Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत समेत 15 पर एफआईआर, नासिक के शख्स ने लगाए बड़े आरोप

अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत समेत 15 पर एफआईआर, नासिक के शख्स ने लगाए बड़े आरोप

जयपुर
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत धोखाधड़ी का बड़ा आरोप लगा है। नासिक पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक, वैभव और अन्य 14 लोगों ने राज्य सरकार के साथ कॉन्ट्रैक्ट करने के बहाने एक शख्स को 6.8 करोड़ का चूना लगाया है। वहीं दूसरी ओर आरोपों का खंडन करते हुए वैभव गहलोत ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की 'झूठी प्राथमिकी' दर्ज की जाएगी। आपको बता दें कि 33 वर्षीय सुशील भालचंद्र पाटिल ने आरोप लगाया था कि 1 जनवरी 2018 और 1 जनवरी 2020 के बीच उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए यह राशि ली गई, जिसके बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उन्हें बताया कि पर्यटन विभाग के तहत राजस्थान सरकार की ई-टॉयलेट परियोजना में निवेश करने के लिए यह पैसा लिया जा रहा है कुल 6.80 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपएफआईआर के मुताब...
‘योगी सरकार बना रही मंदिर, गहलोत गिरा रहे राम दरबार’, सालासर बालाजी मंदिर द्वार विवाद पर घिर रही राजस्थान सरकार

‘योगी सरकार बना रही मंदिर, गहलोत गिरा रहे राम दरबार’, सालासर बालाजी मंदिर द्वार विवाद पर घिर रही राजस्थान सरकार

जयपुर
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने चुरू जिले में सुजानगढ़ में राम दरबार की मूर्ति लगे शहर के प्रवेश द्वार को प्रशासन द्वारा ध्वस्त करने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए कहा है कि यह आस्था का अपमान है। दो दिवसीय बेंगलुरु यात्रा पर गए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मीडिया से कहा कि प्रदेश के सुजानगढ़ में बुलडोजर से राम दरबार को गिराया जाना आस्था का अपमान है।  पूनियां ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर शुभारंभ करती है, उत्तर प्रदेश में राम मंदिर का निर्माण करने वाले और बुलडोजर चलाने वाली योगी सरकार कानून व्यवस्था को ठीक करती है वहीं राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार बुलडोजर से राम दरबार को गिराती है। उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे आस्था पर प्रहार है, उन मूर्तियों को सम...
आरएएस मुख्य परीक्षा कल से दो पारियों में आयोजित होगी, नेटबंदी को लेकर संशय

आरएएस मुख्य परीक्षा कल से दो पारियों में आयोजित होगी, नेटबंदी को लेकर संशय

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा इस रविवार व सोमवार को आयोजित की जाएगी। आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा, 2021 का आयोजन 20 व 21 मार्च को दो पारियों में किया जा रहा है। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। राज्य के सभी सात संभागीय जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  कुल 110 परीक्षा केंद्र बनाए  राजस्थान लोकसेवा आयोग ने कुल 110 परीक्षा केंद्र बनाए है। सर्वाधिक जयपुर में 40 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। जोधपुर में 23, अजमेर में 17, भरतपुर में 12, बीकानेर में 9 कोटा में 4 और उदयपुर में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा के लिए 20 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत ह...
REET पेपर: उपेन यादव ने कहा- आरोपी की खुलेआम पार्टी, आरोपी भजनलाल विश्नोई कांग्रेस MLA पदमाराम की पार्टी में हुए शामिल

REET पेपर: उपेन यादव ने कहा- आरोपी की खुलेआम पार्टी, आरोपी भजनलाल विश्नोई कांग्रेस MLA पदमाराम की पार्टी में हुए शामिल

