Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

BJP का मास्टर स्ट्रोक है करौली हिंसा पर संग्राम, BJP को आस सत्ता में आने की राह खुलेगी

BJP का मास्टर स्ट्रोक है करौली हिंसा पर संग्राम, BJP को आस सत्ता में आने की राह खुलेगी

जयपुर
जयपुर राजस्थान के करौली जिले में हुई हिंसा पर कांग्रेस-भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। करौली हिंसा ने जिस तरह राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी है, उसे भाजपा का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। भाजपा नेताओं को आस है कि करौली हिंसा से सत्ता में आने की राह खुलेगी। करौली पूर्वी राजस्थान की सियासत का प्रमुख केंद्र माना जाता है। विधानसभा चुनाव में पूर्वी राजस्थान से भाजपा को 39 में से सिर्फ 4 सीट मिलीं थी। भाजपा ने कांग्रेस की रणनीति की काट के लिए करौली हिंसा को राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर दिया है। पूर्वी राजस्थान के सियासत के केंद्र करौली के माध्यम से भाजपा पूर्वी राजस्थान के 7 जिलों में अपना खोया हुआ जनाधार हासिल करना चाहती है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने करौली हिंसा को गहलोत सरकार की विफलता बताया. भाजपा की चंबल बैल्ट को खुश करने की कवायद करौ...
राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक के 9782 पदों पर भर्ती परीक्षा 2022 का विज्ञापन जारी

राजस्थान में वरिष्ठ अध्यापक के 9782 पदों पर भर्ती परीक्षा 2022 का विज्ञापन जारी

जयपुर
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य में वरिष्ठ अध्यापक के 9782 पदों पर भर्ती परीक्षा 2022 का विज्ञापन जारी किया है। आरपीएससी की इस भर्ती में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत और उर्दू व पंजाबी विषयों के अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अंग्रेजी के 1668 पद, गणित के 1613 और संस्कृत के 1800 पदों व हिन्दी के 1298 पदों समेत कुल 9782 पदों भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए स्नातक पास व बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 11 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन शुरू होने हैं। आागे देखिए योग्यता व आवेदन प्रकिया- आरपीएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां:आवेदन शुरू होने की तिथि - 11-04-2022आवेदन की अंतिम तिथि - 10-05-2022परीक्षा तिथि - परीक्षा की तिथि और समय बाद में जारी किया जाएगा। वेतनमान - पे मैट्रिक्स L-11 के अनुसार और ग्रेड पे 4200 रुपए।...
ESIC में निकली भर्तियां:45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

ESIC में निकली भर्तियां:45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

जयपुर
जयपुर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने स्पेशलिस्ट ग्रेड के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनमें स्पेशलिस्ट ग्रेड (सीनियर स्केल) के 40 पद और स्पेशलिस्ट ग्रेड (जूनियर ग्रेड स्केल) के लिए 5 पदों पर भर्ती होगी, जिसके लिए 45 साल तक की उम्र के उम्मीदवार कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ऑफिशियल वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर 20 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार का सिलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सैलरीESIC में निकली भर्ती में सीनियर ग्रेड पदों के लिए सिलेक्शन होने पर उम्मीदवारों को 78, 800 रुपए और जूनियर ग्रेड के लिए उम्मीदवारों को 67,700 रुपए सैलरी दी जाएगी। आयु सीमाभर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में 3 से 5 साल तक की छूट दी जाएगी। सिलेक्शनESIC में निकली भर्ती के लिए उम्मीदवा...
फर्जी एग्जाम दिलाने वाली शातिर महिला:जेल प्रहरी एग्जाम में खुद की जगह फर्जी अभ्यर्थी बैठाई थी

फर्जी एग्जाम दिलाने वाली शातिर महिला:जेल प्रहरी एग्जाम में खुद की जगह फर्जी अभ्यर्थी बैठाई थी

