Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

चेन्नई की लगातार तीसरी हार के लिए जडेजा ने इन्हें ठहराया ​जिम्मेदार

चेन्नई की लगातार तीसरी हार के लिए जडेजा ने इन्हें ठहराया ​जिम्मेदार

स्पोर्ट्स
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम को रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रनों की एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की लीग के 15वें सीजन में तीन मैचों में यह लगातार तीसरी हार थी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 180 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 18 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई। चेन्नई की रनों की लिहाज से आईपीएल में यह दूसरी बड़ी हार है। वहीं, 2018 के बाद से ऐसा पहली हुआ है कि चेन्नई की टीम ऑलआउट हुई है। कप्तान रविंद्र जडेजा ने इस हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऋतुराज गायवाड़ के आत्मविश्वास को बढ़ाने की जरूरत है। पिछले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले गायकवाड़ इस सीजन में तीन मैच में मात्र दो ही रन बनाए पाए हैं। ...
जलेबी फाफड़ा मिलकर खाएंगे, मैच से पहले अक्षर पटेल

जलेबी फाफड़ा मिलकर खाएंगे, मैच से पहले अक्षर पटेल

स्पोर्ट्स
आईपीएल 2022 का 10वां मैच गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पुणे में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स ने जहां मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में धूल चटाई थी, तो वहीं गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायटंस को हराया था। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी शानदार होने जा रहा है।  गुजरात टाइटन्स आईपीएल में पहली बार दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। ऐसे में टीम में मौजूद गुजरात के खिलाड़ियों ने एक खास मैसेज दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के स्टार स्पिनर अक्षर पटेल, चेतन सकरिया और रिपल गुजरात को शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।  दिल्ली कैपिटल्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''लोचा लफड़ा और जलेबी फाफड़ा, इसको गुजराती के लाइफ से कोई निकाल नहीं सकता''...
रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी की तुलना दिग्गज कपिल देव से की

रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी की तुलना दिग्गज कपिल देव से की

स्पोर्ट्स
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया। शमी ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के चौथे मुकाबले में लखनऊ के टॉप आर्डर को धराशायी कर दिया। उन्होंने केएल राहुल को मैच की पहली गेंद पर कैच आउट करवाया, जिसके बाद उन्होंने क्विंटन डिकाक को आउट किया और फिर मनीष पांडे को पवेलियन भेजा।  नए आईपीएल फ्रेंचाइजी से खेलते हुए शमी ने तीन विकेट झटकते हुए गुजरात टाइटन्स की पहली आईपीएल जीत में अहम भूमिका निभाई। शमी ने 25 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए थे।  31 वर्षीय शमी को अक्सर आधुनिक समय के क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ सीम पोजिशन वाले गेंदबाजों में शामिल किया जाता है और भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने महान कपिल देव का भी उदाहरण दिया, जो सीम गेंदबाजी के शानदार उदाहरण थे।...
आंद्रे रसल की पारी देख इंग्लिश बल्लेबाज सैम बिलिंग्स डरे

आंद्रे रसल की पारी देख इंग्लिश बल्लेबाज सैम बिलिंग्स डरे

स्पोर्ट्स
कोलकाता ने आईपीएल 15 के 8वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से मात दी। केकेआर ने ये मैच 15वें ओवर में ही अपने नाम कर लिया। इस मैच में कोलकाता के ऑलराउंडर आंद्रे रसल का बल्ला जमकर बोला। रसल की बैटिंग के दौरान नॉन स्ट्राइकर पर खड़े उनके साथी सैम बिलिंग्स उनकी बल्लेबाजी से काफी हैरान रह गए। रसल ने 31 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली।  कोलकाता की टीम से इस सीजन जुड़े सैम बिलिंग्स को रसल की पारी का सबसे अच्छा व्यू मिला। क्योंकि वह नॉन स्ट्राइकर थे। हालांकि सैम बिलिंग्स ने मैच के बाद कहा कि उस दौरान उन्हें काफी डर लगा।  बिलिंग्स ने मैच के बाद कहा, "मेरे लिए, यह वहां गेम को बनाए रखने और उनका (रसेल) सपोर्ट करने के बारे में था। वह स्टार है और मैं उसे अपना खेल खेलने देना चाहता था। वह एक गेम जीत सकता है, जैसा कि हमने देखा, पांच ओवर (7.3 ओवर) के अंतराल में। मुख्य कोच ब्रेंडन मैकु...
दीपक चाहर इस मैच के जरिए कर सकते हैं IPL 2022 में वापसी

दीपक चाहर इस मैच के जरिए कर सकते हैं IPL 2022 में वापसी

स्पोर्ट्स
रविंद्र जडेजा की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2022 की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। खिलाड़ियों की चोट से परेशान सीएसके ने सीजन का आगाज पहले दो मैच हारकर किया है। ओपनिंग मुकाबले केकेआर के हाथों हारने के बाद टीम को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ हाई स्कोरिंग मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सीएसके सीजन के पहले दो मुकाबले हारी है। गत चैंपियन सीएसके को यहां सबसे ज्यादा दीपक चाहर की कमी खल रही है। आईपीएल 2022 की नीलामी में 14 करोड़ के बिके दीपक चाहर इस समय एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दीपक चाहर को दो हफ्ते बाद एनसीए से रिलीज कर दिया आएगा और वह फिर मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ेंगे। अगर सब कुछ सही रहा तो दीपक 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के जरिए आईपीएल 2022 का पहला मै...
फीफा विश्व कप 2022 के ड्रॉ घोषित

