Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

बच्चा नहीं होने पर पत्नी से करता झगड़ा, सुसाइड किया:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, बच्चा नहीं होने पर नशा भी करने लगा

बच्चा नहीं होने पर पत्नी से करता झगड़ा, सुसाइड किया:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, बच्चा नहीं होने पर नशा भी करने लगा

जयपुर
रानी (पाली) एक युवक ने शादी के डेढ़ साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर सुसाइड कर लिया। इससे पहले इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद युवक ने फांसी का फंदा लगा सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला पाली जिले के रानी थाना क्षेत्र के इटन्दरा चारणान गांव का है। पुलिस के अनुसार मृतक इटन्दरा चारणान गांव निवासी 27 वर्षीय श्रवण पुत्र हेमाराम मीणा की शादी डेढ़ साल पहले नया गांव (गुड़ा) एंदला निवासी 22 साल की कंचन से हुई थी। मृतक अहमदाबाद में केटर्स का काम करता था। दोनों पति-पत्नी करीब 10 दिन पहले ही अहमदाबाद से गांव आए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चा नहीं होने पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके साथ नशा करने लगा। नशे में वो पत्नी से झगड़ा करता रहता था। शुक्रवार रात को भी श्रवण नशा कर घर पहुंचा और पत्नी कंचन से किसी बात को लेकर झगड़ा करना लगा। परिजनों क...
जैसलमेर में मिग क्रैश, ग्राउंड रिपोर्ट:हवा में ही आग का गोला बना फाइटर प्लेन, गिरने से पहले टुकड़े-टुकड़े हुआ

जैसलमेर में मिग क्रैश, ग्राउंड रिपोर्ट:हवा में ही आग का गोला बना फाइटर प्लेन, गिरने से पहले टुकड़े-टुकड़े हुआ

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जैसलमेर जैसलमेर में शुक्रवार रात हुए मिग 21 क्रैश के हादसे के चश्मदीदों ने अपनी आंखों से मिग-21 को हवा में ही आग के गोले में बदलते और टुकड़े-टुकड़े होकर जमीन पर गिरते देखा था। इसमें एक मिग आग का गोला नहीं बना था, बल्कि एक परिवार का लाल भी था। विंग कमांडर हर्षित सिन्हा देश की सुरक्षा के लिए अभ्यास के दौरान शहीद हो गए। उनकी शहादत पर लोगों की आंखें नम थीं। उनके अंदर इस जवान को आंखों के सामने जाते देखने की पीड़ा है। उन्हें अफसोस है कि वे कोई मदद नहीं कर पाए।...
एडमिट कार्ड से 26 से 29 दिसंबर तक 14.92 लाख अभ्यर्थी सफर कर सकेंगे

एडमिट कार्ड से 26 से 29 दिसंबर तक 14.92 लाख अभ्यर्थी सफर कर सकेंगे

जयपुर
जयपुर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 25 जिलों में 3,896 पदों पर ग्रामीण विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 27 और 28 दिसंबर को आयोजित होगी। राजस्थान के 14 लाख 92 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिन्हें राजस्थान रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। अभ्यर्थी 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक अपना एडमिट कार्ड दिखाकर राजस्थान रोडवेज की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगे। इस परीक्षा में प्रदेश में सबसे ज्यादा 456 परीक्षा केंद्र जयपुर जिले में बनाए गए हैं। जहां 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे, जिसके लिए जयपुर में जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, सबसे कम 6 परीक्षा केंद्र झुंझुनूं में होंगे। यहां केवल 2 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही सीकर में 11 केंद्रों पर 3 हजार और पाली में 15 केंद्रों पर 5 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।...
राजस्थान में फिर बढ़ी सर्दी, 4 डिग्री गिरा पारा:अगले तीन दिन जयपुर समेत 8 से ज्यादा जिलों में बारिश होगी

