Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

बीजेपी का ‘हल्ला बोल’ आंदोलन शुरू

बीजेपी का ‘हल्ला बोल’ आंदोलन शुरू

जयपुर
जयपुर गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी ने गुरुवार से 'हल्ला बोल' आंदोलन शुरू किया है। राजस्थान के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन दिए। प्रदेश स्तर के 77 नेताओं ने उपखंड स्तर पर जाकर आंदोलन की अगुवाई की। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने जोधपुर के ओसियां में धरने की अगुवाई करते हुए कहा- रीट में नकल हुई, लेकिन शिक्षा मंत्री कह रहे हैं कि नकल हुई ही नहीं। रीट में नकल नहीं हुई बत्तीलाल को क्यों पकड़ा? राजधानी जयपुर में भी कई जगह धरना-प्रदर्शन हुआ। रीट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। 'हल्ला बोल' आंदोलन का दूसरा फेज नवंबर में शुरू होगा। सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। 15 दिसंबर को जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ी रैली करने का फैसला किया गया है। दिसंबर की रैली ...
राजस्थान और ओडिशा से एक ही महिला जुटा रही थी सैन्य जानकारियां

राजस्थान और ओडिशा से एक ही महिला जुटा रही थी सैन्य जानकारियां

जयपुर
जोधपुर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI महिलाओं के जरिए लगातार भारतीय लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही है। जोधपुर में पंद्रह दिन पहले जासूसी करते पकड़े गए मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस(MES) के कर्मचारी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस कर्मचारी को पाकिस्तान की जिस महिला एजेंट ने जाल में फंसाया था, उसी महिला एजेंट ने ओडिशा के बालासोर में भी दो लोगों को हनीट्रैप का शिकार बनाया था। ओडिशा का बालासोर भारतीय मिसाइलों का मुख्य परीक्षण स्थल है। देश में विकसित सभी मिसाइलों का यहां पर ही परीक्षण होता आया है। हाल ही में वहां ठेके पर कार्यरत एक कर्मचारी को जासूसी के मामले में पकड़ा गया। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर चार और को भी पकड़ा गया। इस दौरान राजस्थान में भी एक जासूस अलग से पकड़ा गया। राजस्थान की क्राइम ब्रांच ने ओडिशा की क्राइम ब्रांच पुलिस से संपर्क साधकर दोनों मामलों के तार ज...
हिस्ट्रीशीटर ने दुश्मनों को मारने की खाई कसम; बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर लाई थी पुलिस

हिस्ट्रीशीटर ने दुश्मनों को मारने की खाई कसम; बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर लाई थी पुलिस

जयपुर
झुंझुनूं झुंझनूं जिले के सांतड़िया गांव में दो दिन पहले हिस्ट्रीशीटर उमेश सांतड़िया के पिता हरफूल सिंह की हत्या के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। इसके लिए हिस्ट्रीशीटर बेटे को पुलिस कड़ी सुरक्षा में बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर देर रात गांव लेकर पहुंची। अंतिम संस्कार के दौरान चिता को अग्नि देते हुए बेटे ने हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। हिस्ट्रीशीटर उमेश सांतड़िया ने पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद कहा कि जल्दी तेरे दुश्मन भी तेरे साथ आएंगे। इसे हिस्ट्रीशीटर की ओर से बदले की भावना से दी गई चेतावनी मानी जा रही है। अंतिम संस्कार के बाद उमेश को कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा जयपुर जेल भेज दिया गया है।...
राजस्थान के 2 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न:अवनी और कृष्णा का हुआ चयन, दोनों खिलाड़ियों ने पैरालिंपिक में गोल्ड जीता था

राजस्थान के 2 खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न:अवनी और कृष्णा का हुआ चयन, दोनों खिलाड़ियों ने पैरालिंपिक में गोल्ड जीता था

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जयपुर नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने खेल रत्न पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस बार देशभर के 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इनमें राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ी अवनि लेखरा और कृष्णा नागर भी शामिल है। अवनि ने टोक्यो पैरालिंपिक में शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत देश का नाम रोशन किया था। वहीं, कृष्णा ने बैडमिंटन M6 कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया था। दोनों खिलाड़ी राजस्थान के जयपुर के हैं। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब एक साथ राजस्थान के दो पैरालिंपिक खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। अवनि लेखरा टोक्यो पैरालिंपिक में दो मेडल जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी हैं। जयपुर के शास्त्री नगर में रहने वाली अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में भारत को पहला गोल्ड जीता था। वहीं, 50 मीटर एयर राइफल महिला प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीत इतिहास रच...
दूध में नशे की गोलियां देकर भागी लुटेरी दुल्हनें:दलाल के जरिए मामा-भांजे ने 5 लाख में की थी शादी

दूध में नशे की गोलियां देकर भागी लुटेरी दुल्हनें:दलाल के जरिए मामा-भांजे ने 5 लाख में की थी शादी

जयपुर
नागौर मामा-भांजे की दुल्हनें शादी के 15 दिन बाद ही रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गईं। घटना करीब 1 महीने पहले की है। पहले पीड़ित परिवार दलालों के माध्यम से दोनों को घर लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सभी के फोन बंद आने लगे। आखिरकार बुधवार को पीलवा थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया।
शेखावाटी के फतेहपुर में पारा 9 डिग्री पर पहुंचा, दिवाली तक सर्दी और बढ़ेगी

