Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

4 रुपए के शेयर की हर दिन बढ़ रही खरीदारी, 52 हफ्ते का सबसे तगड़ा परफॉर्मेंस

4 रुपए के शेयर की हर दिन बढ़ रही खरीदारी, 52 हफ्ते का सबसे तगड़ा परफॉर्मेंस

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक्स हैं जिनकी कीमत मामूली है लेकिन परफॉर्मेंस जबरदस्त है। बीते कुछ दिनों से रियल एस्टेट कंपनी हाउसिंग डेवलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। HDIL के शेयर में तेजी का सिलसिला ऐसा चला है कि अब ये 52 सप्ताह के हाई लेवल पर है। मतलब ये कि 52 सप्ताह में शेयर ने इतना जबरदस्त परफॉर्म नहीं किया था।  बीते कारोबारी दिन की बात करें तो बीएसई इंडेक्स पर HDIL का शेयर भाव 4.87 फीसदी की तेजी के साथ 7.32 रुपए पर जा चुका है। अहम ये भी है कि बीते 2 मार्च को कंपनी का शेयर भाव 4.01 रुपए पर था, जो 52 सप्ताह का निचला स्तर है। कहने का मतलब ये है कि 15 दिन के भीतर कंपनी ने हाई और लो, दोनों ही लेवल को देख लिया है। अब सवाल है कि आखिर इसकी वजह क्या है।...
इन 3 शेयरों में आ सकती है जबर्दस्त तेजी, शॉर्ट टर्म में बन सकता है अच्छा पैसा

इन 3 शेयरों में आ सकती है जबर्दस्त तेजी, शॉर्ट टर्म में बन सकता है अच्छा पैसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च हाउस ICICI सिक्योरिटीज 3 कंपनियों के शेयरों पर बुलिश है। ICICI सिक्योरिटीज ने आईटी स्टॉक टेक महिंद्रा, मेटल स्टॉक ग्रेफाइट इंडिया और सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। यह तीनों शेयर, ICICI सिक्योरिटीज के टॉप स्टॉक पिक्स हैं। घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने इन शेयरों को करीब 3 महीने के टाइम फ्रेम दिया है।   1690 रुपये तक जा सकता है टेक महिंद्रा का स्टॉकब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस आईटी स्टॉक के लिए 1,690 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। साथ ही, स्टॉक में 1,328 रुपये पर स्टॉप लॉस बनाए रखने को कहा गया है। स्टॉक के लिए करीब 3 महीने का टाइम फ्रेम दिया गया है। टेक महिंद्रा के शेयर बीएसई में बुधवार को 1478 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। ...
रूस से तेल खरीदने की खबरों के बीच भारत को इतिहास की धमकी क्यों दे रहा अमेरिका?

रूस से तेल खरीदने की खबरों के बीच भारत को इतिहास की धमकी क्यों दे रहा अमेरिका?

बिजनेस
नई दिल्ली भारत को रूस से भारी डिस्काउंट पर तेल खरीदने के ऑफर पर अमेरिका का बड़ा सामने बयान आया है। संयुक्त राज्य अमेरिका (US) ने मंगलवार को कहा कि अगर भारत रूस से डिस्काउंट रेट पर कच्चे तेल का आयात करता है, तो वो अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा। साथ ही अमेरिका ने यह भी कहा कि इस तरह के कदम से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को "इतिहास के गलत पक्ष" पर रखा जाएगा। बता दें कि यूक्रेन-रूस जारी जंग के बीच भारत डिस्काउंट रेट पर रूसी तेल खरीदने पर विचार कर रहा है। सूत्रों की मानें भारत को रूस से करीब 25 से 27 प्रतिशत तक की छूट पर तेल खरीदने के ऑफर मिला है। ईटी की एक खबर के मुताबिक, इस डील के तहत भारत रूस से 35 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदेगा। भारत इस डील के काफी करीब भी पहुंच चुका है। आपको बता दें कि भारत कच्चे तेल का बड़ा आयातक है और यह अपनी जरूरत का 85 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल बाहर ...
गौतम अडानी के नाम बड़ी उपलब्धि, एक साल में सबसे अधिक बढ़ी संपत्ति, हर सप्ताह 6,000 करोड़ की कमाई

