Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राज्य में खुलेंगे 179 नए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, शिक्षा विभाग की मंजूरी

राज्य में खुलेंगे 179 नए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, शिक्षा विभाग की मंजूरी

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट भाषण 2022-23 में 179 अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी विद्यालयों को शुरू करने के अनुमति दे दी। बजट के बिन्दु संख्या 37 की अनुपालना में गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा 179 राजकीय विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में रूपांतरित करने हेतु स्वीकृति ज़ारी कर दी गई है। ...
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना, जगदीप धनखड़ बोले- केंद्र का एजेंट बताने पर होती है पीड़ा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना, जगदीप धनखड़ बोले- केंद्र का एजेंट बताने पर होती है पीड़ा

जयपुर
जयपुर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें केंद्र का एजेंट बताने पर बहुत पीड़ा होती है। राज्यपाल ने कहा कि यदि आप उस राज्य के राज्यपाल है जिसकी दिल्ली में सरकार नहीं है तो फिर आप सॉफ्ट टारगेट हैं। आपको केंद्र सरकार का एजेंट तक कहा जाता है। कई आरोप भी लगाए जा सकते हैं। आरोप लगते हैं तो मेरे मन में बहुत पीड़ा होती है। चिंता भी होती है। मैं चिंतन भी करता हूं। कई लोग भ्रांति फैलाते हैं कि राज्यपाल दायरे के बाहर जाकर काम कर रहा है, लेकिन जो शपथ ली है उसमें सब काम और दायित्वों का उल्लेख है। उसी भूमिका में राज्यपाल काम करते हैं। किसी शपथ की पालना में अक्सर टकराव हो जाता है।...
कोयला संकट पर CM गहलोत और छत्तीसगढ़ के CM बघेल फिर आमने-सामने, CM गहलोत आज जाएंगे रायपुर

कोयला संकट पर CM गहलोत और छत्तीसगढ़ के CM बघेल फिर आमने-सामने, CM गहलोत आज जाएंगे रायपुर

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोयला संकट को लेकर सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल एक बार फिर आमने-सामने होंगे। सीएम गहलोत आज रायपुर जाएंगे और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करेंगे। दोनों राज्यों में कोयला खदान को मंजूरी को लेकर ठनी हुई है। दरअसल छत्तीसगढ़ के पारसा ईस्ट और एक दूसरे कोल ब्लाॅक को केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद भी बघेल सरकार अनुमति नहीं दे रही है। जिसकी वजह से राजस्थान के थर्मल पावर प्लांट को कोयला की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी वजह से राजस्थान में बिजली संकट के आसार बन गए है। सीएम गहलोत छत्तीसगढ़ के सीएम कोयला आपूर्ति करने की मांग करेंगे। राजस्थान थर्मल बिजली के उत्पादन के लिए जरूरी कोयले के लिए छत्तीसगढ़ पर निर्भर है।...
चित्तौड़: बीमा के पैसे से उतारना चाहता था कर्ज, रची खुद की मौत की साजिश, दोस्त की हत्या कर पहनाए थे अपने कपड़े

चित्तौड़: बीमा के पैसे से उतारना चाहता था कर्ज, रची खुद की मौत की साजिश, दोस्त की हत्या कर पहनाए थे अपने कपड़े

जयपुर
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर में मिली सिर कुचली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी ने बीमा के पैसे से कर्ज उतारने के लिए खुद की मौत की साजिश रची। दोस्त की हत्या कर उसका सिर कुचल दिया और अपने कपड़े पहना दिए। लाश को हाइवे पर फेंक दिया। वह यह साबित करना चाहता था कि उसकी मौत एक्सीडेंट में हुई है ताकि वो बीमा क्लेम उठा ले। वो अपने ही जुर्म की साजिश में फंस गया। अब जेल में सलाखों के पीछे है।...
बिहार में प्रेमिका ने फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी, जयपुर में प्रेमी ने 8वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

बिहार में प्रेमिका ने फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी, जयपुर में प्रेमी ने 8वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान

जयपुर
जयपुर बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेमिका की मौत की खबर सुनकर जयपुर के इंजीनियरिंग काॅलेज के छात्र ने हाॅस्टल की 8 वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की प्रेमी कहानी का अंत हो गया। पुलिस के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी विवेक कुमार पुत्र सागर साह ने आत्महत्या कर ली है। राजधानी जयपुर की शिवदासपुरा थाना पुलिस मृतक युवक के परिजनों का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार परिजनों के आने के बाद की पोस्टमार्टम किया जाएगा। विवेक कुमार सीतापुरा स्थित पूर्णिमा इंजीनियरिंग काॅलेज में  पढ़ता था।  वह काॅलेज के पास ही एक निजी हाॅस्टल में रह रहा था।  पुलिस के अनुसार कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रहा विवेक  फाइनल ईयर का छात्र था। ...
सचिन पायलट के हाथ में दिखा धनुष तो प्रमोद कृष्णम बोले- ‘लक्ष्य’ भेदने का वक्त आ गया

