Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

भारतीय दिग्गज क्रिस श्रीकांत ने SRH को लेकर कर दी भविष्यवाणी, कहा- अभी के हिसाब से प्वाइंट्स टेबल में नौंवे नंबर की टीम बनेगी

भारतीय दिग्गज क्रिस श्रीकांत ने SRH को लेकर कर दी भविष्यवाणी, कहा- अभी के हिसाब से प्वाइंट्स टेबल में नौंवे नंबर की टीम बनेगी

स्पोर्ट्स
आईपीएल 2021 में खराब प्रदर्शन करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम ने जारी सीजन के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने सिर्फ खिलाड़ियों को बाहर नहीं किया बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। SRH ने सीजन के लिए डेल स्टेन, ब्रायन लारा, हेमांग बदानी और साइमन कैटिच को साइन किया। कैटिच ने जहां सीजन से पहले अपने पद से हटने का फैसला किया, वहीं अन्य कोच ऑरेंज आर्मी का हिस्सा बने हुए हैं। केन विलियमसन के नेतृत्व में एक नया सीजन खेलते हुए, SRH ने अच्छी शुरुआत नहीं की। क्योंकि टीम को मंगलवार (29 मार्च) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 61 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 15 के शुरुआती मैचों में टारगेट का पीछा करते हुए कई टीमों ने बड़े स्कोर हासिल किए। लेकिन हैदराबाद की टीम अपने पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स द्वारा मिले 2...
जानिए कब, कहां और कैसे देखें सकेंगे चेन्नई और लखनऊ का मैच लाइव

जानिए कब, कहां और कैसे देखें सकेंगे चेन्नई और लखनऊ का मैच लाइव

स्पोर्ट्स
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें गुरुवार को आईपीएल के 7वें मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोइन अली इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।  लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और चेन्‍नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच गुरुवार को  मुकाबला रोमांचक होने जा रहा है। एक तो ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच पर रन बरसते हैं, जबकि रिकॉर्ड कुछ ऐसा कहते हैं कि दोनों टीमों के बल्लेबाजों का इस मैच में चलना तो बनता है। इन दोनों टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उनकी हार का कारण शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का नहीं चल पाना था। ब्रेबोर्न स्टेडियम में होने वाले मैच में वे इसमें सुधार करने की कोशिश करेंगी। चेन्नई और लखनऊ दोनों को वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने के बाद मैच गंवाना पड़ा था और ब्रेब...
IPL 2022 की शुरुआत से ही चमके ये 5 भारतीय घरेलू खिलाड़ी

IPL 2022 की शुरुआत से ही चमके ये 5 भारतीय घरेलू खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
आईपीएल 2022 का आगाज हो गया है और हर बार की तरह इस बार भी शुरुआत से भारतीय युवा प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। आईपीएल एक ऐसा मंच है जहां भारतीय घरेलू खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलती है। सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने इसी लीग में परफॉर्म कर टीम इंडिया तक का रास्ता तय किया है। ऐसे में इस साल भी कई ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जो शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन खिलाड़ियों में 35 साल के शेल्डन जैक्सन के साथ दिल्ली कैपिटल्स के ललित यादव का नाम भी हैं।...
क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में ये 11 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल

क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में ये 11 खिलाड़ी मचाएंगे धमाल

स्पोर्ट्स
आईपीएल 2022 का 7वां मुकाबला आज केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स और रविंद्र जडेजा की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला हारकर यहां पहुंची है ऐसे में टीमों की नजरें प्वॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोलने पर होगी। चेन्नई सुपर किंग्स को जहां सीजन के ओपनिंग मुकाबले में केकेआर के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, वहीं लखनऊ को गुजरात टाइटंस ने धूल चटाई थी। दोनों ही टीमों का सीजन का आगाज निराशाजनक रहा था। सीएसके के लिए अच्छी खबर यह है कि मोइन अली अपना नियमित क्वारंटीन पूरा कर टीम के साथ जुड़ गए हैं ऐसे में वह मिशेल सेंटनर की जगह टीम में जगह बना सकते हैं, वहीं लखनऊ की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।...
मोईन अली की वापसी से इस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज

मोईन अली की वापसी से इस खिलाड़ी पर गिरेगी गाज

स्पोर्ट्स
आईपीएल 2022 का 7वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मुकाबला हार कर यहां पहुंची है ऐसे में दोनों टीमों की नजरें आज प्वॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोलने पर होगी। चेन्नई को जहां सीजन के ओपनिंग मुकाबले में केकेआर ने मात दी थी, वहीं लखनऊ को गुजरात ने हराया था। आज के महत्वपूर्ण मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी आइए इस पर एक नजर डालते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में होगी मोईन अली की एंट्री हरफनमौला मोईन अली अपना नियमित क्वारंटीन पूरा कर टीम के साथ जुड़ गए हैं और वह लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ प्लेइंग इलेवन के लिए उपलब्ध होंगे। वीजा संबंधित दिक्कतों की वजह से यह धाकड़ खिलाड़ी भारत देरी से पहुंचा था। इसी वजह से मोईन केकेआर के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। मोइन अल...
इंग्लैंड लगातार दूसरी बार आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में

