Tuesday, June 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा: भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बोले विराट- अगले कुछ दिनों में साफ होगी तस्वीर

ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा: भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बोले विराट- अगले कुछ दिनों में साफ होगी तस्वीर

स्पोर्ट्स
मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लेकर बयान दिया है। मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे को लेकर अगले कुछ दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी। दक्षिण अफ्रीका में बीते दिनों कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कुछ मामले मिले हैं। जिसके चलते भारत के दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।...
पीवी सिंधु और लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचे, चिराग-सात्विक की जोड़ी ने नाम वापस लिया

पीवी सिंधु और लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचे, चिराग-सात्विक की जोड़ी ने नाम वापस लिया

स्पोर्ट्स
भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने भी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दो बार की ओलंपिक विजेता सिंधु ने जर्मनी की युवोन ली को सीधे सेटों में हराकर ग्रुप स्टेज में लगातार दूसरा मैच जीता और उनका सेमीफाइनल में पहुंचीं। वहीं लक्ष्य सेन हार के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच गए क्योंकि क्योंकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और दो बार के विश्व चैंपियन केंतो मोमोता और रसमस गेमके इस टूर्नामेंट से हट चुके हैं। दूसरे गेम में लक्ष्य को डेनमार्क के विक्टर ने 21-14, 21-15 से हराया। 46 मिनट तक चले इस मैच में लक्ष्य ने काफी संघर्ष किया। भारतीय खिलाड़ी कभी भी अपनी लय नहीं पकड़ सका, लेकिन सेमीफाइनल में उनके पास वापसी का मौका है।  ...
बैंगलोर में 22 दिसंबर से शुरू होगा आठवां सीजन, बिना दर्शकों के खेले जाएंगे मुकाबले

बैंगलोर में 22 दिसंबर से शुरू होगा आठवां सीजन, बिना दर्शकों के खेले जाएंगे मुकाबले

स्पोर्ट्स
बैंगलोर प्रो कबड्डी लीग का आठवां सत्र 22 दिसंबर से शुरू होगा जो दर्शकों के बिना खेला जाएगा। आयोजक मशाल स्पोर्ट्स ने पहले चार दिन तीन-तीन मैच कराने का फैसला किया है। पीकेएल का आठवां सत्र यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स के बीच मैच से शुरू होगा। इसके बाद तेलुगू टाइटंस का सामना तमिल थलाइवा से होगा। वहीं, यूपी योद्धा की टक्कर गत विजेता बंगाल वारियर्स से होगी। कोरोना महामारी के मद्देनजर बेंगलुरु व्हाइटफील्ड होटल एंड कंवेंशन सेंटर को बायो-बबल (कोरोना से बचाव के लिए खिलाड़ियों के लिए बनाया गया सुरक्षित माहौल) में बदल दिया गया है। 12 टीमें यहीं रहेंगी और खेलेंगी। प्रो कबड्डी लीग के कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रो कबड्डी लीग के कमिश्नर व मशाल स्पोर्ट्स के सीईओ अनुपन गोस्वामी ने कहा कि प्रो कबड्डी लीग भारत के अपने खेल कबड्डी को फिर से लोकप्रिय और जीवंत बनाने के लिए नए प्रारूप के साथ जानी जाती है। हम...
छात्रा मनप्रीत कौर राज्य स्तर पर प्रथम

छात्रा मनप्रीत कौर राज्य स्तर पर प्रथम

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले के तीन विद्यार्थियों ने परचम लहराया है। पारंपरिक लोकनृत्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमाना की मनप्रीत कौर राज्य स्तर पर द्वितीय रही। शास्त्र वादन छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहर की छात्रा हर्ष भाटी एवं छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धन्नासर के छात्र सलीम राज्य स्तर पर प्रथम रहे हैं। कला उत्सव प्रभारी ममता चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय कला उत्सव आॅनलाइन मॉड में 15 से 18 नवंबर तक आयोजित किया गया था। इसमें हनुमानगढ़ जिले के सभी संभागियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कमाना से अपनी प्रस्तुतियां दी थी। सांस्कृतिक उत्सव प्रभारी कंचन, अखिलेश कुमार, शीशपाल, सविता, प्रधानाचार्य संतोष ने विद्यार्थियों की राज्य स्तरीय उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।...
लखनऊ के साथ जुड़ सकते हैं राहुल, राशिद और हार्दिक, वार्नर-अय्यर पर होगी अहमदाबाद की नजर

लखनऊ के साथ जुड़ सकते हैं राहुल, राशिद और हार्दिक, वार्नर-अय्यर पर होगी अहमदाबाद की नजर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी आठ टीमों ने अपने रीटने किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कुल 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है और सभी टीमों के कई अहम खिलाड़ी नीलामी के लिए पूल में शामिल हो चुके हैं। आईपीएल की दो नई टीमें इनमें से तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं, जिसमें अधिकतम दो भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी हो सकता है। लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें इन तीन खिलाड़ियों में ही अपना कप्तान ढूंढ़ने की कोशिश करेंगी।  आईपीएल की सभी टीमों ने जिन बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है, उनमें अधिकतर विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि लखनऊ और अहमदाबाद अधिकतम एक-एक विदेशी खिलाड़ी को ही अपने साथ जोड़ सकती हैं। ऐसे में सिर्फ दो ही विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी से पहले टीम में शामिल किया जा सकता है। डेविन वार्नर और राशिद खान का नाम इसमें सबसे ऊपर है। ...
राशिद-स्टोक्स ने अपनी-अपनी टीमों का साथ छोड़ सबको चौंकाया, श्रेयस-राहुल पर लग सकती है बड़ी बोली