जयपुर
जयपुर जयपुर में एक शातिर महिला गिरफ्तार की गई है। जिस पर ढाई हजार रुपए का इनाम घोषित था। महिला ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2015 में परीक्षार्थियों की फोटो मिक्स कर अपनी जगह फर्जी अभ्यार्थी को एग्जाम दिलवाया था। महिला पिछले तीन साल से फरार चल रही थी। अब पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। डीसीपी (नोर्थ) परिस देशमुख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला मंजू कुमारी (35) पुत्र चीमाराम है। जो वागोडा जालोर की रहने वाली है। फिलहाल झाब (जालोर) में रह रही थी। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2015 में अनुचित संसाधनों का उपयोग करने पर SOG की ने साल 2018 में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि अंतिम रूप में चयनित 50 अभ्यर्थियों की जगह दूसरे व्यक्तियों के परीक्षा में बैठाए थे। इनमें मंजू भी शामिल थी। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2015 में फर्जी अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन-पत्र में लगाए फोटो व लिखित परीक्...
बजट में मिली राहत 36 दिन बाद ही कम हुई

बजट में मिली राहत 36 दिन बाद ही कम हुई

जयपुर
जयपुर राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने 36 दिन पहले मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को 100 वर्गमीटर तक के मकान की रजिस्ट्री पर 13 हजार रुपए तक की जो राहत दी थी। उसे 29 फीसदी तक कम कर दिया है। ये कमी जमीनों की डीएलसी (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी) प्राइज 5 फीसदी बढ़ने से हुई है। सरकार ने एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में डीएलसी की कीमतों में 5 फीसदी का इजाफा किया है, जिसके कारण अब रजिस्ट्री करवाना 3750 रुपए तक महंगा हो गया है। दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 23 फरवरी को राजस्थान का बजट पेश किया था। इसमें मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों के आवास का सपना साकार करने के लिए 100 वर्गगज तक के मकान पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी को 6 से घटाकर 5 फीसदी करने की घोषणा की थी। इसके आदेश 24 फरवरी से लागू हो गया था। 24 फरवरी से 31 मार्च तक प्रदेश में 10 लाख रुपए की कीमत वाले 100 वर्गमीटर के भूखंड पर रजिस्ट्री में 1...
गहलोत ने फिर कसा पायलट पर तंज

गहलोत ने फिर कसा पायलट पर तंज

जयपुर
जयपुर कांग्रेस मेंबरशिप अभियान की धीमी रफ्तार को तेज करने के लिए मुख्यमंत्री निवास पर बुलाई गई बैठक में पार्टी के अंदरूनी हालात पर नेताओं ने जमकर सवाल उठाए। मीटिंग में सीएम अशोक गहलोत ने बैठक में एक बार फिर नाम लिए बिना सचिन पायलट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- 'जो लोग मुझ पर यह आरोप लगाते हैं कि पार्टी के लिए खून-पसीना बहाकर सरकार बनाने वाले कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती, उनके यहां भी कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती। आरोप लगाने वाले खुद भी कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते।'...
जेकेके में ‘सिटी फॉर ऑल?’ में छोटे बच्चों का नाटक

जेकेके में ‘सिटी फॉर ऑल?’ में छोटे बच्चों का नाटक

जयपुर
जयपुर बॉनजोर इंडियाज 'सिटी फॉर ऑल?' पब्लिक आर्ट फेस्टिवल का रविवार को जवाहर कला केंद्र में समापन हुआ।ये बॉनजोर इंडिया इनिशिएटिव का हिस्सा है। जो फ्रांस एंबेसी और इसकी कलचरल सरविस इंस्टिट्यूट फ्रांसे एन इंडे, एलायंस फ्रांसे नेटवर्क और फ़्रांस के कॉमरशियल एंबेसीज की तरफ से एक कलात्मक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक पहल है। समापन दिवस पर भारतीय महिला ब्लॉग कि तरफ से सपोर्टेड सीताराम कच्ची बस्ती के बच्चों ने लघु नाटक "बैक टू स्कूल प्रोग्राम" प्रजेंट किया। ये नाटक फेमस राईटर महाश्वेता देवी के नॉवल "क्यों क्यों लड़की" पर बेस्ड था। नाटक विशेष रूप से यंग गर्ल्स के सवाल करने की जरूरत के बारे में बात करता है। हमारे आस-पास की हर चीज पर सवाल उठाने की ललक ही दुनिया की तरफ हमारी आंखें खोल सकती है और इसकी संभावनाएं और सवाल करने की शक्ति केवल एजुकेशन और एमपॉवरमेंट से ही आ सकती है।...
जयपुर में किडनैप कर 13 साल की बच्ची से रेप

