Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

कुल्हाड़ी से महिला की हत्या करने वाले युवक ने गांव में सभी का जीना मुश्किल कर रखा था

कुल्हाड़ी से महिला की हत्या करने वाले युवक ने गांव में सभी का जीना मुश्किल कर रखा था

जयपुर
जालोर जालोर के आहोर में रविवार को एक तरफा प्यार में महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्यारा युवक पहले भी कई बार महिला से छेड़छाड़ कर चुका था। इसके अलावा गांव की अन्य लड़कियों और महिलाओं से भी छेड़छाड़ और उन्हें प्रपोज करता रहता था। महिलाएं अपनी इज्जत को ध्यान में रखकर बर्दाश्त करती थीं। युवक की सनक की शिकार हुई शांति ने अपने साथ हुई हरकत के बारे में पति को बताया था।...
9 कांग्रेस नेताओं को विधानसभा चुनावों में ऑब्जर्वर बनाया, 70 में से 32 सीटों का जिम्मा

9 कांग्रेस नेताओं को विधानसभा चुनावों में ऑब्जर्वर बनाया, 70 में से 32 सीटों का जिम्मा

जयपुर
जयपुर फरवरी में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने राजस्थान के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। राजस्थान के 8 कांग्रेस विधायकों सहित 9 नेताओं को विधानसभा चुनावों के लिए जिला ऑब्जर्वर बनाया है। 26 में से 9 जिलों के जिला ऑब्जर्वर राजस्थान के नेताओं को बनाया है। जिला ऑब्जर्वर बनाए गए 9 नेताओं को उत्तराखंड की 70 में से 32 सीटों की जिम्मेदारी दी है। इस हिसाब से करीब आधी सीटों की जिम्मेदारी राजस्थान के विधायकों और नेताओं के जिम्मे रहेगी। दो मंत्रियों को लोकसभा ऑब्जर्वर बनाया है। इस तरह कुल 11 नेताओं को उत्तराखंड में जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा, दानिश अबरार, इंद्राज गुर्जर, कृष्णा पूनिया, वेदप्रकाश सोलंकी, इंदिरा मीणा, चेतन डूडी, रफीक खान और पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को विधानसभा चुनावों में जिला ऑब्जर्वर बनाया है। राज्य मंत्री भजनलाल जाटव और राजेंद्...
नेहा कक्कड़ की उदयपुर में पहली मैरिज एनिवर्सरी

नेहा कक्कड़ की उदयपुर में पहली मैरिज एनिवर्सरी

जयपुर
उदयपुर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने उदयपुर में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। दोनों फिलहाल उदयपुर में ही मौजूद हैं। पिछोला झील के बीचों-बीच स्पेशल गणगौर बोट पर सालगिरह मनाई। दोनों की शादी पिछले साल ही 24 अक्टूबर को हुई थी। ऐसे में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए नेहा कक्कड़ ने झीलों की नगरी उदयपुर को चुना। नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का मेवाड़ी अंदाज में स्वागत किया गया। साथ ही मेवाड़ी मेहमानवाजी से उन्हें रुबरू कराया गया। पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह ने भी अपनी बेटी रिद्धिमा का जन्मदिन उदयपुर में ही मनाया था।...
खेतसिंह की जगह कन्हैयालाल को धरियावद से बीजेपी उम्मीदवार बताया, हुए ट्रोल

खेतसिंह की जगह कन्हैयालाल को धरियावद से बीजेपी उम्मीदवार बताया, हुए ट्रोल

जयपुर
जयपुर दो सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनावों की वोटिंग की तारीख नजदीक आने के साथ ही सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। उपचुनावों के बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का जुबान फिसलने का एक वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस को बीजेपी पर कटाक्ष करने का मौका मिल गया है। सोशल मीडिया पर इस वी​डियो को खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सतीश पूनिया धरियावद से कन्हैयालाल मीणा को बीजेपी उम्मीदवार बताते हुए जीत का दावा कर रहे हैं, जबकि यहां से खेत सिंह मीणा बीजेपी उम्मीदवार हैं। सतीश पूनिया का कल जन्मदिन था। इस मौके पर पूनिया के समर्थक बड़ी संख्या में जयपुर में जुट थे। इसी शक्ति प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए का यह वीडियो है। वीडियो में पूनिया कह रहे हैं कि धरियावद की जनता कन्हैयालाल मीणा के पूरे समर्थन में खड़ी है और हम लोग पूरी मजबूती से जीतेंगे। इस वीडियो पर कांग्रेस समर्थक सतीश...
राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू:9.5 डिग्री तापमान, 2 दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर और शेखावाटी में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू:9.5 डिग्री तापमान, 2 दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर और शेखावाटी में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर/माउंट आबू उत्तर भारत के बारालाचा दर्रे पर हुई बर्फबारी के बाद हिल स्टेशन माउंट आबू में सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है। आज सोमवार को न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। माउंट आबू में अक्टूबर महीने में तापमान पहली बार 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इससे पहले साल 2017 में अक्टूबर महीने में 9.4 न्यूनतम और 20 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में हुई बर्फबारी और राजस्थान में नमी कम होने के साथ उत्तरी पश्चिमी हवा शुरू हो चुकी है, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। माउंट आबू में सोमवार सुबह वादियों में कोहरा छाया रहा। माउंट में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा छाने लगा है। वहीं ठिठुरन बढ़ने के कारण पहुंच रहे सैलानियों के ...
भारत-पाक मैच से पहले सैटेलाइट फोन से बात:दीपावली से पहले पाकिस्तान की साजिश

