Monday, August 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

रिजर्व बैंक के फैसले का असर:बैंक FD पर आपको कम मिलता रहेगा ब्याज, ज्यादा ब्याज के लिए नया तरीका अपनाएं

रिजर्व बैंक के फैसले का असर:बैंक FD पर आपको कम मिलता रहेगा ब्याज, ज्यादा ब्याज के लिए नया तरीका अपनाएं

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई रिजर्व बैंक ने एक बार फिर प्रमुख दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 8 वीं बार है जब दरों को जस का तस रखा गया है। इससे पहले मई 2020 में रेपो रेट को घटाया गया था। इससे अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) किए हैं या करने वाले हैं तो आपको घाटा हो सकता है। रिजर्व बैंक के फैसले का होता है असर FD की ब्याज दरों पर रिजर्व बैंक के फैसले का असर काफी होता है। अगर रिजर्व बैंक दरें घटाता तो आपकी FD पर और कम ब्याज मिलता। अगर वह रेपो रेट को बढ़ा देता तो आपको FD पर ज्यादा ब्याज मिलता। दरअसल डिपॉजिट और उधारी दोनों एक दूसरे से जुड़े हैं। यानी जब लोन पर ब्याज दर कम होगा तो डिपॉजिट पर भी कम होगा। ऐसा इसलिए कि बैंक आपसे जो डिपॉजिट 5 या 6% पर लेता है, वही पैसा आपको लोन के समय में 7-8% पर देता है। बैंक की यही प्रमुख कमाई है। बैंक के पास अपना खुद का पैसा बहुत कम रहता है। जस का तस रेट बना...
EV एक्सपो 2021 शुरू:इवेंट में 80 कंपनियां शामिल हो रहीं, इसमें ज्यादातर बैटरी बनाने वाली; 48 हजार में 150km चलने वाली बाइक बटोर सकती है सुर्खियां

EV एक्सपो 2021 शुरू:इवेंट में 80 कंपनियां शामिल हो रहीं, इसमें ज्यादातर बैटरी बनाने वाली; 48 हजार में 150km चलने वाली बाइक बटोर सकती है सुर्खियां

बिजनेस
नई दिल्ली देश की राजधानी नई दिल्ली में आज (6 अगस्त) से 11वां इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो शुरू हो चुका है। ये इवेंट 8 अगस्त तक चलेगा। फरवरी 2020 के बाद से देश में होने वाला ये पहला एक्सपो भी है। इस इवेंट के दौरान देश की कई कंपनियां अपने ई-व्हीकल, बैटरी और इनसे जुड़ी एक्सेसरीज को पेश करेंगी। 2015 से इस इवेंट को ऑर्गनाइज अल्टीअस ऑटो सॉल्यूशन (Altius Auto solutions) कंपनी कर रही है। आइए कंपनी के फाउंडर राजीव अरोड़ा से ही जानते हैं कि इस बार का इवेंट कैसा होने वाला है... इस इवेंट का आयोजन कैसे किया जाता है?अल्टीअस ऑटो सॉल्यूशन इस एक्सपो को ऑर्गनाइज करती है। इवेंट के लिए मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट, ICAT, MSME, NSIC का सपोर्ट मिलता है। 2015 से लगातार अल्टीअस इस इवेंट का आयोजन कर रही है। आखिरी आयोजन 2019 में हुआ था। कोरोना महामारी की वजह से 2020 में इसका आयोजन नहीं किया गया। इस ...
शेयर बाजार लाल निशान में बंद:आखिरी घंटे में बढ़ी मुनाफा वसूली, सेंसेक्स 215 और निफ्टी 56 अंक टूटा, IT और ऑटो सेक्टर का सहारा

शेयर बाजार लाल निशान में बंद:आखिरी घंटे में बढ़ी मुनाफा वसूली, सेंसेक्स 215 और निफ्टी 56 अंक टूटा, IT और ऑटो सेक्टर का सहारा

बिजनेस
मुंबई बाजार लगातार 4 दिन की तेजी के बाद आज शुक्रवार को कमजोरी के साथ बंद हुए। दिनभर सपाट कारोबार करने के बाद आखिरी घंटे में हल्की मुनाफा वसूली देखने को मिली। सेंसेक्स 215 अंक गिरकर 54,277.72 पर और निफ्टी 56 अंक फिसलकर 16,238 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 शेयर्स तेजी और 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिनमें इंडसइंड बैंक के शेयर 2.79% तेजी के साथ 1026 पर बंद हुए। वहीं रिलायंस के शेयर 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ 2090 पर बंद हुए। बाजार को ऑटो और IT शेयर्स का सपोर्ट मिला NSE पर ऑटो इंडेक्स 0.24% की तेजी के साथ 10,249 पर बंद हुआ। इंडेक्स में अमारा राजा बैटरीज के शेयर 1.91% तेजी के साथ 731 रुपए पर बंद हुए। IT इंडेक्स 0.30% की बढ़त के साथ 31,211 पर बंद हुआ। इंडेक्स में टेक महिंद्रा के शेयर 1.59% की तेजी के साथ 1268 रुपए पर बंद हुए। BSE पर 3,329 शेयर्स में कारोबार हुआ...
रिजर्व बैंक ने नहीं घटाया रेट:आपने लोन लिया है तो क्या फर्क पड़ेगा, अगर नया लोन लेने जा रहे हैं तो क्या करना चाहिए

