Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर

जयपुर

हंसता-खेलता स्कूल गया था गणेश:मां ने लंच बॉक्स देकर कहा था- पूरा खाना खाकर आना, बेटे का शव देखकर बुरा हाल

हंसता-खेलता स्कूल गया था गणेश:मां ने लंच बॉक्स देकर कहा था- पूरा खाना खाकर आना, बेटे का शव देखकर बुरा हाल

जयपुर
चूरू राजस्थान के चूरू में टीचर की पिटाई से 7th क्लास के बच्चे की मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं। बच्चे को केवल होमवर्क न करने की इतनी बड़ी सजा? मौत के बाद बच्चे के गांव सालासर थाना क्षेत्र के कोलासर में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्कूल में पढ़ने वाले दूसरे बच्चों के माता-पिता भी डरे हुए हैं। आसपास के लोगों ने बच्चे के घर जाकर परिवार को संभाला। माता-पिता और एक बड़ा भाई और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गणेश के हंसमुख स्वभाव और नटखट भरी शरारतों को याद करके परिवार रोता जा रहा हैं।...
गांधी-सावरकर पर जुबान फिसली तो ट्रोल हुए डोटासरा:नाथी

गांधी-सावरकर पर जुबान फिसली तो ट्रोल हुए डोटासरा:नाथी

जयपुर
जयपुर शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा वल्लभनगर और धरियावद उपचुनावों में प्रचार के दौरान दिए गए बयानों के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। ​पिछले कुछ दिन से डोटासरा रोज ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर डोटासरा के पुराने विवादों से जुड़े मीम्स बन गए हैं। यूजर्स जमकर शिक्षा मंत्री की खिंचाई कर रहे हैंं। नौकरियों का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं ने सोशल मीडिया पर डोटासरा के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। हाल ही उदयपुर दौरे के समय डोटासरा ने महात्मा गांधी के साउथ अफ्रीका से भारत आने का सन् 2015 बता दिया था। बाद में इसे सुधारा भी, लेकिन इस मामले में डोटासरा ट्रोल हो गए। इसके बाद नकल को लेकर विश्नोई समाज पर की गई टिप्पणी पर कई यूजर्स ने आपत्ति जताते हुए ट्रोल करना शुरू किया तो माफी मांग ली। अब पुराने विवाद फिर से ताजा होने लगे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने...
बाइक चोर की पिटाई,  2 चोर भाग निकले, एक को पकड़ा

बाइक चोर की पिटाई, 2 चोर भाग निकले, एक को पकड़ा

जयपुर
बाड़मेर बाड़मेर जिले के बालोतरा थानांतर्गत गांधीपुरा मोहल्ले में एक चोर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। तीन चोर बाइक चुरा रहे थे। बाइक स्टार्ट करने की आवाज सुन महिला चिल्लाई और आस पड़ोस के लोगों की नींद खुल गई। हल्ला मचते ही दो चोर तो वहां से भाग गए, लेकिन एक चोर लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। गांधीपुरा मोहल्ले में मंगलवार रात को करीब 3 बजे तीन चोर माली समाज भवन से कुछ दूरी पर एक घर के आगे से बाइक चोरी करने लगे। इस दौरान बाइक स्टार्ट करते समय आवाज सुनकर घर की महिला जाग गई। महिला के चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य और पड़ोस के लोग भी जाग गए। इस पर चोर के दो साथी मौके से भाग गए। वहीं तीसरा चोर लोगों की पकड़ में आ गया। इसके बाद भीड़ ने चोर को बांधकर जमकर धुनाई की। फिर पुलिस बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया।...
होमवर्क नहीं किया,स्कूल में बच्चे की पीटकर हत्या

