Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

ओवैसी पर कांग्रेस नेताओं के जुबानी हमले तेज

ओवैसी पर कांग्रेस नेताओं के जुबानी हमले तेज

जयपुर
जयपुर AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दो दिन पहले राजस्थान में जल्द पार्टी लॉन्च करने की घोषणा के बाद ​सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। ओवैसी की पार्टी के राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ने से कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगने की संभावना है। कांग्रेस नेताओं ने ओवैसी को निशाने पर लेते हुए उन्हें बीजेपी की बी टीम करार दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शाले मोहम्मद, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ओवैसी पर निशाना साधा है।...
जयपुर में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने खेला कैरम

जयपुर में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने खेला कैरम

जयपुर, स्पोर्ट्स
जयपुर जयपुर में आज 8 साल बाद सवाई मानसिंह स्टेडियम में टी 20 मैच खेला जाएगा। इस मैच में जहां भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। वहीं कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की भी पहली परीक्षा होगी। इससे पहले सभी क्रिकेटर बायो बबल में रहे। सभी को जयपुर के मैरियट होटल में रखा गया। इस दौरान क्रिकेटर्स ने बायो बबल की फोटोज भी शेयर कीं।...
10 साल पहले लुप्त गिद्ध राजस्थान में दिखा:25-30 साल जीता है हिमालयन ग्रिफॉन, 5000 मीटर की ऊंचाई से शिकार पर रखता है नजर

10 साल पहले लुप्त गिद्ध राजस्थान में दिखा:25-30 साल जीता है हिमालयन ग्रिफॉन, 5000 मीटर की ऊंचाई से शिकार पर रखता है नजर

जयपुर
जैसलमेर जैसलमेर की फतेहगढ़ तहसील के श्री देगराय मन्दिर ओरण से अच्छी खबर आई है। 10 साल पहले जैसलमेर से गायब हुई हिमालयन ग्रिफॉन दुर्लभ गिद्ध प्रजाति अब नजर आने लगी है। ये गिद्ध देगराय ओरण में पर्यावरण प्रेमियों को झुंड में नजर आए हैं। इनके झुंड में नजर आने से पर्यावरण प्रेमियों में खुशी है।
मंत्रिमंडल पर हाईकमान के इशारे का इंतजार:राहुल गांधी की सहमति से तय होंगे मंत्रियों के नाम और विभाग

मंत्रिमंडल पर हाईकमान के इशारे का इंतजार:राहुल गांधी की सहमति से तय होंगे मंत्रियों के नाम और विभाग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर अब ​कांग्रेस हाईकमान के इशारे का इंतजार है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों से वन टू वन चर्चा कर चुकी हैं। अब राहुल गांधी के दिल्ली लौटने के बाद एक दौर की चर्चा और होने के आसार हैं। राहुल गांधी से चर्चा के बाद कभी भी दिल्ली से मंत्रिमंडल विस्तार और फिर राजनीतिक नियुक्तियों का मैसेज आ सकता है। कांग्रेस हाईकमान के स्तर से ही सब कुछ तय होना है। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सचिन पायलट की भूमिका पर भी जल्द फैसला हो सकता है।...
प्रेमिका के साथ नौकर ने रची बम की साजिश:व्यापारी के शोरूम पर 6 महीने से था काम पर, कर्जा उतारने के लिए बनाई प्लानिंग

प्रेमिका के साथ नौकर ने रची बम की साजिश:व्यापारी के शोरूम पर 6 महीने से था काम पर, कर्जा उतारने के लिए बनाई प्लानिंग

जयपुर
जयपुर जयपुर में डमी टाइमर बम भेजकर फिरौती मांगने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि व्यापारी के शोरूम पर काम करने वाला नौकर ही था। रविवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। डमी बम भेजकर व्यापारी से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। मामले में पुलिस ने व्यापारी के नौकर और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर केक के बॉक्स में डमी बम भेजा था। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि कर्जा उतारने के लिए नौकर ने फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। डीसीपी ईस्ट प्रहलाद कृष्णियां ने बताया कि अनीस अहमद (40), सुभाष और सुहालिया (19) को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अनीस अहमद व्यापारी विभू गुप्ता के पास ही काम करता था। व्यापारी विभू ने दो दिन पहले टाइमर बम भेजकर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक-एक रिक्शा ड्राइवर पप्पू को हिरासत...
CM गहलोत की पोती भी विधानसभा विधायक बनकर पहुंची:बाल सत्र में मंत्रियों वाली सीट पर बैठी

CM गहलोत की पोती भी विधानसभा विधायक बनकर पहुंची:बाल सत्र में मंत्रियों वाली सीट पर बैठी

