Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

अब यूडीएच मंत्री धारीवाल बोले- हिंदुत्व का मतलब कट्‌टरवादी हिंदू:कहा- हिंदू धर्म मखमली-मुलायम है, लेकिन साध्वी प्रज्ञा से लेकर बजरंग दल वगैरह क्या हैं

अब यूडीएच मंत्री धारीवाल बोले- हिंदुत्व का मतलब कट्‌टरवादी हिंदू:कहा- हिंदू धर्म मखमली-मुलायम है, लेकिन साध्वी प्रज्ञा से लेकर बजरंग दल वगैरह क्या हैं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर हिंदू और हिंदुत्व को लेकर पिछले रविवार को हुई रैली में राहुल गांधी के बयान के बाद सियासी बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। गहलोत सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा है कि हिंदुत्व का मतलब कट्टरवादी हिंदू से माना जाता है। मेरा व्यक्तिगत तौर पर भी यह मानना है और सामान्य तौर पर भी यही माना जाता है। कट्टरवादिता चाहे हिंदू की हो या मुस्लिम की हो वह अच्छी बात नहीं मानी जाती। हिंदू तो हम सब हैं, लेकिन कट्टर होकर दूसरे धर्मों की आलोचना करना और उन्हें बर्दाश्त नहीं करना गलत है।...
कॉन्सर्ट में रैपर ड्रेको द रूलर की चाकू मारकर हत्या, इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी हो चुका है हमला

कॉन्सर्ट में रैपर ड्रेको द रूलर की चाकू मारकर हत्या, इन बॉलीवुड सेलेब्स पर भी हो चुका है हमला

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
इंटरनेशनल रैपर डैरेल कैल्डवेल ड्रेको द रूलर की 18 दिसम्बर को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। ड्रेको कैलिफोर्निया के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करके जब बैक स्टेज गए तो वहां उनका झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्स पर हमला किया गया है क्योंकि इस तरह की घटना कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी हो चुकी हैं- राकेश रोशन फिल्ममेकर राकेश रोशन पर साल 2000 में जानलेवा हमला हो चुका है। ये हमला उन पर अंडरवर्ल्ड के लोगों ने तब करवाया था जब उन्होंने एक्सटोर्शन मनी देने से इनकार किया था। राकेश अपनी सांताक्रूज स्थित ऑफिस से निकल रहे थे, तभी दो बाइक सवारों ने उन पर गोलियां चला दी थीं। जख्मी हालत में राकेश को उनका ड्राइवर अस्पताल लेकर गया था, जहां काफी मुश्किल से उनकी जान बची थी।...
पंजाब कांग्रेस में फिर रार: राणा गुरजीत ने नवजोत सिद्धू को बताया भाड़े का सिपाही, कहा-पार्टी को न बांटे

पंजाब कांग्रेस में फिर रार: राणा गुरजीत ने नवजोत सिद्धू को बताया भाड़े का सिपाही, कहा-पार्टी को न बांटे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस की रार खत्म नहीं हो रही है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तकनीकी शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर पार्टी के भीतर विभाजन पैदा करने की कोशिश करने और पुराने कांग्रेसियों की वफादारी पर सवाल उठाने के लिए हमला बोला है। सिद्धू को भाड़े का सिपाही बताते हुए राणा ने कहा, कि एक सच्चे कांग्रेसी के बारे में बात करते हुए सिद्धू अपनी भाषा पर ध्यान दें। राणा ने कहा कि सिद्धू भाड़े के व्यक्ति की तरह हैं, जो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के एकमात्र उद्देश्य से पार्टी में शामिल हुए हैं, जबकि मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं।  पिछले दिनों सुल्तानपुर लोधी में एक रैली के दौरान सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि कैप्टन ने मुझे घर बैठाया था। मुझे कहा था कि सिद्धू के लिए मेरे दरवाजे बंद हैं। आज बाबा नानक ने राजे-राणे सब मिटा दिए। ...
ओमिक्रॉन संक्रमण की आसानी से की जा सकेगी पहचान

ओमिक्रॉन संक्रमण की आसानी से की जा सकेगी पहचान

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश के 12 राज्यों में अब तक 150 से अधिक लोगों में कोरोना के इस नए वैरिएंट के संक्रमण की पहचान हो चुकी है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में विस्तार से जानने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं, चूंकि अब तक इसके लक्षणों के बारे में ज्यादा पता नहीं चल सका है, ऐसे में संक्रमितों में इसके निदान के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराने की जरूरत पड़ रही है। हालांकि अब ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण की पहचान आसान होने वाली है। वैज्ञानिकों ने संक्रमण के निदान के लिए एक खास किट तैयार की है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाने के लिए एक विशेष किट तैयार की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस किट के माध्यम से ओमिक्रॉन संक्रमितों का आसानी से पता लग...
लगातार दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत

लगातार दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
एडिलेड ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को द एशेज के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) में 275 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी। 468 रन के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 192 रन पर सिमट गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में नौ विकेट पर 473 रन बनाए थे और पारी घोषित कर दी थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 236 रन ही बना सकी। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 230 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस तरह कंगारू को इंग्लैंड पर कुल 467 रन की बढ़त मिली। पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने वाले मार्नश लाबुशेन को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।...
अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा है। सोमवार को सेंसेक्स 1100 अंकों की गिरावट पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 17 हजार से नीचे पर बंद हुआ।
शैड पर शैड लगाकर जीम गए लाखों रुपए

शैड पर शैड लगाकर जीम गए लाखों रुपए

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। मरीजों की सुविधाओं के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना (डीडीसी) के बाहर लगे शैड पर एक शैड का और निर्माण करवा दिया है। इस शैड का निर्माण कार्य पूरा होते ही यह शैड चर्चा का विषय बना हुआ है और अस्पताल के अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा सरेआम फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगने शुरू हो गए है। शैड तथा अन्य निर्माण कार्यों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल में लाखों रुपए खर्च किए जा रहे है।मिली जानकारी के अनुसार डीडीसी के बाहर अस्पताल प्रशासन ने एक बड़े शैड का निर्माण कार्य है। यह शैड पर पूर्व में लगाए गए शैड के उपर ही शैड का निर्माण करवा दिया।इस शैड का निर्माण करने के बाद भी लोगों को परेशानी होगी, क्योंकि बरसात का पानी शैड के अंदर आकर गिरेगा। डीडीसी से दवाएं लेने वालों की बाहर पूरे दिन लाइनें लगी रहती है। इनकी परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने श...
भूकरका माइनर में होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया

भूकरका माइनर में होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए क्षेत्र के चक 10 एनएचआर के 98 लाख 25 हजार रुपए की लागत से बनने वाले पक्के खाळा निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अमित चाचाण व पंचायत प्रधान सोहन ढिल ने किया।
गैंगवार थी पुलिस कस्टडी में मर्डर की वजह:आनंदपाल जैसा बनना चाहता था लॉरेंस गैंग का सुरेश

गैंगवार थी पुलिस कस्टडी में मर्डर की वजह:आनंदपाल जैसा बनना चाहता था लॉरेंस गैंग का सुरेश

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर मारवाड़ में गैंगवार की एंट्री हो गई है। आनंदपाल और अनुराधा चौधरी के बाद लॉरेंस अपना नेटवर्क फैला चुका है। गैंगवार का ही नतीजा है कि जोधपुर में शनिवार को दिन दहाड़े पुलिस कस्टडी में बदमाश सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये हमला पाली के हिस्ट्रीशीटर जब्बर सिंह ने करवाया था। दरअसल, सुरेश आनंदपाल जैसा बड़ा गैंगस्टर बनकर पाली में दहशत फैलाना चाहता था। यहां पहले से हिस्ट्रीशीटर जब्बर सिंह सक्रिय था। एक साल पहले जब वो लॉरेंस के कॉन्टैक्ट में आया तो काला जठेड़ी को जब्बर सिंह की सुपारी दी। लेकिन फायरिंग में जब्बर सिंह बच गया। हिस्ट्रीशीटर ने इसी का बदला लेने के सुरेश को पुलिस कस्टडी में ही मरवा दिया। नेतागिरी और रंगदारी के बाद हथियार तस्करी का सरगनासुरेश सिंह पाली के डरी गांव का रहने वाला था। पहले नेतागिरी करता था। फिर आरटीआई कार्यकर्ता बन गया। आरटीआई के नाम से लोगों को ब्लैकमेल...
बेअदबी पर 2 दिन में 2 हत्याएं: अमृतसर के बाद कपूरथला में आरोपी की पीटकर ली जान

बेअदबी पर 2 दिन में 2 हत्याएं: अमृतसर के बाद कपूरथला में आरोपी की पीटकर ली जान

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कपूरथला (पंजाब) पंजाब में लगातार दूसरे दिन बेअदबी की वारदात के आरोपी की हत्या कर दी गई। अमृतसर के श्री दरबार साहिब में शनिवार को बेअदबी के आरोपी की हत्या के बाद रविवार को कपूरथला में भी बेअदबी का मामला सामने आया। इस मामले में भी आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। कपूरथला के गांव निजामपुर पुलिस चौकी के सामने स्थित गुरुद्वारा साहिब में लगे निशान साहिब की रविवार तड़के 4 बजे बेदअबी की कोशिश हुई। गुरुद्वारा साहिब में नितनेम करने पहुंची संगत ने एक व्यक्ति को बेदअबी करते हुए देखा तथा उसे पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने सिख जत्थेबंदियों के चंगुल से व्यक्ति को छुड़ाकर एक कमरे में बंद कर दिया लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने खिड़की तोड़कर पुलिस के सामने ही आरोपी को पीटकर मार डाला।...