पोर्न फिल्म केस में समन पर गहना वशिष्ठ:एक्ट्रेस ने कहा- पूछताछ से भाग नहीं रही, मुझे तो पुलिस की तरफ से बुलाए जाने का इंतजार था, बहुत खुलासे करने हैं
एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वो राज कुंद्रा पोर्न केस में पुलिस पूछताछ से बच रही हैं। गहना ने कहा कि वो पुलिस की ओर से बुलाए जाने का इंतजार कर रही हैं और उन्हें नहीं लगता है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुंद्रा केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गहना और दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। गहना को रविवार दोपहर तक क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना था, लेकिन वो नहीं गईं।
मुंबई पहुंचने में 2 दिन का वक्त लगेगा- गहनाएक न्यूज वेबसाइट से गहना ने कहा- मैं अभी मुंबई में नहीं हूं। मुझे क्राइम ब्रांच के दफ्तर जाना था, लेकिन नहीं जा सकी। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को बता दिया है। मुझे पूछताछ के संबंध में हाल ही में पता लगा है और मंुबई पहुंचने में मुझे दो दिन का वक्त और लगेगा। मैं सड़क के रास्ते सफर कर रही हूं और अभी व...








