Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान: विधानसभा में नकल रोकने का बिल आज होगा पारित, सजा के साथ 10 करोड़ तक का जुर्माना

राजस्थान: विधानसभा में नकल रोकने का बिल आज होगा पारित, सजा के साथ 10 करोड़ तक का जुर्माना

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा में रीट पेपर लीक के बाद हुए विवाद के बाद आज गहलोत सरकार नकल पर नकेल कसने के लिए विधानसभा में दो अहम बिल बहस के बाद पारित करवाएगी। सदन में आज राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा  (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) विधेयक 2022 और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा  (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2022 चर्चा के बाद पारित होगा। विधानसभा में ये विधेयक पारित होने के बाद परीक्षा में नकल करवाने और पेपर लीक करने जैसे मामलों को गैर जमानती अपराध माना जाएगा। वहीं विधेयक में सरकार ने 5 से 10 साल की सजा और 10 लाख से 10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान किया है। विधेयक पारित होने के बाद नकल पर सख्त तय हो जाएंगे। रीट पेपर लीक मामले में सरकार की हुई थी फजीहत रीट भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले के बाद सीएम गहलोत ने कहा था कि उनकी सरकार राज्य की भर्तियों में पारदर्शिता के लिए...
पायलट का खुलासा: CM के पुत्र वैभव गहलोत को मेरी वजह से मिला लोकसभा का टिकट, पायलट ने CM गहलोत को दिया जवाब

पायलट का खुलासा: CM के पुत्र वैभव गहलोत को मेरी वजह से मिला लोकसभा का टिकट, पायलट ने CM गहलोत को दिया जवाब

जयपुर
जयपुर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दावा किया है कि उन्होंने सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर से लोकसभा चुनाव का कांग्रेस का टिकट दिलाने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से बात की थी।  इशारों में पायलट ने सीएम गहलोत को जवाब दे दिया है। उल्लेखनीय है कि 10 मार्च  2022 को सीएम गहलोत ने  कि दावा किया था कि सचिन पायलट ने केंद्र में मंत्री बनाने के लिए मदद मांगी थी। यूपीए 2 सरकार में मंत्री बनाने की सिफारिश की थी। उन्हीं की सिफारिश पर पायलट मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री बने थे। पायलट के बयान को सीएम गहलोत को जवाब देने के तौर पर देखा जा रहा है।...
गहलोत सरकार की अनूठी पहल, ‘मनसंवाद’ हेल्पलाइन के जरिए रूस-यूक्रेन युद्ध से लौटे छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा परामर्श

गहलोत सरकार की अनूठी पहल, ‘मनसंवाद’ हेल्पलाइन के जरिए रूस-यूक्रेन युद्ध से लौटे छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा परामर्श

जयपुर
जयपुर राजस्थान की गहलोत सरकार ने  यूक्रेन एवं अन्य युद्धग्रसित देशों से आने वाले विद्यार्थियों के मानसिक और भावनात्मक परामर्श देने के लिए 'मनसंवाद' 1800 1800 018 टोल फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की है। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वहां अध्यनरत अधिकांश विद्यार्थी वापस स्वदेश लौट रहे हैं। चूंकि युद्ध त्रासदी को छात्र छात्राओं ने बहुत नजदीक से देखा है और इसका उनके मन मस्तिस्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्हें ऐसी किसी परेशानी से बचाने के लिए राज्य सरकार ने 'मनसंवाद' टोल फ्री हैल्पलाइन सेवा प्रारंभ की है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सेवा इन विद्यार्थियों के भावनात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य के विकास में बेहद कारगर साबित होगी। ...
राजस्थान: सदन में राजस्थान भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक, 2022 ध्वनिमत से पारित, मंत्री धारीवाल बोले-मास्टर प्लान के अनुसार ही दिए जाएंगे10 लाख पट्टे

राजस्थान: सदन में राजस्थान भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक, 2022 ध्वनिमत से पारित, मंत्री धारीवाल बोले-मास्टर प्लान के अनुसार ही दिए जाएंगे10 लाख पट्टे