रिजर्व बैंक ने नहीं घटाया रेट:आपने लोन लिया है तो क्या फर्क पड़ेगा, अगर नया लोन लेने जा रहे हैं तो क्या करना चाहिए

बिजनेस
मुंबई रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 8 वीं बार है जब दरों को जस का तस रखा गया है। इससे पहले मई 2020 में रेपो रेट को घटाया गया था। इसके मायने ये हैं कि जिन लोगों ने कर्ज लिया है, वे अभी कुछ और समय तक कम ब्याज दरों का आनंद ले सकते हैं। पर जो लोग कर्ज लेना चाहते हैं, उन्हें क्या करना चाहिए, हम बता रहे हैं। 2001 अप्रैल के बाद रेपो-रिवर्स रेपो सबसे कमरिजर्व बैंक की 6 अगस्त को मौद्रिक नीति कमिटी (MPC) की 3 दिनों की बैठक खत्म हुई। रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार है। रेपो रेट का यह लेवल 2001 अप्रैल के बाद सबसे निचला लेवल है। रिजर्व बैंक के फैसले के बाद ज्यादातर बैंक अभी निकट समय में ब्याज की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करेंगे। होम लोन में ब्याज दर काफी जरूरी फैक्टरहोम लोन जिन लोगों ने ले रखा है, उनके लिए ब्याज दर काफ...
मुकेश अंबानी की 24 हजार करोड़ की डील रुकी:सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस-फ्यूचर डील पर रोक लगाई, अमेजन के फेवर में फैसला; RIL का मार्केट कैप 1.3 लाख करोड़ घटा

मुकेश अंबानी की 24 हजार करोड़ की डील रुकी:सुप्रीम कोर्ट ने रिलायंस-फ्यूचर डील पर रोक लगाई, अमेजन के फेवर में फैसला; RIL का मार्केट कैप 1.3 लाख करोड़ घटा

बिजनेस
नई दिल्ली मुकेश अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने फ्यूचर-रिलायंस रिटेल डील मामले में अमेजन के पक्ष में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने रिलायंस-फ्यूचर रिटेल डील पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि रिलायंस, फ्यूचर ग्रुप की रिटेल संपत्ति खरीदने के सौदे पर आगे नहीं बढ़ सकता है। रिलायंस का मार्केट कैप 1.3 लाख करोड़ रुपए घटासुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फ्यूचर रिटेल की बिक्री को रोकने के लिए सिंगापुर आर्बिट्रेटर के फैसले को लागू किया जा सकता है। फ्यूचर रिटेल का रिलायंस रिटेल के साथ 3.4 अरब डॉलर (24,713 करोड़ रुपए) की डील आर्बिट्रेटर के फैसले को लागू करने के योग्य है। फैसले के बाद BSE पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1.3 लाख करोड़ रुपए घटकर 13.47 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो बाजार बंद होने पर 14.77 लाख करोड़ रुपए था। ...
मुद्रास्फीति के प्रति उदासीनता:भारत सहित दुनियाभर में बढ़ रही महंगाई, लेकिन पॉलिसी रेट क्यों नहीं बढ़ा रहे सेंट्रल बैंक?

मुद्रास्फीति के प्रति उदासीनता:भारत सहित दुनियाभर में बढ़ रही महंगाई, लेकिन पॉलिसी रेट क्यों नहीं बढ़ा रहे सेंट्रल बैंक?