राजस्थान में फिर बढ़ी सर्दी, 4 डिग्री गिरा पारा:अगले तीन दिन जयपुर समेत 8 से ज्यादा जिलों में बारिश होगी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में रविवार से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को तापमान में देखने को मिला। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर समेत अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। वहीं, दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के शहरों में तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, गंगानगर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। जैसलमेर में पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यहां कल न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था, जो गिरकर अब 8.4 पर आ गया। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर समेत पश्चिमी राजस्थान के जिलों में सुबह से हल्की सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई। वहीं उदयपुर, जयपुर, कोटा में न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी होने से सर्दी से राहत मिली। उदयपुर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री से बढ़कर 12.2 पर पहु...
राजू फौजी पुलिस को धमकी देता- मरेंगे या मारेंगे:भाभी के प्रेमी की नाक काटी

राजू फौजी पुलिस को धमकी देता- मरेंगे या मारेंगे:भाभी के प्रेमी की नाक काटी

जयपुर
नागौर भीलवाड़ा में दो कॉन्स्टेबल की हत्या करने वाला कुख्यात तस्कर राजू फौजी आखिरकार पकड़ा गया। आठ महीने से तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही थी, लेकिन राजू फौजी इतना शातिर है कि हर बार पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो जाता। शनिवार को जब पुलिस पकड़ने गई तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। राजू फौजी पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था। 10 अप्रैल को भीलवाड़ा में 2 कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद से तस्कर फरार था। पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा। लेकिन वो खुलेआम पुलिस को धमकी देता या तो मरेंगे या मारेंगे। इस बीच लॉरेंस विश्नोई के साथ वह हरियाणा के दूसरे बदमाशों के कॉन्टैक्ट में आया और अपनी गैंग का दायरा बढ़ा दिया। राजस्थान में डोडा-पोस्त की तस्करी का सरगना बन गया। फौजी के खिलाफ बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, नागौर, जैसलमेर और बीकानेर में दर्जन...
देश की इकलौती कचौरी जो बन गई ब्रांड:सबसे महंगी हींग से तैयार होती है कोटा कचौरी

देश की इकलौती कचौरी जो बन गई ब्रांड:सबसे महंगी हींग से तैयार होती है कोटा कचौरी

जयपुर
कोटा हींग की खुशबू में डूबी और एकदम खस्ता। स्वाद ऐसा कि लोग पिज्जा-बर्गर खाना भूल जाएं। ये है कोचिंग सिटी की मशहूर कोटा कचौरी। इसके दीवानों की संख्या लाखों में है। अकेले कोटा शहर में लोग हर रोज 3 लाख से ज्यादा कचौड़ी खा जाते हैं। कोटा की कचौरी का स्वाद लेने से खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी अपने को नहीं रोक पाए। उड़द की दाल में हींग व कचौरी दलिया मिर्च डालकर तैयार होने वाली इस कचौरी के जायके का कोई तोड़ नहीं। कैथा की चटनी (हरी) के साथ लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। ...
2 कॉन्स्टेबल की हत्या का आरोपी तस्कर राजू फौजी गिरफ्तार:पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की

2 कॉन्स्टेबल की हत्या का आरोपी तस्कर राजू फौजी गिरफ्तार:पुलिस ने घेरा तो फायरिंग की

जयपुर
जोधपुर भीलवाड़ा में 8 महीने पहले दो पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या कर फरार हुए 1 लाख के इनामी कुख्यात तस्कर राजू फौजी को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया। जोधपुर शहर के बाहरी छोर पर शनिवार तड़के अपनी बाइक पर जा रहे राजू फौजी को पुलिस की टीम ने घेर लिया। इस दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर पर गोली लगी। गोली लगने के बाद राजू बाइक से गिर गया। उसके सिर और कोहनी में भी चोट आई है। कड़े सुरक्षा घेरे में उसे एमडीएम अस्पताल लाया गया। डीसीपी ईस्ट भुवन भूषण यादव ने बताया कि अजमेर आईजी की ओर से गठित विशेष टीम को कल सूचना मिली थी कि राजू फौजी जोधपुर के बनाड़ में है। इस पर कल रात अजमेर से आई टीम के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवानों की एक टीम को भेजा गया। टीम ने पूरी रात निगरानी रखी। सुबह छह बजे राजू फौजी ने भागने प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो उसने गोली चला...
11वीं के स्टूडेंट का मर्डर:आरोपी ने छात्र के पिता को फोन कर बता दिया था

