Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

मंदिर बचाने के लिए सड़क पर किया भजन कीर्तन

मंदिर बचाने के लिए सड़क पर किया भजन कीर्तन

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। मन्दिर के लिए दान दी गई जगह पर मौहल्लावासियों ने चंदा एकत्र कर मन्दिर का निर्माण करवा दिया। इसके आलवा अन्य भामाशाह से भी मन्दिर निर्माण के लिए सहयोग लिया। अब मन्दिर के लिए भूमि दान देने वाली महिला ने इस पर आपत्ति जताते हुए मन्दिर को बन्द करने के लिए चारदिवारी करवा दी। जिसका मौहल्ले वासियों ने विरोध किया और मन्दिर को पूर्व की भांति करने की मांग को लेकर धरना लगा दिया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पार्षद कमला बिश्नोई की अगुवाई में बड़ी संख्या में मौहल्ले की महिलाओं ने इस मन्दिर के बाहर अनूठा विरोध प्रदर्शन करते हुए यहां भजन कीर्तन किया। कुछ देर बाद मौहल्लावासियों ने मन्दिर में पहले की तरह हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर दी। वहीं मन्दिर के भूमि दान करने वाली महिला ने पुलिस के आलाधिकारियों को यहां की गई चारदिवारी तोड़ने की शिकायत की। इस पर सीओ शहर ने पुलिस अधिकारियों ...
पुरानी आबादी के 16 वार्डों के लोगों को मानसून के दौरान मिलेगी राहत

पुरानी आबादी के 16 वार्डों के लोगों को मानसून के दौरान मिलेगी राहत

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। पुरानी आबादी क्षेत्र के लोगों को आने वाले मानसून में सड़कों पर भरने वाले पानी से स्थाई निजात मिलेगी। नगर परिषद द्वारा इसके लिए बड़े स्तर पर प्लानिंग की जा रही है।जानकारी अनुसार पुरानी आबादी ईदगाह एसटीपी से ए-माईनर तक 650 मीटर लंबी डीआई पाईप लाईन बिछाई जाएगी। जिसके जरिए पुरानी आबादी क्षेत्र के करीब 16 वार्डों का बरसाती पानी पाईप लाइन के जरिए लिंक चैनल तक पहुंचा दिया जाएगा।...
दो गुटों में विवाद; कार फंूकी, आॅटो तोड़ा

दो गुटों में विवाद; कार फंूकी, आॅटो तोड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। शहर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में कोढियो वाली पुली के पास युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक कार में आग लगा दी गई और थ्री व्हीलर के शीशे तोड़ दिए गए। हंगामा करने वाले युवकों ने एक दुकान में घुसकर तोड़फोड की और बड़ा नुकसान पहुंचाया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा करने वाले युवक मौके फरार हो गए। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कई जगहों पर छापेमारी की और चार युवकों को काबू कर लिया।पुलिस ने बताया कि मारपीट के दौरान एक युवक के सिर में चोट लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां विवाद करे वाले दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए परस्पर केस दर्ज करवा दिए। श्रीराम बारात घर के सामने वाली गली में रविवार रात करीब 10:30 बजे विवाद हुआ। और देखते देखते करीब 11:30 बजे खड़ी एक कार को आग लगा दी...
धूप खिली लेकिन हवा में ठंडक घुली:​​​​​​​मिनिमम टेंप्रेचर;4.3 डिग्री सेल्सियस

धूप खिली लेकिन हवा में ठंडक घुली:​​​​​​​मिनिमम टेंप्रेचर;4.3 डिग्री सेल्सियस

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर इलाके में इन दिनों सर्दी तीखे तेवर दिखा रही है। शहर में धूप तो खिल रही है लेकिन तापमान में कमी से सड़कों पर निकलने वालों के हाल बेहाल हैं। वे ऊनी कपड़ों से सर्दी से बचाव की कोशिश तो कर रहे हैं, अल सुबह जबर्दस्त सर्दी परेशान कर रही है। अल सुबह दिन और रात का तापमान लगभग बराबर रह रहा है। रविवार देर रात तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस था वहीं सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे यह पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी मैक्सिमम और मिनिमम टेंप्रेचर में महज दशमलव सात डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। पूरा दिन सर्दी के तेवर रहे तीखेपूरा दिन सर्दी के तेवर तीखे रहे। दिन चढ़ने के साथ दिन के तापमान में तेजी तो आई लेकिन दोपहर ढाई बजे तक यह 22.4 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिन में इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बनने के चलते तापमान में कुछ और कमी आने की आशंका है। ...
जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना कल

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना कल

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए काउंटिंग मंगलवार सुबह से शहर के एसजीएन खालसा शिक्षण संस्थान परिसर में सुबह 11 बजे से होगी। कैंडिडेट्स और उनके काउंटिंग एजेंट सुबह ग्यारह बजे से खालसा कॉलेज पहुंच जाएंगे। कोहरे के कारण मतगणना का समय सुबह 9 के बजाय दो घंटे बाद का रखा गया है। जिस कॉलेज कैंपस में ईवीएम रखी गई हैं, उस कैंपस को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मंगलवार सुबह गणना के समय ही इन्हें खोला जाएगा। इस बीच जिले के विभिन्न पंचायत समितियों में काउंटिंग एजेंटों का प्रबंध करने, चुनाव के रिजल्ट पर नजर रखने सहित कई बिंदुओं पर विचार होता रहा। पहली पारी में पंचायत समिति सदस्यों के वोट गिने जाएंगे वहीं दूसरी पारी में जिला परिषद सदस्यों की काउंटिंग होगी।ये रहेगा प्रबंधकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि पंचायत समिति सादुलशहर के लिए मुख्य हॉल पश्चिमी भाग सीन...
शैड पर शैड लगाकर जीम गए लाखों रुपए

