Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

जडेजा का दोहरा शतक न होने पर राहुल द्रविड़ पर भड़के फैंस, कहा- 2004 में सचिन के साथ भी किया था ऐसा

जडेजा का दोहरा शतक न होने पर राहुल द्रविड़ पर भड़के फैंस, कहा- 2004 में सचिन के साथ भी किया था ऐसा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ रविंद्र जडेजा के नाबाद 175 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी 8 विकेट खोते हुए 574 रन पर घोषित की। विराट कोहली के 100वें टेस्ट के मौके पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 96 रन बनाकर शतक से चूक गए, लेकिन जडेजा ने शतक जड़कर मोहाली टेस्ट को यादगार बना दिया है। भारतीय टीम अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है, लेकिन इसके बावजूद फैंस रविंद्र जडेजा के पहले इंटरनेशनल दोहरे शतक के चूकने का जिम्मेदार कोच राहुल द्रविड़ को बता रहे हैं। ...
भारत ने पहले दिन बनाए 357 रन; पंत, विहारी ने लगाई फिफ्टी, कोहली 45 रन पर हुए बोल्ड

भारत ने पहले दिन बनाए 357 रन; पंत, विहारी ने लगाई फिफ्टी, कोहली 45 रन पर हुए बोल्ड

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को पहली पारी में छह विकेट पर 357 रन बनाए। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 96, हनुमा विहारी ने 58 रन, जबकि अपना 100वां टेस्ट खेल रहे विराट कोहली ने 45  रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर रविंद्र जडेजा 45 जबकि रविचंद्रन अश्विन 10 रन बनाकर खेल रहे थे। श्रीलंका की तरफ से लसिथ एंबुलदेनिया ने दो विकेट चटकाए।...
धोनी के बाद ऋषभ पंत भी 5वीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने, 96 रन बनाकर लौटे पवेलियन

धोनी के बाद ऋषभ पंत भी 5वीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने, 96 रन बनाकर लौटे पवेलियन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में जारी पहले टेस्ट मैच में शतक पूरा करने से चूक गए हैं। उन्होंने सिर्फ 97 गेंदों में 96 रन बनाए। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने 73 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था, जिसके बाद उन्होंने धमाकेदार शॉट खेलते हुए अगले 24 गेंदों में अपने आगे के 46 रन पूरे किए। ...
अनीसा मोहम्मद की बड़ी उपलब्धि, 300 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं

अनीसा मोहम्मद की बड़ी उपलब्धि, 300 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनीं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में तीन रन से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की स्पिन गेंदबाज अनीसा मोहम्मद (Anisa Mohammed) ने अपने करियर का 300वां विकेट पूरा किया। इसके साथ ही वह महिला क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। अनीसा ​इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली पहली महिला स्पिन गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में 10 ओवर में 60 रन देकर दो विकेट चटकाए।...
पुजारा की जगह 3 नंबर पर उतरे विहारी की पारी से गावस्कर खुश, कहा- हनुमा के कारण ड्रेसिंग रूम में घबराहट महसूस नहीं हुई

पुजारा की जगह 3 नंबर पर उतरे विहारी की पारी से गावस्कर खुश, कहा- हनुमा के कारण ड्रेसिंग रूम में घबराहट महसूस नहीं हुई

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को हनुमा विहारी की तारीफ करते हुए कहा कि वह नंबर 3 पर उनके अपने पहले मैच के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं। हनुमा विहारी ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा की जगह ली थी। विहारी ने इस मैच में अर्धशतक बनाकर अपनी जगह मजबूत कर ली है। ...
राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच बने स्टीफन जोन्स, पहले भी रह चुके हैं टीम का हिस्सा

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच बने स्टीफन जोन्स, पहले भी रह चुके हैं टीम का हिस्सा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पूर्व चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने स्टीफन जोन्स को फ्रेंचाइजी का हाई परफोर्मेंस तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। वेल्स के 48 साल के पूर्व तेज गेंदबाज जोन्स इससे पहले 2019 में टीम के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। 
आउट होते ही विराट कोहली के चहरे का उड़ा रंग, रोहित शर्मा ने पकड़ा माथा