इंग्लैंड लगातार दूसरी बार आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में

स्पोर्ट्स
क्राइस्टचर्च. डेनिएल व्याट (129) के शानदार शतक और फिर सोफी एक्लेस्टोन (36 रन पर छह विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने यहां गुरुवार को सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका 137 रन से एकतरफा अंदाज में हरा कर 2022 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व के फाइनल में प्रवेश कर लिया।इंग्लैंड ने लगातार दूसरी और ओवरऑल आठवीं बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई, जो ऑस्ट्रेलिया के बाद किसी टीम के विश्व कप फाइनल खेलने का दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। इंग्लैंड टूर्नामेंट के पिछले संस्करण का विजेता रहा था। उसने 2017 के फाइनल में भारत को नौ विकेट से हरा कर अपने चौथे विश्व कप खिताब पर कब्जा किया था। अब पांचवें खिताब के लिए उसका सामना विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों टीमें यहां तीन अप्रैल को फाइनल में आपस में भिड़ेंगी।इंग्लैंड ने आज टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी की और अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेनिएल...
IPL 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चखा जीत का स्वाद, रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया

IPL 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चखा जीत का स्वाद, रोमांचक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन का छठा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को आरसीबी ने जीता और फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली टीम ने टूर्नामेंट में जीत का खाता खोला। आरसीबी को अपने पहले मैच में 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद पंजाब किंग्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कोलकाता के खिलाफ आरसीबी ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। आरसीबी को आखिरी के दो ओवरों में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे, लेकिन वेंकटेश अय्यर ने 19वें ओवर में 10 रन खर्च कर दिए। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आंद्रे रसेल के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका जड़कर मैच फिनिश कर दिया। ...
IPL 2022 के सबसे कम स्कोर पर ढेर हुए कोलकाता नाइट राइडर्स, वनिंदु हसरंगा ने दिखाया रंग

IPL 2022 के सबसे कम स्कोर पर ढेर हुए कोलकाता नाइट राइडर्स, वनिंदु हसरंगा ने दिखाया रंग

स्पोर्ट्स
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 2022 के सीजन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था, लेकिन दूसरे ही मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम चारों खाने चित नजर आई। कोलकाता की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल के 16वें सीजन के छठे मैच में 128 रन बनाकर ढेर हो गई और आईपीएल के इस सीजन का सबसे कम स्कोर बना। केकेआर टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। इस मैच में आरसीबी के लिए वनिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी की। ...
रवि शास्त्री अगर IPL खेलते तो उनको कितने करोड़ रुपये मिलते, पूर्व क्रिकेटर ने खुद ही बताई रकम

रवि शास्त्री अगर IPL खेलते तो उनको कितने करोड़ रुपये मिलते, पूर्व क्रिकेटर ने खुद ही बताई रकम

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने दावा किया है कि अगर वह एक खिलाड़ी के रूप में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी का हिस्सा होते तो उन्हें एक मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट मिलता। विशेष रूप से सबसे छोटे प्रारूप में हमेशा मल्टी डायमेंशनल खिलाड़ियों और ऑलराउंडर खिलाड़ियों की मांग ज्यादा होती है और रवि शास्त्री निश्चित रूप से इस वजह से बड़ी धनराशि आईपीएल में प्राप्त करते। भारत के लिए खेलने वाले बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक रवि शास्त्री अपने खेल के दिनों में क्रिकेट की तेजतर्रार शैली के लिए काफी लोकप्रिय थे।...
IPL Media Rights की बेस प्राइस होगी 33000 करोड़ रुपये,  BCCI ने तैयार किए हैं ये 4 प्लान

IPL Media Rights की बेस प्राइस होगी 33000 करोड़ रुपये,  BCCI ने तैयार किए हैं ये 4 प्लान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मीडिया राइट्स के लिए 33,000 करोड़ रुपये (सटीक रूप से 32,890 करोड़ रुपये) का कंबाइंड बेस प्राइस निर्धारित किया है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2023 से 2027 तक के पांच साल के मीडिया राइट्स के लिए चार बंडल तैयार किए हैं। बोर्ड ने आगे भी मैचों की संख्या बढ़ाने का विकल्प रखा है। इस बार कंबाइंड बोली नहीं लगाई जाएगी, जैसा कि स्टार स्पोर्ट्स ने 2018 से 2022 तक के मीडिया राइट्स खरीदे थे। ...