जयपुर
जयपुर राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव के एक ट्वीट ने रीट प्रकरण को फिर चर्चा में ला दिया है। बेरोजगार महासंघ नेता उपेन यादव ने ट्वीट किया है जिसमें रीट पेपर प्रकरण के आरोपी की खुलेआम पार्टी का जिक्र किया गया है। उपेन यादव ने अपने ट्वीट के साथ होली मिलन समारोह की पार्टी करते हुए एक फोटो भी शेयर किया है। उपेन यादव ने अपने सोशल अकाउंट से ट्वीट की गई इस फोटो में तीर का निशान दिखाते हुए आरोपी भजनलाल विश्नोई और विधायक पदमाराम मेघवाल को बैठक हुआ दिखाया है।  उपेन यादव के अकाउंट से किए गए ट्वीट को मुख्यमंत्री कार्यालय और राजस्थान सरकार को भी टैग किया गया है। ...
BJP MP किरोड़ीलाल से हाथ मिलाने की तैयारी में सचिन पायलट, CM गहलोत के मंत्री लिख रहे हैं पटकथा

BJP MP किरोड़ीलाल से हाथ मिलाने की तैयारी में सचिन पायलट, CM गहलोत के मंत्री लिख रहे हैं पटकथा

जयपुर
जयपुर पायलट कैंप के मंत्री मुरारी लाल मीणा और भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा की जुगलबंदी से पूर्वी राजस्थान में नए सियासी समीकरण बनकर उभरे हैं। कभी एक दूसरे के धुर विरोधी रहे दोनों नेता सार्वजनिक मंचों पर एक साथ नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि मंत्री मुरारी लाल सचिन पायलट और किरोड़ी को एक जाजम पर बैठाने का दांव खेलकर कांग्रेस-भाजपा का खेल बिगाड़ सकते हैं। जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले पायलट नई पार्टी बना सकते हैं। दौसा विधायक एवं गहलोत सरकार के मंत्री मुरारीलाल नई पार्टी की पटकथा लिख रहे हैं। जानकारों का कहना है कि सचिन पायलट को कद्दावर नेता किरोड़ीलाल का साथ मिलने पर कांग्रेस-भाजपा के सियासी समीकरण बिगड़ सकते हैं। सियासी जानकार इससे पायलट कैंप की बड़ी रणनीति मान रहे हैं। गहलोत और पायलट की खींचतान जगजाहिर है। ...
आयुर्वेदिक मसाज के बहाने राजस्थान के जयपुर में विदेशी महिला से रेप, नीदरलैंड से आई थी घूमने

आयुर्वेदिक मसाज के बहाने राजस्थान के जयपुर में विदेशी महिला से रेप, नीदरलैंड से आई थी घूमने

जयपुर
जयपुर राजस्थान के जयपुर में एक विदशी महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला नीदरलैंड की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया है कि जयपुर के एक होटल में एक व्यक्ति ने आयुर्वेदिक मसाज के बहाने उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कथित घटना बुधवार की है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केरल का मूल निवासी है आरोपीपुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि अज्ञात आरोपी ने सिंधी कैंप के पास एक होटल में आयुर्वेदिक मसाज के दौरान महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने इस बारे में गुरुवार शाम सिंधी कैंप थाने में भादंसं की धारा 376 के तहत शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार आरोपी बिजू मुरलीधरन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। केरल का मूल निवासी मुरलीधरन यहां खातीपुरा इलाके में किराये के मकान में रहता है। सिंधी कैंप एसएचओ गुंजन सोनी के मुताबिक आरोपी ने गुनाह कब...
फेसबुक पर लड़की बनकर युवाओं को करते थे ब्लैकमेल, पुलिस ने मोबाइल पर सेक्स चैट करते पिता-पुत्र को पकड़ा

फेसबुक पर लड़की बनकर युवाओं को करते थे ब्लैकमेल, पुलिस ने मोबाइल पर सेक्स चैट करते पिता-पुत्र को पकड़ा

जयपुर
भरतपुर राजस्थान पुलिस ने भरतपुर जिले के नगर कस्बे से सेक्सटॉर्शन के आरोप में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को गांव बिड़गवा के एक खेत में पेड़ के नीचे मोबाइल पर सैक्स चैट कर रहे पिता पुत्र को पकड़ा। पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले अजीम मेव  (58) और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया।इनके पास मिले मोबाइलों में कई अश्लील वीडियो, सेक्स चैट, पेटीएम अकाउंट, मेल आईडी मिले हैं। आरोपी पिता अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर फेसबुक पर लड़की बन कर दोस्ती करते। उसके बाद वीडियो कॉलिंग कर अश्लील वीडियो बनाकर रुपयों की मांग करते। नहीं देने पर विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते। इसके साथ ही यूट्यूब अधिकारी बनकर अश्लील वीडियो डिलीट करवाने के लिए भी पैसे की डिमांड करते थे।...
कांग्रेस कुनबे में कलह, दो साल से पायलट के खाली हाथ, मिशन 2023 से पहले मिली गुटबाजी को हवा, जानिए इनसाइड स्टोरी