गौतम अडानी के नाम बड़ी उपलब्धि, एक साल में सबसे अधिक बढ़ी संपत्ति, हर सप्ताह 6,000 करोड़ की कमाई

बिजनेस
नई दिल्ली अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में पिछले एक साल में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई है। गौतम अडानी की संपत्ति में सालभर में 49 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। बुधवार को जारी 2022 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, अडानी समूह के चेयरमैन ने पिछले एक साल में हर हफ्ते करीबन 6,000 करोड़ रुपये कमाए हैं। अंबानी से ज्यादा अडानी की बढ़ी संपत्तिहुरुन इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अडानी समूह (Adani group) के चेयरमैन की संपत्ति में पिछले एक साल में 153 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौतम अडानी 2022 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। वहीं, 2022 M3M हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में 103 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी Top 10 में प्रवेश करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। पिछले एक साल...
इस दिवालिया कंपनी के 15 रुपये के शेयर को खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक, वजह जान हर कोई लगा रहा दांव

इस दिवालिया कंपनी के 15 रुपये के शेयर को खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक, वजह जान हर कोई लगा रहा दांव

बिजनेस
नई दिल्ली अनिल अंबानी (Anil ambani) की कर्ज में फंसी कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (Reliance Capital Limited) के शेयरों में आज बुधवार को भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर शुक्रवार से लगातार अपर सर्किट को हिट कर रहा है। दरअसल, यह तेजी उस खबर के बाद है, जिसमें यह कहा गया है कि रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए अडानी, पीरामल, केकेआर जैसी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई हैं।  पीटीआई ने मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने हवाले से यह बताया कि रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए अडानी फिनसर्व (Adani Finserve), केकेआर (KKT), पीरामल फाइनेंस और पूनावाला फाइनेंस (Poonawala Finance) समेत 14 प्रमुख कंपनियों ने रूचि दिखाईं हैं। ये कंपनियां कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए बोली लगाई हैं। इस खबर के बाद से रिलायंस कैपिटल के शेयरों में हर दिन 5% तक की तेजी देखी जा रही है...
29 रुपये से 200 के पार पहुंचा टाटा ग्रुप का यह शेयर, 2 साल से कम में दिया ताबड़तोड़ रिटर्न

29 रुपये से 200 के पार पहुंचा टाटा ग्रुप का यह शेयर, 2 साल से कम में दिया ताबड़तोड़ रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली टाटा ग्रुप (Tata Group) के एक कंपनी ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। यह कंपनी टाटा पावर है। टाटा पावर (Tata Power) के शेयरों ने पिछले 2 साल में ही ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। इस पीरियड में कंपनी के शेयर 29 रुपये के लेवल से 230 रुपये पर पहुंच गए हैं। टाटा पावर के शेयरों ने पिछले 2 साल में करीब 8 गुना रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 89.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 269.70 रुपये है।  2 साल में ही 1 लाख रुपये के बन गए 8 लाख रुपयेटाटा पावर के शेयर 8 मई 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 28.25 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 16 मार्च 2022 को 230.20 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयरों ने 2 साल से भी कम में तगड़ा रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 8 मई 2020 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता ...
सरकार के इस फैसले के बाद तूफानी स्पीड से दौड़ रहे कंपनी के शेयर, 2520 रुपये पर पहुंचेगा स्टॉक

सरकार के इस फैसले के बाद तूफानी स्पीड से दौड़ रहे कंपनी के शेयर, 2520 रुपये पर पहुंचेगा स्टॉक

