Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

BCCI को टैक्स छूट मिलती रहेगी, आईटी ट्रिब्यूनल ने कहा- IPL के कारण नहीं छीन सकते बोर्ड का हक

BCCI को टैक्स छूट मिलती रहेगी, आईटी ट्रिब्यूनल ने कहा- IPL के कारण नहीं छीन सकते बोर्ड का हक

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक बड़ी राहत मिली है। देश में इनकम टैक्स से जुड़े विवादों पर फैसला सुनाने वाली संस्था इनकम टैक्स अपैलेट ट्रब्यूनल (ITAT) ने कहा है कि बोर्ड को टैक्स से मिल रही छूट जारी रहेगी। ITAT ने कहा कि BCCI की छूट सिर्फ इसलिए समाप्त नहीं कर सकते कि वह IPL से मोटी कमाई कर रहा है। बोर्ड इनकम टैक्स एक्ट 12A के तहत बतौर एक सोसाइटी रजिस्ट्रेशन का हकदार है। जब तक वह देश में क्रिकेट को प्रोमोट करता रहेगा, उसकी छूट जारी रहेगी।...
जयपुर में बिजनेसमैन को केक बॉक्स में बम भेजा

जयपुर में बिजनेसमैन को केक बॉक्स में बम भेजा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर के पॉश इलाके राजा पार्क के पास पंचवटी सर्किल के पास गारमेंट के व्यापारी को केक में बम भेजा गया। इससे हड़कंप मच गया। बम के साथ बकायदा टाइमर लगाया गया। साथ ही इसमें एक लेटर भेजकर 10 लाख की फिरौती भी मांगी गई। बम मिलने की सूचना के बाद बीडीएस (बॉम्ब डिफ्यूज स्क्वाड) और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची और बम को डिफ्यूज किया गया। यूनिट जांच कर रही है कि ये वास्तव में बम विस्फोट के लिए या फिर डराने के लिए लगाया गया है।...
पदोन्नति और अनुकम्पा नियुक्ति पर स्थिति स्पष्ट

पदोन्नति और अनुकम्पा नियुक्ति पर स्थिति स्पष्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
— महज 20 मिनट में सम्पन्न हुई पदमपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक, 8 प्रस्ताव पारित —सीमा सन्देश संवाददाता.पदमपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभी आठ प्रस्ताव पार्षदों की सहमति से पारित किए गए। मात्र एक पार्षद सत्यप्रकाश उपाध्याय ने राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक अधिशासी अधिकारी से पट्टे वितरण, खाला निर्माण व दिव्यांग कर्मचारी प्रमोद कुमार काला के प्रमोशन हेतु चर्चा की। डेंगू का कहर, बिगड़ती हुई सफाई व्यवस्था, जगह-जगह अतिक्रमण व विकास कार्यों को लेकर कोई विशेष चर्चा नहीं होने से मात्र 20 मिनट में बैठक सम्पन्न हो गई। पालिका अध्यक्षा श्रीमती रूबी मिगलानी ने अध्यक्षता की। कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद पहली बैठक लंबे इंतजार के बाद नगरपालिका के नए भवन में आयोजित हुई।...
विधायक गौड़ ने किया सड़क का शिलान्यास

विधायक गौड़ ने किया सड़क का शिलान्यास

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने 10 एमएल गुरबचन सिंह की ढाणी से 11 एमएल तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर 34 लाख 50 हजार रुपए की लागत आयेगी तथा यह सड़क 1.150 किलोमीटर लम्बाई की होगी।
ऋद्धिमान की जगह भरत को किया जा सकता है शामिल, बन सकते हैं टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर

ऋद्धिमान की जगह भरत को किया जा सकता है शामिल, बन सकते हैं टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस महीने तीन टी-20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी-20 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। वहीं, टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी टीम का एलान नहीं किया है। अगले कुछ दिनों में इसकी भी घोषणा हो जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि पहले टेस्ट में विराट को आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह रोहित शर्मा ही कप्तानी करेंगे। वहीं, दूसरे टेस्ट से विराट वापसी करेंगे और तब वह कमान संभालेंगे।  साहा को टेस्ट टीम से बाहर किया जा सकता हैइस टेस्ट सीरीज को लेकर बीसीसीआई और भी कई बड़े बदलाव कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को टीम से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह केएस भरत को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर मौका मिल सकता है। ऋषभ पंत पहली पसंद होंगे। इसके बाद टीम साहा को मौका दे रही थी। वहीं, भरत रिजर्व के तौर प...
जापानी वैज्ञानिकों ने बनाया कॉटन से भी ज्यादा ठंडा सिल्क, यह गर्मियों में 12.5 डिग्री तापमान तक घटाता है

जापानी वैज्ञानिकों ने बनाया कॉटन से भी ज्यादा ठंडा सिल्क, यह गर्मियों में 12.5 डिग्री तापमान तक घटाता है