आउट होते ही विराट कोहली के चहरे का उड़ा रंग, रोहित शर्मा ने पकड़ा माथा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपने 100वें टेस्ट की पहली पारी में 45 रन बनाकर आउट हुए। विराट को श्रीलंका के स्पिनर की गेंद पर जब आउट हुए, तो वह इस पर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे, वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपना माथा पकड़ लिया। विराट दो साल से ज्यादा समय से इंटरनेशनल सेंचुरी नहीं ठोक पाए हैं और फैन्स के साथ टीम इंडिया को उम्मीद थी कि वह अपने 100वें टेस्ट मैच में ऐसा जरूर करेंगे। विराट ने जिस तरह से पारी की शुरुआत की थी, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि फैन्स और टीम इंडिया का यह इंतजार खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रोहित और विराट दोनों के लिए यह टेस्ट मैच बहुत खास है। रोहित फुल टाइम टेस्ट कप्तान के तौर पर डेब्यू किया, तो वहीं विराट 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरे। लसिथ एम्बुलडेनिया की शानदार गेंद पर विराट ने अपना विकेट गंवाया।...
न्यूजीलैंड को तीन रन से हरा कर वेस्ट इंडीज ने जीत के साथ किया महिला विश्व कप का आगाज

न्यूजीलैंड को तीन रन से हरा कर वेस्ट इंडीज ने जीत के साथ किया महिला विश्व कप का आगाज

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
माउंट माउंगानुई (वार्ता) हेले मैथ्यूज (119 रन, 41 रन पर दो विकेट) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन और गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम ने यहां शुक्रवार को रोमांचक मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को तीन रन से हरा कर जीत के साथ 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप का आगाज किया। वेस्ट इंडीज ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरा और मैथ्यूज के शानदार शतक तथा चेडियन नेशन, कप्तान स्टेफनी टेलर और विकेटकीपर शेमेन कैंपबेल की अहम योगदानों से 50 ओवर में नौ विकेट पर 259 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 49.5 ओवर में 256 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान सोफी डिवाइन के शतक, विकेटकीपर केटी मार्टिन और एमी सैटरथवेट की शानदार पारियों से न्यूजीलैंड जीत के करीब तो पहुंचा, लेकिन तीन रन से हार गया। न्यूजीलैंड को 50वें और आखिरी ओवर में जीत के लिए महज छह रन चाहिए थे और तीन विकेट...
सौरव गांगुली बोले- विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं, वे वापसी करेंगे और शतक जड़ेंगे

सौरव गांगुली बोले- विराट कोहली महान खिलाड़ी हैं, वे वापसी करेंगे और शतक जड़ेंगे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में शुक्रवार को 100 या अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले 11 अन्य भारतीय क्रिकेटरों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। उस स्पेशल लिस्ट में एक नाम पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का भी है, जो अब बीसीसीआई के अध्यक्ष हैं। गांगुली ने विराट कोहली के 100वें टेस्ट मैच को लेकर बयान दिया है और कहा है कि वह 100 टेस्ट क्लब में उनका स्वागत करते हैं और मोहाली में व्यक्तिगत रूप से विराट का 100वां टेस्ट मैच देखने भी पहुंचने वाले हैं।  हमारी प्रमुख और सहयोगी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है, "शुरुआत में ही आपको बताता हूं कि वहां (100 टेस्ट खेलना) पहुंचने के लिए एक बहुत अच्छा खिलाड़ी होने की आवश्यकता है। भारतीय क्रिकेट में बहुत कम लोगों ने 100 टेस्ट मैच खेले हैं। यह एक शानदार लैंडमार्क है। विराट एक महान खिलाड़ी हैं और इसके हर हिस्...
विराट कोहली ने मोहाली में नहीं ठोका है शतक, क्या खत्म होगा इंतजार?, पोंटिंग के रिकॉर्ड की कर सकते हैं बराबरी

विराट कोहली ने मोहाली में नहीं ठोका है शतक, क्या खत्म होगा इंतजार?, पोंटिंग के रिकॉर्ड की कर सकते हैं बराबरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने वाला ये मैच विराट कोहली और उनके फैंस के लिए काफी यादगार और भावुक होने वाला है। कोहली के 100वें टेस्ट के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति भी मिल गई है। इस मैच में अगर कोहली शतक जड़ते हैं, तो वह मोहाली में पहली बार शतक जड़ेंगे और 100वें टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं।  धोनी और पुजारा का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका कोहली के पास इस टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा और महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका है। विराट कोहली ने इस मैदान पर तीन मैचों में कुल 199 रन बनाए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर...