Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

कांग्रेस नेतृत्व ने गहलोत- पायलट को क्या दिए तीन संकेत, अब सचिन की क्या होगी भूमिका

कांग्रेस नेतृत्व ने गहलोत- पायलट को क्या दिए तीन संकेत, अब सचिन की क्या होगी भूमिका

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कैबिनेट का विस्तार हो गया। मंत्रिपरिषद में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए बड़े प्रतिनिधित्व पर जोर देकर पार्टी ने 2023 के चुनाव की मजबूत बुनियाद रखने की कवायद की है। दूसरी तरफ पार्टी हाईकमान ने सचिन पायलट की लंबी मांग को मानते हुए उनकी मर्जी के मुताबिक गहलोत कैबिनेट में उनके गुट के नेताओं को मंत्री बनाकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की है। सचिन पायलट ने करीब एक साल पहले अपने करीबी विधायकों के साथ सीएम गहलोत के खिलाफ बागी रुख अपना लिया, जिसके बाद गहलोत सरकार पर बड़ा संकट गहरा गया था। जिसके बाद पायलट के हाथ से उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी भी चली गई थी। लेकिन अब मंत्रिमंडल विस्तार से पायलट खुश नजर आ रहे हैं, दूसरी तरफ गहलोत ने यह जताया है कि वे पार्टी आलाकमान से ऊपर नहीं है। लेकिन इस मंत्रिमंडल विस्तार में गहलो...
राजस्थान में 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली:रामलाल जाट, ममता और भजन लाल जाटव ने CM के पैर छुए, जाहिदा ने अंग्रेजी में ली शपथ

राजस्थान में 11 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली:रामलाल जाट, ममता और भजन लाल जाटव ने CM के पैर छुए, जाहिदा ने अंग्रेजी में ली शपथ

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर तीन साल बाद गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को हो गया है। 11 कैबिनेट और 4 राज्य मंत्री ने शपथ ली। राज्यपाल ने सबसे पहले हेमाराम चौधरी को शपथ दिलाई। हेमाराम ने मई में सरकार से नाराज होकर अपने क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। हरीश चौधरी की जगह बाड़मेर से अब हेमाराम को मौका दिया गया है। वे पिछली बार भी गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री थे। दूसरे नंबर पर महेंद्रजीत सिंह मालवीय और तीसरे नंबर पर रामलाल जाट ने शपथ ली। रामलाल जाट सीएम के खास माने जाते हैं। शपथ के बाद उन्होंने सीएम के पैर छुए। चौथे नंबर पर महेश जोशी और पांचवें नंबर पर विश्वेंद्र सिंह ने शपथ ली। महेश जोशी को गहलोत का संकटमोचक माना जाता है। छठे नंबर पर रमेश मीणा को शपथ दिलाई गई। सातवें नंबर पर ममता भूपेश और आठवें नंबर भजनलाल जाटव ने शपथ ली। भूपेश को राज्य मंत्री सेक कैबिनेट मंत्री के तौ...
सचिन पायलट की अब क्या होगी भूमिका?:2023 चुनाव में CM फेस हो सकते हैं; चुनावी राज्य की जिम्मेदारी मिलेगी, राजस्थान नहीं छोड़ेंगे

सचिन पायलट की अब क्या होगी भूमिका?:2023 चुनाव में CM फेस हो सकते हैं; चुनावी राज्य की जिम्मेदारी मिलेगी, राजस्थान नहीं छोड़ेंगे

जयपुर
जयपुर राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार में करीब 3 साल बाद मंत्रिमंडल फेरबदल हो रहा है। इसके बाद अब सचिन पायलट की भूमिका पर फैसला होगा। पायलट समर्थकों को मंत्रिमंडल में जगह मिल चुकी है। कुछ को राजनीतिक नियुक्तियों में जगह मिलेगी, यह भी तय हो चुका है। सचिन पायलट को फिलहाल राजस्थान में पद देने की जगह राष्ट्रीय महासचिव बनाकर किसी राज्य का प्रभारी बनाया जा सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पायलट की मुलाकात में इस पर फैसला हो चुका है। बताया जाता है कि सचिन पायलट दूसरे राज्य का प्रभारी बनने के बाद भी राजस्थान में सक्रिय रहेंगे। पायलट खुद कह चुके हैं कि हाईकमान जो जिम्मेदारी देगा, उसके लिए वह तैयार हैं। इस बयान के बाद साफ है कि पायलट को चुनावी राज्यों में स्टार प्रचारक बनाने के साथ किसी राज्य के प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। सचिन पायलट की प्राथमिकता पहले अपने...
राजस्थान में नया मंत्रिमंडल:पहली बार 4 दलित मंत्री, करीबियों की जगह बनाने में कामयाब रहे गहलोत-सचिन; पायलट कैंप से 2 नए चेहरे

