता रही है कि वह पूरी तरह ठीक है। तीन साल बाद अब मैत्रिका बिना राइस ट्यूब के भोजन कर रही है। राइस ट्यूब ही था सहाराबच्ची की आहार नली को जन्म के दूसरे दिन ही ऑपरेशन से जोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन उसमें एक छेद रह गया। इससे बच्ची को दिया जाने वाला खाना शरीर के दूसरे हिस्सों में जाने लगा। उसे निमोनिया हो गया। इसके बाद दूसरा ऑपरेशन किया गया और आहार नाल को पेट से जोड़ा गया। नाक में राइस ट्यूब भी लगाई गई। इसी से उसे लिक्...
सूरतगढ़ में मामा-भांजा भारी मात्रा में चिट्टा सहित गिरफ्तार

सूरतगढ़ में मामा-भांजा भारी मात्रा में चिट्टा सहित गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
नशा बिक्री की रकम और तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा गाड़ी जब्तमामा मंदिर का सेवादार, भांजा हत्या का आरोपीश्रीगंगानगर। सूरतगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने कल देर रात को एक क्रेटा गाड़ी में सवार मामा-भांजा को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ चिट्टा (हेरोइन)सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सूरतगढ़ में श्रीगंगानगर मार्ग पर भगवानसर ओवरब्रिज के समीप कल देर रात क्रेटा गाड़ी में जाते गिरफ्तार प्रमोद (28) पुत्र राजेंद्र निवासी पोहडका थाना ऐलनाबाद जिला सिरसा (हरियाणा) और पूर्णराम शर्मा (36) पुत्र प्रेमराम निवासी हरिपुरा थाना श्रीबिजयनगर के कब्जे से 68 ग्राम चिट्टा और इसकी बिक्री के 31 हजार 110 बरामद हुए। इनकी क्रेटा गाड़ी (एचआर 44-एल 3164) जब्त कर ली गयी है। तस्करों को पकड़ने वाले सब इंस्पेक्टर मोटाराम ने बताया कि यह दोनों मामा-भांजा हैं। मामा पूर् राम अपने गांव हरिपुरा में एक मंदिर ...
कोरोना का एक असर यह भी:66% भारतीयों को ऑनलाइन रहने की पड़ी लत, रोजाना स्क्रीन पर 4 घंटे से अधिक समय बिता रहे; जानिए यह आदत शरीर के लिए कितना है खतरनाक

कोरोना का एक असर यह भी:66% भारतीयों को ऑनलाइन रहने की पड़ी लत, रोजाना स्क्रीन पर 4 घंटे से अधिक समय बिता रहे; जानिए यह आदत शरीर के लिए कितना है खतरनाक

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोनाकाल में 66 फीसदी भारतीयों को ऑनलाइन रहने की लत लग गई है। ये औसतन रोजाना 4.4 घंटे स्क्रीन के सामने बिता रहे हैं। यह दावा सायबर सिक्योरिटी फर्म नॉर्टन के हालिया सर्वे में किया गया है। सर्वे कहता है, ऑनलाइन क्लासेस और घर पर ऑफिस वर्क करने के अलावा 82 फीसदी लोग ऐसे हैं जो मोबाइल स्क्रीन के सामने समय बिता रहे हैं। कोरोना काल में ऐसे मामले बढ़े हैं। वयस्कों के लिए स्मार्टफोन सबसे कॉमन डिवाइस बन गया है, 84 फीसदी वयस्क इसके साथ काफी समय बिता रहे हैं। ऑनलाइन रहने की आदत कितनी खराब है, यह शरीर पर क्या असर डालती है और इसे कैसे दूर करें, इन सवालों का जवाब जानने से पहले इस सर्वे को समझें... पहले सर्वे की 4 बड़ी बातें जानिए कोरोनाकाल में देश के लोग स्मार्टफोंस के साथ कितना समय बिता रहे हैं, इसे समझने के लिए सायबर सिक्योरिटी फर्म नॉर्टन ने सर्वे किया। इसमें 1 हजार लोग शामिल और सर्वे ऑनलाइन...