सचिन पायलट के हाथ में दिखा धनुष तो प्रमोद कृष्णम बोले- ‘लक्ष्य’ भेदने का वक्त आ गया

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का पायलट प्रेम एकबार फिर सार्वजनिक हो गया। उन्होंने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से कहा कि अब 'लक्ष्य' भेदने का वक्त आ गया है। दरअसल सचिन पायलट ने गुरुवार को लोगों से मुलाकात की कुछ तस्वीरें ट्वीट की थीं। इनमें से एक तस्वीर में पायलट के हाथ में धनुष-बाण भी दिख रहा था। प्रमोद कृष्णम ने पायलट के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, 'गांडीव उठाओ और प्रत्यंचा चढ़ाओ, अर्जुन की तरह लक्ष्य भेदने का समय आ चुका है।' कृष्णम के ट्वीट को राजस्थान में अगले साल होने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।  राजस्थान कांग्रेस में चल रही 'कैंपबाजी'आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस के अंदर गुटबाजी का संकट काफी पुराना है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच रस्साकसी की खबरें लगातार सुर्खियां बनती हैं। दूसरी ओर प्रमोद कृष्णम भी कई बार पाय...
पूर्व CM वसुंधरा ने PM मोदी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर BJP में खींचतान चरम पर,

पूर्व CM वसुंधरा ने PM मोदी से की मुलाकात, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर BJP में खींचतान चरम पर,

जयपुर
जयपुर राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक अहम मानी जा रही है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम वसुंधरा ने पीएम मोदी से संसद भवन में मुलाकात की है। दोनों के बीच कई अहम मुद्दों और आने वाले चुनावों को लेकर चर्चा होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी राजस्थान के 25 सांसदों के साथ कल ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। सांसदों  के साथ मुलाकात से पहले पीएम मोदी की वसुंधरा राजे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 4 राज्यों में चुनावी जीत के बाद भाजपा का आने वाले चुनावों पर फोकस है। ...
जयपुर में CM अशोक गहलोत से मिले किसान, अलग से कृषि बजट पेश करने और बजट घोषणाओं पर जताया आभार

जयपुर में CM अशोक गहलोत से मिले किसान, अलग से कृषि बजट पेश करने और बजट घोषणाओं पर जताया आभार

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बजट घोषणाओं पर आभार जताने का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। किसान नेता हिम्मत सिंह गुजर्र के नेतृत्व में पूर्वी राजस्थान के किसानों ने अलग कृषि बजट पेश करने पर सीएम गहलोत का आभार जताया है। किसानों ने सीएम गहलोत से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। किसानों ने कृषि बजट में किसानों को कई सौगातें देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। किसान नेता हिम्मत सिंह ने बताया कि सीएम गहलोत ने किसानों से आत्मीयता से मुलाकात की। सीएम का किसानों से मुलाकात करना किसानों के प्रति गहरे लगाव को दिखाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भी किसानों ने मुलाकात की और किसानों के लिए शानदार बजट पेश एवं कृषक कल्याणा से जुड़ी घोषणाओं पर आभार जताया गया।...
जयपुर में क्या रहा सोना और चांदी का रेट

जयपुर में क्या रहा सोना और चांदी का रेट

जयपुर
जयपुर में 24 मार्च को सोने की कीमत 52,970.0 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 69,850.0 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले बदलाव आया है। आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 52,970.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेटे सोने का भाव 48,556.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कल की तुलना में सोना आज 390.0 रुपये अधिक रहा। सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 69,850.0 रुपये प्रति किलोग्राम है। कल सफेद धातु की कीमत 69,270.0 रुपये थी। गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि जो सामान दुकानदार ने ग्राहक को बेचा है, वह उतने ही कैरेट का है, जिनता आभूषण पर लिखा है। हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत होती है।...
राजस्थान की राजनीति: अमेरिका में इलाज कराने गए थे शेखावत, पीछे से हो गई थी तख्तापलट की तैयारी

राजस्थान की राजनीति: अमेरिका में इलाज कराने गए थे शेखावत, पीछे से हो गई थी तख्तापलट की तैयारी

जयपुर
जयपुर राजस्थान की सियासत में भैरोसिंह शेखावत से लेकर हरदेव जोशी को गुटबाजी का सामना करना पड़ा है।प्रदेश में सीएम गहलोत और सचिन पालयट की बीच जारी अदावत जगजाहिर है। राजस्थान में 1996 में शेखावत सरकार के तख्तापलट के प्रयास किए गए थे। शेखावत अमेरिका में दिल का इलाज कराने के लिए गए थे। पीछे से बगावत हो गई। जनता दल के टिकट पर चुनाव जीते भंवरलाल शर्मा ने तख्तापलट के प्रयास किए थे। शर्मा ने राज्यमंत्री शशि दत्ता के साथ सरकार गिराने की तैयारी कर ली थी, लेकिन राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस में ही सरकार गिराने का विरोध हो गया था। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और गुजरात के राज्यपाल रहे स्वर्गीय पंडित नवलकिशोर शर्मा के मास्टर स्ट्रोक से शेखावत सरकार गिरने से बच गई। ...