Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान BJP MP की दिल्ली में बैठक, अटकलों को मिली हवा

राजस्थान BJP MP की दिल्ली में बैठक, अटकलों को मिली हवा

जयपुर
जयपुर राजस्थान के सभी सांसदों की दिल्ली में आज हुई बैठक के बाद सियासी अकटलों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर बैठक के बारे में खुद जानकारी दी है। सतीश पूनिया ने ट्वीट कर लिखा- आज नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह एवं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की उपस्थिति में सांसदों से विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। एक सप्ताह में सतीश पूनिया के दूसरे दिल्ली दौरे के मायने निकाले जा रहे हैं। पूनिया का एक सप्ताह में दूसरा दिल्ली दौरा  सतीश पूनिया ने 4 अप्रैल  को भी संसद भवन में पार्टी के नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। वसुंधरा राजे के बाद सतीश पूनिया का दिल्ली दौरा प्रदेश भाजपा की अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी की ओर संकेत कर रहा है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मुख्यमंत्री चेहरे के लिए पूर्व सीएम...
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

जयपुर
जयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश में लगातार बढ़ती तेल की कीमत और महंगाई को लेकर जयपुर में धरना-प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में गहलोत-पायलट गुट ने एक मंच से मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। धरना-प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा,  पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मंत्री ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, महेश जोशी, सुभाष गर्ग, हेमाराम चौधरी, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश, विधायक, गंगा देवी, आलोक बेनीवाल, रामलाल जाट, कृष्णा पूनियां, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, मोहन डागर, कर्ण सिंह यादव, प्रशांत बैरवा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। कांग्रेस के सभी वक्ताओं ने महंगाई के लिए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।  महंगाई के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के राज में महंगाई चरम पर है। पिछले 16 दिनों म...
जेलों में बंद गैंगस्टर सलाखों के पीछे से चला रहे हैं गैंग

जेलों में बंद गैंगस्टर सलाखों के पीछे से चला रहे हैं गैंग

जयपुर
जयपुर राजस्थान के कोटा जिले में देवा गुर्जर की हत्या के बाद लोगों में दहशत फैली हुई है। पुलिस को देवा गुर्जर की हत्या के बाद उपजे गुस्से से गैंगवार की आशंका है। राजस्थान में आए दिन हो रही गैंगवार की घटनाओं ने पुलिस के साथ-साथ लोगों की नाक में भी दम कर रखा है। पूर्वी राजस्थान, हाड़ौती अंचल, शेखावटी अंचल और मारवाड़ में करीब एक दर्जन से अधिक- छोटे-बड़े गिरोह पुलिस के लिए सिरदर्द बने है। हालांकि, पुलिस ने ज्यादातर गैंगस्टर को सलाखों के पीछे डाल दिया है। वहीं कुछ गैंगस्टर पुलिस एनकाउंटर में मारे भी जा चुके हैं। संपत नेहरा गैंग, लाॅरेंस बिश्नोई गैंग, विशनाराम गैंग और लाला कोडिया गैंग अपने गुर्गों के माध्यम से संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। गैंगस्टर आनंदपाल की मौत के बाद राजस्थान में फिर से गैंगवार पनप रही है।  जीवनराम की हत्या कर आनंदपाल सिंह बना गैंगस्टर 7 हत्या समेत कुल 40 से ज्या...
देवा गुर्जर हत्याकांड: मुख्य आरोपी बाबू लाल गुर्जर पुलिस के हत्थे चढ़ा, SIT की टीम पहुंची रावतभाटा, जानिए पुलिस ने बाबू को कैसे दबोचा

देवा गुर्जर हत्याकांड: मुख्य आरोपी बाबू लाल गुर्जर पुलिस के हत्थे चढ़ा, SIT की टीम पहुंची रावतभाटा, जानिए पुलिस ने बाबू को कैसे दबोचा

