3 हजार करोड़ की योजना छीनने से खाचरियावास नाराज:मंत्री ने कहा- मेरे डिपार्टमेंट का काम दूसरे को दिया; फिर इस विभाग की जरूरत कहां?
जयपुर. राजस्थान के बजट में घोषित सबसे बड़ी फ्री राशन किट बांटने की योजना को लेकर विवाद हो गया है। सरकार ने खाद्य विभाग से इस योजना का काम छीनकर राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (कॉनफैड) को दे दिया है। इस पर खाद्य मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने नाराजगी जताई है। ऐसे में इस मामले में अब विभागीय स्तर पर भी खींचतान के आसार बन गए हैं।
खाचरियावास ने कहा- मेरे विभाग का काम किसी दूसरे को दिया जाता है। फिर इस विभाग की जरूरत कहां है? फिर तो बंद कर दीजिए। देखते हैं क्या सिचुएशन बनती है? मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा।
कॉनफैड की तो पहले ही बहुत शिकायतें
खाद्य मंत्री ने कहा- कॉनफैड खुद क्या काम कर रहा है, पहले वह देख ले। ऐसी क्या और किसे तकलीफ हो गई? पहले यह तो पता चले कि समस्या क्या है? योजना का काम पहले तो फूड डिपार्टमेंट में आता है। फिर कॉनफैड को चला जाता है। कॉनफैड के पास जो काम ...








