Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

वैक्सीनेशन को उमड़ी भीड़, टूटे नियम, हंगामा

वैक्सीनेशन को उमड़ी भीड़, टूटे नियम, हंगामा

हनुमानगढ़
लोगों में टीकाकरण करवाने के लिए नजर आ रहा उत्साह पर नहीं मिल रही मांग अनुसार डोजहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर अब लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। भारी संख्या में लोग वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। जिन लोगों के मन में पहले वैक्सीनेशन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां थीं, लोग डरे और सहमे हुए थे। अब वहीं लोग टीका लगवाने के लिए कतार में पहले से ही लग रहे हैं। जो एक अच्छा संकेत माना जा रहा है। इतना ही नहीं पहले कतराने वाले अब वैक्सीन के लिए कैंप लगाने की मांग करते नजर आते हैं। अब लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर नजर आ रहे उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे अल सुबह अंधेरे में ही वैक्सीनेशन केन्द्रों के बाहर पहुंच जाते हैं। एक समय ऐसा भी था कि लोग वैक्सीनेशन को लेकर बात करने से कतराते थे। उनका कहना था टीका लगवाने से लोगों की मौत हो जात...
पूर्वांचल समाज की धर्मशाला के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग मुखर

पूर्वांचल समाज की धर्मशाला के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग मुखर

हनुमानगढ़
नगर परिषद सभापति से मिलेंगे पूर्वांचल समाज के नागरिक, दरभंगा के लिए ट्रेन शुरू करने की भी बैठक में उठी मांगश्री सार्वजनिक छठ महोत्सव प्रबंध समिति की बैठक आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री सार्वजनिक छठ महोत्सव प्रबंध समिति की बैठक जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव कुटिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राधेश्याम गुप्ता, प्रदीप पाल और बलदेव दास ने की। बैठक में सर्वप्रथम पिछले दिनों टाउन की बरकत कॉलोनी में खेलते-खेलते गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले में डूबने से जान गंवाने वाले दोनों बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज की ओर से पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद करने पर सहमति बनी। समिति के प्रवक्ता प्रदीप पाल ने बताया कि बैठक में हनुमानगढ़ जंक्शन...
प्रदेश की लाडो बनाएगी इस बार पुरस्कार हासिल करने का रिकॉर्ड

प्रदेश की लाडो बनाएगी इस बार पुरस्कार हासिल करने का रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. माशिबो, अजमेर के बिना परीक्षा जारी बारहवीं कक्षा के परिणाम में विद्यार्थियों ने खूब अंक हासिल किए हैं। इसके चलते अगले साल बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल करने वाली छात्राओं की संख्या में कई हजार का इजाफा होना तय है। लाडो इस पुरस्कार को प्राप्त करने का ऐसा रिकॉर्ड बनाएगी जो शायद ही कभी टूटे। इसका एक उदाहरण देखिए कि प्रदेश में वर्ष 2020 कला संकाय में 160757 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी हासिल की थी।इस साल यह आंकड़ा सवा लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ दो लाख नवासी हजार से अधिक हो गया है। वैसे भी इस बार खुले दिल से अंक दिए गए हैं। ऐसे में तय है कि 75 प्रतिशत प्राप्तांक पर मिलने वाला बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार अगले साल रिकॉर्ड संख्या में छात्राएं हासिल करेंगी। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार कक्षा बारहवीं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को मिलता...
क्रिकेट मैत्री मैच में जिला प्रशासन ने बार संघ को दी शिकस्त

