भ्रष्टाचारियों को पनाह दे रहे हैं SP, दूसरे दो विधायक और कलेक्टर पुलिस अफसर के समर्थन में
जयपुर
टोडाभीम से कांग्रेस विधायक पीआर मीणा के करौली एसपी मृदुल कच्छावा के खिलाफ मोर्चा खोलने से माहौल गरमा गया है। मीणा ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर कच्छावा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर मीणा के खिलाफ कई लोगों आ गए हैं। दो विधायक और कई अफसर भी करौली एसपी के समर्थन में उतर आए हैं। इसमें धौलपुर के कलेक्टर भी हैं। उधर, करौली एसपी ने इस पूरे प्रकरण में चुप्पी साध रखी है।
विधायक ने एसपी की शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री को 16 अक्टूबर को चिट्ठी लिखी। उन्होंने लिखा- करौली एसपी का व्यवहार और काम जनप्रतिनिधियों, आम जनता के प्रतिकूल है। एसपी के संरक्षण में भारी भ्रष्टाचार पनपने और थानों से मासिक बंधी सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी को हटाने की मांग की थी। इस मांग के बाद सोशल मीडिया में एसपी के समर्थन में मुहिम शुरू हो गई है। पीआर मीणा के खिलाफ कई लोगों ने तल्ख टिप्पणियां की ह...