राजस्थान में नया मंत्रिमंडल:पहली बार 4 दलित मंत्री, करीबियों की जगह बनाने में कामयाब रहे गहलोत-सचिन; पायलट कैंप से 2 नए चेहरे

जयपुर
जयपुर सरकार बनने के 2 साल 11 महीने बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हो रहा है। मंत्रिमंडल फेरबदल के जरिए जातीय, क्षेत्रीय और कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी सियासी समीकरण साधने की कोशिश की गई है। गहलोत ने दो पद वाले 3 मंत्रियों को छोड़ किसी को ड्रॉप नहीं किया है, साथ ही 11 नए कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। तीन दलित मंत्रियों- ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया है। कैबिनेट में गोविंद मेघवाल को मिलाकर चार दलित चेहरे हो गए हैं। गहलोत सरकार में पहली बार 4 दलित मंत्री बनाए गए हैं। हर चेहरे के पीछे अलग सियासी समीकरण साधने की कोशिश है। हालांकि अभी भी कई सियासी पेच सुलझने बाकी रह गए हैं। फेरबदल में कांग्रेस के कोर वोट बैंक का खास ध्यान रखा है। शेयरिंग फॉर्मूला से पायलट कैंप के विधायकों को भी नए मंत्रिमंडल ...
हेलिकॉप्टर से विदा कर बेटी का सपना किया पूरा:हेलिकॉप्टर उड़ते देख 17 साल पहले बेटी ने कहा था- पापा आप मुझे ऐसे ही विदा करना

हेलिकॉप्टर से विदा कर बेटी का सपना किया पूरा:हेलिकॉप्टर उड़ते देख 17 साल पहले बेटी ने कहा था- पापा आप मुझे ऐसे ही विदा करना

जयपुर
भरतपुर भरतपुर के पिपला गांव में पूर्व सरपंच ने बेटी का सपना पूरा किया। बेटी का सपना था कि वह अपने ससुराल हेलिकॉप्टर से जाए। 17 साल पहले उसने बेटी से वादा किया था। रविवार को यह वादा पूरा किया। उसने अपनी बेटी को ससुराल के लिए हेलिकॉप्टर से विदा किया। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए पूरा गांव इकट्‌ठा हो गया। खेत में हेलीपैड बनाया गया, जहां फायर ब्रिगेड के स्टाफ और पुलिसकर्मी तैनात रहे।...
कार के आर-पार हो गई लोहे की रेलिंग:मोड़ पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, मौके पर सवाल- कोई जिंदा बचा या नहीं

कार के आर-पार हो गई लोहे की रेलिंग:मोड़ पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, मौके पर सवाल- कोई जिंदा बचा या नहीं

जयपुर
अलवर अलवर के किशनगढ़बास-अलवर रोड पर बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। सड़क किनारे लगी रेलिंग कार के आर-पार हो गई। उसमें सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए। ड्राइवर सहित 2 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, ऋषभ जैन (21), अभिषेक जैन (31), नेहा जैन (34), तन्मय (9) खुद की कार से रेवाड़ी से अलवर आ रहे थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे किशनगढ़बास के निकट बम्बोरा की घाटी में मोड़ पर कार का बैलेंस बिगड़ गया। कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि डिवाइडर की लोहे की मोटी व चौड़ी रेलिंग कार के आर-पार हो गई। गनीमत रही किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हुई। कार चला रहे अभिषेक को पैर में हल्की चोट आई है। वहीं एक अन्य को भी मामूली चोट लगी है।...
मशीन नहीं, हाथों से बनेगी कटरीना के लिए मेहंदी:एक और शाही शादी के लिए सोजत में तैयारियां, केमिकल का नहीं होगा उपयोग

मशीन नहीं, हाथों से बनेगी कटरीना के लिए मेहंदी:एक और शाही शादी के लिए सोजत में तैयारियां, केमिकल का नहीं होगा उपयोग

