Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

रावलपिंडी स्टेडियम देख हैरान रह गए ऑस्ट्रेलियाई प्रसारक, पिच पर रोड साइन और फुटपाथ बनाकर उड़ाया मजाक

रावलपिंडी स्टेडियम देख हैरान रह गए ऑस्ट्रेलियाई प्रसारक, पिच पर रोड साइन और फुटपाथ बनाकर उड़ाया मजाक

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा 4 मार्च से रावलपिंडी में होने वाले टेस्ट मैच से शुरू होने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम रविवार को पाकिस्तान पहुंची और उसे पहले टेस्ट मैच से पूर्व अभ्यास के लिए केवल तीन सत्र ही मिलेंगे। उसे 22 दिन के अंदर तीन टेस्ट मैच खेलने हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। पैट कमिंस की टीम ने कोविड-19 महामारी के बाद से ऑस्ट्रेलिया के बाहर कोई टेस्ट नहीं खेला है और कई खिलाड़ी पहली बार दक्षिण एशियाई देश का दौरा कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहले मैच से पहले प्रसारक फॉक्स क्रिकेट ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पिच का मजाक बनाया है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पिच पर कम घास थी और प्रसारकों ने पिच की तस्वीर को एडिट करके उस पर रास्तों के नाम और फुटपाथ बनाया हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो र...
बीसीसीआई का फैसला, आईपीएल टीमें 14 मार्च से इन 5 जगहों पर शुरू करें प्रैक्टिस

बीसीसीआई का फैसला, आईपीएल टीमें 14 मार्च से इन 5 जगहों पर शुरू करें प्रैक्टिस

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की सभी टीमें 14 मार्च से अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देंगी। इसके लिए पांच स्थानों की पहचान की गई है, जहां टीमें प्रैक्टिस करेंगी। आईपीएल 2022 का आयोजन 26 मार्च से होना है और मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के बांद्रा कुर्ला परिसर, ठाणे में एमसीए स्टेडियम, डा. डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय मैदान, सीसीआई (क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) के साथ का फुटबॉल मैदान तथा घनसोली में रिलायंस कारपोरेट पार्क मैदान की पहचान अभ्यास स्थलों के रूप में की गई है। खिलाड़ियों के आठ मार्च से यहां पहुंचने की संभावना है। महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल के सुचारू संचालन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और एमसीए के साथ बैठक की। आईपीएल में इस बार 10 टीम भाग लेंगी। लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मुंबई पहुंचने से 48 घंटे पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। खिलाड़ियो...
India vs Sri Lanka टेस्ट सीरीज में ये दिग्गज करेंगे कमेंट्री, हिंदी टीम में है इन खिलाड़ियों का नाम 

India vs Sri Lanka टेस्ट सीरीज में ये दिग्गज करेंगे कमेंट्री, हिंदी टीम में है इन खिलाड़ियों का नाम 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच शुक्रवार 4 मार्च से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कमेंट्री टीम का ऐलान हो गया है। स्टार स्पोर्ट्स के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की तरफ से सुनील गावस्कर, अजीत आगरकर और रसेल अर्नोल्ड को इंग्लिश कमेंट्री टीम में चुना गया है, जबकि हिंदी की टीम में कुल 6 लोगों को जगह मिली है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज की हिंदी कमेंट्री टीम का हिस्सा निखिल चोपड़ा, गौतम गंभीर, इरफान पठान, आकाश चोपड़ा, संजय बांगर और दीपदास गुप्ता हैं, जबकि कुछ और चेहरे आपको देखने को मिलेंगे, लेकिन उनको स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से चुना जाता है और वे एंकर करते नजर आते हैं।  इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खास है, क्योंकि ये मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच होगा और वे इस उपलब्धि को ह...
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, IPL 2022 में कम ही मैच खेल पाएंगे दीपक चाहर 

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, IPL 2022 में कम ही मैच खेल पाएंगे दीपक चाहर 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के लिए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 के सीजन से पहले एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है। खबर ये है कि टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज दीपक चाहर आईपीएल के 15वें सीजन के अपने आधे से ज्यादा मैचों को मिस करने वाले हैं। दीपक चाहर को वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान चोट लगी थी। IPL 2021 की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को आईपीएल के नए सीजन से पहले रिटेन नहीं किया था, लेकिन टीम ने मेगा ऑक्शन में उन्हें 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। सीएसके ने इतना पैसा दीपक चाहर के लिए इसलिए बहाया था, क्योंकि वे कप्तान एमएस धोनी के पसंदीदा गेंदबाज हैं और वे उनसे उनका बेस्ट निकलवाना जानते हैं।  क्रिकइंफो की रिपोर्ट की मानें तो दीपक चाहर को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेले गए तीसरे टी20 मैच के दौरान quadricep t...
टी20 में धमाका करने वाले दासुन शनाका की श्रीलंकाई टेस्ट टीम में हो सकती है वापसी

टी20 में धमाका करने वाले दासुन शनाका की श्रीलंकाई टेस्ट टीम में हो सकती है वापसी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले लिमिटेड ओवरों के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की श्रीलंकाई टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। शनाका को शुरुआत में टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद अब शुक्रवार से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें श्रीलंकाई टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है। वह मंगलवार को ही चंडीगढ़ पहुंचे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि पहले टेस्ट के लिए उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।...
पाकिस्तान पहुंचने के बाद पैट कमिंस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताया इतनी सिक्योरिटी के बीच कैसा महसूस कर रहे हैं