शेखावाटी के फतेहपुर में पारा 9 डिग्री पर पहुंचा, दिवाली तक सर्दी और बढ़ेगी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में सर्दी ने दस्तक दे दी है। अब इसके तेवर भी तेज होने लगे हैं। यही कारण है कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर अभी से कुल्लू, नैनीताल, जम्मू, गंगटोक जैसे पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड पड़ रही है। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में बीती रात पारा 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर जिले के फतेहपुर कस्बा राज्य में सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम के इस बदलाव के बाद यहां रहने वाले लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। दिनचर्या में भी बदलाव आ गया है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आज का न्यूनतम तापमान 9.8, कुल्लू में 10, शिमला एयरपोर्ट पर 11.4, जम्मू में 16.3, नैनीताल में 12.8 और सिक्किम की राजधानी गंगटोक में तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तर भारत में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण राजस्था...
स्कूल पहुंचने में लेट हो गया था 5वीं का छात्र, चाचा बचाने लगे तो उनको भी मारा

स्कूल पहुंचने में लेट हो गया था 5वीं का छात्र, चाचा बचाने लगे तो उनको भी मारा

जयपुर
झुंझुनूं झुंझुनू जिले के चिड़ावा थाना इलाके में स्थित निजी स्कूल के टीचर ने 5वीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे और उसके चाचा की पिटाई कर दी। घटना इलाके के एमआरएस कृष्णा परनामी स्कूल में 23 अक्टूबर को हुई। चिड़ावा थाने के सीआई भगवान सहाय मीणा ने बताया कि बच्चे के परिजनों ने स्कूल टीचर पर बच्चे से मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है।...
उपचुनाव में गहलोत-पूनिया दोनों को खतरा

उपचुनाव में गहलोत-पूनिया दोनों को खतरा

जयपुर
उदयपुर प्रदेश में 30 अक्टूबर को दो सीटों धरियावद और वल्लभनगर में विधानसभा उपचुनाव होने हैं। धरियावाद एक ऐसी सीट है, जहां राजस्थान के दो बड़े चेहरे गहलोत और पूनिया दोनों को खतरा है। इस बार मैदान में उतरे चेहरों पर खतरा है, क्योंकि दोनों पार्टियों को इस बार भितरघात का डर सता रहा है। दरअसल, धरियावद से तत्कालीन विधायक रहे बीजेपी के गौतम लाल मीणा की कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद से यह सीट खाली है। अब यहां कांग्रेस से नगराज मीणा और बीजेपी से खेतसिंह आमने-सामने हैं। यह सीट किसके नाम होगी और कौन जीतेगा, कौन हारेगा, यह तो भविष्य तय करेगा, लेकिन इतना तय है कि इस बार का माहौल बड़ा रोचक बना हुआ है। कांग्रेस ने इस बार फिर से अपने पुराने चेहरे नगराज पर दांव खेला है। भाजपा से गौतम लाल मीणा के बेटे कन्हैयालाल को टिकट देना था, लेकिन खेत सिंह को मैदान में उतार दिया।...
कल से बीजेपी का हल्ला बोल आंदोलन

कल से बीजेपी का हल्ला बोल आंदोलन

जयपुर
जयपुर प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ बीजपी कल से हल्ला बोल ओदोलन की शुरूआत करने जा रही है। गुरुवार को प्रदेश के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर एक साथ धरना-प्रदर्शन होंगे। हल्ला बोल आंदोलन में प्रदेश स्तर के 77 नेता उपखंड स्तर पर जाकर धरने प्रदर्शनों की अगुवाई करेंगे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जोधपुर के ओसियां में धरने पर बैठेंगे। ब्लॉक स्तर पर हो रहे धरने प्रदर्शनों में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी के हल्ला बोल आंदोलन का दूसरा फेज नवंबर में शुरू होगा। नवंबर में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होंगे। 15 दिसंबर को जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ी रैली करने का फैसला किया है। दिसंबर की रैली में बीजेपी ने 2 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने का दावा किया है।...
राजस्थान का मंत्री पद छोड़ेंगे हरीश चौधरी

राजस्थान का मंत्री पद छोड़ेंगे हरीश चौधरी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद हरीश चौधरी अब हाईकमान से मिलकर मंत्री पद छोड़ने की पेशकश करेंगे। हरीश चौधरी ने पंजाब प्रभारी बनते ही एक व्यक्ति एक पद की पैरवी करते हुए मंत्री पद छोड़ने के संकेत दिए थे। कल दिल्ली में राज्यों के कांग्रेस प्रभारियों और प्रदेशाध्यक्षों की बैठक है। बैठक के बाद चौधरी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर मंत्री पद छोड़ने की पेशकश कर सकते हैं। हरीश चौधरी ने भास्कर से कहा- मैं पंजाब का फुल टाइम प्रभारी हूं। इस वक्त अभी मेरा पूरा फोकस पंजाब विधानसभा चुनाव पर है। जनवरी तक मेरे पास पंजाब के अलावा दूसरे काम के लिए एक मिनट का भी टाइम नहीं है। हाईकमान ने मुझे पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी दी है, वह फुल टाइम काम है।...