फीफा विश्व कप 2022 के ड्रॉ घोषित

स्पोर्ट्स
दोहा (वार्ता/शिन्हुआ). अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल फेडरेशन (फीफा) ने आगामी 2022 फीफा विश्व कप के ड्रॉ घोषित कर दिए हैं।फीफा की ओर से शुक्रवार को यहां ड्रॉ समारोह आयोजित किया गया। ग्रुप ई को ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें 2010 विश्व कप चैंपियन स्पेन, चार बार के खिताब विजेता जर्मनी और एशियाई पावरहाउस जापान को शामिल किया गया, जिसने रूस में हुए 2018 फीफा विश्व कप में नॉकआउट चरण में प्रवेश किया था। इसके अलावा इस ग्रुप में इंटरकांटिनेंटल प्लेऑफ विजेता कोस्टा रिका या न्यूजीलैंड जुड़ेगा।मेजबान कतर 21 नवंबर को विश्व कप के पहले मैच में इक्वाडोर के खिलाफ खेलेगा। विश्व कप में पदार्पण कर रहे मौजूदा एशियाई चैंपियन कतर का सामना ग्रुप ए में नीदरलैंड और अफ्रीका चैंपियन सेनेगल से भी होगा। वहीं पांच बार के विश्व विजेता ब्राजील को ग्रुप जी में सर्बिया, स्विट्जरलैंड और कैमरून के साथ रखा गया है। ब्राजील, सर...
लैथम के शतक से न्यूजीलैंड की नीदरलैंड पर बड़ी जीत, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

लैथम के शतक से न्यूजीलैंड की नीदरलैंड पर बड़ी जीत, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

स्पोर्ट्स
हैमिल्टन (वार्ता). कप्तान टॉम लैथम (140) के नाबाद शतक और गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने यहां शनिवार को दूसरे वनडे क्रिकेट मैच में नीदरलैंड को 118 रन से एकतरफा अंदाज में हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान लैथम की 10 चौकों और पांच चौकों की मदद से 123 गेंदों पर 140 रन की नाबाद पारी और डौग ब्रेसवेल के 41 रन के योगदान से 50 ओवर में नौ विकेट पर 264 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दम पर नीदरलैंड को 34.1 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट कर दिया। बर्थडे बॉय टॉम लैथम को मैच विजयी शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल ने पांच ओवर में 21 रन पर सर्वाधिक तीन, जबकि ईश सोढ़ी और काइल जैमिसन ने दो-दो विकेट लिए। डौग ...
ओसाका मियामी ओपन के फाइनल में

ओसाका मियामी ओपन के फाइनल में

स्पोर्ट्स
मियामी (वार्ता). विश्व की पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जापान की नाओमी ओसाका ने स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिक को हराकर पहली बार मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।ओसाका ने गुरुवार को दो घंटे तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में बेनसिक को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में 4-6, 6-3, 6-4 से हराया और अपने करियर के चौथे डब्ल्यूटीए 1000 फाइनल में जगह बनाई। चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता ओसाका का अब फाइनल में विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बनने वाली पोलैंड की इगा स्वितेक से सामना होगा। दोनों खिलाड़ी 2019 में आखिरी एक दूसरे से भिड़े थे, जब ओसाका ने कनाडा ओपन के 16वें राउंड में स्वितेक को 7-6(4), 6-4 से हराया था।ओसाका का लक्ष्य 2018 इंडियन वेल्स और 2019 बीजिंग खिताब के बाद अपना तीसरा डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीतना होगा।...
एविन लुईस ने फास्टेस्ट फिफ्टी लगाकर लखनऊ को जीत दिलाई, 19वें ओवर में 25 रन जड़कर मैच पलटा

एविन लुईस ने फास्टेस्ट फिफ्टी लगाकर लखनऊ को जीत दिलाई, 19वें ओवर में 25 रन जड़कर मैच पलटा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई ब्रेबोर्न स्टेडियम में IPL का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर रही CSK ने LSG को 211 का टारगेट दिया। LSG ने 20वें ओवर में यह टारगेट हासिल कर लिया। एक वक्त LSG हारती नजर आ रही थी, लेकिन एविन लुईस ने फास्टेस्ट फिफ्टी जड़कर टारगेट हासिल कर लिया। लुइस ने 55 रन बनाए और साथ दिया युवा बैट्समैन आयुष बदोनी ने। बदोनी ने 9 गेंदों पर 19 रन मारकर जीत आसान कर दी। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रावो ने दीपक हुडा को आउट कर ये रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (170) के नाम पर दर्ज था। धोनी 19वें ओवर में बैटिंग के लिए आए और उन्होंने छक्के के साथ अपना खाता खोला। इ...
साइमन डोल KKR मैनेंजमेंट पर भड़के, फ्रेंचाइजी को दिया सुझाव- रसल चोटिल होने की कगार पर उससे सिर्फ बल्लेबाजी करवाओ

साइमन डोल KKR मैनेंजमेंट पर भड़के, फ्रेंचाइजी को दिया सुझाव- रसल चोटिल होने की कगार पर उससे सिर्फ बल्लेबाजी करवाओ

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 2022 इंडियन प्रीमियर लीग के अपने दूसरे गेम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक कम स्कोर वाले गेम में केकेआर को 128 रन पर ढेर कर दिया। फाफ डु प्लेसिस की टीम ने चार गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। यह मौजूदा सीजन में आरसीबी की पहली जीत थी। इस करीबी मुकाबले में जहां दोनों टीमों के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं नाइट राइडर्स अपने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के गेंदबाजी प्रदर्शन को लेकर चिंतित होंगे। रसेल गेंद के साथ बेहद महंगे थे, उन्होंने बिना विकेट के केवल 2.2 ओवर में 36 रन दिए। हालांकि वह आरसीबी के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। रसल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी टीम के शुरुआती मैच के दौरान काफी महंगे थे, जहां उन्होंने चार ओवरों में 38 रन खर्च करते हुए ...