Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

रावलपिंडी टेस्ट में फैन्स के बीच दिखा विराट कोहली का क्रेज

रावलपिंडी टेस्ट में फैन्स के बीच दिखा विराट कोहली का क्रेज

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट फैन्स के बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का क्रेज देखने को मिला। स्टेडियम में मौजूद फैन्स को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का भी बेसब्री से इंतजार है। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाती हैं। दोनों टीमें आईसीसी इवेंट्स में ही आमने-सामने होती हैं। स्टेडियम में मौजूद दो फैन ऐसे थे, जिनके हाथ में बैनर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम लिखा था।...
विराट कोहली दोबारा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान बनेंगे या नहीं, डेनियल विटोरी ने दिया बड़ा अपडेट

विराट कोहली दोबारा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान बनेंगे या नहीं, डेनियल विटोरी ने दिया बड़ा अपडेट

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 का कार्यक्रम जारी होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) पर नए कप्तान का ऐलान करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। विराट कोहली पिछले सात साल से टीम की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन पिछले साल ही उन्होंने कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी थी। 33 साल के विराट अब बतौर बल्लेबाज टीम के लिए खेलेंगे। कई प्रशंसकों ने कप्तान के रूप में विराट की वापसी की मांग की है, लेकिन आरसीबी के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी का मानना है कि फ्रेंचाइजी अब दूसरे विकल्प की तलाश करेगी।  बैंगलोर ने IPL मेगा ऑक्शन 2022 में फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ रुपये में जबकि दिनेश कार्तिक को 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। दोनों के पास कप्तानी का अनुभव है। उनके अलावा बिग बैश लीग (बीबीएल) में कप्तानी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल भी आरसीबी की अगुआई कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी इन्हीं में से किसी एक को टीम की ...
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल इस प्रकार, जानिए कब किसके खिलाफ मुकाबला खेलेगी MI

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल इस प्रकार, जानिए कब किसके खिलाफ मुकाबला खेलेगी MI

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभी बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के सिर्फ 70 लीग मैचों के कार्यक्रम की ही घोषणा की है, जबकि फाइनल समेत प्लेऑफ के चार मैच कब और कहां खेले जाएंगे, इसका फैसला बाद में होगा। ऐसे में जान लीजिए कि आईपीएल की 5 बार की विजेता और टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का शेड्यूल आईपीएल 2022 में कैसा है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम कब और किस टीम के खिलाफ अपने 14 लीग मैच खेलेगी।  बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल  के फॉर्मेट को बदल दिया है। 10 टीमों को बीसीसीआई ने दो ग्रुप में बांट दिया है। ऐसे में  हर एक टीम को हर दूसरी टीम के खिलाफ कम से कम एक मैच तो खेलना ही है, साथ ही साथ अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ दो-दो मैच और अपने ग्रुप के सामने वाली टीम के साथ दो मैच खेलने...
रावलपिंडी टेस्ट में इस बात से खुश नहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा

रावलपिंडी टेस्ट में इस बात से खुश नहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन बारिश के बाद गीली आउटफील्ड होने के नाते मैच समय से शुरू नहीं हो सका, इस दौरान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैदान पर हंसी-मजाक करते नजर आए। मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं, वह शतक से महज तीन रन से चूक गए। पाकिस्तान क्रिकेट ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उस्मान ख्वाजा हिंदी में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'रावलपिंडी आकर बहुत अच्छा लग रहा है। क्राउड बहुत अच्छा है, पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को यहां खेलने में मजा आ रहा है।' ख्वाजा ने साथ ही बताया कि किस बात को लेकर वह रावलपिंडी के लोगों से थोड़ा खफा हैं। ...
राहुल द्रविड़ ने शेन वॉर्न और रॉडनी मार्श को दी श्रद्धांजलि, क्रिकेट के लिए बेहद दुखद दिन 

राहुल द्रविड़ ने शेन वॉर्न और रॉडनी मार्श को दी श्रद्धांजलि, क्रिकेट के लिए बेहद दुखद दिन 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न और रॉडनी मार्श को अपनी श्रद्धांजलि दी है। शेन वॉर्न और रॉडनी मार्श का शुक्रवार को निधन हो गया। क्रिकेट जगत को पहले मार्श के निधन की खबर सुनने को मिली और फिर उसके 12 घंटे बाद ही वॉर्न ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। एक ही दिन दो​ दिग्गजों का अचानक ऐसे चले जाने से क्रिकेट जगत स्तब्ध है। वॉर्न और मार्श के निधन के बाद क्रिकेट जगत उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। द्रविड़ ने कहा शेन वॉर्न का इस तरह से चले जाना उनके लिए बहुत बड़ी क्षति है। वॉर्न सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज थे जबकि मार्श अपने देश के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर थे। ...
रविंद्र जडेजा के टक्कर के ऑलराउंडर अक्षर की टीम इंडिया में होगी वापसी, दूसरे टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद

रविंद्र जडेजा के टक्कर के ऑलराउंडर अक्षर की टीम इंडिया में होगी वापसी, दूसरे टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल के भारत और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु में होने वाले दूसरे डे-नाइट टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद है। पटेल मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल के बारे में जानकारी सामने आई है कि वह पूरी तरह से ठीक हो  गए हैं और उनके श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है, जो 13 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में  शुरू होगा। अक्षर पटेल दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट के बाद से एक्शन से बाहर हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 20 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा करते हुए कहा था कि अक्षर पटेल इस समय अपने रिहैबिलिएटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और...
ऐसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लाइव 

ऐसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लाइव 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में अपने-अपने पहले मैच में खेलने उतरेंगी। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी। ऐसे में ये मैच दिलचस्प होगा, क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीम क्रिकेट की सबसे प्रतिद्वंदी टीमें हैं। बात चाहे पुरुष क्रिकेट की हो या महिला क्रिकेट की, भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मैच में माहौल हमेशा हाई वोल्टेज ही होता है। ऐसे में इस मैच को अगर आप भी लाइव देखना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है, जिसमें आप जानेंगे कि आप भारत बनाम पाकिस्तान महिला विश्व कप मैच को कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे।   कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2022 का लीग मैच? भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 का लीग मैच रविवार 6 मार्च को खेला जाएगा।...
शेन वॉर्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ पर आउट होने वाले माइक गैटिंग ने कहा- वह हमेशा मेरे लिए नंबर वन रहेंगे

शेन वॉर्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ पर आउट होने वाले माइक गैटिंग ने कहा- वह हमेशा मेरे लिए नंबर वन रहेंगे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली स्पिन गेंदबाजी को नई परिभाषा देने वाले ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का शुक्रवार को थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वॉर्न अपने 15 साल के इंटरनेशनल करियर के दौरान कई रिकॉर्ड और अपने विवादों की वजह से चर्चा में रहे थे। लेकिन 29 साल पहले उन्होंने एक ऐसी गेंद फेंकी थी, जिसे 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' का नाम दिया गया था। इस गेंद पर जो बल्लेबाज आउट हुए थे उन्होंने अब वॉर्न को अपनी श्रद्धांजलि दी है। वॉर्न की 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' का सामना करने वाले इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माइक गैटिंग ने कहा है वह इस महान स्पिनर के अचानक निधन से काफी दुखी है और वह हमेशा उन्हें ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद रखेंगे जिसने खेल का लुत्फ उठाया।...
वर्ल्ड कप के पहले मैच के लिए भारतीय टीम तैयार, कप्तान ने कहा- पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेंगे

वर्ल्ड कप के पहले मैच के लिए भारतीय टीम तैयार, कप्तान ने कहा- पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेंगे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत महिला टीम वनडे इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ कभी भी हारी नहीं हैं। लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज का कहना है कि भारतीय टीम महिला वर्ल्डकप में किसी को भी हल्के में नहीं लेगी। 2017 वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंचने वाली भारतीय टीम का 2022 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से सामना होगा। मिताली ने कहा कि पाकिस्तान की टीम काफी अच्छी है और टीम उन्हें हल्के में नहीं लेगी।  उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम भी बहुत अच्छी है और मुझे पूरा भरोसा है कि उन्होंने भी टूर्नामेंट के लिए काफी कड़ी तैयारी की है और हमने भी। यहां जितनी भी टीमें हैं, हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। इसलिए हमें काफी ऊर्जा से भरकर और काफी आत्मविश्वास से प्रत्येक मैच खेलेंगे।'' मिताली ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के शुरूआती मैच से पूर्व व...
Womens World Cup 2022 के आगाज मैच में ऐसी हो सकती है भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

Womens World Cup 2022 के आगाज मैच में ऐसी हो सकती है भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ICC Womens Cricket World Cup 2022 में भारतीय टीम को अपना आगाज अपनी चिरप्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान के खिलाफ करना है। ये मुकाबला माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल में खेला जाएगा। भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के लिए भी ये इस टूर्नामेंट का पहला मैच होगा। दोनों टीमें अपने वार्मअप मैच जीतकर यहां पहुंची हैं। ऐसे में जानिए कि दोनों टीमें किस प्लेइंग इलेवन के साथ एकदूसरे के खिलाफ उतर सकती हैं। ...