जयपुर
पाली राजस्थान (सोजत) की मेहंदी एक और शाही शादी की गवाह बनने जा रही है। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा जैसे दिग्गज बॉलीवुड कलाकारों के हाथों पर रच चुकी यह मेहंदी अब एक्ट्रेस कटरीना कैफ के हाथों पर रचेगी। एक्टर विक्की कौशल के साथ शादी करने जा रही कटरीना के लिए खास तौर से वर्ल्ड फेमस सोजत (पाली) की मेहंदी का ऑर्डर दिया गया है। कंपनी ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शादी में बिना केमिकल के उगाई गई मेहंदी का ही उपयोग होगा। यह मेहंदी मशीन से तैयार नहीं की जाएगी। बाकायदा पूरी तरह हर्बल तरीके से हाथों से इस खास शादी के लिए मेहंदी तैयार की जा रही है। यह ऑर्गेनिक होगी। इसे एक-दो बार नहीं, तीन बार छाना (ट्रिपल फिल्टर) जाएगा। इसमें लौंग और नीलगिरी का ऑयल उपयोग किया जाएगा।...
पायलट की नाराजगी दूर:बोले- मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रियंका गांधी का प्रभाव

पायलट की नाराजगी दूर:बोले- मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रियंका गांधी का प्रभाव

जयपुर
जयपुर मंत्रिमंडल फेरबदल तय होने और समर्थकों काे जगह मिलने के बाद सचिन पायलट की नाराजगी दूर हो गई है। शपथ से पहले रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़कर एक से तीन हो गई है। यह प्रियंका गांधी का प्रभाव है। पायलट ने कहा कि हम चाहेंगे कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट मिले। कैबिनेट में महिलाओं का रिप्रेजेंटेशन बढ़ा है। जो प्रियंका गांधी की घोषणा थी उसका रिफ्लेक्शन राजस्थान में देखा गया है। हमने जो मुद्दे उठाए थे, उनका समाधान किया गया है। दलित, महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाया है। अगर किसी डिपार्टमेंट में कोई कमी है, तो उसे सुधारने के लिए मिलकर काम करेंगे। खुद की भूमिका के सवाल पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी है, मैंने पूरी ताकत से निभाई है। आने वाले समय में पार्टी मुझे जो निर्देश देगी, मुझे जहां भी काम द...
गहलोत बोले- PM ने घबराकर फैसला वापस लिया:CM ने कहा- केंद्र सरकार को UP समेत 5 राज्यों में हार का डर, इसलिए वापस हुए कृषि कानून

गहलोत बोले- PM ने घबराकर फैसला वापस लिया:CM ने कहा- केंद्र सरकार को UP समेत 5 राज्यों में हार का डर, इसलिए वापस हुए कृषि कानून

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर केन्द्र सरकार की ओर से तीन कृषि कानून वापस लेने की घोषणा पर राजस्थान कांग्रेस सरकार ने केन्द्र पर सियासी हमला बोलते हुए निशाना साधा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उप चुनावों में हुई करारी हार के बाद केन्द्र सरकार ने यूपी समेत 5 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में हार की आशंका और घबराहट के चलते यह फैसला लिया है। उन्होंने इस जीत के लिए किसानों को बधाई देते हुए इसे केन्द्र सरकार के अहंकार और घमंड की हार बताया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी में केन्द्र सरकार के खिलाफ फैसला आने वाला था। जो केन्द्र को पता चल गया। आखिर कोर्ट को कब तक मैनेज करते। उप चुनाव के परिणाम और आगामी विधानसभा चुनाव में हार की घबराहट में यह फैसला लिया गया है। अब केन्द्र सरकार को किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर ध्यान देना चाहिए।...
7 जिलों में 24 घंटे से बारिश जारी, कल चेतावनी:उदयपुर में 11 साल बाद नवंबर में सबसे ज्यादा बारिश, 3 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

7 जिलों में 24 घंटे से बारिश जारी, कल चेतावनी:उदयपुर में 11 साल बाद नवंबर में सबसे ज्यादा बारिश, 3 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

जयपुर
जयपुर राजस्थान में 17 नवंबर से मौसम में आए बदलाव ने सर्दी बढ़ा दी है। उदयपुर, कोटा, सिरोही, राजसमंद, बारां जिलों के 15 से ज्यादा जगहों पर पिछले 24 घंटे के दौरान एक से लेकर साढ़े चार इंच तक बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर जिले के सलूम्बर में 102MM (4 इंच) दर्ज हुई, जो पिछले 11 साल में नवंबर में हुई सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। उदयपुर में बारिश के कारण एयरपोर्ट से 3 फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया है। दिन के अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। जयपुर मौसम विभाग की माने तो बारिश और मौसम की ये स्थिति 20 नवंबर को भी बनी रहेगी। यहां बारिश का अलर्ट रहेगा।...