कांग्रेस कुनबे में कलह, दो साल से पायलट के खाली हाथ, मिशन 2023 से पहले मिली गुटबाजी को हवा, जानिए इनसाइड स्टोरी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कहीं नाराजगी तो कहीं गुटबाजी से पार्टी कमजोर हो रही है। मंत्री से पद से हटाए जाने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के हाथ पिछले दो साल से खाली है। सरकार में होने के बावजदू कांग्रेस कुनबे में कलह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है। सचिन पायलट को कोई पद नहीं मिलना मिशन 2023 से पहले गुटबाजी को हवा दे सकता है। माना जा रहा है कि सचिन पायलट अगर किसी पद पर नहीं आए तो गुटबाजी थमना आसान नहीं होगा। पायलट समेत 3 मंत्रियों 2020 में कर दिया था बर्खास्त गहलोत सरकार के खिलाफ बगावत करने पर सचिन पायलट समेत 3 मंत्रियों  रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह को 14 जुलाई 2020 को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद से ही पायलट के हाथ खाली है। हालांकि इस दौरान गहलोत और पायलट कैंप में सुलह हो ...
एयरपोर्ट पर आईपीएस अरुण बोथरा के सूटकेस से निकला कुछ ऐसा, जांच करने वाले सुरक्षाकर्मी भी रह गए दंग

एयरपोर्ट पर आईपीएस अरुण बोथरा के सूटकेस से निकला कुछ ऐसा, जांच करने वाले सुरक्षाकर्मी भी रह गए दंग

जयपुर
जयपुर आईपीएस अरुण बोथरा के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर हुई घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। टि्वटर पर यूजर्स इस घटना पर खूब मीम्स शेयर कर रहे हैं। असल में बीते दिनों जयपुर एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी स्टाफ ने आईपीएस अफसर अरुण बोथरा से बैग खोलने के लिए कहा। उनके बैग में से कई किलो हरी मटर दिखी जिसे देखकर सुरक्षाकर्मी भी हैरान रह गए।  इस रेट से खरीदा थाआईपीएस अरुण बोथरा उड़ीसा में बतौर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर तैनात हैं। उन्होंने ट्विटर एक पोस्ट शेयर की है। फोटो में उनका सूटकेस खुला हुआ है। उसमें ढेर सारी हरी मटर भरी हुई है। अरुण बोथरा ने लिखा है कि जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने जांच के लिए उनसे बैग खोलने को कहा। इसके बाद उनके बैग से निकली हरी मटर देख वह लोग भी हैरान रह गए। अरुण बोथरा ने बताया कि यह उन्होंने यह मटर 40 रुपए प्रतिकिग्रा के रेट से खरीदी थी।...
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत पर साधा निशाना, बोले- CM प्रियंका गांधी के सामने बढ़ा रहे हैं पाइंट

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत पर साधा निशाना, बोले- CM प्रियंका गांधी के सामने बढ़ा रहे हैं पाइंट

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर पांच राज्यों में कांग्रेस के निराशजनक प्रदर्शन पर राजस्थान में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यूपी चुनाव की हार पर सीएम गहलोत पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने ट्ववीट कर कहा कि सीएम गहलोत इस बात से खुश है कि यूपी में कांग्रेस को उम्मीदवार मिल गए। उन्होंने प्रियंका गांधी के सामने पाइंट बढ़ाने के लिए यह कह तो दिया  लेकिन सोचा नहीं कि इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल कितना टूटेगा कि हमें प्रत्याशी मिलना तक मुश्किल है।  शेखावत बोले- यूपी में 387 उम्मीदवारों की जमानत जब्त  उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने हाल में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी को टारगेट करने के सवाल के जवाब में कहा- कोई दम नहीं है। प्रियंका गांधी ने बता दिया है किस रूप से कैंपेन हो सकता है। जहां 30 साल से कांग्रेस कुछ नहीं है। पूरे यूपी में फिजां पैद...