राजस्थान में 4 हजार 438 कॉन्स्टेबल की भर्ती होगी:10 नवंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन
जयपुर
राजस्थान पुलिस में 4438 सिपाहियों (कॉन्स्टेबल) की भर्ती होगी। पुलिस मुख्यालय ने शुक्रवार को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती-2021 की विज्ञप्ति जारी कर दी है। यह भर्ती पुलिस कॉन्स्टेबल, कॉन्स्टेबल चालक, कॉन्स्टेबल बैंड व पुलिस दूर संचार में कॉन्स्टेबल के लिए निकाली गई है। पीएचक्यू में भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड में अतिरिक्त महानिदेशक विनिता ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थी 10 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसकी अंतिम तिथि 3 दिसंबर होगी। दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में लिखित परीक्षा हो सकती है।
आवेदन के बारे में जानकारी के लिए करें डायलऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म के बारे में किसी भी तरह की जानकारी के लिए 9352323625 और 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। आवदेनकर्ता को http://recruitment2.rajasthan.gov.in पर आवेदन करना होगा।...








