Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

अजमेर दरगाह में गाने पर युवती का स्टंट, दरगाह के पास बनाई रील, छिड़ा विवाद; कमेटी बोली- दरगाह की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची

अजमेर दरगाह में गाने पर युवती का स्टंट, दरगाह के पास बनाई रील, छिड़ा विवाद; कमेटी बोली- दरगाह की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची

जयपुर
अजमेर अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में एक युवती द्वारा सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। लड़की का वीडियो सामने आने के बाद दरगाह कमेटी की ओर से थाने में इसकी शिकायत दी गई है। कमेटी ने लड़की पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसके बारे में पता लगा रही है। दरअसल, मिशा नाम की एक लड़की ने 15 सेकेंड की रील बनाई थी। इसमें वह काले कपड़े में बॉलीवुड गाने पर जिम्नास्टिक्स करते हुए दिख रही है। इसका वीडियो लड़की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है। वीडियो जब दरगाह कमेटी के पदाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की। गुरुवार देर रात दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान के निर्देश पर सहायक नाजिम आदिल ने दरगाह थाने में शिकायत भेजी। शिकायत में कहा गया है कि लड़की ने TIKKI एप्लिकेशन पर बने मिशा ऑफ...
आपने पतंग उड़ाने का लाइसेंस लिया?:कानून में पतंग को माना विमान, लापरवाही से उड़ाने पर 2 साल की सजा या 10 लाख का जुर्माना

आपने पतंग उड़ाने का लाइसेंस लिया?:कानून में पतंग को माना विमान, लापरवाही से उड़ाने पर 2 साल की सजा या 10 लाख का जुर्माना

जयपुर
जयपुर ये तो आप जानते हैं कि चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाना जुर्म है, लेकिन क्या आपको पता है कि पतंग उड़ाने के लिए भी लाइसेंस लेना जरूरी है। इतना ही नहीं, लापरवाही से पतंग उड़ाने पर भी आपको 2 साल की सजा हो सकती है और 10 लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इंडियन एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 के अनुसार, पतंग को एयरक्राफ्ट की श्रेणी में शामिल किया है। यदि लापरवाही से पतंग उड़ाई जाए और इससे किसी को नुकसान होता है तो एक्ट की धारा 11 के तहत पतंग उड़ाने वाले को दो साल की सजा हो सकती है या 10 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। जानकारों का कहना है कि यह कानून अंग्रेजों ने पतंग और गुब्बारों के माध्यम से क्रांतिकारियों के बीच एक-दूसरे को संदेश भेजने की प्रक्रिया बंद करने के लिए बनाया था, जो अब बेकार हाे चुका है। इसके बावजूद इसे रद्‌द नहीं किया जा रहा।...
13 दिन में राजस्थान में हुई 6.69 लाख जांच, 51 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

13 दिन में राजस्थान में हुई 6.69 लाख जांच, 51 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

जयपुर
जयपुर राजस्थान में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल की शुरूआत से 13 जनवरी तक जितने भी टेस्ट किए गए, उनमें हर 13वां सैंपल पॉजिटिव निकला है। जिलेवार स्थिति देखें तो जयपुर में स्थिति सबसे खराब है, जबकि जालोर में स्थिति कंट्रोल में है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक राज्य में पिछले 13 दिनों में 6 लाख 69 हजार 387 लोगों के टेस्ट करवाए गए हैं, जिनमें से 51 हजार 491 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है यानी हर 13वां व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। राज्य में जिलेवार स्थिति देखें तो जयपुर के अलावा जोधपुर, कोटा, बीकानेर और भरतपुर में भी स्थिति खराब है। यहां हर 8वें या 9वें व्यक्ति का सैंपल पॉजिटिव निकल रहा है। हालांकि इस मामले में अभी जालौर, करौली की स्थिति बहुत अच्छी है। जालोर में पिछले 13 दिन में 13 हजार 76 लोगों...
12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम टली, 17 जनवरी से शुरू होनी थी; खाटूश्यामजी मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद

12वीं की प्रैक्टिकल एग्जाम टली, 17 जनवरी से शुरू होनी थी; खाटूश्यामजी मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर प्रदेश में राजस्थान बोर्ड की 17 जनवरी से शुरू होने जा रही 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और कई जिलों में संक्रमण दर 10 से ऊपर पहुंच गई है। इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में 25 जिले रेड जोन में आ गए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए तथा विशेषज्ञों की सलाह पर यह निर्णय लिया गया है। खाटूश्यामजी मंदिर बंदखाटूश्यामजी मंंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। खाटू कस्बे में बढ़ते संक्रमण के चलते पहले कमेटी ने एकादशी, द्वादशी और रविवार को मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया था। पिछले गुरुवार कस्बे में एक साथ 50 से ज्यादा स...
कोहरे से जयपुर में 5 फ्लाइट्स कैंसिल:विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम

कोहरे से जयपुर में 5 फ्लाइट्स कैंसिल:विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम

जयपुर
जयपुर राजस्थान के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया। कोहरे के कारण जयपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज हुई। जयपुर एयरपोर्ट पर रनवे नहीं दिखने से 5 फ्लाइट्स का संचालन रोकना पड़ा। हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट ऑन कर कम स्पीड में गाड़ी चलानी पड़ी। धूप खिलने के साथ ही कोहरे का असर कम हो गया। इधर, हिल स्टेशन माउंट आबू में 5 दिन से पारा माइनस में है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी तापमान माइनस 4 डिग्री दर्ज हुआ। यहां नक्की झील,अचलगढ़ तालाब पर बोट की सीट पर बर्फ जमी नजर आई। पोलो ग्राउंड समेत अन्य मैदानी इलाके में भी ओस की बूंदें जम गई। तेज सर्दी का पर्यटक भी जमकर लुफ्त ले रहे हैं। गलन भरी सर्दी से लोगों के हाथ-पांव सुन्न से हो गए। प्रदेश में आज शहरों का तापमान शहरअधिकतमन्यूनतममाउंट आबू20-4चित्तौड़गढ़18.41.7फतेहपुर15.32.4भीलवाड़ा17.72.3सीकर15.52.7बूंदी17.43.9बा...
अस्पताल में तड़प रही गैंगरेप पीड़ित बच्ची:बेजुबान है, इसलिए सिर्फ मां-पा कहती है

अस्पताल में तड़प रही गैंगरेप पीड़ित बच्ची:बेजुबान है, इसलिए सिर्फ मां-पा कहती है

जयपुर
अलवर अलवर में 14 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना ने राजस्थान को झकझोर दिया है। पीड़ित बोल नहीं पाती। उसे सुनने में भी दिक्कत है। फिलहाल जयपुर में उसका इलाज चल रहा है। बुधवार को ऑपरेशन के बाद मंत्री और अफसर उससे मिलने पहुंचे, लेकिन हालत देखकर सहम गए। इस दरिंदगी के बाद अपनी पीड़ा बताने के लिए उसके पास सिर्फ दो शब्दों का ही सहारा है। वो है- 'मां' और 'पा'। वह इससे ज्यादा बोल ही नहीं पाती। अलवर में पुलिस कई CCTV फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी नहीं मिली है। अब उसे इंतजार है कि लड़की का इलाज हो जाए तो उसके इशारों से बदमाशों का हुलिया जानने की कोशिश की जाए। पीड़ित के माता-पिता भी जयपुर में हैं। उनके इशारों को वह थोड़ा अच्छे से समझ सकेगी। उन्हीं की मदद से पुलिस जानकारी लेने की कोशिश करेगी।...
जिसके जन्म से परिवार दुखी था उसने किलिमंजारो पर्वत फतह किया

