Tuesday, November 24निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

रवि गोटेवाला सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

रवि गोटेवाला सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

श्री गंगानगर
महाराजा अग्रसेन युवा समिति के चुनाव संपन्नश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। अग्रवाल समाज के युवा, मिलनसार व उत्साही व्यवसायी रवि गोटेवाला को सर्वसम्मति से महाराजा अग्रसेन युवा समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में अग्रणी रहने वाले रवि गोटेवाला के अध्यक्ष चुने जाने पर अग्रवाल समाज के युवाओं तथा वरिष्ठ सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। समिति के वर्तमान अध्यक्ष संदीप शेरेवाला ने बताया कि शनिवार को हुई बैठक में समिति के वर्ष 2022 के लिए चुनाव हुए। अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये जाने पर समिति के सभी सदस्यों ने रवि गोटेवाला का उत्साह के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस चुनाव से पूर्व शेरेवाला ने अपने कार्यकाल में करवाई गई समिति की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि गोटेवाला ने इस अवसर पर कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर अग्रवाल समाज की एकजुटता तथा...
किसानों ने रास्ता जाम किया तो मिले यूरिया खाद के टोकन

किसानों ने रास्ता जाम किया तो मिले यूरिया खाद के टोकन

श्री गंगानगर
अनूपगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र में यूरिया की किल्लत के कारण किसानों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को कई घंटे लाइन में लगने के बावजूद यूरिया खाद नहीं मिलने से आक्रोशित सैकड़ों किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने केंद्रीय बस स्टैंड के समक्ष रास्ते को जाम कर दिया। जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार, कृषि विस्तार शाखा अनूपगढ के सहायक निदेशक रामनिवास चौधरी और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। किसानों ने खाद मिलने पर ही वहां से हटने की बात कही। इस पर प्रशासन ने किसानों से व्यापार मंडल में वार्ता करने को राजी कर रास्ता खुलवाया। इसके वार्ता के बाद जिन किसानों के पानी की बारी है, उनकी पानी की पर्चियां देखकर खाद के टोकन बांटे। गौरतलब है कि किसानों के पानी की बारी के समय खेत में फसल को खाद देना जरूरी होता है। इस दौरान व्यापार मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र गिल, गां...
धुंध में दिखाई नहीं दी ट्रेन, नर्सिंग अधिकारी की चपेट में आने से मौत

धुंध में दिखाई नहीं दी ट्रेन, नर्सिंग अधिकारी की चपेट में आने से मौत

श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूज. सूरतगढ़। राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के ब्लॉक सचिव नंदलाल वर्मा की शुक्रवार देर शाम को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही चिकित्सकों, कर्मियों सहित स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में नंदलाल वर्मा के भाई प्रेम वर्मा की सूचना पर मर्ग दर्ज की गई। पुलिस को दी रिपोर्ट में प्रेम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे को अपने भाई नंदलाल वर्मा के साथ मोटरसाइकल पर पिपेरन के पास विनोद भांभू की ढाणी में कच्चे रास्ते से गए थे। रेलवे लाइन की दूसरी तरफ ढाणी में जाने के लिए मोटरसाइकल साइड में खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय गहरी धुंध व रेलवे ट्रैक का मोड होने के कारण बीकानेर की तरफ से आने वाली गाड़ी दिखाई नहीं दी और नंदलाल ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके ...
ऋणी कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2021-22 में बोई गई फसलों की सूचना बैंक को 24 तक देवें

ऋणी कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2021-22 में बोई गई फसलों की सूचना बैंक को 24 तक देवें

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी 2021-22 के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जिसमें जिला श्रीगंगानगर में गेहंू फसल की बीमित राशि 77824 रुपए, जौ फसल की बीमित राशि 61791, चना फसल की बीमित राशि 54798 रुपए, सरसों फसल की बीमित राशि 72620 व तारामीरा फसल की बीमित राशि 19395 रुपए प्रति हैक्टेयर निर्धारित की गई है।ऋणी व अऋणी कृषक 1.5 प्रतिशत की दर से अपनी फसल का बीमा करवा सकते है। जिस हेतु ऋणी कृषकों के लिए संबंधित बैक में फसल बीमा करवाया जाना पूर्णत: स्वैच्छिक है किन्तु ऋणी कृषकों को योजना से पृथक रहने के लिए अन्तिम नामांकन तिथि 24 दिसम्बर निर्धारित की गई है। जिस बाबत संबंधित वित्तीय संस्था में उक्त योजना से पृथक रहने बाबत घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा। अन्यथा ऋणी कृषक को योजना में सम्मिलित माना जाएगा।...
महिला विंग की शालू खुंगर अध्यक्ष

महिला विंग की शालू खुंगर अध्यक्ष

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। सामाजिक सरोकारों में अग्रणी तथा समाज के जरूरतमंद व गरीब लोगों की सहायता के लिए कार्यरत श्री अरोड़वंश सेवा समिति द्वारा महिला विंग का गठन किया गया है। श्री अरोड़वंश सेवा समिति अध्यक्ष शरद जसूजा ने बताया कि शालू खुंगर को महिला विंग के अध्यक्ष पद नियुक्त करते हुए शीघ्र कार्यकारिणी घोषित करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि श्री अरोड़वंश सेवा समिति की आवश्यक बैठक शिव चौक स्थित समिति कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में संगीता छाबड़ा, ममता भठेजा, हरविन्द्र चुघ, शीबा जग्गा, पारूल आहुजा, रजनी अरोड़ा, डॉ. नेहा खुंगर, पुष्पा मिड्ढा, दर्शना आहुजा, प्रियांशु मिड्ढा, नीलम अरोड़ा, अंजू बाघला, सीरत चुघ, प्रिया चुघ सहित समाज की अनेक महिलाओं ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यता ग्रहण की।...
सूरतगढ़ सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नियुक्त नर्सिंग कर्मी की मौत,ट्रेन की चपेट में आया

