Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

1000 फीट की ऊंचाई पर 570 साल पुराना मंदिर, 700 सीढ़ियां चढ़कर भक्त पाते हैं दर्शन

1000 फीट की ऊंचाई पर 570 साल पुराना मंदिर, 700 सीढ़ियां चढ़कर भक्त पाते हैं दर्शन

जयपुर
सवाई माधोपुर पूरे देश में करवा चौथ का पर्व रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए चौथ माता उपवास रखती हैं। करवा चौथ पर राजस्थान के सबसे बड़े चौथ माता मंदिर से एक रिपोर्ट... राजस्थान का चौथ माता का सबसे बड़ा मंदिर होने के कारण चौथ माता मंदिर चौथ का बरवाड़ा में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत ज्यादा होती है। करवा चौथ पर यहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त आते हैं।...
7 लाख अभ्यर्थी दे रहे पटवारी परीक्षा

7 लाख अभ्यर्थी दे रहे पटवारी परीक्षा

जयपुर
जयपुर राजस्थान में 5378 पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण की पहली पारी की परीक्षा पूरी हो चुकी है। दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू हो चुकी है। इसमें तीन लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने पंजीयन करवाया है। इसके लिए प्रदेशभर में 1100 से ज्यादा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। वहीं राजधानी जयपुर में भी पटवारी भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण पूरा हो चुका है। तीसरे चरण में जयपुर में 65.97% अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पारी का एग्जाम देकर आए अभ्यर्थियों ने बताया कि आज का पेपर कल से ज्यादा हार्ड था। शनिवार को जो पेपर हुए वह आसान थे। कुछ स्टूडेंट का यह भी कहना था कि इनमें से कुछ सवालों के जवाब विवादित थे। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि आगे जो भी पेपर हो उसमें समानता रखी जाए।...
ब्यावर में 80 साल पहले घर में किया प्रयोग, अब 10 करोड़ का सालाना कारोबार

ब्यावर में 80 साल पहले घर में किया प्रयोग, अब 10 करोड़ का सालाना कारोबार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
अजमेर अजमेर से करीब 50 किमी दूर ब्यावर में करीब 50 से ज्यादा दुकानों में तिलपट्टी बनने का काम इस समय शबाब पर है। हल्की सर्दी आते ही तिलपट्टी का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो जाता है। एडवांस ऑर्डर के चलते व्यवसायियों पर समय पर माल सप्लाई का दबाव रहता है। यहां करीब पच्चीस से तीस थोक विक्रेता और सौ से ज्यादा फुटकर विक्रेता हैं। तिल से व्यंजन बनाने वाले सैकड़ों कारीगरों को साल भर रोजगार मिलता है। व्यापारी प्रदीप सिंह के मुताबिक तिलपट्‌टी का सालाना कारोबार दस करोड़ रुपए से ज्यादा है।...
डॉन के डर से सुसाइड मामले में खुलासा:लड़की के भाई ने डॉन बनकर किया था फोन, रुपए को लेकर हुआ था विवाद

डॉन के डर से सुसाइड मामले में खुलासा:लड़की के भाई ने डॉन बनकर किया था फोन, रुपए को लेकर हुआ था विवाद

जयपुर
कोटा डॉन की धमकी से डरकर सुसाइड करने वाले मामले में अब नया खुलासा हुआ है। सुसाइड नोट में लिखे नाम और नंबर पर पुलिस ने पड़ताल की तो सामने आया कि डॉन कोई और नहीं बल्कि मृतक चंद्र प्रकाश के साथ काम करने वाली लड़की का भाई था। पूरा मामला रुपए के विवाद को लेकर है। धमकी देने वाला लड़की के मामा का बेटा है। इतना ही नहीं चंद्र प्रकाश की 14 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन धमकी से डर कर उसने पहले ही जान दे दी। चंद्र प्रकाश के घरवालों ने बताया कि उसका 7 नवंबर को लग्न होना था। 14 नवंबर को शादी थी। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन धमकी से परेशान होकर चंद्र प्रकाश ने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। इधर, घर वाले थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। घरवालों ने यहां तक कह दिया कि यदि न्याय नहीं मिला तो तोड़फोड़ करेंगे और पुलिस को भी मारेंगे। थाने में घुसक...
दो ट्रेलर भिड़े, जिंदा जल गए ड्राइवर-क्लीनर:जयपुर-अजमेर पर टक्कर के बाद लगी आग

दो ट्रेलर भिड़े, जिंदा जल गए ड्राइवर-क्लीनर:जयपुर-अजमेर पर टक्कर के बाद लगी आग

जयपुर
अजमेर किशनगढ़ के जयपुर-अजमेर हाईवे पर दो ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत हो गई। शुक्रवार रात 12 बजे हुए इस हादसे में एक ट्रेलर के ड्राइवर और क्लीनर जिंदा जल गए। वहीं दूसरे ट्रेलर के घायल चालक को यज्ञनारायण अस्पताल में भर्ती कराया है। आग लगने से हाईवे पर यातायात ठप हो गया। दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया। किशनगढ़ के जयपुर-अजमेर हाईवे पर फायर स्टेशन के सामने हुए इस हादसे के पीछे एक बार फिर लापरवाही नजर आई। शॉर्ट कट के कारण जयपुर से अजमेर की तरफ रॉन्ग साइड में ड्राइव कर एक खाली ट्रेलर हाईवे पर आया। खाली ट्रेलर की भिड़ंत अजमेर से जयपुर की ओर जा रहे दूसरे सीमेंट से भरे ट्रेलर से हो गई। इसमें खाली ट्रेलर के चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। भिड़ंत के बाद ट्रेलर ने आग पकड़ ली। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और दोनों तरफ का यातायात जाम हो गय...
राजस्थान बॉर्डर से पाकिस्तान में बात

