यहां अभिष्ट कार्य सिद्धि के लिए मिट्टी से बनाते हैं पार्थिव शिवलिंग
बीकानेर. सावन में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। शिवभक्त पूरे माह अपने इष्टदेव की प्रसन्नता के लिए अभिषेक, पूजन, आराधना और पूजन-अनुष्ठान करते है। शिव मंदिरों में अभिषेक-पूजन का दौर चलता रहता है। सावन के महीने में मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर उनके अभिषेक-पूजन का भी विशेष महत्व है। बीकानेर में सावन के महीने में अभिष्ट कार्य सिद्धि की कामना को लेकर शिवभक्त सवा लाख पार्थिव शिविलिंग का निर्माण कर उनका अभिषेक-पूजन करते है। सावन में प्रतिदिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक पार्थिव शिविलंग का निर्माण वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच होता है।
पार्थिव शिवलिंग का विशेष महत्व
ज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू के अनुसार शिवपुराण में पार्थिव शिवलिंग का विशेष महत्व बताया गया है।सावन में पार्थिव शिवलिंग के पूजन का विशेष महत्व है। पार्थिव शिवलिंग अंगुष्ठ आकार का या इससे अधिक 12 इंच तक आका...








