Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

राजस्थान विधानसभा का सत्र: विधानसभा में उठा धर्मांतरण मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया- मंत्री सालेह मोहम्मद से उलझे

राजस्थान विधानसभा का सत्र: विधानसभा में उठा धर्मांतरण मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया- मंत्री सालेह मोहम्मद से उलझे

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज से बजट पारित करने की दूसरी अवस्था की शुरुआत वित्त विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हुई। सदन में आज धर्मांतरण के मामले में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सालेह मोहम्मद से उलझ गए। सदन में कटारिया और भाजपा विधायक शंकर सिंह ने धर्मातंरण का मुद्दा उठाया। कटारिया ने गहलोत सरकार पर सरलीकरण के बहाने धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसको लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ।  भाजपा विधायकों ने सदन से वाॅकआउट किया। कटारिया ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सालेह मोहम्मद ने कलेक्टर को पत्र लिखकर ओबीसी सर्टिफिकेट के आधार पर अल्पसंख्यक प्रमाण-पत्र जारी करने के आदेश दिए है।  भाजपा ने किया सदन से वाॅकआउट नेता प्रतिपक्ष के आरोपों पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि मैंने पत्र लिखकर तय नियमों  के हिसा...
राजस्थान विधानसभा का सत्र: आज अनुदान की मांगों पर होगी चर्चा, विधायकों के सवालों का जवाब देंगे मंत्री

राजस्थान विधानसभा का सत्र: आज अनुदान की मांगों पर होगी चर्चा, विधायकों के सवालों का जवाब देंगे मंत्री

जयपुर
जयपुर राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज से बजट पारित करने की दूसरी अवस्था की शुरुआत वित्त विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा से होगी। सोमवार को सदन में शिक्षा, कला और संस्कृति विभाग की अनुदान मांगों पर विचार और मतदान के बाद उसे पारित किया जाएगा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से शुरू हुई। जिसमें विभिन्न विभागों के लगाया गए सवालों का संबंधित विभाग के मंत्री जवाब दे रहे हैं। समितियों के गठन से संबंधित प्रस्ताव सदन रखे जाएंगे शून्य काल में नियम 295 और स्थगन के जरिए विधायक अपने क्षेत्र कीऔर तत्कालिक मुद्दों को उठाएंगे। सदन में आज विभिन्न विभागों की आदि सूचनाएं भी रखी जाएगी। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल नगरीय विकास विभाग की तीन अधिसूचनाएं सदन में रखेंगे। यूडीएच और सहकारिता विभाग से जुड़े वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखे जाएंगे। इसी तरह मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी वित्तीय समितियों के ...
पंजाब-उत्तराखंड के उम्मीदवारों को जयपुर शिफ्ट करने की तैयारी, प्रियंका गांधी आज जयपुर आएंगीं, CM गहलोत से साथ चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

पंजाब-उत्तराखंड के उम्मीदवारों को जयपुर शिफ्ट करने की तैयारी, प्रियंका गांधी आज जयपुर आएंगीं, CM गहलोत से साथ चुनावी रणनीति पर होगा मंथन

जयपुर
जयपुर कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब-उत्तराखंड के कांग्रेस उम्मीदवारों को राजस्थान शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। कांग्रेस इस बार भी नए विधायकों को हाॅर्स ट्रेडिंस से बचाने के लिए जयपुर शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। इस परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जयपुर आने का कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से पहले प्रियंका गांधी की जयपुर यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी का आज 1.50 मिनट पर जयपुर आना प्रस्तावित है। शाम 6 बजे एक एनजीओ के कार्यक्रम में भाग लेंगी  प्रियंका गांधी 8 मार्च को महिला दिवस पर होने वाली मैराथन रेस को हरी झडी दिखाएंगी। विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसी स्थिति बनने पर अपनी पार्टी को विधायकों को सुरक्षित करने के प्रयास में जुट गई है। पांच राज्यों में 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे। लेकिन जैसे-जैसे परिणाम का दि...
पूर्व CM वसुंधरा राजे का जन्मदिन या शक्ति प्रदर्शन, कल होगा फैसला, चंबल नदी पर महाआरती से होगा देवदर्शन यात्रा का आगाज

पूर्व CM वसुंधरा राजे का जन्मदिन या शक्ति प्रदर्शन, कल होगा फैसला, चंबल नदी पर महाआरती से होगा देवदर्शन यात्रा का आगाज