11वीं के स्टूडेंट का मर्डर:आरोपी ने छात्र के पिता को फोन कर बता दिया था

जयपुर
बांसवाड़ा बांसवाड़ा में शुक्रवार देर शाम को गोली मारकर 11वीं के स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बांसवाड़ा-दाहोद नेशनल हाईवे (NH 113) के पाड़ीकला बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। शव भी नहीं उठाने दिया। चार घंटे बाद जब देर रात हत्यारे की गिरफ्तारी हुई तो जाम हटाया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन जब पकड़ा गया तो उसने कहा कि गलती से गोली चल गई। रात करीब 11 बजे शव को महात्मा गांधी जिला अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। मौके पर DSP सूर्यवीरसिंह भी भीड़ को समझाने में लगे रहे।...
राजस्थान में बर्फ जमने पर बड़ा दावा:जम्मू-कश्मीर तक सीमित रहने वाली हवाएं पंजाब तक पहुंची

राजस्थान में बर्फ जमने पर बड़ा दावा:जम्मू-कश्मीर तक सीमित रहने वाली हवाएं पंजाब तक पहुंची

जयपुर
उदयपुर राजस्थान में इस साल रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने का कारण वे हवाएं हैं, जो अब तक जम्मू-कश्मीर तक ही सीमित रहती थी। यह हवाएं जम्मू-कश्मीर से खिसककर पंजाब तक आ गई हैं, इसलिए राजस्थान के कई शहरों में तापमान माइनस में चला गया है। यह दावा है उदयपुर के मौसम वैज्ञानिक और रिमोट सेंसिंग एक्सपर्ट प्राेफेसर नरपत सिंह राठौड़ का। जो सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं। साथ ही इसरो और रिमोट सेंसिंग एसोसिएशन से जुड़े हैं। प्रोफेसर नरपत का दावा है कि राजस्थान में इस साल दिसम्बर के तीसरे सप्ताह में जो कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ी है, उसकी वजह जेट स्ट्रीम है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहली बार जेट स्ट्रीम जम्मू-कश्मीर के दक्षिण में पंजाब तक खिसक आई है। आम तौर पर यह कश्मीर तक ही रहती थी, लेकिन तिब्बत और मध्य एशिया से ठंडी हवाएं राजस्थान तक पहुंच रही हैं। इस वजह से राजस्थान में असहनीय ठंड का प्र...
9 सवालों का जवाब देकर मिली 1 करोड़ की नौकरी

9 सवालों का जवाब देकर मिली 1 करोड़ की नौकरी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सीकर झुंझुनूं के सौरभ कुल्हरी को अमेजन कंपनी के लंदन ऑफिस में 1.06 करोड़ का सालाना पैकेज मिला है। सौरभ अमेजन में सॉफ्टवेयर डेवलपर का काम देखेंगे। उनके मम्मी-पापा खेती करते हैं। अमेजन में नौकरी पाने वाले सौरभ कुल्हरी का जन्म से नौकरी पाने तक का सफर काफी रोचक है। अमेजन में इंटरव्यू से पहले उन्हें डेंगू हो गया। कमजोरी के बावजूद उन्होंने इंटरव्यू दिया और सफलता हासिल की। सौरभ का इंटरव्यू तीन घंटे तक चला। दो राउंड में कंपनी मैनेजमेंट ने एक जैसे 6 प्रश्न पूछे। दोनों राउंड में सौरभ ने एक जैसा जवाब दिया। दूसरे राउंड में कोडिंग से जुड़े तीन सवाल पूछे गए। सौरभ अगले साल अपनी बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेजन कंपनी जॉइन करेगा।...