जयपुर
कोटा राजस्थान में देवा गुर्जर हत्याकांड का मुख्य आरोपी बाबूलाल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कनवास एसएचओ ने हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाबू गुर्जर समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बापुलाल धाकड़, बबलू उर्फ बलराम जाट और सुखराम जाट को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रावतभाटा हत्या मामले में आज एसआईटी का गठन किया था।  पुरानी रंजिश को लेकर हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या करने के मामले में कोटा पुलिस को बुधवार देर रात को बड़ी सफलता हासिल हो गई। मुख्य आरोपी को पकड़ने में कनवास एसएचओ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस पूरे प्रकरण को लेकर कोटा और चित्तौड़गढ़ पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई थी। जंगलों में लगातार चला सर्चिंग अभियान सूत्रों के मुताबिक देवा गुर्जर की हत्या करने के बाद सभी बदमाश जंगलों के रास्ते अलग-अलग जगह पर पहुं...
गहलोत कैबिनेट: राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को मंजूरी, उप प्रधानाचार्य का बनेगा कैडर, जानिए कैबिनेट के फैसले

गहलोत कैबिनेट: राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति को मंजूरी, उप प्रधानाचार्य का बनेगा कैडर, जानिए कैबिनेट के फैसले

जयपुर
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में राजस्थान को फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2022 को मंजूरी देने के साथ ही, पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ट्रेनिंग सोसायटी के गठन तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में उप-प्रधानाचार्य के कैडर का गठन करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। मंत्रिमंडल ने राज्य में फिल्म निर्माण की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2022 का अनुमोदन किया है। कैबिनेट के इस निर्णय से राज्य में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे फिल्मों से जुड़े विविध क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ कला एवं संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और फिल्मों के माध्यम से राजस्थान के पर्यटक स्थलों का देश और दुनिया में प...
करौली हिंसा: दंगा भड़काने की साजिश में BJP नेता राजाराम गुर्जर पर FIR

करौली हिंसा: दंगा भड़काने की साजिश में BJP नेता राजाराम गुर्जर पर FIR

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान पुलिस ने करौली हिंसा मामले में जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर राजाराम गुर्जर को नामजद किया है। पुलिस ने दंगा भड़काने की साजिश में निर्दलीय पार्षद मतलूब अहमद के खिलाफ भी मामला दर्ज है। फिलहाल दोनों ही पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने करौली हिंसा में  कुल 36 लोगों को नामजद किया है। इनमें 19 मुस्लिम और 17 हिंदू शामिल हैं। करौली हिंसा केस में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 2 अप्रैल को करौली जिला मुख्यालय पर हुई हिंसा में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। करौली हिंसा पर भाजपा और कांग्रेस का कमेटियों ने रिपोर्ट सौंप दी। कांग्रेस की 3 सदस्यीय कमेटी ने सीएम गहलोत को रिपोर्ट सौंपी है जबकि भाजपा की कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को रिपोर्ट सौंपी है। इस हिंसा में 42 लोग घायल हो गए थे। मेयर सौम्या गुर्जर के पति रहे हैं विवादों में  करौली हिं...
बांसवाड़ा में रिश्ते शर्मसार: सौतेला मामा भांजी को जंगल में ले गया

बांसवाड़ा में रिश्ते शर्मसार: सौतेला मामा भांजी को जंगल में ले गया

जयपुर
बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में हुई रेप की घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। रिश्ते में सौतेला मामा अपनी भांजी को बाइक पर बैठाकर धोखे से जंगल में ले गया। सुनसान जगह देखकर उसने चाकू दिखा बच्ची को डराया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामा वहां से लड़की को फिर बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था, तभी रास्ते में आए एक बैरियर पर लड़की कूद कर भागी और अपनी जान बचाई। कुशलगढ़ थाने में लड़की के पिता ने अपने सौतेले साले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुशलगढ़ थाने के एएसआई भवानी शंकर ने बताया कि लड़की के पिता ने अपने सौतेले साले प्रेमसिंह महिड़ा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसमें बताया गया कि उसकी 14 साल की बेटी घर ननिहाल जाने के लिए निकली थी और बस स्टैंड पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी, तभी पांडवासाथ बस स्टैंड पर उसका सौतेला मामा बाइक लेकर आया। मामा ने उसे ननिहाल छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा...
भाजपा का स्थापना दिवस:  BJP की शोभायात्रा से वसुंधरा समर्थकों ने बनाई दूरी

