Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

भीषण हादसे में 3 सगे भाइयों सहित 5 की मौत

भीषण हादसे में 3 सगे भाइयों सहित 5 की मौत

जयपुर
नागौर नागौर में तेज रफ्तार लोक परिवहन सेवा की बस और कार में आमने-सामने की भिड़ंत में तीन सगे भाइयों सहित 5 की मौत हो गई। मरने वालों में तीनों भाइयों की बुआ भी शामिल है। घायलों पिता-पुत्री का जोधपुर में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा कोहरे के कारण हुआ। कार सवार रिश्तेदार की मौत पर शोक सभा में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा सदर थाना क्षेत्र के जोधपुर हाईवे पर चिमरानी गांव के पास शनिवार सुबह हुआ है। SHO त्रिलोक वर्मा ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार रावों की ढाणी सोयला जोधपुर निवासी संजू (22) पुत्र दयालराम, राहुल (12) पुत्र दयालराम, सीता (65) पुत्री सुरताराम और रिश्तेदार भालीराम पुत्र गुलाबराम निवासी ओलादन की मौके पर ही मौत हो गई। अजय (10) पुत्र दयालराम, ज्योति (13) पुत्री दयालराम और दयालराम (42) पुत्र सुरताराम गंभीर घायल हो गए। तीनों घ...
युवती ने ईमेल किया माफीनामा, कमेटी ने दरगाह में फोटो और वीडियोग्राफी पर लगाया प्रतिबंध

युवती ने ईमेल किया माफीनामा, कमेटी ने दरगाह में फोटो और वीडियोग्राफी पर लगाया प्रतिबंध

जयपुर
अजमेर अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जिम्नाटिक्स का वीडियो बनाने वाली युवती ने माफी मांगी है। युवती ने दरगाह कमेटी को माफी नामा ईमेल किया है। इसके बाद दरगाह कमेटी ने भी शिकायत वापस ले ली। इसके साथ दरगाह परिसर में वीडियो और फोटोग्राफी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। युवती ने दरगाह कमेटी को भेजे गए ई-मेल में लिखा है- आदरणीय सहायक नाजिम साहिब, मैं सोशल मीडिया के TIKKI एप्लिकेशन पर जिम्नास्टिक्स स्टंट के वीडियो डालती रहती हूं। मेरे 1 लाख 58 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। मेरे द्वारा दरगाह में बनाया गया वीडियो किसी भी जाति धर्म अथवा समुदाय को आघात पहुंचाने के लिए नहीं था। परंतु फिर भी आप को ठेस पहुंची है तो मैं आपसे क्षमा मांगती हूं। मैं यह वीडियो हमेशा के लिए डिलीट कर रही हूं। भविष्य में ऐसा नहीं होगा, इसका वादा करती हूं। अजमेर दरगाह शरीफ के प्रति मेरी बेहद आस्था है। मेर...
शहर में दिन में पतंगबाजी, रात को आतिशबाजी; तारों की तरह चमके विशिंग लैंप

शहर में दिन में पतंगबाजी, रात को आतिशबाजी; तारों की तरह चमके विशिंग लैंप

जयपुर
जयपुर जयपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच लोगों ने मकर संक्रांति पर दीपावली का एहसास करा दिया। लोगों ने दिन में पतंगबाजी और रात को आतिशबाजी का जमकर मजा लिया। जयपुर के लोगों ने दीपावली से ज्यादा आतिशबाजी मकर सक्रांति पर कर डाली, जिसे देखने के लिए राजस्थान के साथ देशभर से लोग जयपुर पहुंचे थे। जयपुर शहर की पतंगबाजी के साथ आतिशबाजी दिखाने के लिए नाहरगढ़ की पहाड़ियों से यह वीडियो शूट किया गया। 3 घंटे की मेहनत के बाद जयपुर की रोशनी का यह वीडियो सामने आया। शुक्रवार को सूरज उगने से ढलने तक लोग अपनी छतों पर डटे रहे। डीजे की धुनों पर नाचते गाते लोगों ने जमकर पतंगबाजी का लुफ्त उठाया। वहीं अंधेरा होने के साथ जुगनू से टिमटिमाते विशिंग लैंप जयपुर के आसमान में तारों से चमकने लगे। चारदीवारी के रहने वाले राज शर्मा ने बताया कि जयपुर की मकर संक्रांति दुनियाभर में सबसे खास है। इसीलिए इस खास त्योहार को...
कोटा में हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदी छात्रा, मौत

कोटा में हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदी छात्रा, मौत

जयपुर
कोटा कोटा में शनिवार को एक छात्रा ने हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा शिखा यादव (17) कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी और 1 साल से कोटा में थी। एक दिन पहले ही पिता बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए कोटा आए थे। इस बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हो गया। इसी से गुस्सा होकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।...
50 हजार के पार पहुंचे एक्टिव केस, सबसे ज्यादा जयपुर में 19678 मरीज

50 हजार के पार पहुंचे एक्टिव केस, सबसे ज्यादा जयपुर में 19678 मरीज

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना के 52,773 एक्टिव केस हो चुके हैं। 12 जिलों में एक हजार से ज्यादा कोविड के एक्टिव मरीज हैं। 21 जिलों में एक हजार से कम एक्टिव केस हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 19,678 एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को एक ही दिन में 10,307 कोविड संक्रमित मिले हैं। तीसरी लहर में अब तक किसी दिन में ये सबसे ज्यादा है। राजधानी जयपुर में सबसे ज्यादा 2549 संक्रमित मिले हैं। जोधपुर,उदयपुर और दौसा में एक-एक मौत हुई। प्रदेशभर में 3096 मरीज रिकवर हुए है।...
गैंगरेप-छेड़छाड़ मामले में विरोध जताने पहुंची छात्राओं से कहा- पढ़ने आती हो या राजनीति करने, अपने पापा के नंबर दो

