Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान: सूख गए कुएं, हैंडपंप खराब… गहलोत के मंत्री भजन लाल जाटव के गांव में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

राजस्थान: सूख गए कुएं, हैंडपंप खराब… गहलोत के मंत्री भजन लाल जाटव के गांव में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

जयपुर
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में जहां पानी संकट हमेशा बरकरार रहता है, वहीं खासकर गर्मियों का मौसम आते ही पानी की किल्लत ज्यादा बढ़ जाती है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएं पानी की तलाश के लिए काफी दूर तक भटकती हैं। कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव के विधानसभा क्षेत्र वैर के गांव धरसोनी में इन दिनों पानी की किल्लत बढ़ गई है। इस गांव में करीब 200 परिवारों की बस्ती है जहां जलदाय विभाग के करीब 8 हैंडपंप हैं, जो सभी खराब पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं इस गांव में जलदाय विभाग की बोरिंग भी है मगर करीब 1 महीने से बंद पड़ी हुई है। पानी संकट को लेकर ग्रामीण इसकी शिकायत मंत्री भजन लाल जाटव से भी कर चुके हैं मगर कोई फायदा नहीं हो सका। उधर महिलाएं सुबह और शाम को पानी की तलाश के लिए जंगल में भटकती हैं और जहां कहीं भी पानी मिलता है पानी लेकर आती हैं।  सूख गए इलाके के कुएंग्रामीणों के मुताबिक गांव में ...
विधानसभा में कांग्रेस MLA रामनारायण मीणा स्पीकर CP जोशी से उलझे, स्पीकर जोशी बोले- अप्रसांगिक सवाल पूछने की अनुमति नहीं 

विधानसभा में कांग्रेस MLA रामनारायण मीणा स्पीकर CP जोशी से उलझे, स्पीकर जोशी बोले- अप्रसांगिक सवाल पूछने की अनुमति नहीं 

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा सत्र में आज कांग्रेस विधायक रामनारायण मीणा स्पीकर सीपी जोशी से उलझ गए। मामला आदिवासियों और दलित बच्चों की छात्रवृत्ति से जुड़ा था। स्पीकर जोशी ने विधायक को सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी। इस पर विधायक रामनारायण मीणा  की स्पीकर जोशी से जमकर बहस हुई। विधायक रामनारायण मीणा ने कहा कि सवाल पूछना हमारा विशेषाधिकार है। जवाब में स्पीकर जोशी ने कहा कि मैं इसकी अनुमति नहीं दे सकता। अप्रसांगिक सवाल पूछने की अनुमति नहीं दी जा सकती। आप वरिष्ठ सदस्य है। आप से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं है। इसके बाद राम नारायण मीणा फिर बोलने लगे। स्पीकर जोशी और विधायक रामनारायण  मीणा के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। ...
राजस्थान: स्वास्थ्य विभाग में डेपुटेशन का खेल खत्म, खाली पड़े अस्पतालों को मिल सकेंगे डाॅक्टर और नर्स

राजस्थान: स्वास्थ्य विभाग में डेपुटेशन का खेल खत्म, खाली पड़े अस्पतालों को मिल सकेंगे डाॅक्टर और नर्स

जयपुर
जयपुर राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में डेपुटेशन का खेल खत्म हो गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ग्रुप-2 ने आदेश जारी कर दिए है। सरप्लस वाले सभी डाॅक्टरों को कार्यमुक्त कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्त सभी कार्मिकों के आदेश निरस्त किए जाते हैं। आदेशों की अवहेलना करने पर आगामी महीने का वेतन नहीं मिलेगा। संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। सरकार के इस निर्णय से खाली पड़े अस्पतालों में डाॅक्टर और नर्सिंग स्टाफ मिल सकेगा। डाॅक्टर वेतन कहीं से ले रहे थे, काम कहीं पर कर रहे थे दरअसल, प्रदेश में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक वेतन कहीं से ले रहे थे। काम कहीं पर कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने सदन डेपुटेशन खत्म करने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कहा है कि, हालात दयनीय हैं। डॉक्टर, नर्स होते ह...
राजस्थान पुलिस की होली पर अनोखी पहल, शोले फिल्म का दिया रेफरेंस-  यूं कि.. बसंती भी अकेली नहीं है,  पुलिस चला रही ये कैंपेन

