Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

CM गहलोत बोले- थानों में FIR दर्ज हो रही है, इसलिए रेप के आंकड़े बढ़े, BJP के आरोपों पर पलटवार

CM गहलोत बोले- थानों में FIR दर्ज हो रही है, इसलिए रेप के आंकड़े बढ़े, BJP के आरोपों पर पलटवार

जयपुर
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुष्कर्म के मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने केस दर्ज करना शुरू कर दिया है। इसलिए दुष्कर्म के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। सीएम गहलोत ने महिला सुरक्षा सखी संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा दी जा रही है। हमारी सरकार बनने के साथ ही हमने प्रत्येक पीड़ित महिला की FIR दर्ज करने के निर्देश सभी थानों को दे दिए थे। जिसकी वजह से प्रदेश में महिला दुष्कर्म आंकड़े बढ़े हैं। वसुंधरा राज में थानों में एफआईआर ही दर्ज नहीं होती थी। सीएम ने कहा कि दुष्कर्म के मामलों को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी होती रही है। गहलोत ने कहा कि विपक्ष का काम आलोचना करना ही नहीं। अच्छे काम की तारीफ करना भी होना चाहिए।  ...
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- UP में इसलिए डूबी कांग्रेस की लुटिया

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- UP में इसलिए डूबी कांग्रेस की लुटिया

जयपुर
जयपुर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आगे के कुछ सालों में बातें होंगी कि एक समय की बात है कि एक पार्टी थी। जिसका नाम था कांग्रेस।  यूपी में भारत की सबसे पुरानी पार्टी के 399 में से 387 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। परिवारवाद के लिए लोकतंत्र की बलि चढ़ा देने पर यही अंजाम होता है। केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर यूपी प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उल्लेखनीय है कि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे। कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब में कांग्रेस को अपनी सत्ता गंवानी पड़ी है। जबकि उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और यूपी में करारी हार का सामना करना पड़ा है। ...
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, बताई ये बड़ी वजह

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- देश परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है, बताई ये बड़ी वजह

जयपुर
जयपुर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि विश्व में बनी युद्ध की परिस्थिति के बीच भारत की शक्ति पिछले वर्षों में बढ़ी है और पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। जोधपुर स्थित बीएसएफ के स्टाफ ट्रेनिंग सेंटर के चंदन सिंह चंदेल स्टेडियम में आयोजित पासिंग आउट परेड समारोह को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि ऐसे समय जब भारत परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है तो हमारी सीमाओं की सुरक्षा होना निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है। शेखावत आज शनिवार को जोधपुर के चंदन स्टेडियम में बीएसएफ  के नव आऱक्षकों के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। शेखावत ने सीमा सुरक्षा बल का उत्साह बढ़ाया और देश के लिए उनकी अहमियत समझाई। शेखावत ने कहा- सीमाओं की सुरक्षा महत्वपूर्ण है  शेखावत ने सीमा सुरक्षा बल की महत्ता और उनके योगदान को अहम बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा देश आर्थिक व...
अशोक गहलोत ने माना, चालाक वक्ता हैं पीएम नरेंद्र मोदी, लोगों का दिमाग ही बदल देते हैं

अशोक गहलोत ने माना, चालाक वक्ता हैं पीएम नरेंद्र मोदी, लोगों का दिमाग ही बदल देते हैं

जयपुर
जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चतुराई से बोलते हैं और लोगों का दिमाग बदल देते हैं। लोग उनकी बातों पर यकीन कर लेते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि देश का प्रधानमंत्री ऐसा कह रहा है तो सच होगा। यह बात राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही। गहलोत ने कहाकि विपक्ष को झूठा साबित किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि हम देश की जनता से बात करेंगे और लोगों को सच बताएंगे। केवल इसी तरह से भाजपा को बेनकाब कर सकते हैं। हम गांधी के रास्ते पर चलते हुए सच सामने लाएंगे। आई, ईडी, सीबीआई से करवा रहे छापेमारीअशोक गहलोत जयपुर में दांडी यात्री की याद में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहाकि पीएम मोदी आरोप लगाते हैं कि विपक्ष केंद्र सरकार की एजेंसियों को बदनाम कर रहा है। लेकिन पूरा देश देख रहा है कि आज क्या हो रहा है। आईटी, ईडी और सीबीआई के साथ क्या किया जा रहा है। सा...
गहलोत सरकार किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देगी, CM ने विशेष गिरदावरी के दिए निर्देश

गहलोत सरकार किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देगी, CM ने विशेष गिरदावरी के दिए निर्देश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 मार्च को ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों में हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करने के निर्देश दिए है। सीएम गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हाल ही में  हुई बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सीएम जिला कलेक्टरों को फसलों के हुए नुकसान का जल्द आंकलन कराने के निर्देश दिए है। जिसके आधार पर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की कार्यवाही की जा सके। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि 8 मार्च को हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में रबी की फसलों को नुकसान हुआ है। गिरदावरी का काम जल्द करने के निर्देश सीएम गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि फसल खराबे का आंकलन कर प्रभावित काश्तकारों को नियानुसार मुआवाजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सीएम के निर्देशों के बाद ...
राजस्थान विधानसभा सत्र:  BJP का भारी हंगामा, धारीवाल ने रेप में नं.1 होने के पीछे राजस्थान मर्दों का प्रदेश बताने वाले बयान पर माफी मांगी 

राजस्थान विधानसभा सत्र:  BJP का भारी हंगामा, धारीवाल ने रेप में नं.1 होने के पीछे राजस्थान मर्दों का प्रदेश बताने वाले बयान पर माफी मांगी 