जिसके जन्म से परिवार दुखी था उसने किलिमंजारो पर्वत फतह किया

जयपुर
सीकर जिस बेटी के जन्म पर घरवाले इतने दुखी थे कि उन्हाेंने उस दिन खाना तक नहीं खाया, अब उसी बेटी ने अपने परिवार को खुश होने का मौका दिया है। राजस्थान के सीकर की बेटी रजनी चौधरी ने माइनस 30 डिग्री तापमान में ईस्ट अफ्रीका के किलिमंजारो पर्वत को फतह किया है। रजनी ने 19,341 फीट की चढ़ाई 66 घंटे में पूरी की है। रजनी सीकर जिले की 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। बिना रुके 28 KM का सफर किया तयखंडेला के प्रतापपुरा गांव की रहने वाली 26 साल की रजनी चौधरी जयपुर में निम्स यूनिवर्सिटी से एमटेक कर रहीं हैं। पर्वतारोहण में उनकी रुचि को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने ही बजट दिया था। रजनी माइनस 30 डिग्री तापमान में मंगलवार रात को किलिमंजारो पर्वत की चोटी पर पहुंच गई। उन्होंने 28 किलोमीटर का सफर बिना रुके तय किया।...
नसबंदी करा चुकी 2 बच्चों की मां से कराई शादी

नसबंदी करा चुकी 2 बच्चों की मां से कराई शादी

जयपुर
बाड़मेर दलालों ने 40 साल के युवक की 3 लाख रुपए लेकर दो बच्चों की मां से शादी करा दी। शादी के बाद दुल्हन पंजाब जाने की जिद करने लगी तो ससुराल वालों ने मना कर दिया। इस पर महिला गुस्सा हो गई और उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। दो बच्चों के बाद उसने नसबंदी करवा ली थी। महिला दलाल के साथ भागने की फिराक में थी। दूल्हे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को दुल्हन और दलाल को गिरफ्तार कर लिया। मामला बाड़मेर के रामदेरिया काश्मीर गांव का है। पीड़ित दूल्हे उमेदाराम ने बाड़मेर कोतवाली रिपोर्ट दी कि वह शोभाला जेतमाल निवासी जूंजाराम को पहले से जानता था। उसने शादी के लिए पंजाब के जसवंत सिंह और सोनू से मुलाकात करवाई। दोनों ने 3 लाख रुपए में शादी करवाने का भरोसा दिलाया। दलालों को 3 लाख रुपए देने के बाद उन्होंने 27 दिसंबर को उमेदाराम और पंजाब की कोरतू बाई (कोड़ा बाई) की मंदिर में शादी करवा दी। दोनो...
ASO एग्जाम-2021 का सिलेबस जारी:21 पदों पर होनी है भर्ती प्रक्रिया

ASO एग्जाम-2021 का सिलेबस जारी:21 पदों पर होनी है भर्ती प्रक्रिया

जयपुर
अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2021 आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) का सिलेबस वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आयोग सचिव एच.एल.अटल ने बताया कि आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा- 2021 के नाम से यह पाठयक्रम उपलब्ध है। गौरतलब है कि कुल 21 पदों में 13 पद नॉन टीएसपी के लिए और 8 पद टीएसपी क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन की डेट 25 दिसम्बर थी। इसके लिए संवीक्षा परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। संवीक्षा परीक्षा के बारे में यथा समय सूचित किया जाएगा।...
HAL में ट्रेनी की भर्ती:150 ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन

HAL में ट्रेनी की भर्ती:150 ट्रेनी अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी, मेरिट के आधार पर होगा सिलेक्शन

जयपुर
जयपुर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में टेक्नीशियन अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकली है। HAL की और से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अप्रेंटिस की कुल150 वैकेंसी हैं। अभ्यर्थी 19 जनवरी तक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। भर्ती विज्ञप्ति के अनुसार, एचएएल में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवार को प्रति माह 9 हजार रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। इन पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक, कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, एरोनॉटिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।...