Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

मोदी हारा, किसान जीता के नारे गूंजे; बोले- शहीद किसानों को कैसे भूलें, मीटिंग होगी

मोदी हारा, किसान जीता के नारे गूंजे; बोले- शहीद किसानों को कैसे भूलें, मीटिंग होगी

जयपुर
अलवर तीनों कृषि कानून सरकार ने वापस ले लिए। कृषि कानून वापस होते ही भास्कर शाहजहांपुर हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचा। खुशियों के बीच बॉर्डर पर मोदी हारा, किसान जीता के नारे गूंजने लगे। जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर के साथ किसानों ने नेशनल हाईवे 48 पर ही नारेबाजी कर खुशी जाहिर की। यहां तीनों कृषि कानूनों के विरोध में शाहजहांपुर-हरियाणा बॉर्डर पर 11 माह 7 दिन से आंदोलन जारी था। आंदोलनकारियों का कहना है कि किसानों की यही सबसे बड़ी मांग थी, जिस पर सरकार को पीछे हटना पड़ा। किसान नेताओं का कहना है कि इस आंदोलन में शहीद हुए किसानों को कैसे भूल सकते हैं? उनके परिवारों की खातिर संयुक्त किसान मोर्चा चर्चा करेगा। उसके आधार पर आगे निर्णय किया जाएगा। शाम करीब 4 बजे तक शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान मोर्चा के पदाधिकारी और मौजूदा किसान चर्चा करेंगे। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा के जरिए भी आगे की...
बाइक सवार बदमाशों ने किए 5 राउंड फायर, 2 साल पहले भी दोनों गुटों में चली थीं गोलियां

बाइक सवार बदमाशों ने किए 5 राउंड फायर, 2 साल पहले भी दोनों गुटों में चली थीं गोलियां

जयपुर
जयपुर सवाई माधोपुर में कुंडेरा बस स्टैंड पर बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैला दी। वीडियो में बदमाश फिल्मी स्टाइल में एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। एक गाड़ी को भी आग लगा। इस गैंगवार का वीडियो सामने आया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि सद्दाम गैंग के बदमाशों ने विजय मीणा पर जानलेवा हमला किया है। घटनाक्रम के मुताबिक बदमाश विजय मीणा अपने साथी के साथ स्कॉर्पियो में बैठकर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे रणथंभौर रोड पर जा रहा था। इस दौरान कुंडेरा बस स्टैंड के पास पहुंचते ही बाइक सवार 5-6 बदमाशों ने गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश विजय मीणा ने गाड़ी रोकी और अपने साथी के साथ पैदल भाग निकला। बदमाशों ने स्कॉर्पियो पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी और फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलने के करीब 50 म...
महिला योग टीचर ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा:सोशल मीडिया पर दोस्ती

महिला योग टीचर ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा:सोशल मीडिया पर दोस्ती

जयपुर
जयपुर जयपुर में एक महिला योग टीचर ने चाकू से अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। घटना के दौरान युवक बेहोशी की हालत में था। जब उसे होश आया तो बिस्तर खून से लथपथ था। लड़की उसे छोड़कर भाग गई थी। जब फोन किया तो सॉरी बोली और दोबारा घर आकर उसे अस्पताल पहुंचाया। गर्लफ्रेंड उसे गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल ले गई। वहां से उसे SMS अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद भांकरोटा पुलिस ने युवती के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। युवती ने ऐसा क्यों किया अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इधर, युवक दो दिन अस्पताल में भर्ती रहा। जहां सर्जरी के बाद उसे छुट्‌टी दे दी गई है। युवक को खाने में कोई जहरीली चीज दी गई थी, जिससे वह बेहोश हो गया। गर्लफ्रेंड की इस हरकत से वह नपुंसक हो गया है।...
गहलोत बोले- पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे, अब तीसरी डोज की भी लोगों को जरूरत

