Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

प्रॉपर्टी कारोबारी के अश्लील वीडियो बनाकर 17 लाख हड़पे

प्रॉपर्टी कारोबारी के अश्लील वीडियो बनाकर 17 लाख हड़पे

जयपुर
अजमेर अजमेर में प्रॉपर्टी व्यवसायी को अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। कारोबारी से महिलाओं ने 17 लाख रुपए और एक प्रॉपर्टी अपने नाम करा ली। पीड़ित व उसकी पत्नी की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को रामगंज पुलिस ने 3 महिलाओं सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अजमेर के सुभाष नगर निवासी देशराज सिंह राजपूत व उसकी पत्नी इंद्रा देवी ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि 5 जुलाई की शाम लगभग 7-8 बजे के बीच संदीप, देशराज को राहुल के घर लेकर गया। वहां पहले से ही मोना उर्फ मनीषा, राहुल सिंह व उसकी पत्नी जीवन मौजूद थे। घर पहुंचने पर इन लोगों ने राहुल को शराब पिलाई और खुद भी खूब पी। ज्यादा शराब पीने से देशराज नशे में हो गया। उनलोगों ने उसे घर नहीं जाने दिया। जबरदस्ती रोक लिया। चूंकि राहुल से उसकी पहले से ही दोस्ती थी, इसलिए वह रुक भी गया।...
राजस्थान में अगले महीने फिर चुनाव:कोटा, बारां, करौली, श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव घोषित

राजस्थान में अगले महीने फिर चुनाव:कोटा, बारां, करौली, श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव घोषित

जयपुर
जयपुर राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कोटा, बारां, करौली, श्रीगंगानगर में जिला परिषद और पंचायत समितियों सदस्यों के चुनाव का ऐलान कर दिया है। चुनाव के लिए वोटिंग 12, 15 और 18 दिसंबर को तीन चरणों में करवाई जाएगी। वोटिंग काउंटिंग और रिजल्ट 21 दिसंबर को जारी किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग से जारी शेड्यूल के मुताबिक चारों जिलों की 30 पंचायत समितियों के 568 और जिला परिषद के 106 सदस्यों के चुनाव के लिए वोटिंग करवाई जाएगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक गंगानगर जिले में 9 पंचायत समितियों व 31 जिल परिषद सदस्यों, कोटा जिले की 5 पंचायत समितियों व 23 जिला परिषद सदस्यों, करौली जिले की 8 पंचायत समितियों और 27 जिला परिषद सदस्यों और बारां जिले की 8 पंचायत समितियों व 25 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव होंगे। अगस्त-सितम्बर में 6 जिलों, अक्टूबर 2 जिलों में पंचायत चुनाव के बाद अब दिसंबर में फिर से चुनाव करवाए ज...
10वीं-12वीं पास 3 लड़कियों ने अमेरिकन को ठगा

10वीं-12वीं पास 3 लड़कियों ने अमेरिकन को ठगा

जयपुर
डूंगरपुर डूंगरपुर में 6 दिन पहले पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर के तार मुंबई से जुड़े हैं। पूरे खेल का मास्टर माइंड मुंबई का बॉथम रोड्रिक्स है। उसने अपने गैंग में बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान युवाओं को शामिल किया। बाकायदा उन्हें ट्रेनिंग दी। अमेरिकी लोगों से किस तरीके से बात करनी है, इंटरनेट कॉलिंग कर अमेजॉन कंपनी से माल डिलीवरी के बारे में क्या कहना है आदि जानकारी देकर ट्रेंड किया गया। यह भी बताया कि झांसा देकर 'स्क्रीन शेयरिंग एप' डाउनलोड करवाकर कोड किस तरह लेना है। इस तरीके से 15 लाख से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया। गिरोह के कुछ सदस्य बीकॉम तक पढ़े-लिखे हैं। मुंबई के रहने वाले आरोपी आपस में सभी यार-दोस्त हैं। दो लड़के-लड़कियां गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड भी हैं। गिरोह के एक नाबालिग सहित 9 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।...
कल्ला को शिक्षा विभाग, महेश जोशी PHED मंत्री: CM के पास रहेगा होम

कल्ला को शिक्षा विभाग, महेश जोशी PHED मंत्री: CM के पास रहेगा होम

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद सोमवार दोपहर मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। गोविंद सिंह डोटासरा के पास रहा शिक्षा विभाग बीडी कल्ला को दिया गया है। रघु शर्मा के पास रहा स्वास्थ्य विभाग परसादीलाल मीणा को दिया है। शांति धारीवाल के पास यूडीएच, ससंदीय कार्य, लीगल सहित सभी विभाग पहले की तरह बरकरार रखे गए हैं। विभाग बंटवारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले की तरह ही अपने पास 10 विभाग रखे हैं। इनमें वित्त, टैक्सेशन, गृह और न्याय, कार्मिक, आईटी, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय, एनआरआई, राजस्थान स्टेट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो और सूचना जनसंपर्क विभाग शामिल हैं।...
अपने नेताओं को संगठन में भी पद दिलाना चाहते हैं पायलट, डोटासरा 2 दिन के दिल्ली दौरे पर

अपने नेताओं को संगठन में भी पद दिलाना चाहते हैं पायलट, डोटासरा 2 दिन के दिल्ली दौरे पर

