मांगों को लेकर प्राइवेट बसों का रहा चक्का जाम
रोडवेज और रेलवे में यात्रीभार बढ़ा, हड़ताल से यात्री परेशानश्रीगंगानगर। टैक्स माफ करने, बैंक ऋण की किश्तों को स्थगित करने तथा पेट्रोल-डीजल के रेट कम करने सहित मांगों को लेकर गुरुवार को जिले में प्राइवेट बसों का चक्का जाम रहा। इस कारण राजस्थान रोडवेज द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर लेने से यात्रियों को कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई। प्राईवेट बसों की हड़ताल से रेलवे और रोडवेज का राजस्व में भी काफी बढ़ा है। हड़ताल से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक परिवहन सेवा और प्राइवेट बस आॅपरेटर एसो. द्वारा कोरोना लॉकडाउन में लगातार बसें बंद रहने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए विभिन्न प्रकार के टैक्स माफ करने, बैंक ऋण की किश्तों को स्थगित करने तथा पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी किए जाने की मांग को लेकर आज एक दिन की हड़ताल पर रहे। इस कारण दिनभर प्राईवेट बसों का किसी मार्ग पर संचालन नहीं हुआ है। जिले में बड़ी...