होमवर्क नहीं किया,स्कूल में बच्चे की पीटकर हत्या

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
चूरू चूरू जिले के सालासर थाने क्षेत्र के गांव कोलासर में बुधवार दोपहर टीचर की पिटाई से 7वीं क्लास के बच्चे की मौत हो गई। 13 साल के बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि,वह होमवर्क करके स्कूल नहीं गया था। टीचर ने बच्चे को जमीन पर पटक-पटकर लात-घूसों से मारा। इतना मारा कि नाक से खून बहने लगा और बेहोश हो गया। बच्चे के होश में नहीं आने पर आरोपी टीचर ही उसे अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी टीचर को पूछताछ के लिए राउंडअप किया गया है। सालासर थानाधिकारी संदीप विश्नोई ने बताया कि कोलासर गांव का रहने वाला 13 साल का गणेश निजी स्कूल में पढ़ता था। बुधवार सुबह बच्चा स्कूल गया था। जहां होमवर्क नहीं करने पर टीचर मनोज ने पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पिता की रिपोर्ट पर टीचर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।...
फिर सामने आई गहलोत-पायलट की खींचतान

फिर सामने आई गहलोत-पायलट की खींचतान

जयपुर
जयपुर उपचुनाव में एकजुटता दिखाने की कांग्रेस के दावों के सप्ताह भर बाद ही चाकसू में अंबेडकर की मूर्ति के लोकार्पण समारोह में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान फिर देखने को मिली है। सचिन पायलट समर्थक विधायक के अंबेडकर मूर्ति के लोकार्पण समारोह में सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बुलावे के बावजूद नहीं गए। इस कार्यक्रम में सचिन पायलट समर्थक विधायक और नेता शामिल हुए। सचिन पायलट ने कार्यक्रम में तंज भी कसे। इस कार्यक्रम के लिए सीएम गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा को बुलाया गया था लेकिन दोनों नेता नहीं पहुंचे। पायलट ने कहा- अंबेडकर साहब की मूर्ति के लोकार्पण के लिए कुछ दिन पहले विधायक वेदप्रकाश सेालंकी सहित आयोजन से जुड़े लोग आए थे। उस वक्त मैंने सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सबको न्यौता देने को कहा था। सबको न्योता दिया गया। वे किसी...
पति ने फेवरेट शर्ट नहीं पहनी, पत्नी ने जान दी

पति ने फेवरेट शर्ट नहीं पहनी, पत्नी ने जान दी

जयपुर
कोटा राजस्थान में कोटा के आरके पुरम थाना क्षेत्र में 23 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका अंजली सुमन कोटा के रामचंद्रपुरा की रहने वाली थी। 2 साल पहले मध्यप्रदेश के मंदसौर निवासी शुभम के साथ उसकी शादी हुई थी, लेकिन शुभम कोटा में नौकरी करता था। मंगलवार को उसने पति से उसकी पसंद की शर्ट पहनने को कहा जिसे लेकर बहस हो गई। पति बिना खाना खाए ही घर से निकल गया था। इसके बाद अंजली ने घर में फांसी लगा ली।...
ड्राइवर ने बस दौड़ाई, बदमाशों ने बाइक लगाकर रोकी-पथराव; यात्रियों ने एक को पकड़ लात-घूसों से पीटा

ड्राइवर ने बस दौड़ाई, बदमाशों ने बाइक लगाकर रोकी-पथराव; यात्रियों ने एक को पकड़ लात-घूसों से पीटा

जयपुर
बारां बारां जिले के अंता थाना इलाके में मंगलवार देर रात 3 बाइकों पर आए बदमाशों ने सवारियों से भरी रोडवेज बस का पीछा कर पथराव किया। ड्राइवर ने बस दौड़ाई तो बदमाशों ने बाइक लगाकर रोक लिया। पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए। सवारियों में दहशत फैल गई। हमले में दो सवारियों को चोट आई है। बस के ड्राइवर को उतारकर बदमाश मारपीट करने लगे। इस पर सवारियों ने हिम्मत कर एक बदमाश को पकड़ लिया तो उसके साथी बाइक लेकर फरार हो गए। बस में बैठे लोगों ने लात-घूसों से बदमाश की जमकर पिटाई की। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद घायल ड्राइवर को अस्पताल भिजवाया गया। बदमाशों के हमले का वीडियो भी आया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को कोटा से राजस्थान रोडवेज की बस सवारियों को लेकर बारां जा रही थी। इसी दौरान पलायथा के पास ड्राइवर को राजस्थान रोडवेज की दूसरी ब...
20 साल में 50 एनकाउंटर, आनंदपाल से लवली तक सभी में विवाद