भारत-पाक मैच से पहले सैटेलाइट फोन से बात:दीपावली से पहले पाकिस्तान की साजिश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जैसलमेर राजस्थान बॉर्डर से सैटेलाइट फोन की लोकेशन ट्रेस होने और उस फोन से पाकिस्तान बात करने के इनपुट के बाद से सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। दिवाली से 12 दिन पहले और भारत-पाकिस्तान मैच से एक दिन पहले इस तरह की हरकत के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
सरकारी स्कूल का क्लर्क डमी कैंडिडेट बन गया:REET में भाई और पटवारी भर्ती परीक्षा में दोस्त का पेपर दिया

सरकारी स्कूल का क्लर्क डमी कैंडिडेट बन गया:REET में भाई और पटवारी भर्ती परीक्षा में दोस्त का पेपर दिया

जयपुर
जयपुर पटवारी एग्जाम में सरकारी स्कूल का LDC ( लोअर डिवीजन क्लर्क) डमी कैंडिडेट बनकर दोस्त की जगह एग्जाम देने पहुंच गया। उसकी असली कैंडिडेट से फोटो बिल्कुल मैच कर रही थी। आधार कार्ड से लेकर अन्य दस्तावेज भी तैयार कर लिए थे। भाषा को लेकर संदेह होने पर नजर रखी तो पकड़ में आ गया। दरअसल, वास्तविक कैंडिडेट दौसा का था। यह इलाका जयपुर से लगता है। जालोर क्षेत्र मारवाड़-गोड़वाड़ का है। जब LDC ने बातचीत की तो साफ लग गया कि वह दौसा का नहीं है। बोली और टोन में काफी फर्क था। पुलिस को भी पहले उसके बारे में इनपुट मिल चुका था।...
राजस्थान के 7 जिलों में हुई बारिश:30 से 40 किमी की रफ्तार से से चल रही ठंडी हवाएं

राजस्थान के 7 जिलों में हुई बारिश:30 से 40 किमी की रफ्तार से से चल रही ठंडी हवाएं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण सीकर, नागौर, पाली, जोधपुर सहित 7 जिलों में रविवार को हल्की बारिश हुई। दरअसल, उत्तरी भारत में सर्किय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दो दिन से 30 से 40 किलोमीटर की गति से ठंडी हवाएं चल रही है। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में बदलाव हुआ है। बीकानेर व जोधपुर संभाग में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के आसार बने हुए है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर के अलावा कई जिलों में बारिश के संकेत दिए थे। 23 अक्टूबर को भी बादल छाए रहे। कई जिलों में हल्की बरसात हुई थी। 24 अक्टूबर को सुबह पाली, जोधपुर, सीकर व नागौर में बारिश हुई। पाली में तेज बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। इसके बाद से लगातार बादल छाए हुए है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म ...
करवा चौथ से पहले महिलाओं की तैयारी : अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण जैसा सजकर पति को लुभाना चाहती हैं राजस्थानी बींदणी

करवा चौथ से पहले महिलाओं की तैयारी : अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण जैसा सजकर पति को लुभाना चाहती हैं राजस्थानी बींदणी

जयपुर
जयपुर करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। महिलाएं इस दिन के लिए खासतौर पर सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए उपवास रखती है। कथा सुनने से पहले महिलाएं सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर पहुंची। इस बार नई नवेली दुल्हन का साथ देने के लिए उनकी सास भी अपना मेकओवर करवा रही है। महिलाएं अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण के साथ-साथ शिल्पा शेट्टी के करवा चौथ लुक से इंस्पायर मेकअप डिमांड कर रही हैं।...
REET-2021 की आंसर-की जारी:सवाल और जवाब पर 26 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

REET-2021 की आंसर-की जारी:सवाल और जवाब पर 26 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

जयपुर
जयपुर राजस्थान के इतिहास में 26 सितंबर को आयोजित हुई सबसे बड़ी परीक्षा REET की आंसर-की जारी हो गई है। शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार देर रात REET-2021 कि दोनों आंसर की जारी की गई। अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट http://www.reetbser21.com/ पर इसे देख सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी को अगर किसी सवाल या फिर जवाब में आपत्ति हो, तो वह 300 रुपए का शुल्क देकर अपनी आपत्ति 26 अक्टूबर रात 12 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।...