बिजनेस
भारतीय रिजर्व बैंक शुक्रवार को बताएगा कि उसने अहम ब्याज दर यानी रेपो रेट बढ़ाने का फैसला किया है या नहीं। ज्यादातर अर्थशास्त्रियों का कहना है कि कमजोर इकोनॉमी और सुस्त ग्रोथ को देखते हुए वह ब्याज दर बढ़ाने से परहेज करेगा। वह कोविड से पिटी इकोनॉमिक ग्रोथ पर फोकस करते हुए महंगाई की दर में पिछले कुछ समय से आए उछाल को दरकिनार कर सकता है। ज्यादातर विकसित देशों में महंगाई बढ़ी है, लेकिन​​​​... ऐसा नहीं है कि महंगाई से आंख चुराने वाली बात सिर्फ इंडिया में हो रही है। दुनिया के ज्यादातर विकसित देशों में महंगाई बढ़ी है। जून में अमेरिका में महंगाई दर 5.4%, ब्रिटेन में 0.5% और यूरो जोन में 1.9% थी। अमेरिका में जनवरी का आंकड़ा 1.4%, ब्रिटेन में -0.2% और यूरो जोन में 0.9% था। लेकिन उसको काबू में करने के लिए कहीं भी पॉलिसी रेट नहीं बढ़ाया गया। 1. यूरोपियन यूनियन 2. ब्रिटेन 3. अमेरिका पॉलि...
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो युवक घायल

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो युवक घायल

बिजनेस
खाजूवाला. क्षेत्र के 17 केवाईडी के पास बुधवार दोपहर को एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गयें। घायलों को यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुचीं। एएसआई संतराम बिश्नोई ने बताया कि 17 केवाईडी पुली से 61 हैड की ओर जाने वाली सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार 17 केवाईडी निवासी 30 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र गंगाराम व 30 वर्षीय रमेश पुत्र शंभू राम घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खाजूवाला में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल के रेफर कर दिया। गाड़ी पलटने से दो लोग घायल श्रीडूंगरगढ़. लखासर मोड़ के पास नेशनल हाइवे-11 पर सड़क हादसे दो जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लखासर मोड़ के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर...
शानदार तेजी के साथ बाजार बंद:पहली बार सेंसेक्स 54,700 और निफ्टी 16,300 के पार पहुंचा, भारती एयरटेल का शेयर करीब 4% चढ़ा

शानदार तेजी के साथ बाजार बंद:पहली बार सेंसेक्स 54,700 और निफ्टी 16,300 के पार पहुंचा, भारती एयरटेल का शेयर करीब 4% चढ़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार गुरुवार को लगातार चौथे दिन शानदार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 54,717 और निफ्टी ने 16,349 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 123 अंकों की तेजी के साथ 54,492.84 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 35 अंक बढ़त के साथ 16,294 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 16 में तेजी देखी गई और 14 लाल निशान में बंद हुए। जिसमें सबसे ज्यादा भारती एयरटेल का शेयर करीब 4.30% तेजी के साथ 598.90 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर में SBI और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। बाजार को IT शेयर्स का सहारा मिला NSE पर निफ्टी IT में 0.76% की तेजी रही। IT सेक्टर में ओरेकल फाइनेंशियल का शेयर में 2.84% और टेक महिंद्रा का शेयर 2.75% की बढ़त के साथ 1249 पर बंद हुआ। वहीं PSU बैंक सेक्टर में दबाव दिखा। PSU बैंक में 2% से ज्यादा की गिरावट और निफ्टी रियल्टी सेक्टर में 1% की गिरावट रही।...
इस साल में 15.37% का फायदा दिया:दुनिया के शेयर बाजारों में सबसे आगे भारतीय बाजार, निफ्टी ने 16 महीने में 106% का रिटर्न दिया

इस साल में 15.37% का फायदा दिया:दुनिया के शेयर बाजारों में सबसे आगे भारतीय बाजार, निफ्टी ने 16 महीने में 106% का रिटर्न दिया

बिजनेस
मुंबई भारतीय शेयर बाजार की तेजी चौथे दिन भी जारी रही है। तीन दिनों में सेंसेक्स में 1,700 से ज्यादा अंकों की तेजी ने इसे 54,365 हजार के पार पहुंचा दिया। दरअसल फंड मैनेजर्स का ऐसा मानना है कि कोविड-19 का असर कम होने और अर्थव्यवस्था के खुलने से बाजार पर तेजी का असर दिख रहा है। पिछले 16 महीनों में निफ्टी ने दुनिया के प्रमुख बाजारों में सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। बुधवार को सेंसेक्स 546 अंक बढ़ा था मंगलवार को सेंसेक्स 872 अंकों की बढ़त के साथ 53,823 पर बंद हुआ था। बुधवार को यह 546 अंकों की बढ़त के साथ 54,369 पर बंद हुआ था। जबकि सोमवार को भी सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसी दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी 16 हजार के आंकड़ो को पहली बार पार किया। वैसे पिछले 16 महीनों में देखें या फिर इस साल जनवरी से देखें, पूरी दुनिया के प्रमुख बाजारों में भारत के निफ्टी ने सबसे बेहतर रिटर...