Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ सूर्य साधना का महापर्व छठ

नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ सूर्य साधना का महापर्व छठ

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। चार दिवसीय छठ महापर्व का आगाज सोमवार को नहाय-खाय के साथ हुआ। इसके तहत पूर्वांचलवासियों की ओर से सबसे पहले घर की साफ-सफाई कर उसे पवित्र बनाया गया। इसके पश्चात छठ व्रतियों ने स्नान कर पवित्र तरीके से बना शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण कर व्रत की शुरुआत की। घर के सभी सदस्यों ने व्रती के भोजनोपरांत ही भोजन ग्रहण किया। भोजन के रूप में कद्दू-दाल और चावल ग्रहण किया गया। महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार को खरना होगा। बुधवार को पूर्वांचलवासी अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देंगे। गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महोत्सव का समापन होगा। उधर, छठ महोत्सव को लेकर पूर्वांचलवासियों की ओर से अस्तांचल व उदीयमान सूर्य को दिए जाने वाले अर्घ्य के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर नगर परिषद की ओर से जंक्शन व टाउन में नहरों की साफ-सफाई का कार्य करवाया जा रहा ...
भूखण्ड, आवास व फ्लेट की मूल राशि जमा, ब्याज व पैनल्टी में छूट

भूखण्ड, आवास व फ्लेट की मूल राशि जमा, ब्याज व पैनल्टी में छूट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. स्थानीय निकायों और आवासन मंडल से आंवटित करवाए गए मकान, भूखंड, फ्लेट अथवा आवास की मूल राशि जमा होने पर राशि के ब्याज और पैनल्टी में शत प्रतिशत छूट मिलेगी। राज्य सरकार ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आमजन को लाभान्वित करवाने के लिए यह छूट प्रदान की है। नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया है कि निकायो की ओर से नीलामी व निर्धारित दर से आंवटित किए गए भूखंड जिनमें पूर्ण रूप से मूल राशि निकाय में जमा है लेकिन मूल राशि पर विलम्ब के कारण लगाई गई ब्याज व पैनल्टी जमा नहीं हुई है या आशिंक जमा हुई है। उक्त राशि के जमा नहीं होने से निकाय की ओर से भूखंड का पट्टा-कब्जा नहीं दिया जा रहा है या आवंटन स्वत: ही निस्त हो गया है। एेसे भूखंडों को बहाल करने की शक्तियां स्थानीय स्तर पर दी गई है। पट्टा,लीज डीड, कब्जा पत्र व आंवटन पत्र जारी होंगे सभ...
24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलिया की टीम

24 साल बाद पाकिस्तान दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलिया की टीम

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के 1998 के बाद पाकिस्तान के पहले दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। कंगारू टीम पाकिस्तान के दौरे पर मार्च और अप्रैल में जाएगी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम वहां फुल सीरीज के तहत तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के अलावा एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय  मैच भी खेलेगी।  ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। ...
सर्दियों में ऐसा हो खानपान:मोटे अनाज से बनी चीजें और रंग-बिरंगी सब्जियों से तैयार सूप सर्दी में शरीर गर्म रखेगा और इम्यूनिटी बढ़ाएगा

सर्दियों में ऐसा हो खानपान:मोटे अनाज से बनी चीजें और रंग-बिरंगी सब्जियों से तैयार सूप सर्दी में शरीर गर्म रखेगा और इम्यूनिटी बढ़ाएगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। यह मौसम खानपान के लिहाज से सबसे बेहतर माना जाता है क्योंकि हमारा शरीर अधिक कैलोनी बर्न करता है। यही वजह है कि ठंड में मोटे होने का खतरा दूसरे मौसम के मुकाबले भी कम रहता है। आयुर्वेद और नेचुरोपैथी एक्सपर्ट डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं, सर्दियों में हम खाने की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं और मोटा अनाज खानपान में शामिल कर सकते हैं। इस मौसम में पाचन बेहतर हो जाता है और मोटा अनाज शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।...
सेंसेक्स 478 पॉइंट्स बढ़कर 60,545 पर बंद, निफ्टी 18,068 पर बंद, इंडसइंड बैंक का शेयर 10% टूटा

सेंसेक्स 478 पॉइंट्स बढ़कर 60,545 पर बंद, निफ्टी 18,068 पर बंद, इंडसइंड बैंक का शेयर 10% टूटा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 478 पॉइंट्स (0.80%) की बढ़त के साथ 60,545 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंकों (0.85%) की तेजी के साथ 18,068 पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर आज 10.52% की गिरावट के साथ 1,063 रुपए पर बंद हुआ। आज सुबह सेंसेक्स 318 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 60,385 पर खुला था। हालांकि बाद में इसमें 200 अंकों की गिरावट भी आई। सेंसेक्स दोपहर तक 60 हजार के नीचे कारोबार कर रहा था। दोपहर बाद बाजार में फिर एक बार तेजी लौटी। आज बैंकिंग शेयर्स में मिला-जुला रुझान रहा। कैनरा बैंक का शेयर आज 5% उपर 242 रुपए तक पहुंच गया।...
KBC 13:हाउस वाइफ गीता सिंह गौर ने जीते 1 करोड़ रुपए, बनीं इस सीजन की तीसरी करोड़पति

KBC 13:हाउस वाइफ गीता सिंह गौर ने जीते 1 करोड़ रुपए, बनीं इस सीजन की तीसरी करोड़पति