जयपुर
जयपुर राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन और रिशफलिंग के बाद अब प्रदेश कांग्रेस संगठन में विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि दिसंबर में सरकार के तीन साल पूरे होने से पहले अधिकांश नियुक्तियां कर दी जाएंगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा दो दिन दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंत्री पद छोड़ने के बाद वे पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। प्रदेश संगठन में होने जा रही नियुक्तियों में पार्टी के कई नाराज नेताओं-कार्यकर्ताओं को एडजस्ट किया जाएगा।डोटासरा दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अजय माकन से पीसीसी कार्यकारिणी के विस्तार, जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्तियों पर चर्चा करेंगे। जिला और ब्लॉक अध्यक्ष के बाद उनकी कार्यकारिणी भी बनाई जाएगी। इन नियुक्तियों के जरिए हजारों कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं को पद और सम्मान दिया जाएगा, ताकि दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के...
अब शुरू होगा सर्द हवाओं का दौर

अब शुरू होगा सर्द हवाओं का दौर

जयपुर
जयपुर राजस्थान में बारिश के बाद ठंड बढ़ने लगी है। चूरू में सीजन की सबसे सर्द रात रही। शेखावाटी अंचल के चूरू, झुंझुनूं क्षेत्र में सोमवार को तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में सुबह-शाम सर्दी और बढ़ेगी। उत्तरी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू, झुंझुनूं क्षेत्र में तापमान गिरने के साथ ही हल्की सर्द हवाएं भी चल सकती हैं। उधर, माउंट आबू में 2 दिन बाद आज सूरज के दर्शन हुए हैं। शनिवार सुबह से ही कोहरे ने आबू को आगोश में ले लिया था।...
मुंबई के शिवसेना MLA को सेक्सटॉर्शन में फंसाया

मुंबई के शिवसेना MLA को सेक्सटॉर्शन में फंसाया

जयपुर
भरतपुर महाराष्ट्र के एक शिवसेना विधायक को भरतपुर के एक ठग ने सेक्सटॉर्शन के मामले में फंसा लिया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार आधी रात भरतपुर के सीकरी से ठग को गिरफ्तार कर लिया है। इस टीम के साथ सीकरी थाने की पुलिस भी थी। फिलहाल पुलिस MLA को फंसाने वाले ठग को मुंबई ले जा रही है। उससे वहीं कड़ी पूछताछ होगी। इसके बाद अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। सेक्सटॉर्शन के केस में फंसे शिवसेना के MLA मंगेश कुड़ारकर मुंबई में कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से हैं।...
बेटे की किडनी नहीं लेना चाहता था ज्वेलर, किया सुसाइड:बोला था- बेटे की जिंदगी हो जाएगी खराब

बेटे की किडनी नहीं लेना चाहता था ज्वेलर, किया सुसाइड:बोला था- बेटे की जिंदगी हो जाएगी खराब

जयपुर
राजसमंद बेटे का जीवन सुरक्षित रहे, इसलिए ज्वेलर ने तालाब में कूदकर जान दे दी। उसकी दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। 2 दिन बाद ही बेटे की किडनी ज्वेलर को ट्रांसप्लांट होनी थी। पिता को आशंका थी कि किडनी देने के बाद बेटे का स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। उसका जीवन खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए वह किडनी लेने को राजी नहीं थे। घर वालों का दबाव बढ़ा तो कुछ ज्यादा विरोध नहीं कर पाए। रविवार को नाथद्वारा (राजसमंद) के उथनोल गांव के तालाब में उनका शव मिला।...
कटरीना के लिए मुफ्त में जाएगी सोजत की मेहंदी

कटरीना के लिए मुफ्त में जाएगी सोजत की मेहंदी

जयपुर
पाली कटरीना-विक्की की शादी के लिए सोजत (पाली) से मुफ्त में मेहंदी भेजी जाएगी। सोजतवासियों की तरफ से कटरीना को यह गिफ्ट दिया जाएगा। सोजत के मेहंदी कारोबारी ने कहा कि चाहे 50 हजार खर्च हो या 1 लाख। मेहंदी के रुपए नहीं लिए जाएंगे। उन्होंने इवेंट कंपनी वालों को इतना जरूर कहा है कि वे कटरीना को यह जरूर बता दें कि उनकी शादी के लिए सोजतवासियों ने विशेष रूप से मेहंदी तैयार कर गिफ्ट भेजा है।...
कोरोना के बाद अब दमा के मरीज बढ़े:राजस्थान में हवा दूषित से लंग्स डैमेज का खतरा; अस्थमा के मरीज कोहरे में मॉर्निंग वॉक से बचें

कोरोना के बाद अब दमा के मरीज बढ़े:राजस्थान में हवा दूषित से लंग्स डैमेज का खतरा; अस्थमा के मरीज कोहरे में मॉर्निंग वॉक से बचें

जयपुर
जयपुर राजस्थान में दीपावली के बाद अचानक से सर्दी बढ़ गई है। साथ ही, इसका असर एयर क्वालिटी पर पड़ने लगा है। बिगड़ी एयर क्वालिटी ने अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से ग्रसित मरीजों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हवा में प्रदूषण के साथ-साथ धूल व अन्य कणों के कारण इन बीमारी से ग्रसित मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इसी का असर दिखा कि जयपुर में रोगियों की संख्या में करीब 20 फीसदी इजाफा हुआ है। एसएमएस हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह की मानें तो सामान्य दिनों की तुलना में पिछले कुछ दिनों से उनके पास अस्थमा और सीओपीडी से जुड़े रूटीन मरीजों की संख्या में 15 से लेकर 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। कुछ नए मरीज भी आए हैं, जिन्हें पहले कभी अस्थमा की शिकायत नहीं थी। पिछले दिनों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा जैसे बड़े शहर जहां पिछले दिनों एक्यूआई लेवल 300 के पार पह...