गैंगरेप-छेड़छाड़ मामले में विरोध जताने पहुंची छात्राओं से कहा- पढ़ने आती हो या राजनीति करने, अपने पापा के नंबर दो

जयपुर
अलवर अलवर में मूकबधिर लड़की से गैंगरेप के मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को इस घटना का विरोध जताने पहुंची छात्राओं को कलेक्टर ने जमकर फटकार लगाई, जिस पर एक नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, कलेक्टर ने छात्राओं से कहा कि वे पढ़ने आती हैं या राजनीति करने। राजगढ़ की छात्रा मंजू मीणा से कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने कहा कि आपके पापा का फोन नंबर दो। इसके बाद कलेक्टर ने वहां खड़ी एडीएम सुनीता पंकज से कहा कि छात्रा के पिता से फोन पर बात करो। पूछो कि उनकी बेटी पढ़ने आई है या राजनीति करने। और भी जो बच्चियां आई हैं, उनके पापा से भी बात करो।...
संबित पात्रा का प्रियंका गांधी पर निशाना, बोले- यूपी में लड़की लड़ सकती है, राजस्थान में लड़ना मना है

संबित पात्रा का प्रियंका गांधी पर निशाना, बोले- यूपी में लड़की लड़ सकती है, राजस्थान में लड़ना मना है

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर अलवर गैंगरेप मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली में डॉ. संबित पात्रा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान की निर्भया आईसीयू में है और जीवन के लिए लड़ रही है, लेकिन यह जानकर आश्चर्य होता है जब यह घटना घट रही थी, तब प्रियंका गांधी राजस्थान में ही अपना बर्थडे मना रहीं थीं। वे पीड़िता से मिलने भी नहीं जा पाईं। संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी यूपी में कहती हैं- लड़की हूं, लड़ सकती हूं। राजस्थान में लड़की हूं तो लड़ना मना है। राजस्थान में चुप रहना ही पड़ेगा क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार है। वे उन्नाव जा सकती हैं, लेकिन राजस्थान में नहीं जा सकतीं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी से सवाल पूछना उचित नहीं है। वे खुद अपने आप...
85 वर्षीय रिटायर इंजीनियर से गर्लफ्रेंड ने 20 लाख ठगे

85 वर्षीय रिटायर इंजीनियर से गर्लफ्रेंड ने 20 लाख ठगे

जयपुर
जयपुर डिस्कॉम से रिटायर 85 साल के चीफ इंजीनियर से ठगी का मामला सामने आया है। रिटायर्ड चीफ इंजीनियर की दोस्ती कुछ महीने पहले इटली की एक महिला से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती इतनी बढ़ गई कि फोन पर बात होने लगी। इसका फायदा उठा महिला ने करोड़ों रुपए के गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। रिटायर अधिकारी भी झांसे में आ गए। ठगों ने कूरियर चार्ज और अलग-अलग फीस के नाम 20 लाख रुपए की ठगी कर ली। जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो सोडाला थाने में मामला दर्ज कराया। सोड़ाला थाना अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि अचरोल हाउस कॉलोनी निवासी रिटायर्ड चीफ इंजीनियर दलीप सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर इटली निवासी महिला एनालिसा थॉमसन से उनकी दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच में चैटिंग होने लगी। इटली की महिला ने भारत घूमने की इच्छा जाहिर की। महिला ने बताया कि वह उनके लिए करोड़ों रुपए का गिफ्ट भेज रही है, जिसे द...
राजस्थान में दो लड़कियों ने की शादी:घर से भागकर साथ रहने लगीं, पुलिस ने पकड़ा तो बोलीं- साथ जीना-मरना है

राजस्थान में दो लड़कियों ने की शादी:घर से भागकर साथ रहने लगीं, पुलिस ने पकड़ा तो बोलीं- साथ जीना-मरना है

जयपुर
चूरू राजस्थान में दो लड़कियों के बीच शादी का एक मामला सामने आया है। एक साल पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। दोनों के परिवार के बीच रिश्तेदारी है। नवंबर 2021 में दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली। घर वालों को इस बारे में पता नहीं था, पिछले दिनों जब हरियाणा में पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो लड़कियों ने शादी करने का खुलासा किया। ममता नायक चूरू के रतनगढ़ की और कृष्णा नायक हरियाणा की रहने वाली हैं। रिश्तेदारी में होने के कारण पहले से जान-पहचान थी। वहीं परिवार का कहना है कि किसी ने जादू-टोना करा दिया है। चूरू में यह पहला लेस्बियन(समलैंगिक) रिलेशनशिप का मामला सामने आया है।...
माउंट आबू में माइनस 5 डिग्री पहुंचा पारा

माउंट आबू में माइनस 5 डिग्री पहुंचा पारा

जयपुर
माउंट आबू हिल स्टेशन माउंट आबू में इन दिनों कड़ाके की सर्दी से पड़ रही है। गुरुवार रात सर्दी ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। माउंट में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। माउंट आबू में पिछले साल 29 जनवरी को न्यूनतम तापमान माइन 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। माउंट आबू में पिछले 6 दिनों से लगातार पारा जमाव बिंदु से नीचे ही दर्ज किया जा रहा है। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया है। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।...