Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

सिराज और कुलदीप की मैदान पर मस्ती, अपंयार से पहले दिया आउट का सिग्नल

सिराज और कुलदीप की मैदान पर मस्ती, अपंयार से पहले दिया आउट का सिग्नल

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम के सदस्य मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव मैदान पर मस्ती के मूड में नजर आए। भारत ने इस मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की। दोनों खिलाड़ियों ने ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान फील्ड अंपायर जे मदनगोपाल के पास से गुजरते हुए आउट देने का इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिराज और कुलदीप दूसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे।  श्रीलंका की पारी के 10वें ओवर में ये वाकया हुआ। जब युजवेंद्र ने पांचवीं गेंद पर बल्लेबाज असालंका को एलबीडब्ल्यू आउट किया। अंपायर ने तुरंत आउट करार दिया, लेकिन बल्लेबाज ने रिव्यू करने का फैसला किया।  DRS में भी असालंका को आउट दिखाया गया, लेकिन थर्ड अंपायर को आउट देने के फैसले में लेट हो रहा था, इस दौरान सिराज और कुलदीप विकेट गिरने का जश्न मनाते हुए नजर आए। सिरा...
टॉस के मामले में भारत से भाग्यशाली रहा है श्रीलंका

टॉस के मामले में भारत से भाग्यशाली रहा है श्रीलंका

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, वहीं इस मैच का टॉस 6 बजकर 30 मिनट पर होगा। IND vs SL Toss के Live Updates के लिए हिंदुस्तान लाइव के साथ बनें रहें। सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर भारत 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। आज के मुकाबले में रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेंगे। दूसरे टी20 में चोटिल होने के बाद भारतीय विकेट कीपर ईशान किशन अस्पताल पहुंच गए थे जिस वजह से उनका तीसरे टी20 में खेल पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। ईशान किशन को टीम में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल रिप्लेस कर सकते हैं जिन्हें ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया था। वहीं रोहित आवेश खान, कुलदीप यादव और रवि ब...
शेन वॉर्न ने इंग्लैंड के हेड कोच बनने की इच्छा जाहिर की, कहा- ये एक बढ़िया जॉब होगा

शेन वॉर्न ने इंग्लैंड के हेड कोच बनने की इच्छा जाहिर की, कहा- ये एक बढ़िया जॉब होगा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज सीरीज में 0-4 की शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड ने अपने हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) को बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद से टीम नए कोच की तलाश में है। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न (Shane Warne) ने अब इंग्लैंड के हेड कोच (England’s Head Coach) बनने अच्छा जाहिर की है। वॉर्न ने कहा है कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह इस रोल को अदा करने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है और पूर्व क्रिकेटर पॉल कॉलिंगवुड को इस दौरे के लिए टीम का अंतरिम कोच बनाया गया है। लेकिन टीम को सिल्वरवुड के उत्तरा​धिकारी की खोज है। शेन वॉर्न ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच के खाली पद को लेकर कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो इंग्लैंड टीम को कोचिंग देना चाहेंगे। वॉर्न ने कहा, 'मझे अच्छा लगेगा अगर मैं कोच बन...
IND vs SL 2nd T20 Dream11: धर्मशाला की पिच रिपोर्ट से लेकर खिलाड़ियों की चोट तक

IND vs SL 2nd T20 Dream11: धर्मशाला की पिच रिपोर्ट से लेकर खिलाड़ियों की चोट तक

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानि 26 फरवरी, शनिवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाना है। पहले मैच में 62 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया की नजरें जहां सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी, वहीं मेहमान टीम इस मैच के जरिए सीरीज में वापसी करना चाहेगी। आइए मैच से पहले भारत और श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन, ड्रीम11, पिच रिपोर्ट और वेदर रिपोर्ट के बारे में जानते हैं।...
IPL 2022: RCB छोड़ने का मन बना चुके थे विराट कोहली, कई टीमों ने किया था अप्रोच; लेकिन…

IPL 2022: RCB छोड़ने का मन बना चुके थे विराट कोहली, कई टीमों ने किया था अप्रोच; लेकिन…

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 'द आरसीबी पॉडकॉस्ट' में खुलासा किया है कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को छोड़ने का मन बना चुके थे, कई टीमों ने अप्रोच भी किया था। लेकिन आखिर में उन्होंने अपना मन बदलकर RCB के साथ जुड़े रहने का ही फैसला किया। विराट कोहली आईपीएल में एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पॉडकास्ट पर बोलते हुए विराट कोहली ने कहा कि कई बार ऐसा हुआ, जब उन्होंने एक अलग टीम में जाने के बारे में सोचा। लेकिन उन्होंने आखिरी में आरसीबी से ही जुड़े रहने का निर्णय किया। कोहली अपनी कप्तानी में आईपीएल खिताब जीतने में कामयाब नहीं हुए हैं। विराट कोहली ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो, मैंने इसके बारे में सोचा है और दूसरों ने किसी तरह मुझे नीलामी में लाने के लिए संपर्क किया है। लेकिन फिर मैंने इसके बारे में ...
IND vs SL: ‘किसका है तुमको इंतजार, मैं हूं ना’, एयरपोर्ट पर मस्ती के मूड में दिखे भारतीय खिलाड़ी; ईशान, कुलदीप और सिराज ने गाया गाना