जयपुर
जयपुर विधानसभा के इतिहास में रविवार को पहली बार बाल सत्र हो रहा है। देश-प्रदेश से 200 बच्चे विधायक और मंत्रियों की भूमिका में विधानसभा पहुंचे हैं। बच्चों को मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, मंत्री और विधायक की भूमिका दी गई है। सदन में बच्चों के बैठने की व्यवस्था भी उसी हिसाब से की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पोती काश्विनी ने सभी का ध्यान खींचा। वे भी विधायक के तौर पर विधानसभा में शामिल हुईं। काश्विनी को आगे मंत्रियों वाली सीटों पर जगह दी गई थी। उसने स्कूली बच्चों को वन्य जीवन और पर्यावरण से परि​चित करवाने के लिए जंगल के टूर पर ले जाने का सुझाव दिया। काश्विनी ने कहा कि स्कूली बच्चों को जंगली जानवरों और पर्यावरण की जानकारी देने के लिए स्कूलों की तरफ से टूर आयोजित करवाने चाहिए। जंगलों के आसपास रहने वालों को जंगली जानवरों और खासकर बाघ संरक्षण के लिए जागरूक करें। वाइल्ड लाइफ को ...
IAS, IPS, RAS अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, जेल से छूटने के बाद फिर प्रमोट

IAS, IPS, RAS अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, जेल से छूटने के बाद फिर प्रमोट

जयपुर
जयपुर राजस्थान में ACB भ्रष्ट IAS, IPS, RAS जैसे बड़े अफसरों पर कार्रवाई करती है। इन पर सिर्फ छापा ही पड़ता है, लेकिन उन्हें सजा नहीं मिलती। राजस्थान में 2012 से ऐसे भ्रष्ट अफसर-कर्मचारियों की प्रॉपर्टी जब्त करने का कानून बना हुआ है, लेकिन 8 साल में किसी की प्रॉपर्टी जब्त नहीं की गई। 
शादी से 12 घंटे पहले दूल्हे की मौत:शाम को फेरे के बाद दुल्हन का होना था गृह प्रवेश

शादी से 12 घंटे पहले दूल्हे की मौत:शाम को फेरे के बाद दुल्हन का होना था गृह प्रवेश

जयपुर
भीलवाड़ा भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को फोटोग्राफर (23) को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी रविवार रात शादी थी। दुल्हन का गृह प्रवेश आज ही होना था। सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया। ग्रामीण और परिजन शव लेकर एसडीएम ऑफिस के बाहर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार, सरसिया गांव निवासी मुकेश पुत्र सरदार मीणा की रविवार रात को फेरे होने थे। वह फोटोग्राफी का काम करता है। शनिवार को भी किसी शादी में ऑर्डर पर गया था। सुबह वह अपने घर लौट रहा था। तभी गांव के पास बजरी से भरे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन हंगामा कर रहे हैं। मौके पर अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।...
राजस्थान में आज 10 हजार से ज्यादा शादियां:दो साल बाद वेडिंग इंडस्ट्री में आया बूम, 1500 करोड़ के व्यापार की उम्मीद

राजस्थान में आज 10 हजार से ज्यादा शादियां:दो साल बाद वेडिंग इंडस्ट्री में आया बूम, 1500 करोड़ के व्यापार की उम्मीद

जयपुर
जयपुर देवउठनी एकादशी के साथ शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है। पिछले दो सीजन के लंबे इंतजार के बाद रविवार से बैंड, बाजा और बारात बिना किसी रोक-टोक के निकल सकेंगे। कोरोना काल के बाद पाबंदियां हटने से न सिर्फ दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन बल्कि शादी समारोह से जुड़े व्यापारी भी उत्साहित हैं। वेडिंग सीजन को देखते हुए जयपुर के 90% मैरिज गार्डन और हलवाई बुक हो चुके हैं। रविवार को ही 10 हजार से अधिक शादियां होंगी। ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि जिंदल ने बताया कि सरकार से मिली छूट का व्यापारियों को काफी फायदा मिलने वाला है। पिछले दो सीजन से गाइडलाइन के तहत मेहमानों की संख्या और अन्य सामूहिक आयोजनों पर कई तरह की पबंदियां थीं। इस बार लोग फुल कैपेसिटी के साथ शादी समारोह कर रहे हैं। जिंदल ने बताया कि इस बार गाइडलाइन में छूट के बाद मैरिज गार्डन, कैटरिंग, इवेंट प्लानर...
जयपुर में बिजनेसमैन को केक बॉक्स में बम भेजा

जयपुर में बिजनेसमैन को केक बॉक्स में बम भेजा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर के पॉश इलाके राजा पार्क के पास पंचवटी सर्किल के पास गारमेंट के व्यापारी को केक में बम भेजा गया। इससे हड़कंप मच गया। बम के साथ बकायदा टाइमर लगाया गया। साथ ही इसमें एक लेटर भेजकर 10 लाख की फिरौती भी मांगी गई। बम मिलने की सूचना के बाद बीडीएस (बॉम्ब डिफ्यूज स्क्वाड) और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची और बम को डिफ्यूज किया गया। यूनिट जांच कर रही है कि ये वास्तव में बम विस्फोट के लिए या फिर डराने के लिए लगाया गया है।...