शैड पर शैड लगाकर जीम गए लाखों रुपए

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। मरीजों की सुविधाओं के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना (डीडीसी) के बाहर लगे शैड पर एक शैड का और निर्माण करवा दिया है। इस शैड का निर्माण कार्य पूरा होते ही यह शैड चर्चा का विषय बना हुआ है और अस्पताल के अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा सरेआम फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगने शुरू हो गए है। शैड तथा अन्य निर्माण कार्यों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है।मिली जानकारी के अनुसार डीडीसी के बाहर अस्पताल प्रशासन ने एक बड़े शैड का निर्माण कार्य है। यह शैड पर पूर्व में लगाए गए शैड के उपर ही शैड का निर्माण करवा दिया।इस शैड का निर्माण करने के बाद भी लोगों को परेशानी होगी, क्योंकि बरसात का पानी शैड के अंदर आकर गिरेगा। डीडीसी से दवाएं लेने वालों की बाहर पूरे दिन लाइनें लगी रहती है। इनकी परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने श...
कैंसर पीड़ित के लिए मददगार बना पेड़ीवाल ट्रस्ट

कैंसर पीड़ित के लिए मददगार बना पेड़ीवाल ट्रस्ट

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। पुरानी आबादी, राम बारात घर के पास रहने वाले शमिंदरपाल सिंह 52 वर्षीय जो 1 वर्ष से मुँह के कैंसर रोग से पीड़ित है। शमिंदरपाल जो घर में अकेले कमाने वाला था और दुकान पर मजदूरी का कार्य कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था,अब बीमारी की मार के कारण परिवार तंगहाली में जीवन गुजारने को मजबूर था। बीमारी के चलते घर की मालि हालत दयनीय हो चली हैं,घर चलाने के लिए कुछ पैसा लोगों से उधार लिया और इसके चलते भारी कर्ज हो गया। इलाज हेतू अब शमिंदरपाल की पत्नी को काम करना पड़ रहा है, लेकिन जो वह रुपये कमाकर लाती है वह घर की जरूरतों में लग जाते है। ऐसे में इलाज के लिए पैसा नही होने के कारण पीड़ित को बिना इलाज लिये ही रहना पड़ रहा है,परिवार ने शमिंदर पाल को इलाज के लिए बीकानेर में भी दिखाया था लेकिन उन्होंने आॅपरेशन का कह दिया जो निजी अस्पताल में ही संभव है।मोहल्ला निवासी अध्यापक राजेश चौरसिया...
डॉ. चौहान रोटरी के निर्विरोध प्रांतपाल निर्वाचित

डॉ. चौहान रोटरी के निर्विरोध प्रांतपाल निर्वाचित

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। इलाके के प्रमुख चिकित्सक, समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े डॉ. संदीप चौहान को निर्विरोध रोटरी प्रांतपाल निर्वाचित किया गया है। उनका निर्वाचन अहमदगढ़ (मलेरकोटला) में रोटरी इंटरनेशनल-3090 के सभी रोटरी क्लबों के सेमिनार में किया गया। इस सेमिनार में वर्तमान प्रांतपाल प्रवीण जिंदल ने डॉ. संदीप चौहान को आगामी वर्ष 2024-25 के लिए निर्विरोध प्रांतपाल चुने जाने की घोषणा की। सेमिनार में उपस्थित सभी क्लबों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने डॉ. संदीप चौहान को फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस सेमिनार में पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के लगभग 80 रोटरी क्लबों के 250 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। रोटरी के श्रीगंगानगर जिले में स्थित पांच क्लबों के लगभग 40 प्रतिनिधि इसमें उपस्थित थे।...
विमलेश शर्मा प्रदेश संयोजक नियुक्त

विमलेश शर्मा प्रदेश संयोजक नियुक्त

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। यहां समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय विमलेश शर्मा को राष्ट्रवादी सर्व समाज विकास मंच (आरएसएसवीएम) के महिला कल्याण प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी अशोक कुमार गर्ग ने की है। गर्ग के अनुसार मंच के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र कौशिक के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति पर सर्व समाज की महिला सदस्यों की ओर से प्रसन्नता जताई गई है। विमलेश शर्मा अभा श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय महिला महासचिव भी हैं।...
योगा मास्टर पूनम शर्मा का सम्मान

योगा मास्टर पूनम शर्मा का सम्मान

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। इंदिरा चौक स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय श्रीगंगानगर में विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण प्रदान करने पर स्कूल की ओर से पूनम शर्मा को सम्मानित किया गया। पूनम ने स्कूल प्राचार्य के आग्रह पर लगभग दो सप्ताह तक स्कूल के बच्चों को योग का प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने जिन बच्चों को प्रशिक्षण दिया, उनमें से अनेक का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस पर विद्यालय प्रशासन ने सम्मान पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। ज्ञातव्य है कि पूनम शर्मा ने अपनी लगन व रूचि से योगा विषय में मास्टर्स की उपाधि प्रथम श्रेणी से प्राप्त की है। वे महिलाओं व बच्चों को नि:शुल्क योग का प्रशिक्षण प्रदान करती हैं। उन्होंने इस स्कूल की बालिकाओं को विशेष रूप से योग का प्रशिक्षण देकर उनमें आत्मविश्वास पैदा किया। पूनम गोविंद जाजड़ा ने अपनी विद्यालय की शिक्षा भादरा में की। विवाह के...