BYJU’S ने इस कंपनी के साथ किया समझौता
नई दिल्ली
शिक्षण प्रौद्योगिकी (एडटेक) कंपनी BYJU'S ने पश्चिम एशिया में नया कारोबार खड़ा करने और कतर में एक शोध एवं विकास केंद्र की स्थापना के लिए कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) के साथ गठजोड़ किया है। BYJU'S ने सोमवार को एक बयान में कहा कि क्यूआईए के साथ मिलकर गठित होने वाली नई कंपनी पश्चिम एशिया एवं उत्तर अफ्रीका क्षेत्र के छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई से जुड़े समाधान पेश करेगी। इसके अलावा कतर की राजधानी दोहा में एक शोध एवं विकास केंद्र भी खोला जाएगा।
इसके लिए बैजूस ने क्यूआईए के साथ मिलकर अपने पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी के गठन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत दोनों ही कंपनियां मिलकर ऑनलाइन शिक्षण सामग्री तैयार करने का काम करेंगी। बैजूस के मुताबिक, क्यूआईए वर्ष 2019 से ही उसके प्रमुख निवेशकों में से एक रहा है। दुनिया के 120 से अधिक देश...