बिजनेस
नई दिल्ली  पिछले एक सप्ताह में SRF के शेयर की कीमत (SRF share price) में जोरदार उछाल आया है। पिछले एक हफ्ते में यह मल्टीबैगर केमिकल स्टॉक (Chemical stock) 8 फीसदी के करीब चढ़ा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार ने हाल ही में हाइड्रोकार्बन फ्लोरो केमिकल के आयात पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। भारत में इस केमिकल का उत्पादन सिर्फ SRF करती है। ऐसे में मार्केट एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि SRF को नए मौके मिलेंगे और इस स्टॉक में जोरदार तेजी आएगी।  2520 रुपये का है टारगेट प्राइसएक्सपर्ट का मानना है कि इस स्टॉक में मीडियम से लंबी अवधि के नजरिए से निवेश किया जा सकता है  क्योंकि हाइड्रोकार्बन फ्लोरो केमिकल पर लागू प्रतिबंध का फायदा इस स्टॉक को जरुर मिलेगा। SMC Global Securities के मुदित गोयल ने कहा कि  पोजिशनल निवेशकों को इस स्टॉक को अपने पोर्टफोलियो मेंजरुर शामिल करना चाहिए। SRF क...
होली से पहले बैंक हाॅलीडे को लेकर बड़ी अपडेट, UP में तीन दिन की छुट्टी; चेक करें डिटेल्स

होली से पहले बैंक हाॅलीडे को लेकर बड़ी अपडेट, UP में तीन दिन की छुट्टी; चेक करें डिटेल्स

बिजनेस
नई दिल्ली होली का त्यौहार नजदीक है ऐसे में बैंक कर्मियों की लम्बी छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका भी कोई जरूरी काम बैंक में है तो यह जरूर चेक कर लें कि आपके इलाके में बैंक खुला है या नहीं। आइए जानते हैं कि यूपी सहित अन्य राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?  उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 मार्च को होली के दिन अवकाश के बाद 19 मार्च शनिवार को भी सरकारी अवकाश घोषित किया है। यूपी सरकार में सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने यह निर्देश जारी किया है। बता दें, होली 18 मार्च को है, इसके अतिरिक्त 19 मार्च को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 19 मार्च को शनिवार और 20 को रविवार होने की वजह से लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश रहेगा। ...
लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 936 अंक बढ़त के साथ बंद

लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 936 अंक बढ़त के साथ बंद

बिजनेस
नई दिल्ली कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच बैंकिंग और आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी से बीएसई का मानक सूचकांक सोमवार को 936 अंक और चढ़ गया। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में जारी रहा।  सेंसेक्स का क्या हाल: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 935.72 अंक यानी 1.68 प्रतिशत चढ़कर 56,486.02 अंक पर बंद हुआ। एक समय तो यह 995.53 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 240.85 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,871.30 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी और विप्रो के शेयरों में 3.76 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सन फार्मास्युटिकल्स, डॉ रेड्डीज लैब और टाटा स्टील के शेयर...
अडानी और पूनावाला ने दिखाई दिलचस्पी, दौड़ने लगे अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर

अडानी और पूनावाला ने दिखाई दिलचस्पी, दौड़ने लगे अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के शेयर दौड़ लगा रहे हैं। रिलायंस कैपिटल के शेयरों में सोमवार को फिर अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उन रिपोर्ट्स के बाद आई है, जिनमें कहा गया है कि अडानी ग्रुप की अडानी फिनसर्व, पूनावाला फाइनेंस, पिरामल फाइनेंस और KKR समेत 14 बिडर्स ने रिलायंस कैपिटल को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है।  लगातार दूसरे दिन कंपनी के शेयरों में अपर सर्किटरिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के शेयर सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 4.97 फीसदी की तेजी के साथ 14.37 रुपये पर अपर सर्किट पर हैं। इससे पहले, 11 मार्च को भी कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। आर-कैप (रिलायंस कैपिटल) ने अपने इनसॉल्वेंसी रेजॉलूशन प्रोसीड्स के तहत कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) मांगा था। कंपनियों के लिए बिड्स जमा करने की आखिरी तारीख को अब...