राजस्थान बॉर्डर से पाकिस्तान में बात

जयपुर
जैसलमेर राजस्थान के जैसलमेर से सटे बॉर्डर के पास सैटेलाइट फोन के जरिए पाकिस्तान में बातचीत हुई है। यह जानकारी मिलते ही सेना ने अलर्ट जारी कर दिया है। यह बातचीत बॉर्डर से लगे पोछीना गांव की सरहद के पास की गई थी। यह गांव पाकिस्तान बॉर्डर से महज 5 किलोमीटर दूर है। इनपुट मिलते ही ‌BSF और सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया, लेकिन बातचीत करने वाले ट्रेस नहीं हो पाए हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात किसी ने सैटेलाइट फोन से पाकिस्तान बात की थी। सूत्रों के मुताबिक सैटेलाइट फोन की लोकेशन भारतमाला हाईवे पर मिली थी। BSF ने पोछीना पंचायत मुख्यालय के साथ करडा और बींजराज का तला गांव के लोगों से पूछताछ कर पूरे मामले की पड़ताल की है। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि सीमा पार उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है, लेकिन फिर भी सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं।...
बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 8 घायल

बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 8 घायल

जयपुर
झुंझुनूं झुंझुनूं में शनिवार सुबह स्कूल बच्चों से भरी बस पलट गई। इस हादसे में 8 बच्चे घायल हो गए। हादसे के दौरान कुछ बच्चे कांच तोड़ते हुए बाहर जा गिरे। इनमें से एक बच्ची बस के नीचे दब गई। इस पर ग्रामीणों ने जेसीबी के सहायता से बस को खड़ा किया और बच्ची को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर बच्ची को जयपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।...
मंत्री-पति का जलवा, पावर कपल का मैसेज:कांग्रेस में फूटेगा चिट्ठी बम, विस्फोटक चिट्ठी में क्या? प्रभारी बनते ही मंत्रीजी ने सियासी खूंटा तोड़ा

मंत्री-पति का जलवा, पावर कपल का मैसेज:कांग्रेस में फूटेगा चिट्ठी बम, विस्फोटक चिट्ठी में क्या? प्रभारी बनते ही मंत्रीजी ने सियासी खूंटा तोड़ा

जयपुर
जयपुर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी का विपक्षी खेमा एक बार फिर हमला करने की योजना बना रहा है। हमले का हथियार दलितों के मुद्दों को बनाया है। दलित नेताओं और कुछ विधायकों ने मिलकर सीधे राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में दलितों को लेकर सरकार के दावों और हकीकत का ब्यौरा देते हुए सरकार और मुखिया की शिकायत की गई है। राहुल गांधी से चार दलित विधायकों और नेताओं ने मिलने का समय भी मांगा है। चिट्ठी से शिकायतों में कोई कमी रह गई हो तो मिलकर उसे पूरा किया जाए, इसके पीछे यह रणनीति है। चिट्ठी में एक भी दलित कैबिनेट मंत्री नहीं होने, सफाई कर्मचारी आयोग का गठन नहीं होने का जिक्र है। एससी आयोग नहीं बनने सहित शिकायतों का एक लंबा ब्यौरा है। नाराज खेमे की चिट्ठी के हथियार की मारक क्षमता का असर आने वाले दिनों में दिख सकता है।...
2022 में 31 सरकारी छुट्‌टी:21 ऐच्छिक अवकाश मिलेंगे; होली पर 4 और दीपावली पर 5 दिन की छुट्‌टी

2022 में 31 सरकारी छुट्‌टी:21 ऐच्छिक अवकाश मिलेंगे; होली पर 4 और दीपावली पर 5 दिन की छुट्‌टी

जयपुर
जयपुर राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए 2022 का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल सरकारी कर्मचारियों को 31 सार्वजनिक अवकाश और 21 ऐच्छिक अवकाश मिलेंगे। होली पर 4 और दीपावली पर 5 दिन का अवकाश मिलेगा। कर्मचारियों को 21 ऐच्छिक अवकाशों में से दो अवकाश लेने की ही सुविधा होगी। कर्मचारियों को इस बार ऐसे मौके भी मिलेंगे जब सोमवार या गुरुवार, शुक्रवार को अवकाश वीकेंड के साथ ही पड़ेगा। इससे सरकारी कर्मचारियों को एक साथ 3 से 4 दिन की छुट्‌टी मिलेगी।...
रेप और हत्या करने वाले मामा को फांसी की सजा:7 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी, 30 दिन में आया फैसला

रेप और हत्या करने वाले मामा को फांसी की सजा:7 साल की बच्ची से की थी दरिंदगी, 30 दिन में आया फैसला

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
नागौर नागौर के पॉक्सो कोर्ट ने 7े साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के मामले में उसके मुंहबोले मामा को फांसी की सजा सुनाई है। बच्ची के साथ दरिंदगी के 30 दिन में कोर्ट ने यह फैसला सुना दिया है।