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का कल जन्मदिन है। यह कार्यक्रम बूंदी जिले के केशवरापाटन में होगा। राज्य की सियासत में वसुंधरा राजे के जन्मदिन को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि जन्मदिन समारोह में वसुंधरा राजे को सीएम को चेहरा घोषित करने की मांग उठाई जाएगी। वसुंधरा समर्थक विधायक एवं सांसद लगातार वसुंधरा राजे को सीएम चेहरा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए सीएम फेस को लेकर घमासना मचा हुआ है। वसुंधरा राजे समर्थक वितरित कर रहे हैं घर-घर चावल वसुंधरा राजे समर्थकों ने समारोह में भीड़ जुटाने के लिए जयपुर से लेकर कोटा तक पूरी तैयारी कर ली है। कोटा संभाग में घर-घर पीले चावल वितरित किए जा रहे हैं। राजे समर्थक पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत ने जन्मदिन कार्यक्रम में एक लाख भीड़ जुटाने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर...
राजस्थान:  85 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के होंगे तबादले, शिक्षामंत्री बीडी कल्ला ने दिए संकेत

राजस्थान:  85 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के होंगे तबादले, शिक्षामंत्री बीडी कल्ला ने दिए संकेत

जयपुर
जयपुर राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रदेश के करीब 85 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले करने की तैयारी कर ली है। ये शिक्षक लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। इन शिक्षकों ने पिछले साल तबादले के लिए आवेदन किए थे। शिक्षामंत्री बीडी कल्ला ने शनिवार को संकेत दिया कि राज्य में जल्द तबादला नीति जारी होगी। सीएम गहलोत के अनुमोदन के बाद तबादला नीति जारी कर दी जाएगी। तबादला नीति जारी होते ही थर्ड ग्रेड के शिक्षकों के तबादलों की राह खुल जाएगी। सीएम गहलोत ने दिए थे तबादला नीति बनाने के निर्देश उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत के निर्देश पर ही तबादला नीति बनाई गई है। तबादला नीति लागू होते ही शिक्षकों के तबादलों में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगा। पिछले साल गहलोत सरकार ने द्धितीय श्रेणी के शिक्षकों के तबादले किए थे। लेकिन थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले नहीं किए थे।...
राजस्थान: पुष्कर में सात मार्च से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध होली महोत्सव, ‘कपड़ा फाड़’ होली पर आयोजकों की चुप्पी

राजस्थान: पुष्कर में सात मार्च से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध होली महोत्सव, ‘कपड़ा फाड़’ होली पर आयोजकों की चुप्पी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर। राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में बारह दिवसीय होली महोत्सव का आगाज सात मार्च से होगा। पुष्कर के लाबेला होली मंडल के तत्वावधान में पुष्कर के प्रधान वराह घाट चौक पर सात से 18 मार्च तक प्रतिदिन संगीतमय प्रस्तुतियां, राजस्थान का पारंपरिक गैरनृत्य डांडिया, चंग की थाप पर नृत्य जैसे आयोजन होंगे। इस बारह दिवसीय रंगारंग महोत्सव के दौरान देशी विदेशी पर्यटक, स्थानीय युवक होली का धमाल करेंगे।  जानकारी के मुताबिक, ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी समूह सात मार्च को कार्यक्रम का आगाज करेगा तथा दैनिंदनीय कार्यक्रमों में अनेक आयोजन होंगे। इनमें स्थानीय ढोल, सिंधी ढोल एवं नासिक के ढोलों पर पारंपरिक गैरनृत्य डांडिया मध्यरात्रि तक खेला जाएगा। 17 मार्च को होलिका दहन एवं 18 मार्च को विश्व प्रसिद्ध पुष्कर होली का आयोजन होगा।  कपड़ा फाड़ होली पर नहीं बोल रहे आयोजक!हालांकि आयो...
राजस्थान: दहेज में मांगे 11 लाख, न मिलने पर बारात लेकर नहीं गया दूल्हा, रातभर इंतजार करती रही दुलहन

राजस्थान: दहेज में मांगे 11 लाख, न मिलने पर बारात लेकर नहीं गया दूल्हा, रातभर इंतजार करती रही दुलहन