क्रिकेट मैत्री मैच में जिला प्रशासन ने बार संघ को दी शिकस्त

हनुमानगढ़
कलक्टर ने जिला न्यायाधीश को किया क्लीन बोल्डजिला कलक्टर बने मैन आॅफ द मैच, प्रतिपक्ष टीम के चटकाए पांच महत्वपूर्ण विकेटहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के खेल ग्राउंड में रविवार को जिला प्रशासन एवं बार संघ के मध्य क्रिकेट का मैत्री आयोजित किया गया। इसमें जिला प्रशासन ने बार संघ को शिकस्त दी। क्रिकेट मैत्री मैच की खास बात यह कि जिला प्रशासन की टीम के कप्तान जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने बॉलिंग करते हुए बार संघ की टीम के कप्तान जिला न्यायाधीश संजीव मागो को क्लीन बोल्ड किया। प्रतिपक्ष टीम के पांच महत्वपूर्ण विकेट चटकाने पर जिला कलक्टर को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इससे पहले मैच का उद्घाटन जिला न्यायाधीश, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन, बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह लेघा एवं गुरु गोबिंद सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा व श्री खुशालदास विश्वविद्यालय के चेयरप...
इन्द्र हिसारिया गोशाला समिति के बने पुन: अध्यक्ष

इन्द्र हिसारिया गोशाला समिति के बने पुन: अध्यक्ष

हनुमानगढ़
जल्द शुरू होगी गोशाला के मुख्य द्वार पर चाय की नि:शुल्क सेवाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री गोशाला समिति की वार्षिक बैठक रविवार को जंक्शन में अबोहर रोड स्थित गोशाला प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोशाला समिति अध्यक्ष इंद्र हिसारिया ने की। बैठक में गोशाला समिति सचिव गोपाल जिंदल ने वर्ष भर का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। सभी सदस्यों की ओर से आगामी 3 वर्ष के लिए कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों ने गोशाला समिति के वर्तमान अध्यक्ष इंद्र हिसारिया को पुन: अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से इंद्र हिसारिया को आगामी 3 वर्ष के लिए पुन: अध्यक्ष चुना गया। पुन: अध्यक्ष चुने जाने पर समिति सदस्यों ने माल्यार्पण कर हिसारिया का स्वागत किया। बैठक में सभी सदस्यों की ओर से गोशाला समिति का संरक्षक जगद...
भारतीय फुटबॉल क्लब ने किया सभापति का सम्मान

भारतीय फुटबॉल क्लब ने किया सभापति का सम्मान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शहरी क्षेत्र में करवाए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यांे के लिए भारतीय फुटबॉल क्लब की ओर से रविवार को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल का सम्मान किया गया। जंक्शन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्लब संरक्षक राजेंद्र भारतीय, सुमेर सिंह यादव, बलजीत सिंह ने सभापति को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विजय भारतीय ने कहा कि पूर्व में नगर पालिका और वर्तमान में नगर परिषद में भाजपा व कांग्रेस के जितने बोर्ड बने चेयरमैन बदलते रहे परन्तु इस बोर्ड ने अल्प समय में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसकी शहर वासियों ने परिकल्पना भी नहीं की थी। क्लब सदस्य सुमेर सिंह यादव ने खिलाड़ियों के लिए खेल ग्राउंड में एक सबमर्सिबल पंप की आवश्यकता बताते हुए ग्राउंड परिसर म...
वार्ड स्तर पर यूथ विंग चलाएगा पौधरोपण अभियान

वार्ड स्तर पर यूथ विंग चलाएगा पौधरोपण अभियान

हनुमानगढ़
मुकेश गुप्ता जिला महासचिव नियुक्तहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यूथ विंग की बैठक रविवार को जंक्शन हाउसिंग बोर्ड स्थित सार्वजनिक पार्क में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि रिजवान खान थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित राजपूत ने की। बैठक में सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से मुकेश गुप्ता को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष अमित राजपूत ने कहा कि मुकेश गुप्ता की नियुक्ति से यूथ विंग को मजबूती मिलेगी और जिला स्तर की एक मजबूत टीम तैयार होगी। उन्होंने बताया कि यूथ विंग की ओर से जल्द ही वार्ड स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में पौधरोपण तो किया जाएगा। साथ ही हर सप्ताह उनकी सार-संभाल भी की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिजवान खान ने यूथ विंग के कार्यांे की सराहना करते हुए कहा कि यूथ विंग पिछले लंबे समय से समाज सेवा में कार्य कर रही है और इनकी ओर से किए गए कार्य ...
ईरान में होने वाली वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा जसाना का अजीत सेखों