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा में आज भाजपा विधायकों ने भारी हंगामा किया। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के दुष्कर्म के मामलों में नंबर1 होने के पीछे राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने वाले बयान पर भाजपा सदस्यों ने हंगामा किया। इसके चलते विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। भाजपा विधायक सदन के वैल में आ गए और जमकर नारेबाजी करने लगे। भारी हंगामे और शोर शराबे के बीच शांति धारीवाल ने अपने बयान पर माफी मांगी। हालांकि,इसके बाद भी भाजपा विधायक शांत नहीं हुए और सदन मे हंगामा करते रहे। भाजपा विधायकों को आऱएलपी विधायकों का साथ मिला। 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया गया।  कटारिया बोले-  महिलाओं का हुआ अपमान  राजस्थान विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल के विवादित बयान पर पर प्रश्नकाल से पहले स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष को बोलने की इजाजत द...
CM गहलोत ने खोला पायलट के केंद्र में मंत्री बनने का राज, गहलोत ने कहा- पायलट ने मुझसे मंत्री बनाने के लिए मांगी थी मदद 

CM गहलोत ने खोला पायलट के केंद्र में मंत्री बनने का राज, गहलोत ने कहा- पायलट ने मुझसे मंत्री बनाने के लिए मांगी थी मदद 

जयपुर
जयपुर राजस्थान  के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यूपीए सरकार में सचिन पायलट मेरी सिफारिश से केंद्र में मंत्री बने थे। सीएम गहलोत ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने मंत्री बनाने के लिए मुझसे कई नाम मांगे थे। मैंने केंद्रीय नेतृत्व को उस समय मीणा समाज से नमोनारायण मीणा का नाम दिया था। लेकिन मेरा मानना था कि गुर्जर समाज से भी कोई मंत्री बनना चाहिए। इसलिए गुर्जर समाज से मैंने सचिन पायलट के नाम की सिफारिश की थी। सीएम ने कहा कि बाद में पायलट का मेरे पास फोन आया। मुझसे मंत्री बनाने के लिए मदद का आग्रह किया था। मैंने पायलट से कहा कि बिना आपके कहें ही आपके नाम की सिफारिश कर दी है। लेकिन मैंने इस बात की कभी चर्चा नहीं की।  सीएम बोले- राजनीतिक जीवन से पूरी तरह संतुष्ट सीएम गहलोत ने देवनारायण बोर्ड के कार्यक्रम में कहा कि मेरी हमेशा कोशिश रही है कि सभी जातियां एक साथ होकर चलें। गुर्जर समाज को आरक...
राजस्थान की राजनीति में फेरबदल संभव: UP में पायलट ने जहां-जहां प्रचार किया वहीं कांग्रेस की लुटिया डूबोई

राजस्थान की राजनीति में फेरबदल संभव: UP में पायलट ने जहां-जहां प्रचार किया वहीं कांग्रेस की लुटिया डूबोई

जयपुर
जयपुर उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों के नतीजों ने राजस्थान की राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है। रुझानों के बाद कांग्रेस में हलचल दिखाई दे रही है। सचिन पायलट उत्तरप्रदेश के चुनावों में स्टार प्रचारक थे। पायलट ने यूपी में प्रचार भी किया, 4 दर्जन से अधिक सभाएं भी की। इसके बावजूद पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पायलट ने गाजियाबाद से प्रचार अभियान शुरू किया था। पायलट यूपी समेत पंजाब और उत्तराखंड में अंत समय तक चुनाव प्रचार करते रहे। लेकिन कांग्रेस उम्मीदवारों को जीत दिलाने में विफल रहे है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में पायलट गुर्जर वोट बैंक को साधने में पूरी तरह से विफल रहे। पायलट ने यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में जहां-जहां भी चुनाव प्रचार किया वहां कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। ...
उदयपुर में क्या रहा सोना और चांदी का रेट

उदयपुर में क्या रहा सोना और चांदी का रेट

जयपुर
उदयपुर में 10 मार्च को सोने की कीमत 53,970.0 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 71,200.0 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। उदयपुर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले बदलाव आया है। आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 53,970.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो 22 कैरेटे सोने का भाव 49,473.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कल की तुलना में सोना आज 1,520.0 रुपये गिरा।...
राजस्थान में रोज 18 महिलाओं से रेप होते हैं, विधानसभा में हत्या, लूट के आंकड़े गिना विपक्ष ने गहलोत सरकार को घेरा

राजस्थान में रोज 18 महिलाओं से रेप होते हैं, विधानसभा में हत्या, लूट के आंकड़े गिना विपक्ष ने गहलोत सरकार को घेरा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली राजस्थान में हर रोज 18 रेप होते हैं। यह आंकड़े किसी और ने नहीं बल्कि राज्य विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पेश गिनाए हैं। राजस्थान में अपराध के चढ़ते ग्राफ पर बुधवार को बीजेपी विधायक ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार को घेरा है। विधानसभा में राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि रेप के मामले हर साल 17 फीसदी की दर से बढ़ रहे हैं। महिला उत्पीड़न पर सरकार को घेरते हुए विपक्षी नेता ने सदन में कहा कि हर साल 17 हजार 645 रेप होते हैं। भाजपा विधायक ने आगे बताया कि राज्य के डीजीपी कहते हैं कि 39 फीसदी महिला अत्याचार के मामले झूठे होते हैं। डीजीपी ने हमारी बहन-बेटियों पर ही सवाल उठा दिये हैं। राजस्थान में हर रोज 18 रेप होते हैं। दुष्कर्म के 13 फीसदी से ज्यादा मामलों की जांच पेंडिंग है। राजेंद्र राठौड़ ने दावा किय कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े यह बताते हैं कि राजस्थान अप...