भाजपा का स्थापना दिवस:  BJP की शोभायात्रा से वसुंधरा समर्थकों ने बनाई दूरी

जयपुर
राजस्थान भाजपा में एक फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के स्थापना दिवस पर जयपुर में निकाली गई शोभायात्रा से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके समर्थकों ने दूरी बना ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुए पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम में वसुंधरा समर्थक पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ नदारद रहे। वसुंधरा समर्थकों की जयपुर टीम नदारद दिखाई दी। हालांकि, पूर्व सीएम वसुधरा राजे ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी है। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर लिखा- पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के सभी पदाधिकारियों को आत्मीय बधाई देती हूं। जिनकी उत्कृष्ट विचारधारा, सुशासन व नीति से प्रभावित होकर आज देश का हर वर्ग पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।  आज भाजपा के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर बीजेपी ने शोभा यात्रा निकाली गई। जयपुर में पार्टी मुख्यालय से निकाली गई य...
प्रधानमंत्री आवास योजना: राजस्थान के अफसरों का कमाल, कागजों में बना दिए 498 मकान, घोटाला उजागर होने पर 12 निलंबित

प्रधानमंत्री आवास योजना: राजस्थान के अफसरों का कमाल, कागजों में बना दिए 498 मकान, घोटाला उजागर होने पर 12 निलंबित

जयपुर
भरतपुर राजस्थान के भरतपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक करोड़  28 लाख रुपये का घोटाला करने का मामला सामने आया है। अफसरों ने योजना में 498 मकानों को कागजों में दिखाकर घोटाला कर दिया। आला अधिकारियों को जानकारी मिलने पर 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोली द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को की गई शिकायत के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है । भरतपुर के पहाड़ी और कामा पंचायत समिति का मै घोटाला उजागर हुआ है। इस जांच में घोटाला आने के बाद 12 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों से वसूली जाएगी राशि  जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना में 498 मकानों को कागज में दिखाकर करीब 1 करोड़ 28 लाख रुपये का घोटला कर दिया। इस मामले की जांच होने और उसमें घोटाला पाए जाने के बाद 12 कर्मचारियों को अधिकारियों क...
गहलोत सरकार के मंत्री- विधायक के बीच शीत युद्ध,  MLA अवाना का PWD मंत्री भजन लाल को जवाब- याचना नहीं अब रण होगा

गहलोत सरकार के मंत्री- विधायक के बीच शीत युद्ध,  MLA अवाना का PWD मंत्री भजन लाल को जवाब- याचना नहीं अब रण होगा

जयपुर
जयपुर राजस्थान में एक बार फिर मंत्री और विधायक आमने-सामने हो गए है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री भजनलाल जाटव और विधायक जोगिंदर सिंह अवाना एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस के दोनों नेताओं के बीच कई  दिनों से शीतयुद्ध चल रहा है। सीएम गहलोत ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है।मामला सड़क निर्माण की गुणवत्ता से जुड़ा है। विधायक जोगिंदर सिंह अवाना ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर  PWD मंत्री भजन लाल जाटव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा है। जवाब में मंत्रा भजन लाल जाटव ने कहा कि दलित नेता  कैबिनेट मंत्री क्यों बन गया, यही शिकायत है। विधायक अवाना ने अपने अंदाज में पलटवार करते हुए कहा- याचना नहीं रण होगा, रण में काल प्रकट होगा, महारथी वीर चिल्लाएंगे, फिर भी कोलाहल रोक ना पाएंगे।  कांग्रेस विधायक ने मंत्री भजनलाल पर लगाए आरोप दरअसल, हलैना-नदबई-नगर पर बनी सड़क की गुण...