राजस्थान पुलिस की होली पर अनोखी पहल, शोले फिल्म का दिया रेफरेंस-  यूं कि.. बसंती भी अकेली नहीं है,  पुलिस चला रही ये कैंपेन

जयपुर
जयपुर राजस्थान पुलिस ने होली पर छेड़छाड़ करने वालों को दिलचस्प अंदाज में चेतावनी दी है। पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर अमजद खान और हेमामालिनी का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- माना होली पर गब्बर के पास बदमाशों की टोली बड़ी है, यूं कि.. बसंती भी अकेली नहीं है, उसके साथ पुलिस खड़ी है। किसी ने मस्ती के नाम पर छेड़छाड़ की तो  भुगतनी पड़ेगी सजा। छेड़छाड़ करना गंभीर अपराध है। राजस्थान पुलिस द्वारा शेयर किया गया ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। होली का त्यौहार नजदीक आते ही पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है।  पुलिस ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर जागरुकता के लिए अलग-अलग संदेश तैयार किए है। छेड़छाड़ करने वालों को  दिलचस्प अंदाज में चेतावनी राजस्थान पुलिस ने होली पर रंगों की आड़ में छेड़छाड़ करने वालों को दिलचस्प लहजे में चेतावनी दी है। कई बार देखा जाता है मनचले युवक लगाने के बहाने...
विधानसभा में आज अनुदान मांगों पर होगी चर्चा, सदन में लोकहित से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे

विधानसभा में आज अनुदान मांगों पर होगी चर्चा, सदन में लोकहित से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा में आज भी अनुदान मांगों  पर बहस होगी। संबंधित विभागों के मंत्री जवाब देंगे। सदन में आज राजस्थान विनियोग संख्या 2 विधेयक 2022 भी पुन:स्थापित किया जाएगा। कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू होगी। जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े प्रश्नों का संबंधित विभाग के मंत्री जवाब देंगे। इसके बाद शून्यकाल में सदन में विधायक स्थगन और नियम 295 के तहत लोकहित के अति आवश्यक मुद्दे उठाएंगे। सदन में आज संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल वित्त विभाग की दो अधिसूचना भी रखेंगे। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना राजस्थान राज्य तिलहन उत्पादन सहकारी संघ की वार्षिक प्रतिवेदन और लेकर सदन पर रखेंगे।...
राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं की डेटशीट जारी

राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं की डेटशीट जारी

जयपुर
नई दिल्ली राजस्थान शिक्षा विभाग, बीकानेर ने 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की टाइम टेबल शनिवार को जारी कर दिया। आठवीं बोर्ड परीक्षा 16 अप्रैल से और पांचवी बोर्ड की परीक्षा 19 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षाएं 27 अप्रैल तक चलेंगी। आठवीं बोर्ड परीक्षा के सभी पेपर दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक एक शिफ्ट में होंगे। जबकि पांचवीं बोर्ड परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।  मूक बधिर स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 50 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। आठवीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार प्रदेशभर से 12.64 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वही पांचवीं बोर्ड में करीब 15 लाख स्टूडेंट्स पंजीकृत है।  5वीं बोर्ड का टाइम टेबल19 अप्रैल- गणित21 अप्रैल- अंग्रेजी23 अप्रैल - हिंदी26 अप्रैल - पर्यावरण अध्ययन27 अप्रैल - तृतीय भाषा 8वीं बोर्ड का टाइम टेबल16 अप्रैल-  गणित18 अप्रैल-  अंग्रेजी20 अप्रै...
गहलोत कैबिनेट की बैठक में मंत्री धारीवाल और कटारिया के बीच हाॅट टाॅक, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

गहलोत कैबिनेट की बैठक में मंत्री धारीवाल और कटारिया के बीच हाॅट टाॅक, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

जयपुर
जयपुर राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रियों की खींचतान जगजाहिर है। शनिवार 12 मार्च को कैबिनेट की बैठक में गहलोत के मंत्रियों के बीच एक बार फिर मतभेद जाहिर हो गए। सीएम गहलोत को बीच में हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। दरअसल, शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और कृषि मंत्री लालचंद कटारिया आपस उलझ गए। मामला कृषि भूमि से अकृषि कार्य में रूपांतरण से जुड़ा था। दोनों मंत्रियों के तेवर तल्ख होने पर सीएम गहलोत को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों की लेटलतीफी से भी सीए गहलोत नाराज हो गए। जलदाय मंत्री महेश जोशी के लेट आने पर सीएम गहलोत ने कहा कि महेश जोशी जी कभी आप समय पर आते हो क्या? पॉलिसी को लेकर उलझे धारीवाल- कटारिया सूत्रों के अनुसार कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से कहा क...
राजस्थान : विधानसभा में अनुदान मांगों की बहस के दौरान BJP विधायकों का हंगामा, मंदिर से मजार हटाने की मांग ने पकड़ा तूल

