Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान में मौसम ने ली करवट, अजमेर में बिजली गिरने से एक बच्चे समेत 13 भेड़ों की मौत

राजस्थान में मौसम ने ली करवट, अजमेर में बिजली गिरने से एक बच्चे समेत 13 भेड़ों की मौत

जयपुर
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में मंगलवार रात अचानक मौसम ने करवट ली तो देखते ही देखते आसमान में बिजली चमकने लगी। इस दौरान बिजली की चपेट में आए एक 9 साल के मासूम समेत 13 भेड़ों की मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचने के बाद पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया है।  जानकारी के मुताबिक अजमेर जिले के अधिकांश कस्बों और गांवों में मंगलवार रात अचानक मौसम बदला। पहले तेज हवाएं चलीं और बाद में आसमान में तेज गर्जना हुई और जोरदार बिजली गिरी। बिजली गिरने से उसकी चपेट में रावतखेड़ा निवासी एक बच्चा व एक बच्ची के अलावा 13 भेड़ें भी आ गईं। बिजली गिरने से 9 साल के बच्चे और 13 भेड़ों की मौत हो गई। प्रशासन ने दिया जल्द राहत देने का भरोसावहीं बिजली गिरने की वजह से घायल बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि हादसे के समय भेड...
राजस्थान:  CM गहलोत आज करेंगे इंदिरा शक्ति एप लाॅन्च, बटन दबाते ही मुश्किल में फंसी महिलाओं को मिलेगी सहायता

राजस्थान:  CM गहलोत आज करेंगे इंदिरा शक्ति एप लाॅन्च, बटन दबाते ही मुश्किल में फंसी महिलाओं को मिलेगी सहायता

जयपुर
जयपुर राजस्थान में इंदिरा शक्ति एप के माध्यम से मुश्किल में फंसी महिलाओं-लड़कियों को 4 सेकेंड में बटन दबाते की तुरंत सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज 4 बजे एप की लाॅन्चिंग करेंगे। महिलाओं के साथ छेड़खानी, दुष्कर्म और प्रताड़ना के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर यह एप कारगार साबित होगा। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का अनुसूचित विभाग यह एप लाॅन्च कर रहा है। कांग्रेस का यह एप लाॅन्च करने का देशव्यापी कार्यक्रम के तहत सीएम गहलोत एप लाॅन्च करेंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस एप के जरिए  प्रदेश की महिलाओं को छेड़खानी , दुष्कर्म और प्रताड़ना जैसे मामलों का सामना करने में मदद करेगी।...
राजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह बोले- 4 राज्यों में BJP की सरकार बनेगी, यूपी चुनाव जीतने की बताई ये बड़ी वजह 

राजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह बोले- 4 राज्यों में BJP की सरकार बनेगी, यूपी चुनाव जीतने की बताई ये बड़ी वजह 

जयपुर
जयपुर राजस्थान भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने 4 राज्यों में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। राजस्थान के दौरे पर आए अरुण सिंह ने राजधानी जयपुर में प्रेस वार्ता कर कहा कि यूपी, उत्तराखंड़ गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार बनेगी। जबकि पंजाब में पहले की तुलना में पार्टी ज्यादा सीटें जीतेगी। अरुण सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देशहित में काम कर रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।  प्रभारी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश के चुनावों में भाजपा को 300 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी पहले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उल्लेखनीय है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएंगे। ...
मोटी सैलरी, फिर भी लेते रहे गरीबों के हक का राशन… अब सरकारी कर्मचारियों से होगी एक करोड़ की वसूली

मोटी सैलरी, फिर भी लेते रहे गरीबों के हक का राशन… अब सरकारी कर्मचारियों से होगी एक करोड़ की वसूली

जयपुर
उदयपुर। चोरी तो चोरी, ऊपर से सीना जोरी। यह कहावत डूंगरपुर जिले के 958 कर्मचारियों पर एकदम सटीक बैठती है जो मोटी तनख्वाह लेने के बावजूद गरीबों का गेहूं डकार गए। जांच में खुलासा हुआ तो सरकार ने गरीबों के गेहूं की कीमत एक करोड़ रुपए जमा कराने के निर्देश दिए। डेढ़ साल बीतने के बाद भी इन कर्मचारियों ने अब तक पैसा जमा नहीं करवाया। सरकार ने अब 15 मार्च का यह राशि जमा कराने की अंतिम चेतावनी दी है, नहीं तो इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। प्रवर्तन निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि यह नियम स्पष्ट है कि सरकारी कार्मिक खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। इसके बावजूद सरकारी कर्मचारियों ने राशन उठाया है। जांच में सूची सामने आने पर रिकवरी की गई, लेकिन 958 कर्मचारियों ने गेहूं का पैसा अब तक जमा नहीं करवाया है। यहां यह बता दें कि पिछले डेढ़ साल में 2664 कर्मचारी अपने हिस्से के 3 क...
कोटा के काला तालाब में मगरमच्छों की मौत पर कोर्ट गंभीर, जिला कलेक्टर समेत कई अफसरों को किया तलब

कोटा के काला तालाब में मगरमच्छों की मौत पर कोर्ट गंभीर, जिला कलेक्टर समेत कई अफसरों को किया तलब