जयपुर
भरतपुर। 21वीं सदी में भी दहेज प्रथा एक अभिशाप बनी हुई है। भारतीय संस्कृति में हालांकि बेटियों को देवी का रूप माना जाता है लेकिन शादी करने के लिए बेटी के पिता से दहेज मांगने की प्रथा खत्म नहीं हो रही है। ताजा मामला राजस्थान के भरतपुर से सामने आया है। भरतपुर के एक मैरिज होम में बीती रात 2 बजे तक दुल्हन बनी लड़की दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन बारात नहीं आई। इंतजार करते-करतेशादी की खुशियां आंसुओं में बदल गईं और दुल्हन व उसकी मां के आंसू बहने लगे। लड़की के पिता और भाई दूल्हे को बुलाने और मनाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे लेकिन दहेज के लोभी लड़के के पिता ने 11 लाख रुपए की मांग करते हुए बारात लाने के लिए शर्त लगा दी। मैरिज हॉल में सजी-धजी दुल्हन दूल्हे के इंतजार में बैठी रही और बैंड बाजे वाले व पंडित भी फेरों का इंतजार करते रहे। इंतजार के बाद भी जब दूल्हे के पिता से बात नहीं बनी तो लड़की के पि...
राजस्थान: जैसलमेर में होने वाला कार्यक्रम ‘वायुशक्ति’ हुआ स्थगित, PM मोदी होने वाले थे शामिल

राजस्थान: जैसलमेर में होने वाला कार्यक्रम ‘वायुशक्ति’ हुआ स्थगित, PM मोदी होने वाले थे शामिल

जयपुर
जयपुर राजस्थान के जैसलमेर में 7 मार्च को होने वाला एयरफोर्स का वायुशक्ति कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होने वाले थे। प्रोटोकाल अधिकारी तारिक फतेह ने पीएम मोदी के नहीं आने की पुष्टि की है। पीएम मोदी का 7 मार्च को 9.40 मिनट जैसलमेर पहुंचने का कार्यक्रम था। राजस्थान के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थगित नहीं होने की वजह से अनभिज्ञता जताई है। माना जा रहा है कि रूस- यूक्रेन युद्ध की वजह से कार्यक्रम स्थगित किया गया है।  स्थगित होने की नहीं बताई वजह अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सिर्फ भारत सरकार से पीएम मोदी के जैसलमेर नहीं आने की जानकारी मिली है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई बड़े केंद्रीय मंत्री शामिल होने वाले थे। वायुसेना हर तीन साल में इस तरह के कार्यक्रम करती है। पहले वर्ष 2019 में  कार्यक्रम हुआ था। कार्यक्रम में वायुस...
राजस्थान: CM गहलोत की जुबान पर वसुंधरा राजे के लिए प्रशंसा के स्वर

राजस्थान: CM गहलोत की जुबान पर वसुंधरा राजे के लिए प्रशंसा के स्वर

जयपुर
जयपुर राजस्थान में भाजपा में चल रही खींचतान के बीच इन दिनों सीएम गहलोत समेत कांग्रेस नेताओं की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सीएम गहलोत द्वारा विधानसभा में दो बार तारीफ करने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी वसुंधरा राजे की तारीफों के पुल बांधे है। स्वास्थ्य परसादी लाल मीणा समेत अन्य कांग्रेसी नेता भी वसुंधरा राजे की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं के बदलते रंग कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं।संभावना ये भी है कि कांग्रेस नेता एक रणनीति के तहत ही वसुंधरा राजे की तारीफ करते हैं ताकि दोनों गुटों में बैठी भाजपा के भीतर खेमेबाजी की खाई और गहरी हो जाए। कांग्रेस वसुंधरा को आधार बनाकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया साधने की रणनीति पर काम कर रही है। ...
‘हिजाब हमारी जान, हमारी शान’ अजमेर में हिजाब को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली

‘हिजाब हमारी जान, हमारी शान’ अजमेर में हिजाब को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली

जयपुर
अजमेर राजस्थान के अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के अजमेर शरीफ में आज हिजाब को लेकर एक रैली निकाली गई। हिजाब को लेकर कर्नाटक से शुरू हुई लड़ाई अब अजमेर की सड़कों तक पहुंच गई।  अजमेर में आज जुम्मे की नमाज के बाद दरगाह से मोती कटला तक ' हिजाब रैली ' का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुस्लिम महिलाओं में हिजाब के विरोधी स्वर के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश था।  रैली में अधिकांश मुस्लिम महिलाओं का कहना रहा कि हिजाब हमारी जिंदगी का टुकड़ा है, हम हिजाब नहीं छोड़ेंगे और अपने हिसाब से धर्म निभाएंगे। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिजाब के समर्थन में नारेबाजी की और हाथों में हिजाब के समर्थन में तख्तियां लिए जोश के साथ अपने हक की बात करती दिखाई दी। एक तख्ती पर लिखा था ' हिजाब हमारी जान, हमारी शान।'...