गहलोत बोले- पीएम मोदी को पत्र लिखेंगे, अब तीसरी डोज की भी लोगों को जरूरत

जयपुर
जयपुर राजस्थान में तीन महीने बाद कोरोना से मौत का केस आने के बाद शुक्रवार को सरकार ने तत्काल मीटिंग बुलाई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज कोर ग्रुप के साथ कोरोना के हालात और रोकथाम पर रिव्यू बैठक की। गहलोत ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने की संभावनाएं तलाशने और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखने का फैसला किया है। बैठक में अफसरों से जिलों में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करवाने पर जोर देने को कहा है। जीनोम सीक्वेंसिंग और सीरो सर्वे करवाने के निर्देश दिए हैं।...
मिर्जा राजा मानसिंह ने काबुल में खूंखार कबीलों को हराकर हासिल किए पांच रंग के झंडे

मिर्जा राजा मानसिंह ने काबुल में खूंखार कबीलों को हराकर हासिल किए पांच रंग के झंडे

जयपुर
जयपुर 18 नवंबर 1727 को स्थापित जयपुर शहर अपने इतिहास के सुनहरे पन्नों में कई रहस्यों और रोमांचित करने वाली कहानियों को समेटे हुए हैं। ऐसी ही कहानी है पूर्व जयपुर राजघराने के राजकीय पचरंगी ध्वज की। जो मिर्जा राजा मानसिंह के शौर्य, वर्चस्व, साहस और वीरता का प्रतीक है। राजा मानसिंह अंतिम शासक है, जिन्होंने अफगानिस्तान में जाकर काबुल पर हमला किया था। वहां हिंसक कबीलों को हराकर पांच रियासतों पर विजय हासिल की थी। इन पांच युद्ध में ऐतिहासिक जीत से ही पचरंगी ध्वज के अस्तित्व में आने की कहानी छिपी है।...
भारत-न्यूजीलैंड मैच

भारत-न्यूजीलैंड मैच

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जयपुर राजस्थान के खेल प्रेमियों का 8 साल लंबा इंतजार अब से कुछ ही घंटों में खत्म हो जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 3 टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। जो जयपुर में होने वाला पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच होगा। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए कुछ देर में एंट्री मिलना शुरू हो जाएगी। इस दौरान स्टेडियम में प्रवेश से पहले दर्शकों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या फिर RTPCR रिपोर्ट दिखानी होगी। मैच देखने के लिए लोग राजस्थान के अलग-अलग जिलों से जयपुर पहुंचे। ऐसे ही अलवर के बहरोड़ से आए दर्शक ने बताया कि वो खास मैच देखने जयपुर आए हैं। वहीं, लड़के-लड़कियों के कई ग्रुप एक जैसे कपड़ों में मैच देखने पहुंचे। सभी ने पूरे जोश के साथ इंडिया की जीत के नारे लगाए।...
गहलोत के सामने ​मंत्रियों में तकरार:डोटासरा बोले, यहां काम अटके पड़े हैं हम किससे कहें?

गहलोत के सामने ​मंत्रियों में तकरार:डोटासरा बोले, यहां काम अटके पड़े हैं हम किससे कहें?

जयपुर
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में कल रात हुई कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों के बीच खींचतान खुलकर सामने आ गई। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के बीच रेवेन्यू महकमे के काम पेंडिंग होने को लेकर जमकर नोकझोंक हो गई। हरीश चौधरी चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे। डोटासरा ने प्रशासन गांवों के संग अभियान को लेकर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को निशाने पर लिया तो हरीश चौधरी ने भी जवाब दिया। डोटासरा ने बैठक में कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान सबसे ज्यादा पेंडिंग काम राजस्व मामलों के हैं। राजस्व मंत्री चंडीगढ़ जाकर बैठ गए हैं, हम किससे जाकर कहें। तहसीलदारों की पोस्ट खाली है। प्रशासन गांवों के संग अभियान में नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के अधिकार दिए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार नहीं दिए गए। डोटासरा ने जोहड़ की जमीन का मामला भ...
शादी से 10 दिन पहले पकड़ी गई लेडी इंस्पेक्टर:वॉट्सऐप कॉल कर 10 लाख में की डील, पर्सनल कार से तस्कर को भगाया