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
गर्मियों में सिल्क का कपड़ा आपको कॉटन से ज्यादा ठंडा रखेगा। वैज्ञानिकों ने सिल्क का ऐसा कपड़ा तैयार किया है, यह कॉटन कपड़े की तुलना में 12.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान घटा देता है। इसलिए यह कपड़ा आपको गर्मियों से राहत देगा। इस कपड़े को चीन की नानजिंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शान्हुई फैन ने मिलकर तैयार किया है। शोधकर्ताओं का कहना है, इस कपड़े को इसलिए डिजाइन किया गया है ताकि गर्मियों के मौसम में बाहर जाने पर शरीर को ठंडा रख सके।...
सेंसेक्स 80 पॉइंट्स गिरकर, 60,352 पर बंद, निफ्टी 17,080 पर बंद, इंडसइंड बैंक 3.21% टूटा

सेंसेक्स 80 पॉइंट्स गिरकर, 60,352 पर बंद, निफ्टी 17,080 पर बंद, इंडसइंड बैंक 3.21% टूटा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई हफ्ते के तीसरे दिन आज शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 80 पॉइंट्स (0.13%) गिरकर 60,352 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक (0.15%) गिरकर 27,080 पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर 3.21% टूटकर बंद हुआ। पिछले हफ्ते यह शेयर एक दिन में ही 10% टूट गया था। 138 पॉइंट्स नीचे खुला था सेंसेक्स सेंसेक्स आज 138 अंक नीचे 60,295 पर खुला था। इसके बाद यह गिरावट में ही रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 13 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त रही। 17 कंपनियों के शेयर्स में गिरावट रही। आज बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स में बिकवाली हुई। ICICI बैंक, SBI, HDFC बैंक के शेयर्स 1% के करीब टूटे हैं। जबकि सन फार्मा, डॉ रेड्‌डी और बजाज फाइनेंस के शेयर्स बढ़त में हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी आज 17,973 पर खुला था और 17,915 का निचला स्तर बनाय...
अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ ने चौथे दिन कमाए 102.81 करोड़ रुपए, तान्हाजी के बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म

अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ ने चौथे दिन कमाए 102.81 करोड़ रुपए, तान्हाजी के बाद 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी लगातार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने 26.29 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया था, जिसके बाद से ही सूर्यवंशी कोरोनाकाल में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब रिलीज के 4 दिन बाद फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस में 102.81 करोड़ रुपए कमाई करके 100 करोड़ क्लब में जगह बना ली है।...
दिल्ली में छठ पर कशमकश:यमुना के जहरीले झाग को घाट पर आने से रोकने के लिए पानी में लगाए बैरिकेड

दिल्ली में छठ पर कशमकश:यमुना के जहरीले झाग को घाट पर आने से रोकने के लिए पानी में लगाए बैरिकेड

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश भर में आज छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से यमुना घाट पर छठ पूजा की अनुमति नहीं दी गई है। घाटों पर छठ समारोह लेकर डीएम के आदेश के बाद सोनिया विहार और कालिंदी कुंज और आईटीओ में यमुना घाट की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई। वहीं, यमुना में जहरीले झाग को घाट पर आने से रोकने के लिए कालिंदी कुंज में बैरिके​ड लगाए जा रहे हैं। छठ पूजा समिति, कालिंदी कुंज के अध्यक्ष विकास राय ने बताया कि यमुना घाट पर आ रहे कुछ श्रद्धालुओं को पुलिस लौटा रही है। 10 नवंबर की शाम को छठ पूजा पर सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 11 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ये व्रत पूरा किया जाएगा। इस बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि वह, छठ पूजा मनाने के लिए सोनिया विहार यमुना घाट पर जरूर जाएंगे। वह सरकार के प्रतिबंध को नहीं मानते और रोकने वाले लोगों से ...
तीन दिन चलेंगे विक्की-कटरीना की शादी के फंक्शन:घोड़ी पर बैठकर कहां से आएगा दूल्हा, मेहंदी और मंडप की लोकेशन देखने पहुंची टीम

तीन दिन चलेंगे विक्की-कटरीना की शादी के फंक्शन:घोड़ी पर बैठकर कहां से आएगा दूल्हा, मेहंदी और मंडप की लोकेशन देखने पहुंची टीम

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सवाई माधोपुर अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की अटकलों को विराम लग गया है। ये कपल दिसंबर में सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस होटल बरवाड़ा फोर्ट में शादी रचाएगा, जिसकी लगभग पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार रात को मुंबई से आई 10 सदस्यों की टीम होटल बरवाड़ा फोर्ट पहुंची। टीम ने शादी में क्या-क्या कार्यक्रम होने हैं, इसकी व्यवस्था देखी। होटल प्रबंधन के अनुसार बुकिंग कन्फर्म हो गई है, लेकिन शादी के प्रोग्राम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। होटल ने भी इस VIP शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट में मंगलवार रात मुंबई से कटरीना कैफ और विक्की कौशल की टीम ने जायजा लिया। होटल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने शादी से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान किस जगह से घोड़ी पर बैठकर दूल्हा आएगा, मेहंदी, मंडप कहां होगा, कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे, इसकी पूरी रूप...