राजस्थान : विधानसभा में अनुदान मांगों की बहस के दौरान BJP विधायकों का हंगामा, मंदिर से मजार हटाने की मांग ने पकड़ा तूल

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा में आज अनुदान मांगों की बहस के दौरान लक्ष्मीनारायण के मंदिर पर बनी  मजार हटाने की मांग को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। सभापति राजेंद्र पारीक की दखल के बाद मामला शांत हुआ। देवस्थान विभाग की अनुदान मांगों पर सांगानेर से भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने मजार हटाने की मांग की। लाहोटी ने आरोप लगाया कि देवस्थान विभाग की लापरवाही के कारण लक्ष्मीनाराण मंदिर पर मजार बना दी गई। मंदिर की छत पर हरा रंग पोत करके मजार बनाने से हमारा भाईचारा समाप्त हो रहा है। शिव मंदिर का खुलवाया जाए।  कांग्रेस विधायक गंगादेवी ने जलदाय मंत्री को घेरा लक्ष्मीनारायण मंदिर से मजार हटाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक मदन दिलावर ने भी सदन में हंगामा किया। दिलावर ने अशोक लाहोटी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि लक्ष्मीनारायण मंदिर मजार हटाई जाए। हंगामा होने पर सभापति राजेंद्र पारीक के दखल ...
राजस्थान: राजनीतिक नियुक्तियां प्राप्त नेताओं को मिलेंगी मंत्री जैसी सुविधाएं, प्रियंका गांधी की टीम के धीरज गुर्जर को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी

राजस्थान: राजनीतिक नियुक्तियां प्राप्त नेताओं को मिलेंगी मंत्री जैसी सुविधाएं, प्रियंका गांधी की टीम के धीरज गुर्जर को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी

जयपुर
जयपुर राजस्थान की गहलोत सरकार ने पूर्व विधायकों एवं कांग्रेसी नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है। कैबिनेट सचिवालय ने आज सोमवार को आदेश जारी कर दिए है। गहलोत सरकार ने 1 मार्च को 67 राजनीतिक नियुक्तियां दी थी। सरकार ने 3 नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने के आदेश पहले ही जारी कर दिए थे। लेकिन राज्य मंत्रियों के आदेश जारी नहीं किए थे। कैबिनेट सचिवालय के आदेश के अनुसार राजनीतिक नियुक्तियां प्राप्त नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। बताया जाता है कि नेताओं के बीच आपसी खींचतान के वजह से आदेश जारी नहीं हुए थे। सीएम गहलोत के दखल के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद आज कैबिनेट सचिवालय ने राज्य मंत्री का दर्जा देने के आदेश जारी कर दिए।  जुबेर खान और धीरज गुर्जर को मिला राज्य मंत्री का दर्जा  यूपी के सह प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर को राज्यमंत्री का द...
राजस्थान के भरतपुर में चलती कार बनी आग का गोला, चारों दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

राजस्थान के भरतपुर में चलती कार बनी आग का गोला, चारों दोस्तों ने कूदकर बचाई जान

जयपुर
भरतपुर राजस्थान के भरतपुर में एक चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चारों दोस्तों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं कार जलकर खाक हो गई। घटना उद्योग नगर थाना इलाके में भरतपुर-मथुरा हाईवे का है। जलती हुई कार का वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।  दिल्ली घूमने जा रहे थेजानकारी के मुताबिक रविवार को देर रात दिल्ली निवासी सुनील कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ अपनी कार में सवार होकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। तभी कार में अचानक आग लग गई। सुनील और उनके दोस्त चलती कार से कूद गए और अपनी जान बचाई। उधर कार में लगी भीषण आग को देखते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही पहुंचा दमकल वाहनघटना का पता लगते ही रारह पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दमकल की गाड़ियों को बुलाया। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं इस घटना के बाद काफी देर तक यातायात व्यवस्था ठप रही जो ब...