ईरान में होने वाली वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगा जसाना का अजीत सेखों

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर तहसील के गांव जसाना के अजीत सेखों का भारतीय वॉलीबाल कैंप में चयन हुआ हैं। उल्लेखनीय हैं कि 21 से 23 जुलाई तक भुवनेश्वर ओडिया में हुए अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 के ट्रायल में भारत के 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें कुल 20 खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। गांव जसाना (हनुमानगढ़) के अजीत सेखों सहित राजस्थान के तीन खिलाड़ी शामिल हैं। पूरे जिले में से अजीत के चयनित होने पर ग्रामवासियों में खुशी की लहर हैं। अजीत ने गांव के साथ-साथ जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया। पंचायत समिति सदस्य रमेश बेनिवाल,बंशीलाल कुलड़िया, गुरचरण सिंह सहित ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त कर अजीत को बधाई दी ओर उज्जवल भविष्य की कामनां करते हुए बताया कि अजीत भारतीय राष्ट्रीय टीम में चयनित होने से एक कदम दूर हैं। चयनित अजीत सेखों 24 अगस्त से 3 सितंबर तक ईरान में होने वाली वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हनुमानगढ़...
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे ज्ञापन

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को प्रेषित करेंगे ज्ञापन

हनुमानगढ़
शिक्षक संघ के सम्मेलन में हुआ निर्णयनोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) उपशाखा नोहर की बैठक उपशाखा अध्यक्ष महावीर प्रसाद सहारण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपशाखा मंत्री रामप्रसाद मेघवाल ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आन्दोलन के प्रथम चरण में 30 जुलाई को जिला शाखाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन भेजा जायेगा। उन्होंने अधिक से अधिक शिक्षकों से जिला कलेक्टर कार्यालय हनुमानगढ़ पहुंचने की अपील की। बैठक में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानातंरण पर लगी रोक को अविलम्ब हटाने, स्थायी स्थानातंरण नीति बनाने, तृतीय एवं द्वितीय वेतन श्रृंखला के अंतर जिला/मंडल स्थानातंरण पर उनकी वरिष्ठता का विलोपन नही करने, एनपीएस में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की जीपीएफ कटौती स्वैच्छिक आधार पर ...
चार बेटियों का खेल कोटे से हुआ राजकीय सेवा में चयन

चार बेटियों का खेल कोटे से हुआ राजकीय सेवा में चयन

हनुमानगढ़
एसपी ने किया सम्मानितटिब्बी (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के सहारणी गांव के बाबा सोमार नाथ स्पोर्ट्स क्लब से जुड़ी चार बेटियों का खेल कोटे से राजकीय सेवा में चयन हुआ है। चयनित बेटियों का रविवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने सम्मान किया। बाबा सोमार नाथ स्पोर्ट्स क्लब सहारनी के संरक्षक व कोच सुनिल सांवरिया ने बताया कि राजस्थान सरकार व खेल मंत्री अशोक चांदना जी द्वारा खिलाड़ियों के हित में लिए गए फैसलों के तहत हनुमानगढ़ जिले के चार दिव्यांग खिलाड़ियों का राजकीय सेवा में चयन हुआ है। क्लब के दिव्यांग खिलाड़ी पूनम शाहपीनी, रेखा व रजनी कुलचंद्र तथा मोनिका पूनिया भरवाना ने वर्ष 2016 के बाद आयोजित हुई सीनियर राष्ट्रीय दिव्यांग एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक प्राप्त किए थे। जिसके तहत उनका चयन कनिष्ठ लिपिक के पद पर राजकीय सेवा के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन द्वारा स्मृति चिन्ह दे...