Wednesday, June 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

इंडिया-न्यूजीलैंड के टी-20 मैच के लिए 6 जगह रूट डायवर्ट

इंडिया-न्यूजीलैंड के टी-20 मैच के लिए 6 जगह रूट डायवर्ट

जयपुर, स्पोर्ट्स
जयपुर SMS स्टेडियम में इंडिया-न्यूजीलैंड के टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर जयपुर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिक्योरिटी से लेकर ट्रैफिक तक का पूरा प्लान बनकर तैयार हो चुका है। मैच को देखते हुए शहर में 6 जगह से रूट डायवर्ट किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक श्वेता धनखड़ ने बताया कि मैच 17 नवंबर को शाम 7:30 बजे शुरू होगा। क्रिकेट मैच के दौरान 11.30 से पहले भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए जयपुर एसएमएस स्टेडियम में 1500 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। एटीएस और क्यूआरटी टीम को भी लगाया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अलावा जयपुर ग्रामीण, सीकर, अलवर, दौसा से भी पुलिस जाब्ता मंगवाया गया है। सिक्योरिटी के लिए 5 आईपीएस, 15 आरपीएस, 20 इंस्पेक्टर शामिल रहेंगे। इसके अलावा स्टेडियम के चारों ओर पुलिस सुरक्षा का मजबूत घेरा रहेगा।...
जयपुर में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने खेला कैरम

जयपुर में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने खेला कैरम

जयपुर, स्पोर्ट्स
जयपुर जयपुर में आज 8 साल बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में टी 20 मैच खेला जाएगा। इस मैच में जहां भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। वहीं कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की भी पहली परीक्षा होगी। इससे पहले सभी क्रिकेटर बायो बबल में रहे। सभी को जयपुर के मैरियट होटल में रखा गया। इस दौरान क्रिकेटर्स ने बायो बबल की फोटोज भी शेयर कीं।...
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई केन विलियमसन इस साल पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद आज शाम टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताब जीतना चाहेंगे। दोनों टीमों के बीच टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड, जिसने हाल ही में आईसीसी इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है वह एक और ट्रॉफी जीतना चाहेगा। इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टी-20 विश्व कप जीतने वाली अपनी फेवरेट टीम के बार में बताया है।...
वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार जंग

वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार जंग

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम अपने पहले टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए रविवार को एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। वर्ल्ड कप से पहले शायद ही किसी ने ये सोचा होगा कि दोनों टीमें फाइनल तक का सफर तय करेंगी लेकिन ऐसा हो चुका है। अब अगर दोनों में किसी एक को पसंदीदा या दावेदार बताया जाए तो वह गलत होगा क्योंकि दोनों ही टीमों ने अभी तक अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया है और हर क्षेत्र में शानदार खेल दिखाया है।...
फाइनल से पहले बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच- विश्व कप से पहले हमें कम आंका गया, अब जीत कर दिखाएंगे

फाइनल से पहले बोले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच- विश्व कप से पहले हमें कम आंका गया, अब जीत कर दिखाएंगे

स्पोर्ट्स
दुबई ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने कहा है कि उनकी टीम को विश्व कप से पहले कम आंका गया था। अब उन्होंने प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है और उनकी टीम  का फाइनल में पहुंचना आश्चर्यजनक नहीं है। फिंच ने कहा कि उनकी टीम के पास इस फार्मेट में चैंपियन बनने का पूरा माद्दा है। ऑस्ट्रेलिया कई हार का सामना करके इस टूर्नामेंट में पहुंचा था।  विश्व कप में आने से पहले उसे बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड ने द्विपक्षीय सीरीज में हराया था। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्होंने पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की। फाइनल में रविवार को ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। कीवी टीम पहली बार टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है।...
फुटबॉल : फीफा विश्व कप क्वालिफायर में इंग्लैड ने अल्बानिया को रौंदा, कतर का टिकट लगभग तय

फुटबॉल : फीफा विश्व कप क्वालिफायर में इंग्लैड ने अल्बानिया को रौंदा, कतर का टिकट लगभग तय