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 के मेकर्स ने हाल ही में एक एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। जिसमें दिखाया गया है कि शो को अब अपना तीसरा करोड़पति विनर मिल चुका है। गीता सिंह गौर जो 53 साल की हैं और एक हाउसवाइफ हैं, ने अमिताभ बच्चन के शो में 1 करोड़ रुपए जीत लिए हैं। 
राफेल डील में 65 करोड़ की घूस:फ्रेंच पोर्टल का दावा- डसॉल्ट ने 36 जेट बेचने के लिए दी रिश्वत

राफेल डील में 65 करोड़ की घूस:फ्रेंच पोर्टल का दावा- डसॉल्ट ने 36 जेट बेचने के लिए दी रिश्वत

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच हुई राफेल लड़ाकू विमानों की डील में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर कुछ नए दावे सामने आए हैं। फ्रांस के पोर्टल मीडियापार्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसीसी विमान निर्माता डसॉल्ट ने भारत को 36 राफेल लड़ाकू विमानों की बिक्री को सुरक्षित करने के लिए एक बिचौलिए को 7.5 मिलियन यूरो (65 करोड़ रुपए) का कमीशन दिया। वहीं, भारतीय एजेंसियों ने ​डॉक्युमेंट्स होने के बावजूद इसकी जांच शुरू नहीं की है। पोर्टल का कहना है कि CBI और ED के पास अक्टूबर 2018 से सबूत मौजूद हैं कि डसॉल्ट ने राफेल जेट की बिक्री को सुरक्षित करने के लिए सुशेन गुप्ता को रिश्वत दी थी। इस कथित भुगतान का बड़ा हिस्सा 2013 से पहले किया गया था। इससे जुड़े डॉक्युमेंट मौजूद हैं। इसके बावजूद, भारतीय पुलिस ने केस को आगे नहीं बढ़ाया और जांच शुरू नहीं की है।...
राजस्थान की 8 हस्तियों को मिला पद्मश्री

राजस्थान की 8 हस्तियों को मिला पद्मश्री

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान को इस बार कुल 8 पद्मश्री पुरस्कार मिले हैं। जिनमें 2020 में चुने गए बगरू के गोभक्त और भजन गायक रमजान खान उर्फ मुन्ना मास्टर, अलवर जिले की उषा देवी, नागौर जिले के हिम्मतराम भांबू, सीकर के दातारामगढ़ के सुंडाराम वर्मा और जैसलमेर के उस्ताद अनवर खां मांगणियार शामिल हैं। वहीं, 2021 की श्रेणी में शामिल हुए राजस्थान की तीन हस्तियों को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पाली जिले के डॉ.अर्जुन सिंह शेखावत को 50 से ज्यादा मायड़ भाषा में रचनाओं के लेखन संग्रहण के लिए, जोधपुर जिले के प्रख्यात लोक कलाकार लाखा खान को कला के क्षेत्र में काम करने के लिए और राजसमंद जिले के श्याम सुन्दर पालीवाल को सामाजिक सेवा और पर्यावरण सुरक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।...
एक ही घर में शादी कर आई थीं तीन बहनें:दो की हादसे में मौत; बेटे और 2 बहुओं का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

एक ही घर में शादी कर आई थीं तीन बहनें:दो की हादसे में मौत; बेटे और 2 बहुओं का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर जैसलमेर के पास रामगढ़ तनोट रोड पर रविवार सुबह हुए हादसे में मारे गए 5 में से 3 लोगों का अंतिम संस्कार तेरह क्यू गांव में सोमवार को किया गया। हादसे में मृत पति-पत्नी और भाभी की अर्थियां घर से उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गई। मृतक विशाल और उसकी पत्नी रिंकू का चार साल का बेटा जीवित बचा है, उसे देखकर गांव के लोग भावुक हो गए। नियति देखिए कि इसी घर में रिंकू सहित तीन बहनें शादी करके आई थीं। इनमें से दो की हादसे में मौत हो गई। विशाल की भाभी और रिंकू की सगी बहन अंजू भी हादसे में नहीं रही। कुछ दिनों पहले ही उसका थर्ड ग्रेड शिक्षक के लिए चयन हुआ था। मृतकों में शामिल विशाल की बहन वर्षिका भी हादसे का शिकार हुई है। उसका शव उसके ससुराल के गांव बशीर ले जाया गया, जबकि एक अन्य मृतक अर्जित के शव का अंतिम संस्कार श्रीगंगानगर में हुआ। इस हादसे ने सिर्फ इस परिवार में एक साथ इतने रिश्ते ...
प्रदूषण में घुटने लगा दम, साफ हवा के लिए हिमाचल पहुंच रहे सैलानी

प्रदूषण में घुटने लगा दम, साफ हवा के लिए हिमाचल पहुंच रहे सैलानी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
शिमला दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में बढ़ रहे प्रदूषण से तंग आकर लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। राजधानी शिमला सहित मनाली, नारकंडा, कुफरी, चायल, कसौली और धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। दिवाली के बाद पहले ही वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला में ऑक्यूपेंसी 70 से 80 फीसदी पहुंच गई। पहाड़ों के सुहावने मौसम का लुत्फ लेने के लिए दिल्ली, चंडीगढ, पंजाब और हरियाणा से सबसे ज्यादा टूरिस्ट पहुंच रहे हैं। हरियाणा से शिमला घूमने आए योगराज, अंकुश सेठ और दीपक अरोड़ा ने बताया कि दिवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने से मैदानी इलाकों में परेशानी बढ़ गई है, पहाड़ों की साफ आबोहवा में कुछ दिन बिताने के लिए शिमला पहुंचे हैं। कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनें अगले एक हफ्ते के लिए एडवांस बुक चल रही है।  फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ हिमाचल...