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा ने बुधवार को राजस्थान भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक, 2022 ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले संसदीय कार्य शांति कुमार धारीवाल ने विधेयक को चर्चा के लिए सदन में प्रस्तुत किया। विधेयक पर सदन में हुई चर्चा के बाद विधेयक के उद्देश्यों एवं कारणों के बारे में बताया। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि मास्टर प्लान के अनुसार ही सेक्टर प्लान बनाकर नियमों के तहत भूखंडों का नियमन किया जायेगा। नदी, नालों, पानी के बहाव, इकोलॉजिकल क्षेत्र में पट्टे नहीं दिए जायेंगे। संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के माध्यम से 10 लाख पट्टे वितरित किये जायेंगे।...
राजस्थान: विधानसभा में SC-ST को गारंटी देने वाला विधेयक पास, योजनाओं का लाभ पहुंचाना कानूनी रूप से हुआ जरूरी

राजस्थान: विधानसभा में SC-ST को गारंटी देने वाला विधेयक पास, योजनाओं का लाभ पहुंचाना कानूनी रूप से हुआ जरूरी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान की गहलोत सरकार ने राजस्थान एससी-एसटी विकास निधि विधेयक विधानसभा में पारित कर दिया है।  इस बिल में एससी-एसटी के विकास के लिए अलग से फंड का प्रावधान करने के साथ ही गारंटेड रूप से लागू करे का प्रावधान किया गया है। अब एससी-एसटी की आबादी तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना कानूनी रूप से जरूरी हो जाएगा। हालांकि, भाजपों विधायकों का कहना है कि योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचाने पर अफसरों को दंड देने का प्रावधान नहीं किया गया है। भाजपा ने इस बिल को लंगड़ा लूला बताया है। ...
राजस्थान में दोस्तों ने बुक कर ली पूरी मेट्रो…गेम खेला, खाना खाया और ट्रेन की फर्श पर सो गए

राजस्थान में दोस्तों ने बुक कर ली पूरी मेट्रो…गेम खेला, खाना खाया और ट्रेन की फर्श पर सो गए

जयपुर
जयपुर राजस्थान से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लड़के मिलकर पूरी मेट्रो बुक कर लेते हैं। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ इसमें खूब मस्ती करते हैं। रात की जर्नी के दौरान सभी दोस्त ट्रेन में गेम खेलते हैं, खाना खाते हैं और खूब एंजॉय करते हैं। यूट्यूब चैनल पर है वीडियोवीडियो में अमित नाम का एक लड़का इसके बारे में पूरी डिटेल देता है। यह वीडियो क्रेजी एक्सवाईजेड नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। वीडियो की शुरुआत में अमित अपने दोस्तों के साथ एक छत पर बैठा है। यहां बैठकर यह लोग मेट्रो बुक करने की योजना के बारे में डिस्कस करते हैं। अमित बताता है कि कई दिनों के बाद आखिर हमें स्लॉट मिल गया है। पूरी मेट्रो हमने बुक कर ली है और इसमें हमारे अलावा और कोई नहीं होने वाला है। इसके बाद रात के दस बजे यह लोग पहुंच जाते हैं मेट्रो स्टेशन। यहां इंटीरियर क्लीनिंग...
बैकफुट पर आई गहलोत सरकार! राजस्थान में शुरू हुआ सालासर बालाजी के राम दरबार वाले गेट का निर्माण

बैकफुट पर आई गहलोत सरकार! राजस्थान में शुरू हुआ सालासर बालाजी के राम दरबार वाले गेट का निर्माण

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। राजस्थान के सुजानगढ़ कस्बे में 'राम दरबार' वाले प्रवेश द्वार को ढहाए जाने पर मचे बवाल के बाद आखिरकार अशोक गहलोत सरकार बैकफुट पर आ गई है। लोक निर्माण विभाग ने एक बार फिर से सालासर बालाजी मंदिर के गेट का निर्माण शुरू करवा दिया है। राजस्थान के लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बाबू लाल वर्मा ने कहा, 'हमने गेट का निर्माण फिर से शुरू कर दिया है।' उन्होंने कहा कि विभाग के ठेकेदार ने जिस गेट को तोड़वाया था, उसका निर्माण सालासर मंदिर प्रबंधन द्वारा किया गया था। सड़क को चौड़ा करने के लिए 18 मीटर जगह चाहिए होती है जबकि मौजूदा जगह 12 मीटर थी। तकनीकी पहलुओं के कारण गेट को ढहाने की आवश्यकता थी। सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था वीडियोइससे पहले गेट के ध्वस्तीकरण को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां बढ़ गई थीं। चुरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सालासर मंदिर की ओर जाने वाले राजमार्ग को चौड़...
राजस्थान: उपेन यादव को मंत्री के आवास से पुलिस ने जबरन उठाया, बोले-हिरासत में लेने से संघर्ष नहीं रुकेगा