पाकिस्तान पहुंचने के बाद पैट कमिंस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताया इतनी सिक्योरिटी के बीच कैसा महसूस कर रहे हैं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली 24 साल के लंबे अरसे बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर गई है। टीम की सुरक्षा के लिए 4000 जवानों के साथ कई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार सुबह पाकिस्तान पहुंचने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने बताया कि इतनी सुरक्षा के बीच वह कैसा महसूस कर रहे हैं। पैट कमिंस ने कहा "मैं अविश्वसनीय रूप से सुरक्षित महसूस करता हूं। पीसीबी द्वारा वास्तव में हमारी अच्छी देखभाल की गई है। आगमन पर, बहुत सुरक्षा थी। हम विमान से सीधे होटल आए थे।" उन्होंने आगे कहा "हमारे यहां बहुत अच्छा सेट-अप किया गया है। हम ट्रेनिंग और मैच के लिए ही बाहर जाएंगे और बाकी समय हम होटल तक ही सीमित रहेंगे। यह सुकून देने वाला है और हम वास्तव में भाग्यशाली हैं कि हम इतने सारे जवानों से घिरे हुए हैं। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो हमारे द्वारा उपयोग ...
भारत बनाम श्रीलंका डे-नाइट टेस्ट स्टेडियम में बैठकर देख पाएंगे 20 हजार फैंस, मिल गई मंजूरी

भारत बनाम श्रीलंका डे-नाइट टेस्ट स्टेडियम में बैठकर देख पाएंगे 20 हजार फैंस, मिल गई मंजूरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
बेंगलुरु भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला डे-नाइट टेस्ट होगा, जो दूसरी बार भारतीय सरजमीं पर आयोजित होगा। इसी मैच में 50 प्रतिशत तक दर्शकों को मैदान पर आने की अनुमति दी गई है। हालांकि, मोहाली में खेले जाने वाला पहला टेस्ट मैच , जो विराट कोहली का 100वां टेस्ट होगा वो बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने क्रिकइंफो से इस बात की पुष्टि की कि 12 से 16 मार्च के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन 50 प्रतिशत तक समर्थकों को मैच देखने की मंजूरी मिलेगी। जहां तक मोहाली का सवाल है बीसीसीआई "समर्थकों को मैदान पर आने की अनुमति नहीं देगा।" बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की दर्शक क्षमता 40 हजार है। ऐसे में 20 हजार सीटों को भरा जा सकता है।  केएससीए ने बेंगलुरु ...
लाइव स्ट्रीमिंग IND vs SL 3rd T20: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका लाइव क्रिकेट मैच ऑनलाइन

लाइव स्ट्रीमिंग IND vs SL 3rd T20: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका लाइव क्रिकेट मैच ऑनलाइन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में टीम ने जहां 62 रनों से जीत दर्ज की थी, वहीं धर्मशाला में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने मेहमानों को 7 विकेट से धूल चटाई। टीम इंडिया की नजर अब श्रीलंका का सूपड़ा साफ करते हुए आईसीसी टी20 रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान मजबूत करने पर होगी। ईशान किशन दूसरे टी20 के दौरान चोटिल होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं ऐसे में आज हम संजू सैमसन को विकेट कीपिंग करते हुए देख सकते हैं, वहीं रोहित के साथ मयंक बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतर सकते हैं, वह चोटिल रितुराज गायकवाड़ की जगह टीम में शामिल हुए हैं। रोहित आखिरी टी20 में रवि बिश्नोई और आवेश खान जैसे कई युवाओं खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं। भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20 कब खेला जाएगा? भारत और श्रीलंका...
T20 World Cup 2022 के लिए श्रेयस अय्यर की सीट पक्की, लेकिन दिनेश कार्तिक ने बताया क्या है परेशानी

T20 World Cup 2022 के लिए श्रेयस अय्यर की सीट पक्की, लेकिन दिनेश कार्तिक ने बताया क्या है परेशानी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली फरवरी 2021 तक श्रेयस अय्यर टीम इंडिया का अटूट हिस्सा थे, लेकिन इसके बाद उनको चोट लग गई और फिर वे ICC T20 World Cup 2021 के लिए रिजर्व के तौर पर टीम के साथ जुड़े। वहीं, फरवरी 2022 में उन्होंने ये साबित कर दिया है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए उनका स्थान टीम में पक्का है, क्योंकि वे लगातार दमदार पारियां खेल रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी ये स्वीकार किया है कि उनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।  दिनेश कार्तिक को लगता है कि भारत के लिए हाल ही में खेले गए कुछ मैचों की वजह से श्रेयस अय्यर ने टी 20 विश्व कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने वाली टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है। उन्हें लगता है कि बल्लेबाज ने भारत की योजनाओं में शामिल होने के लिए एक मजबूत प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें खुद पता होगा कि विश्व कप शुरू होने पर वह प्ले...
ईशान किशन के चोटिल होने के बाद किसे मिलेगी फैंटसी टीम में जगह

ईशान किशन के चोटिल होने के बाद किसे मिलेगी फैंटसी टीम में जगह

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानि 27 फरवरी को धर्मशाला में खेला जाना है। पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। पहले टी20 में भारत ने जहां 62 रनों से जीत दर्ज की थी, वहीं दूसरे टी20 में उन्होंने मेहमानों को 7 विकेट से धूल चटाई। ऐसे में आज भारतीय खिलाड़ियों की नजरें श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर होगी। टीम इंडिया के लिए बुरी खबर यह है कि ईशान किशन के हेलमेट पर गेंद लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, ऐसे में उनका तीसरा टी20 खेलना मुश्किल होगा। आइए भारत बनाम श्रीलंका मुकाबले की ड्रीम11 से लेकर पिच रिपोर्ट तक कुछ अहम बातों पर एक नजर डालते हैं- संजू सैमसन (c), रोहित शर्मा (vc), श्रेयस अय्यर, चरित असालंका, पथुम निसांका, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, चमिका करुणारत्ने, जसप्रीत बुमराह, लाहिरु कुमारा, रव...