सूरतगढ़ सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नियुक्त नर्सिंग कर्मी की मौत,ट्रेन की चपेट में आया

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में नियुक्त एक नर्सिंग कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। सूरतगढ़ सिटी पुलिस के अनुसार शहर के नजदीक राजपुरा पिपरेन के पास यह नर्सिंग कर्मी नंदलाल कुम्हार (35) कल शाम करीब 5:45 बजे बीकानेर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया ,जिस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर कार्यवाही की। लाश को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया। मृतक के भाई प्रेम कुमार द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार प्रेम कुमार (पुत्र मोहन लाल) निवासी वार्ड नंबर 37 में रिपोर्ट दी है कि वह तथा नंदलाल कल शाम 5:30 बजे किसी घरेलू कार्य के लिए पिपरेन में विनोद भांभू की ढाणी जा रहे थे। विनोद की ढाणी रेल लाइन के उस पार है। वे कच्चे रास्ते से होते हुए रेल लाइन तक गए। ज...
वोट देते ही महिला की मौत

वोट देते ही महिला की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर इलाके गांव 22 पीटीडी के पोलिंग बूथ पर उस समय हड़कंप मच गया जब वोट देने आई एक महिला देखते ही देखते निढाल होकर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।परिजन उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। महिला का पति उसे एक प्राइवेट वाहन से अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वोट देने के ठीक बाद हुई महिला की मौतकरीब 62 वर्ष की सुखदेव कौर गांव दो बीएमडब्ल्यू बी की रहने वाली है। वह शनिवार दोपहर वोट देने के लिए अपने गांव दो बीडब्ल्यूएम बी से वोट देने के लिए अपने पति के साथ गांव 22 पीटीडी स्थित पोलिंग बूथ पर आई थी। वह वोट देकर बाहर निकली ही थी कि उसे कुछ परेशानी महसूस हुई। वह पोलिंग बूथ के बाहर कुर्सी पर बैठ गई। कुर्सी पर बैठने के कुछ देर बार ही वह गिर पड़ी। परिवार के लोग उसे जब तक संभालते उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के पति न...
प्रथम गोदारा परिवार मधुर मिलन समारोह आज, अनेक हस्तियां पधारेंगी

प्रथम गोदारा परिवार मधुर मिलन समारोह आज, अनेक हस्तियां पधारेंगी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में पहली बार गोदारा परिवारों के मधुर मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह कल रविवार को एसएसबी रोड पर एआरजी रिजॉर्ट्स में दोपहर एक बजे आरंभ होगा। इसमें गोदारा परिवारों की अनेक हस्तियों के आने की संभावना है। संयोजक डॉ रमेश गोदारा ने आज बताया कि समारोह के लिए प्रदेश के पूर्व मंत्री और पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, डीआईजी सवाईसिंह गोदारा और लूणकरणसर (बीकानेर) से विधायक सुमित गोदारा सहित अनेक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें अनेक मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। पूर्ण रूप से पारिवारिक माहौल में यह आयोजन किया जाएगा। समाज की एकजुटता और सांगठनिक ढांचे के बारे में भी चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि काफी समय से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर गोदारा परिवारों के अनेक लोग जुड़े हुए हैं।सोशल मीडिया के इन प्लेटफार्म्...
विजय दिवस समारोह आज मनाएंगे

विजय दिवस समारोह आज मनाएंगे

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भारत-पाक युद्ध-1971 के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक निर्मल जैन तथा सह संयोजक सुरेन्द्र कच्छवाहा ने बताया कि संस्कार भारती, श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय तथा हिन्दुस्तान स्काउट-गाइड के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 16 दिसम्बर, बृहस्पतिवार को प्रात: 11.31 बजे श्रीआत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में वीर जवानों की शौर्य गाथाओं से जन-जन को अवगत करवाया जाएगा। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर जाकिर हुसैन, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा तथा असिस्टेंट कमांडिंग आॅफिसर एनसीसी ले. कर्नल मनमोहन सिंह, बॉर्डर होमगार्डस कमांडेंट महेन्द्र सिंह होंगे।निर्मल जैन तथा सीए विजय अरोड़ा ने विजय दिवस बारे बताया कि भारत-पाक युद्ध के दौरान आत्मसमर्पण करने वाले पा...
ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बस चलाने की तैयारी

ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बस चलाने की तैयारी

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राजस्थान रोडवेज की बसों का एक बार फिर से ग्रामीण मार्गों पर संचालन करने की तैयारियां कर ली है। रोडवेज ने रुट चार्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्य और हाइवे से दूर गांवों को रोडवेज से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बसों का संचालन होने से रोडवेज को राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं लोगों को लाभ मिलेगा।मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज की बसों को अगले माह से ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ने की कार्रवाई चल रही है। सूरतगढ़ मार्ग पर गणेशगढ़, मांझूवास सरदारपुरा बीका गांव हाइवे से काफी दूर है। इन गांवों में रोडवेज की बस नहीं जाती है। इस इन गांवों के लोगों को रोडवेज का फायदा नहीं मिलता साथ अवैध रूप से यात्रि ढ़ोने वाले वाहनों का संचालन होता है। इससे रोडवेज राजस्व का भी नुकसान होता है। इस तरह हनुमानगढ़, पदमपुर, श्रीकरणपुर और केसरीसिंहपुर मार्ग पर भी कई बड़े गांव है।रोडवेज सू...