राजस्थान: उपेन यादव को मंत्री के आवास से पुलिस ने जबरन उठाया, बोले-हिरासत में लेने से संघर्ष नहीं रुकेगा

जयपुर
जयपुर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उपेन यादव आज अपने समर्थकों के साथ सिविल लाइंस स्थित राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ से आवास के बाहर धरने दे रहे थे। उपेन यादव लखनऊ समझौते की विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर राजधानी जयपुर में राज्यमंत्री के आवास के बाहर धरने पर बैठे थे। फिलहाल पुलिस ने उपेन यादव को हिरासत में ले लिया है। उपेन यादव ने कहा हिरासत में लेने से संघर्ष नहीं रुकेगा। सत्यमेव जयते। राज्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ का कहना है कि 4 दिसंबर 2021 को राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौर की मध्यस्था में लखनऊ समझौता हुआ था। धर्मेंद्र राठौर की मध्यस्थता में ही आंदोलन स्थगित करके लखनऊ से राजस्थान वापस लौटे थे। 5 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री जी से हमारे प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात ...
राजस्थान के प्रतापगढ़ में घर के बाहर बैठे लोगों को जीप से कुचलने की कोशिश, सरपंच सहित चार गिरफ्तार

राजस्थान के प्रतापगढ़ में घर के बाहर बैठे लोगों को जीप से कुचलने की कोशिश, सरपंच सहित चार गिरफ्तार

जयपुर
प्रतापगढ़। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में घर के बाहर बैठे लोगों को हत्या के इरादे से जीप से कुचलने के मामले में पुलिस ने आरोपी सरपंच, उसके पिता व दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी व दो महिला समेत चार लोग घायल हो गये थे। प्रतापगढ़ की पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि 19 मार्च को गांव ढावटा निवासी अर्जुन लाल मीणा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि बीती रात उसका भाई भूरा लाल गांव में घर के बाहर बैठा था। इसमें कहा गया कि सरपंच राधेश्याम व उसके परिवार के सदस्य वहां आये ओर भुरा लाल के साथ मारपीट की।  घटना में पांच हुए थे घायलएसपी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक बीच बचाव करने पर राधेश्याम जीप लेकर आया ओर भुरा लाल...
विधानसभा में  CM गहलोत के बेटे पर FIR को लेकर  BJP विधायकों का हंगामा, स्पीकर जोशी ने नहीं दी चर्चा की अनुमति

विधानसभा में  CM गहलोत के बेटे पर FIR को लेकर  BJP विधायकों का हंगामा, स्पीकर जोशी ने नहीं दी चर्चा की अनुमति

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा में आज सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर महाराष्ट्र के नासिक जिले में दर्ज एफआईआर को लेकर हंगामा हुआ। शून्यकाल में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए मुद्दा उठाना चाहते थे, लेकिन  विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने अनुमति नहीं दी। राठौड़ ने स्पीकर से कहा कि सालासर में राम दरबार की मूर्ति गिराए जाने पर प्रस्ताव दिया था। उस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी है। इस पर विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने राजेंद्र राठौड़ को बीच में ही टोकते हुए कहा कि केंद्र सरकार के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा नहीं हो सकती। होली के अवकाश के बाद मौजूदा बजट सत्र की कार्यवाही सदन में 11 बजे से शुरू हुई।  मंत्रियों को विपक्ष के साथ कांग्रेस विधायकों ने भी घेरा सदन में आज सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर मंत्रियों को विपक्ष के साथ-साथ कांग्रेस विधायकों...