Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

स्कूल में बच्चे की पिटाई से मौत का पूरा सच:गणेश को फीस के लिए भी धमकाते थे

स्कूल में बच्चे की पिटाई से मौत का पूरा सच:गणेश को फीस के लिए भी धमकाते थे

जयपुर
चूरू राजस्थान के चूरू जिले के सालासर क्षेत्र में मॉर्डन पब्लिक स्कूल में सातवीं क्लास के बच्चे की टीचर की पिटाई से मौत हो गई थी। घटना के बाद दैनिक भास्कर टीम गांव और स्कूल पहुंची। बच्चे की पिटाई से मौत का पूरा सच जानने की कोशिश की। भास्कर की ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट में सामने आया कि ये स्कूल सिर्फ नाम का मॉर्डन स्कूल है, लेकिन जमीनी हकीकत देखें तो बिल्कुल विपरीत है।...
हिस्ट्रीशीटर एनकाउंटर का एक और वीडियो:लवली की गाड़ी में थी पिस्टल

हिस्ट्रीशीटर एनकाउंटर का एक और वीडियो:लवली की गाड़ी में थी पिस्टल

जयपुर
जोधपुर हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा एनकाउंटर मामले में मौके का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में सामने आया कि पुलिसकर्मियों की टीम और हिस्ट्रीशीटर के बीच जमकर मठभेड़ हुई। हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर जानबूझकर गोली नहीं मारी, बल्कि लवली की गोलियों की बौछार के जवाब में गोलियां चलाई गईं। वीडियो के आधार पर पुलिस अब यह दावा कर रही है कि असल में हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा की ओर से चलाई जा रही गोलियों के जवाब में पुलिस को फायर करना पड़ा। कंडारा जवाबी फायर में घायल हो गया था। बाद में अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद वाल्मीकि समाज के कुछ लोग इकट्‌ठा हो गए थे। पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग पर ही पोस्टमॉर्टम करने और शव उठाने की जिद करने लगे। समाज के लोगों के लामबंद होने से झुकी सरकार ने तुरंत ही चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश निकाल दिए। जांच सीआईडी सीबी को सौंप दी।...
राजस्थान में प्रॉपर्टी खरीदने का बदला ट्रेंड:नवरात्र नहीं श्राद्ध पक्ष में खरीद रहे हैं प्रॉपर्टी

राजस्थान में प्रॉपर्टी खरीदने का बदला ट्रेंड:नवरात्र नहीं श्राद्ध पक्ष में खरीद रहे हैं प्रॉपर्टी

जयपुर
जयपुर राजस्थान में प्रॉपर्टी को लेकर पिछले दो साल में ट्रेंड बदल रहा है। अब तक श्राद्ध में प्रॉपर्टी और नए काम से लोग दूरी बना रहे थे, वे अब श्राद्ध में प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। पिछले दो साल के मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग राजस्थान (रजिस्ट्री डिपार्टमेंट) की रिपोर्ट को देखे तो ये आंकड़ा चौंकाने वाला है। इस बार भी रजिस्ट्री से सरकार को श्राद्ध में करीब 270 करोड़ रुपए की आय हुई। मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग के महानिरीक्षक महावीर प्रसाद ने बताया कि शारदीय नवरात्र और उससे पहले श्राद्ध पक्ष में हुई रजिस्ट्री के आंकड़ों को देखे तो श्राद्ध पक्ष में हर दिन होने वाली रजिस्ट्रियों की संख्या नवरात्र में होने वाली रजिस्ट्रियों की संख्या की तुलना में या तो बराबर है या उससे ज्यादा। साल 2020 में तो नवरात्र की तुलना में श्राद्ध पक्ष में हर रोज औसतन 900 संपत्तियों की रजिस्ट्री ज्यादा हुई है। वहीं मौजूदा साल...
डॉन की धमकी से डरे युवक ने किया सुसाइड:नोट में लिखा- लड़की ने फंसाया

डॉन की धमकी से डरे युवक ने किया सुसाइड:नोट में लिखा- लड़की ने फंसाया

जयपुर
कोटा कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में 23 साल के युवक ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक लड़की और एक डॉन का जिक्र है। इसमें लिखा है कि मुझसे 5 हजार रुपए की मांग की और नहीं देने पर कहा कि 10 गुंडे लेकर आऊंगा और मार दूंगा। सुसाइड नोट में मिथुन (मिट्ठु) नाम के व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इससे पहले जब युवक का भाई शव मॉर्च्युरी लेकर जा रहा था तो उसके नंबर पर एक कॉल आया। युवक अपने आप को डॉन बताकर गालियां देने लगा। वहीं परिवार की ओर से अब कोटा पुलिस को इस मामले में शिकायत दी जा रही है।...
बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिश:40-50 KM की स्पीड से चलेगी हवा

बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिश:40-50 KM की स्पीड से चलेगी हवा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में आज मौसम साफ है, लेकिन कल बदलाव देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 23 और 24 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही वहां के किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। खरीफ की फसल जो कटाई के बाद खेतों या मंडियों में खुली पड़ी है, उसे सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। जयपुर मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जोधपुर संभाग के नागौर, जोधपुर जिलों में 23 और 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर के लिए गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अक्टूबर को गंगानगर, ह...
वसुंधरा राजे ने मिट्‌टी की हांडी से राबड़ी पी:गांव में महिलाओं ने हाथ देकर रोक लिया

वसुंधरा राजे ने मिट्‌टी की हांडी से राबड़ी पी:गांव में महिलाओं ने हाथ देकर रोक लिया

जयपुर
जोधपुर जोधपुर से चाड़ी जाते वक्त पंडित जी की ढाणी गांव में भील परिवार के घर पूर्व मुख्यमंत्री ने बाजरे की राबड़ी पी। राजे इन दिनों दो दिन के लिए जोधपुर में हैं। वे केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मां के निधन पर शोक व्यक्त करने आई थीं। साथ ही वे पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके पैतृक गांव चाड़ी भी गईं। चाड़ी जाते समय पंडित जी की ढाणी गांव में महिलाओं ने राजे की कार रुकवाई। उनका स्वागत-सत्कार स्वीकार किया। वहां मौजूद बच्ची नेनू भील के आग्रह पर उनके घर जाकर मिट्टी की हांडी में बाजरे और जीरे की राबड़ी पी।...
मेरा होमवर्क पूरा नहीं था, मुझे भी मार देते सर

मेरा होमवर्क पूरा नहीं था, मुझे भी मार देते सर

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
चूरू चूरू जिले के सालासर थाना क्षेत्र में मॉर्डन पब्लिक स्कूल के छात्र की टीचर की पिटाई से मौत के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। वहीं शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल जाकर बच्चों और उनके परिजनों का बयान लिया है। प्रारंभिक तौर पर स्कूल में कई तरह की खामियां सामने आई हैं। गणेश के साथ पढ़ने वाले बच्चे और परिजन भी घटना के बाद सहम गए हैं।...
राजस्थान में 23 अक्टूबर से बारिश की चेतावनी

राजस्थान में 23 अक्टूबर से बारिश की चेतावनी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में मानसून भले ही चला गया हो, लेकिन बारिश का दौर रुक-रुक कर बना हुआ है। राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 23 और 24 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। उत्तरी भारत और पाकिस्तान के क्षेत्र में सक्रिय होते एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर, चूरू और सीकर जिलों के कुछ स्थानों पर 23 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और मेघगर्जन के साथ 30 से 40KM स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती है। उन्होंने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 दिन रहेगा। इन दो दिन के अंदर राज्य के उत्तरी भागों में हल्के दर्जे ...
गहलोत के ओएसडी से दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ:फोन टैपिंग केस में पहली बार कल दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगे सीएम के ओएसडी

गहलोत के ओएसडी से दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ:फोन टैपिंग केस में पहली बार कल दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगे सीएम के ओएसडी

जयपुर
जयपुर फोन टैपिंग केस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शुक्रवार को पूछताछ करेगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हाल ही लोकेश शर्मा को ईमेल से नोटिस भेजकर 22 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया था। पिछले सात महीने में केस दर्ज होने के बाद गहलोत के ओएसडी पहली बार पूछताछ के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर इसी साल 25 मार्च को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फोन टैपिंग मामले में सीएम के ओएसडी लोकेश शर्मा और पुलिस अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। लोकेश शर्मा ने राजस्थान की घटना के लिए दिल्ली में केस दर्ज करने पर क्षेत्राधिकार का सवाल उठाते हुए इसे दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। दिल्ली हाईकोर्ट ने 13 जनवरी तक लोकेश शर्मा को गिरफ्तारी से राहत दे रखी है। हांलाकि क्राइम ब्रांच उनसे पूछताछ कर ...
जहां शौच जाते थे लोग, खड़ा किया मॉडल स्कूल

जहां शौच जाते थे लोग, खड़ा किया मॉडल स्कूल

जयपुर
जयपुर जयपुर के मनोहरपुरा कच्ची बस्ती में बने राजकीय प्राथमिक विद्यालय में कुछ वक्त पहले असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। सरकारी स्कूल राहचलते लोगों के शौच के काम आता था। इस स्कूल के छात्र-छात्रा इसी गंदगी के बीच पढ़ाई करते थे, लेकिन मनीषा सिंह ने तीन साल पहले इस स्कूल का कायाकल्प करने की ठान ली। मनीषा ने सबसे पहले स्कूल के सरकारी टीचरों से बात की। फिर शुरू किया स्कूल की तस्वीर बदलने का काम। स्कूली टीचर के साथ मिल कर पहले तो बच्चों के शिक्षा के स्तर में सुधार किया। फिर जन सहयोग से स्कूल में वो सब मूल भूत सुविधाओं की व्यवस्था की, जिससे बच्चों को पढ़ाई का माहौल मिल सके। आज तीन साल बाद स्कूल नया स्वरूप ले रहा है। मनीषा इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाती भी हैं।...