20 साल में 50 एनकाउंटर, आनंदपाल से लवली तक सभी में विवाद

जयपुर
जयपुर राजस्थान में पिछले कई सालों से एनकाउंटर बढ़ रहे हैं। जोधपुर में हुए गैंगस्टर लवली कंडारा एनकाउंटर से राजस्थान पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है, जब पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर के आरोप लगे हों। कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल का 24 जून 2017 को एनकाउंटर हुआ था। वह 2015 में पेशी पर ले जाने के दौरान पुलिसकर्मियों को नशीली मिठाई खिला कर भाग गया था। मौलासर में रात को मकान पर पुलिस तलाश करते पहुंची तो आनंदपाल ने AK-47 से ताबड़तोड़ गोली बरसा दी। एक कमांडो भी गोली लगने पर घायल हुआ था। आनंदपाल एनकाउंटर के बाद पूरी गैंग बिखर गई। अपराध पर भी अंकुश लग गया था। आनंदपाल के साथ कई गैंग पूरी तरह से टूट गई, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान में क्राइम बढ़ता गया। राजस्थान में अन्य राज्यों की तुलना में तेजी से अपराध बढ़े हैं। कई बड़े गैंग सक्रिय हुए हैं। ये गैंग अपना वर्चस्व बनाने के लिए एक-दूसरे ...
थाने में धरने पर बैठने वालीं विधायक को 90 फीसदी लोगों ने गलत बताया

थाने में धरने पर बैठने वालीं विधायक को 90 फीसदी लोगों ने गलत बताया

जयपुर
जयपुर कांग्रेस विधायक मीना कंवर के रिश्तेदार को छुड़ाने जोधपुर के रातानाड़ा थाने में धरने पर बैठने के मामले में विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर बीजेपी को कांग्रेस सरकार पर हमले का मौका मिल गया है। जनता की राय भी विधायक के खिलाफ आई है। भास्कर पोल में 90 फीसदी लोगों ने विधायक के रुख को गलत बताया है। केवल 10 फीसदी लोगों ने पुलिस को गलत बताया है। भास्कर पोल में 55 फीसदी लोगों ने राय दी कि विधायक के रिश्तेदार कानून नहीं तोड़ सकते, पुलिस सही है। 35 फीसदी लोगों ने इसे पुलिस कार्रवाई में दखल बताते हुए ​राय दी कि विधायक को थाने नहीं जाना चाहिए था। 5 फीसदी लोगों की राय थी कि पुलिस ने विधायक से सही बर्ताव नहीं किया। 5 फीसदी लोगों की राय थी कि पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो गई है। पोल में केवल 10 फीसदी लोग ही विधायक को सही बताकर पुलिस को गलत ठहरा रहे हैं।...
3 साल की मासूम से रेप:वारदात से डरी और सहमी कुछ बोल नहीं पाई, मां को इशारों में बताया उस दिन क्या हुआ

3 साल की मासूम से रेप:वारदात से डरी और सहमी कुछ बोल नहीं पाई, मां को इशारों में बताया उस दिन क्या हुआ

जयपुर
जयपुर टोंक जिले में 8 दिन पहले एक मासूम को रेप के बाद जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची के बयान लेने के लिए 2 दिन पहले जयपुर से स्पेशल मजिस्ट्रेट अस्पताल पहुंचीं। बच्ची इतनी डरी और सहमी थी कि कुछ बता नहीं पाई। बयान के लिए काफी चुनौती उठानी पड़ी। दो घंटे तक मजिस्ट्रेट बच्ची के साथ वार्ड में रही। बयान के लिए बच्ची की मां और मजिस्ट्रेट ने उसे दुलारा भी, लेकिन वह बोल नहीं पाई। इस दौरान मां की आंखों में भी आंसू आ गए थे। इस पर मां ने एक 10 रुपए का नोट निकाल बच्ची को दिया और प्यार जताते हुए सिर पर हाथ फेरा। बच्ची कुछ नॉर्मल हुई। मजिस्ट्रेट पूछने लगी तो मां की तरफ देखने लगी। कुछ नहीं बोली।...