घर के आगे की फायरिंग, हत्या प्रयास का मुकदमा
जंक्शन के सुरेशिया की घटना, एफएसएल टीम ने एकत्रित किए साक्ष्यहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर आए पांच जनों ने एक घर के आगे फायरिंग की। गनिमत रही कि फायरिंग में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। आरोपियों ने घर के बाहर युवक के साथ गाली-गलौज भी की। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में हत्या प्रयास के आरोप में पांच जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार उर्फ ज्ञानी (26) पुत्र सोमदत्त उर्फ सोमा यादव निवासी वार्ड नम्बर 60 सुरेशिया ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने मामा बलराम यादव के वार्ड 60 स्थित घर के बाहर बैठा था। तभी सुरेशिया के ही हनुमान पुत्र कालू, सुनील लोहिया, सोनू ओड, मोनू उर्फ जितेन्द्र व श्रीनगर निवासी श्रवण नायक हथियारों से लैस बाइक पर सवार होकर वहां आए। आते ही उसके मामा के घर के बा...