IND vs SL: ‘किसका है तुमको इंतजार, मैं हूं ना’, एयरपोर्ट पर मस्ती के मूड में दिखे भारतीय खिलाड़ी; ईशान, कुलदीप और सिराज ने गाया गाना

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। पहले मैच में श्रीलंका को 62 रन से हराकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट पर अच्छे मूड में दिखे। धर्मशाला में होने वाले मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट बस में नजर आ रहे हैं।  तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और स्टार बल्लेबाज ईशान किशन बस में बैठकर गाने गाते हुए नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट करके लिखा, मैच डे, धर्मशाला में होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए जाते हुए।''...
IND vs SL: टी20 क्रिकेट में 250 विकेट हासिल करने से 4 विकेट दूर हैं चहल, बनेंगे ऐसा करने वाले चौथे भारतीय

IND vs SL: टी20 क्रिकेट में 250 विकेट हासिल करने से 4 विकेट दूर हैं चहल, बनेंगे ऐसा करने वाले चौथे भारतीय

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली युजवेंद्र चहल श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ भारत के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। जारी सीरीज में उनके निशाने पर कुछ रिकॉर्ड और हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक विकेट लेने वाले चहल टी20 क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बनने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं।  पीयूष चावला 270 विकेट के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन 264 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अमित मिश्रा 262 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। चहल ने 224 मैचों में 246 विकेट लिए हैं। इसके अलावा चहल टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से भी छह विकेट दूर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा के पास वर्तमान में 21 विकेट के साथ यह रिकॉर्ड कायम है।...
विराट कोहली के 100वें टेस्ट में दर्शकों को अनुमति नहीं, मगर पीसीए कर रहा है खास तैयारी

विराट कोहली के 100वें टेस्ट में दर्शकों को अनुमति नहीं, मगर पीसीए कर रहा है खास तैयारी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाना है। यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 100वां मुकाबला होगा। इस मुकाबले से पहले दर्शकों की लिए बुरी खबर आ रही है कि मोहाली टेस्ट के लिए बीसीसीआई ने दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में 4 मार्च से शुरू होने वाला यह मैच बंद दरवाजों के पीछे खेला जाएगा।  मोहाली और उसके आसपास COVID-19 मामलों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है, जबकि यह भी ध्यान में रखा गया है कि अधिकांश भारतीय खिलाड़ी दूसरे टेस्ट की समाप्ति के बाद इसी बायोबबल से ही अपनी आईपीएल टीम के साथ जुड़ेंगे। पंजबा क्रिकेट संघ (पीसीए) के वरिष्ठ कोषाध्यक्ष आरपी सिंगला ने शनिवार को पीटीआई-भाषा से कहा, "हां, टेस्ट मैच के लिए ड्यूटी पर मौजूद लोगों के अलावा, हम बीसीसीआई के निर्देश के अनुसार किसी भी सामान्य दर्शक को अनुमति नहीं दे रहे हैं।...
मैदान पर फिर सुनाई देगी कोहली-धोनी के नाम की गूंज, आईपीएल 2022 में हो सकती है दर्शकों की वापसी

मैदान पर फिर सुनाई देगी कोहली-धोनी के नाम की गूंज, आईपीएल 2022 में हो सकती है दर्शकों की वापसी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है। 15वें सीजन के सभी 70 लीग मैच महाराष्ट्र में ही खेले जाएंगे। कोविड-19 के बीच फैन्स को स्टेडियम में मैच देखने की अनुमति मिलेगी या नहीं इस खबर पर हर एक दर्शक की नजर टिकी हुई है। ऐसे में महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील केदार अच्छी खबर लेकर आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी आईपीएल के मैचों के लिए दर्शकों को अनुमति दी जाएगी। बता दें, इस महामारी के चलते आईपीेल 2020 यूएई में हुआ था। 14वां सीजन जरूर बीसीसीआई ने भारत में बंद दरवाजों के पीछे आयोजन करना चाहा मगर बाबयोबबल में सेंध लगने की वजह से आधे मैच यूएई में हुए थे। इस बार टूर्नामेंट के लीग मैच मुंबई और पुणे मिलाकर चार मैदानों पर होंगे। मुंबई में 55 तो पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल के यह मैच प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम), डीवाई पा...
क्या RCB नहीं जीत पाया खिताब इसलिए विराट कोहली ने छोड़ी कप्तानी? खुद दिया जवाब

क्या RCB नहीं जीत पाया खिताब इसलिए विराट कोहली ने छोड़ी कप्तानी? खुद दिया जवाब

स्पोर्ट्स
मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ने वाले विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने खुद के लिए कुछ समय निकालने और वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण यह फैसला किया। कोहली ने पहले कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के कप्तान के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। इसके बाद उन्होंने आईपीएल की कप्तानी छोड़ने की भी घोषणा कर दी थी। इसके बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया और फिर उन्होंने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी थी। कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के बारे में 'द आरसीबी पॉडकॉस्ट' पर कहा, 'मैं उन लोगों में शामिल नहीं हूं जो चीजों को पकड़े रखना चाहते हैं। यहां तक ​​​​कि अगर मुझे पता है कि मैं बहुत कुछ कर सकता हूं,  लेकिन अगर मैं प्रोसेस का मजा नहीं ले रहा हूं तो फिर मैं वह काम नहीं करूंगा।'...