जयपुर
कोटा। राजस्थान के कोटा स्थित काला तालाब में एक महीने में 50 से अधिक मगरमच्छों की मौत के मामले को अब कोर्ट ने गंभीरता से लिया है। मामले को लेकर स्थायी कोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है। इसके बाद कोर्ट ने नगर विकास न्यास सचिव, जिला कलेक्टर और उपवन संरक्षक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस मामले पर सुनवाई आगामी 21 मार्च को होगी। अधिवक्ता लोकेश सैनी की ओर से अदालत में यह याचिका दायर की गई है। 50 मगरमच्छ की मौत से मचा था शहर में हड़कंप कला के पास यूआईटी द्वारा करवाए जा रहे पार्क और आवासी योजना के कार्य के चलते इन मगरमच्छों की मौत होने की बात सामने आई है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब में जो मिट्टी और फ्लाई ऐश डाला जा रहा है उससे पानी में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। जिसके चलते इन मगरमच्छों की मौत हो रही है। स्थानीय लोगों ने यूआईटी अधिकारियों पर यह भी आरोप लगाया था...
जब लालकृष्ण आडवाणी ने उठाया था EVM पर सवाल, भाजपा नेता पुस्तक भी लिखी थी

जब लालकृष्ण आडवाणी ने उठाया था EVM पर सवाल, भाजपा नेता पुस्तक भी लिखी थी

जयपुर
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के पहले वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है। यह मामला इतना बढ़ गया कि हिंसा हुई और प्रशिक्षण के लिए गाड़ी में ईवीएम ले जा रहे ड्राइवर तक की पिटाई कर दी गई थी। अब इसी केस में 300 लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। एडीजी जोन की गाड़ी के ड्राइवर की ओर से ही यह केस दर्ज कराया गया है, जिस पर हमला हुआ था। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब ईवीएम को लेकर इस तरह से सवाल उठे हैं। पहली बार भाजपा के नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने ही इस पर सवाल खड़े किए थे।...
बनारस में ईवीएम पर बवालः तीन सौ लोगों पर हत्या के प्रयास, लूट और बलवा की धाराओं में केस

बनारस में ईवीएम पर बवालः तीन सौ लोगों पर हत्या के प्रयास, लूट और बलवा की धाराओं में केस

जयपुर
वाराणसी वाराणसी में प्रशिक्षण के लिए जा रही ईवीएम लदी गाड़ी पकड़ने के बाद हुए बवाल के मामले में प्रशासन ने तीन सौ अज्ञात पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  एडीजी जोन रामकुमार की गाड़ी पर पथराव हुआ था। उनका चालक लालता प्रसाद घायल हुआ था। चालक की ही तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, सरकारी काम में बाधा समेत 16 संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो व फोटो के जरिये अज्ञात उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर रखी गई ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों सपाजनों ने मंगलवार शाम हंगामा किया था। मंडी के मेन गेट समेत परिसर में वह धरने पर बैठ गए थे। बैरिकेडिंग तोड़ स्ट्रांग रूम में दो बार घुसने की कोशिशों में सुरक्षाबलों से उनकी धक्कामुक्की हुई थी। इसके बाद प्रशासन विरोधी नारेबाजी के...
योगी या अखिलेश की होगी जीत? विजय सिंह और शेर अली में 4 बीघे जमीन पर लगी शर्त

योगी या अखिलेश की होगी जीत? विजय सिंह और शेर अली में 4 बीघे जमीन पर लगी शर्त

जयपुर
बदायूं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) या समाजवादी पार्टी (सपा) यूपी में किसकी सरकार बनेगी? Exit Polls के आंकड़ों को लेकर मचे घमासान के बीच यूपी के बदायूं से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसमें चार बीघे जमीन की जोत दांव पर लग गई है। बीजेपी और सपा के दो समर्थकों विजय सिंह और शेर अली के बीच लगी इस शर्त का पूरा गांव गवाह बना है और बकायदा अंगूठे का निशान लगाकर करारनामा तैयार किया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जयपुर पहुंचीं, गहलोत के साथ सियासी बाड़ेबंदी पर मंथन होगा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जयपुर पहुंचीं, गहलोत के साथ सियासी बाड़ेबंदी पर मंथन होगा

जयपुर
जयपुर कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जयपुर दौरे पर पहुंचीं है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी को रिसीव किया। एयरपोर्ट पर मीडिया सें संक्षिप्त बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा- मैंने नहीं देखा गहलोत जी का क्या बजट है। गहलोत जी से पूछिए। यूपी चुनाव पर प्रिंयका गांधी ने कहा क वहां की जनता फैसला करेगी। प्रियंका गांधी के साथ CWC सदस्य राजीव शुक्ला भी आएं है। प्रियंका गांधी एयरपोर्ट से सीधे होटल के लिए रवाना हो गई है। प्रियंका गांधी एक एनजीओ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर दौरे पर आई है। प्रियंका गांधी का दौरा अहम माना जा रहा है प्रदेश कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी कल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी जयपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों से पहले प्रियंका...
राजस्थान: हाथ के बदले हाथ! 20 साल बाद युवक ने बेरहमी से लिया हत्या का बदला

राजस्थान: हाथ के बदले हाथ! 20 साल बाद युवक ने बेरहमी से लिया हत्या का बदला

जयपुर
उदयपुर बीस साल बाद एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर बदला लिया। उसने आरोपी का उसी तरह कत्ल किया जिस तरह से उसके पिता का हुआ था। घटना राजस्थान के उदयपुर जिले की है। यहां के सराड़ा थाना क्षेत्र के सल्लाड़ा इलाके में रविवार को इस भयानक वारदात को अंजाम दिया गया है। पूर्व उप सरपंच चंदन सिंह को बीच रास्ते में रोककर उसके दोनों हाथ के पंजे अलग कर दिया गया और फिर बाद में उनका गला रेंत डाला गया। मौके पर ही पूर्व सरपंच की मौत हो गई। घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम हो सका। यह थी घटना :  ग्राम पंचायत सल्लाड़ा के खेतावत बाड़ा मार्ग पर रविवार को सल्लाड़ा से अपने गांव खेतावत बाड़ा घर जा रहे पूर्व उपसरपंच चंदन सिंह राजपूत की बीच रास्ते में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सिर और गर्दन में वार करने के...