शादी से 10 दिन पहले पकड़ी गई लेडी इंस्पेक्टर:वॉट्सऐप कॉल कर 10 लाख में की डील, पर्सनल कार से तस्कर को भगाया

जयपुर
सिरोही तस्करों से सांठगांठ के आरोप में निलंबित बरलूट थाने की महिला SHO सीमा जाखड़ ने पूरी डील वॉट्सऐप कॉल पर की थी। एसपी के निर्देश पर तस्करों को पकड़ने गई सीमा जाखड़ ने कार्रवाई करने की बजाय बाड़मेर में बैठे तस्करों के सरगना से संपर्क कर 10 लाख रुपए में डील कर ली। इतना ही नहीं थाने की जीप छोड़कर अपनी पर्सनल बलेनो कार से सरगना को भगाने में मदद की। जानकारी में यह भी सामने आया है कि सीमा जाखड़ की 28 नवंबर को शादी होनी है। उससे पहले ही भंडाफोड़ हो गया। पिछले कई दिनों से सिरोही एसपी धर्मेंद्र सिंह बरलूट एसएचओ सीमा जाखड़ पर नजर बनाए हुए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए एसपी ने बरलूट एसएचओ सीमा जाखड़ सहित तीन कांस्टेबलों रमेश कुमार, ओमप्रकाश और हनुमान को निलंबित कर दिया है। एसएचओ सीमा जाखड़ की तीन कांस्टेबलों के साथ मिलकर तस्कर को 10 लाख रुपए के बदले छोड़ने की भूमिका एसपी की जांच में साबित ...
इंडिया-न्यूजीलैंड के टी-20 मैच के लिए 6 जगह रूट डायवर्ट

इंडिया-न्यूजीलैंड के टी-20 मैच के लिए 6 जगह रूट डायवर्ट

जयपुर, स्पोर्ट्स
जयपुर SMS स्टेडियम में इंडिया-न्यूजीलैंड के टी-20 इंटरनेशनल मैच को लेकर जयपुर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिक्योरिटी से लेकर ट्रैफिक तक का पूरा प्लान बनकर तैयार हो चुका है। मैच को देखते हुए शहर में 6 जगह से रूट डायवर्ट किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक श्वेता धनखड़ ने बताया कि मैच 17 नवंबर को शाम 7:30 बजे शुरू होगा। क्रिकेट मैच के दौरान 11.30 से पहले भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए जयपुर एसएमएस स्टेडियम में 1500 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। एटीएस और क्यूआरटी टीम को भी लगाया गया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अलावा जयपुर ग्रामीण, सीकर, अलवर, दौसा से भी पुलिस जाब्ता मंगवाया गया है। सिक्योरिटी के लिए 5 आईपीएस, 15 आरपीएस, 20 इंस्पेक्टर शामिल रहेंगे। इसके अलावा स्टेडियम के चारों ओर पुलिस सुरक्षा का मजबूत घेरा रहेगा।...
फतेहपुर:2.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका, उदयपुर, कोटा संभाग में बारिश की चेतावनी

फतेहपुर:2.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका, उदयपुर, कोटा संभाग में बारिश की चेतावनी

जयपुर
जयपुर उत्तरी भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। इसका असर आज राजस्थान में देखने को मिला। बीती रात हल्की सर्द हवाओं के कारण गलन भरी सर्दी रही। लोग सुबह जब घरों से निकले तो उन्हें तेज सर्दी का अहसास हुआ। प्रदेश में सबसे ठंडा फतेहपुर रहा। यहां का तापमान शिमला से ज्यादा रहा। शिमाला का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सीकर जिले के फतेहपुर इलाके में तो बीती रात न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस सर्दी के सीजन में अब तक का सबसे ठंडा इलाका रहा। वहीं आज उदयपुर संभाग के जिलों में सुबह हल्के बादल देखने को मिले। मौसम विभाग ने यहां आज और कल यानी 19 नवंबर को हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।...