जयपुर में किडनैप कर 13 साल की बच्ची से रेप

जयपुर
जयपुर जयपुर के मुहाना इलाके में 13 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया से बने नाबालिग दोस्त ने किडनैप कर बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर सोमवार दोपहर आरोपी किशोर को पकड़ लिया है। एसएचओ लाखन सिंह खटाना ने बताया कि मुहाना निवासी एक महिला ने 13 साल की बेटी से रेप का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि आनंदा सिटी के पास रहने वाले 15 साल के लड़के से उसकी बेटी की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर फ्रेंड बनकर आरोपी उससे बातचीत करने लगा। 29 मार्च की दोपहर आरोपी घूमने के बहाने स्कूटी पर बेटी को बैठाकर ले गया। आरोपी ने अपने घर ले जाकर उसकी बेटी से रेप किया। दो-तीन दिन तक सहमी और गुमसुम रहने पर बच्ची से दबाव बनाकर पूछा तो उसने मां को आपबीती सुनाई। गुस्साएं परिजनों ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आर...
करौली हिंसा के बीच  PFI का दावा, CM गहलोत को दंगों के बारे में लिखी थी चिट्टी

करौली हिंसा के बीच  PFI का दावा, CM गहलोत को दंगों के बारे में लिखी थी चिट्टी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
राजस्थान के करौली जिले में हुए हिंसा मामले में नया खुलासा हुआ है। प्रदेस में सक्रिय पापुलर फ्रंट राजस्थान ने दावा किया है कि सीएम अशोक गहलोत और डीजीपी एमएल लाठर को पत्र लिखकर पहले ही आगाह कर दिया था। लेकिन सरकार और प्रशासन की उदासीनता की वजह से करौली मे हिंसा की घटना हो गई। पापलुर  फ्रंट राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने एक बयान जारी कर कहा की सीएम अशोक गहलोत को पत्र लिखकर साजिशों से अवगत करा दिया था, इसके बावजूद रैली आयोजनकर्ता को मुस्लिम बहुल मोहल्लों में भड़काऊ नारे लगाने वाली रैली निकालने के स्वीकृति प्रदान कर दी। PFI ने RSS पर साधा निशाना  मोहम्मद आसिफ ने कहा कि आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों  द्वारा  मुस्लिम बहुल इलाकों से रैली निकाल भड़काऊ नारे लगाए। जिससे हिंसा भड़की और बड़े स्तर पर आर्थिक नुकसान हुआ। असामाजिक तत्वों  ने बड़ी संख्या में दुकानो...
वसुंधरा की बढ़तीं हलचलों के बीच शेखावत-पूनिया गुट में गठजोड़, दुविधा में BJP

वसुंधरा की बढ़तीं हलचलों के बीच शेखावत-पूनिया गुट में गठजोड़, दुविधा में BJP

जयपुर
राजस्थान भाजपा के मिशन 2023 के बीच पार्टी की अंदरूनी राजनीति में घमासान मचा हुआ है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की जयपुर से दिल्ली तक एकाएक हलचल बढ़ने से वसुंधरा विरोधी खेमा चौकन्ना हो गया है। बदली हुई परिस्थितियों में एक-दूसरे के विरोधी रहे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एक साथ आ गए है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने की मांग के जोर पकड़ने पर भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व दुविधा में आ गया है। नए गठजोड़ से वसुंधरा सीएम रेस में पिछड़ी  मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में शामिल गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूनिया गुट से हाथ मिलाकर पूर्व सीएम वंसुधरा राजे के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। शेखावत और पूनिया गुट के एक साथ आने से वसुंधरा राजे के लिए मुख्यमंत्री की रेस में बनने रहना मुश्किल हो सकता है। शेखावत-पूनिया वसुंधरा राजे का नेतृत्व स्...