स्पोर्ट्स
लंदन। कप्तान हैरी केन की हैट्रिक की मदद से इंग्लैड ने अल्बानिया को 5-0 से हराकर अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी जगह लगभग तय कर ली है। अब उसे अगले साल नवंबर में होने वाले विश्व कप के लिए सोमवार को निचली रैंकिंग की टीम सैन मैरिनो के खिलाफ बस ड्रॉ भर खेलने की जरूरत है। रूनी के रिकॉर्ड से 9 गोल दूर हैरी के इंग्लैंड के लिए 44 गोल पूरे हो गए हैं। उन्होंने जिमी ग्रीव्स की बराबरी की है और वेन रूनी के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से महज 9 गोल दूर हैं। रूनी ने इंग्लैंड के लिए 53 गोल दागे हैं। बॉबी चाल्टर्न (49 गोल) दूसरे, लिनेकर (48) तीसरे स्थान पर हैं।  इस सीजन में टोटेनहम के लिए हैरी ज्यादा नहीं चल पाए थे।  सभी 5 गोल पहले हाफ में इंग्लैंड ने पहले हाफ में पांच गोल किए। इंग्लैंड को हैरी मैक्वायर ने नौवें मिनट में बढ़त दिलाई। हेंडरसन ने 28वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया। ह...
खिलाड़ी से मेंटर बने कॉन्वे, हाथ टूटने के बावजूद साथी खिलाड़ियों को करा रहे प्रैक्टिस

खिलाड़ी से मेंटर बने कॉन्वे, हाथ टूटने के बावजूद साथी खिलाड़ियों को करा रहे प्रैक्टिस

स्पोर्ट्स
दुबई हाथ टूटने की वजह से फाइनल से बाहर हो चुके न्यूजीलैंड के डेवोन कॉन्वे टीम को विश्व कप जिताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपना हाथ तोड़ बैठा था। दरअसल, आउट होने के बाद कॉन्वे ने हाथ को जोर से बल्ले पर मारा था। मैच के बाद पुष्टि हुई कि इससे उनके उंगलियों के पास फ्रैक्चर हो गया। अब वह फाइनल नहीं खेलेंगे। इस बात का उन्हें अफसोस तो होगा, लेकिन टीम की मदद में वह जमकर हाथ बंटा रहे हैं।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच की पूर्व संध्या पर कॉन्वे साथी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराते देखे गए। उन्होंने ड्रिल में हिस्सा लिया और एक हाथ से फील्डिंग प्रैक्टिस कराई। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।...
राष्ट्रीय कुश्ती : रेलवे के प्रीतम बने चैंपियन, नरसिंह की कांस्य जीतकर मजबूत वापसी

राष्ट्रीय कुश्ती : रेलवे के प्रीतम बने चैंपियन, नरसिंह की कांस्य जीतकर मजबूत वापसी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रेलवे के प्रीतम राष्ट्रीय कुश्ती में यश को 11-0 से हराकर 74 किग्रा वर्ग में चैंपियन बन गए। नरसिंह यादव ने भी कांस्य जीतकर मजबूत वापसी का संकेत दिया। नरसिंह ने 4 साल के डोपिंग प्रतिबंध को पूरा करने के बाद हाल ही में वापसी की है। यश ने सेमीफाइनल में 11-7 से जीत के साथ नरसिंह की खिताब की उम्मीदों को समाप्त कर दिया। नरसिंह ने अंतिम आठ में धनखड़ को 7-6 से हराया।...
दुखद: कृष्णा को मिलना था खेल रत्न अवार्ड, मां के निधन की खबर सुनकर लौटे घर

दुखद: कृष्णा को मिलना था खेल रत्न अवार्ड, मां के निधन की खबर सुनकर लौटे घर

स्पोर्ट्स
जयपुर बेटे को बड़ा अवार्ड मिलते देखना हर मां का सपना होता है। लेकिन बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर की मां उनको अवार्ड मिलने के कुछ घंटों पहली ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं। कृष्णा की मां इंद्रा नागर की शनिवार दोपहर निधन हो गया।   मां का देहांत होने की खबर सुनकर कृष्णा नागर राष्ट्रपति भवन पहुंचने से पहले ही जयपुर के लिए रवाना हो गए। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारों के लिए इस बार देशभर के 12 खिलाड़ियों का चयन किया था। इनमें राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ी अवनि लेखरा और कृष्णा नागर भी शामिल थे। ...
हनुमानगढ़ की झोली में आए 4 स्वर्ण, 5 रजत व 8 कांस्य पदक

हनुमानगढ़ की झोली में आए 4 स्वर्ण, 5 रजत व 8 कांस्य पदक

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
वुशु प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का किया अभिनन्दनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 15वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने अव्वल प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 5 रजत व 8 कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। शनिवार को पदक विजेता खिलाड़ियों का हनुमानगढ़ पहुंचने पर हनुमानगढ़ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जंक्शन स्थित रोटरी क्लब भवन में समारोहपूर्वक अभिनन्दन किया गया।...