राशिद-स्टोक्स ने अपनी-अपनी टीमों का साथ छोड़ सबको चौंकाया, श्रेयस-राहुल पर लग सकती है बड़ी बोली

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन लिस्ट जारी हो चुकी है। आठों टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है। सभी फ्रेंचाइजी के पास चार-चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत थी। ऐसे में उन्होंने कई चौंकाने वाले फैसले लिए।  फ्रेंचाइजी ने कई सीनियर भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। इसमें केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, डेविड वार्नर, फाफ डुप्लेसिस और कगिसो रबाडा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। अब इन पर जनवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है।...
पंजाब के पास सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये बाकी, ऑक्शन में दिल्ली के पास होगी सबसे कम रकम

पंजाब के पास सबसे ज्यादा 72 करोड़ रुपये बाकी, ऑक्शन में दिल्ली के पास होगी सबसे कम रकम

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए सभी आठ टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई। टीमों ने अपने-अपने हिसाब से पर्स से रकम खर्च किए। इस बार सभी टीमों को पर्स में 90 करोड़ रुपये दिए गए थे। पिछली बार यह रकम 85 करोड़ रुपये थी। कई टीमों ने कुछ चौंकाने वाले फैसले लिए, वहीं कुछ टीमों ने अपने फैंस का ध्यान रखा।  फ्रेंचाइजी के पास 90 करोड़ रुपये थेफ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों को रिटेन करने या न करने पर इसी 90 करोड़ में से तय रकम काटा गया है। किसी फ्रेंचाइजी के चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर उनके पर्स से कुल 42 करोड़ रुपये कटे। तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 33 करोड़, दो खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 24 करोड़ रुपये और एक खिलाड़ी को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी के पर्स से 14 करोड़ रुपये तक कटेंगे। इसमें भी अलग-अलग खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी गई थी...
इटैलियन फैंस ने महिला रिपोर्टर के साथ की बदसलूकी, कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

इटैलियन फैंस ने महिला रिपोर्टर के साथ की बदसलूकी, कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना

स्पोर्ट्स
एम्पोली इटली से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सीरी-ए को कवर करने गई महिला रिपोर्टर के साथ कुछ इटैलियन फैंस ने बदसलूकी की। यह पूरी घटना लाइव टीवी में कैद हो गई और उन असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई भी की गई है। आरोपियों को तीन साल के लिए स्टेडियम आने पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। सीरी-ए के दौरान एम्पोली की घटनादरअसल, यह घटना इटली के एम्पोली की है। 'स्काई न्यूज' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां स्थित कार्लो कास्टेलानी स्टेडियम में एक मैच रखा गया था। इस मैच का मकसद महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए लोगों में जागरुकता फैलाना था। टस्कन डर्बी का यह मैच एम्पोली और फियोरेंटीना के बीच था। ...
वेंकटेश की सैलरी में 4000 फीसदी की बढ़ोतरी, जम्मू कश्मीर के दो खिलाड़ियों की फीस में 40 गुना तक इजाफा

वेंकटेश की सैलरी में 4000 फीसदी की बढ़ोतरी, जम्मू कश्मीर के दो खिलाड़ियों की फीस में 40 गुना तक इजाफा

स्पोर्ट्स
मुंबई आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है। पंजाब को छोड़कर लगभग सभी फ्रेंचाइजी ने अपने कोर खिलाड़ियों को बनाए रखा है। कई टीमों ने कुछ चौंकाने वाले फैसले भी लिए। वहीं, कई खिलाड़ियों की सैलरी में काफी इजाफा हुआ है। कोलकाता ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की सैलरी में 4000 फीसदी का इजाफा किया है।  वेंकटेश स्टार से सुपरस्टार बनेकोलकाता की टीम इस बार वेंकटेश को आठ करोड़ रुपये देकर रिटेन कर रही है। एक सीजन पहले यानी पिछले सीजन में केकेआर ने वेंकटेश को सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद आईपीएल 2021 के पहले फेज में सभी मैचों में उन्हें बैठाया गया। दूसरे फेज में जब वह मैदान पर उतरे, तो उनके बल्ले ने रनों का कहर बरपाया। ...
पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी साइना नेहवाल

पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगी साइना नेहवाल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। पूर्व विश्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप नहीं खेलेंगी। उनके पति और भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप ने इसकी जानकारी दी है। साइना अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी। इससे पहले वह इस टूर्नामेंट में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है, जबकि 8 बार क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं। साइना फिलहाल ग्रोइन में खिंचाव और घुटने की चोट से जूझ रही हैं। उन्हें यह चोट उबेर कप के दौरान ही लगी थी। वह उस टूर्नामेंट में भी एक मैच के बाद हट गई थीं। साइना पहली बार चोट के कारण विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी। पति पी कश्यप ने बताया कि साइना को वर्ल्ड चैंपियनशिप से नाम वापस लेना पड़ा, क्योंकि वह समय पर फिट नहीं हो पाएंगी।...