Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

जिला कलक्टर ने लिया सिटी राउंड

जिला कलक्टर ने लिया सिटी राउंड

बीकानेर
बीकानेर. जिला कलेक्टर नमित मेहता ने रविवार को पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के साथ शहर का राउंड लेते हुए जन अनुशासन कर्फ्यू की पालना का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि आमजन अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर की पालना करें, जिससे कोविड संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सा सके। उन्होंने कहा कि जाइंट एनफोर्समेंट टीमों और जागरूकता गतिविधियों से आमजन में मास्क और अन्य सावधानियों के प्रति चेतना आई है। जिसकी बदौलत पिछले कुछ दिनों में संक्रमण की दर में कमी देखने को मिली है। हमें इस स्तर को बनाए रखना है। साथ ही आमजन को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान बाजार की दुकानें बंद मिली तथा कहीं भी अनावश्यक लोग घूमते नहीं दिखे। जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट से सार्दुल सिंह सर्किल, एमजी रोड, स्टेशन रोड, रानी बाजार, पुलिया, अंबेडकर सर्किल सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कि...
बीकानेर में वीकेंड कर्फ्यू में बेपरवाह घूमते नजर आए लोग; पुलिस ने भी नहीं दिखाई ज्यादा सख्ती; चालान की औपचारिकता

बीकानेर में वीकेंड कर्फ्यू में बेपरवाह घूमते नजर आए लोग; पुलिस ने भी नहीं दिखाई ज्यादा सख्ती; चालान की औपचारिकता

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या भले ही दिन ब दिन बढ़ती जा रही है लेकिन आम बीकानेरी में इसका भय नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि रविवार को वीकेंड कर्फ्यू के बावजूद सड़कों पर भारी भीड़ नजर आई। यहां तक कि मुख्य मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी में लोग बेपरवाह होकर इधर से उधर घूमते नजर आए। रविवार सुबह कोटगेट पर कुछ देर के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई और लोगों को वापस घरों की रवाना किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस तैनात थी लेकिन आने-जाने वालों को रोक टोक नहीं थी। कोटगेट पर ऑटो चालक हमेशा की तरह सवारियों का इंतजार कर रहे थे तो उन्हें सवारियां मिल भी रही थी। यहां ढोल व ताशे के सहारे दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने वाले युवक भी आराम से ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। रेलवे क्रासिंग बंद होने पर हमेशा की तरह लंबी कतार नजर आई। इसी तरह म्यूजियम चौराहे पर भी लोगों की आवाजाही बनी रह...
शनिवार रात पिता बना था युवक; रविवार सुबह ऊंट गाड़े पर जा रहा था कि ट्रक ने कुचल दिया; मौके पर ही मौत

शनिवार रात पिता बना था युवक; रविवार सुबह ऊंट गाड़े पर जा रहा था कि ट्रक ने कुचल दिया; मौके पर ही मौत

बीकानेर
बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ में रविवार सुबह एक ट्रक और ऊंट गाड़े में आमने सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। मृतक श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के पास ही स्थित रिड़ी गांव का था, जहां मृतक के परिजनों का अब रो रोकर बुरा हाल है। रिड़ी गांव के जिस युवक की मौत हुई है, उसकी पत्नी ने शनिवार रात ही संतान को जन्म दिया। वो पिता बनकर अभी अपने बच्चे से मिलने ही नहीं गया कि मौत आ गई।...
बीकानेर में 50 मरीज भर्ती, जिसमें बीस परसेंट ऑक्सीजन सपोर्ट पर

बीकानेर में 50 मरीज भर्ती, जिसमें बीस परसेंट ऑक्सीजन सपोर्ट पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर अगर आप ये समझ रहे हैं कि इस बार कोरोना ज्यादा खतरनाक नहीं है तो ऐसी भूल नहीं करे। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। इतना ही नहीं इन मरीजों में हर पांचवां मरीज अब ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। कुछ रोगियों को वैंटिलेटर पर भी लेना पड़ रहा है। लगातार बिगड़ रहे हालात के बीच बीकानेर में दो रोगियों की मौत भी हो चुकी है। रविवार को सुबह की रिपोर्ट में 370 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. परमेंद्र सिरोही ने बताया कि अस्पताल में इस समय पचास के करीब रोगी भर्ती हो चुके हैं और इस संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कुछ दिन पहले तक पंद्रह रोगी थे, जो अब बढ़कर पचास के पास पहुंच गए हैं। इन रोगियों में दस को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वहीं दो रोगी बाइपेप पर है। ये वेंटीलेटर से पहले के हालात है। पीबीएम अस्पताल सबसे बड़ा स्...
बीकानेर में मौसम ने कराया लॉकडाउन

बीकानेर में मौसम ने कराया लॉकडाउन

बीकानेर
बीकानेर मकर सक्रांति के बाद बीकानेर में सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को बीकानेरमें कोहरा था लेकिन मौसम जल्दी खुल गया, वहीं शनिवार को दस बजे तक भी राहत नहीं मिल पाई। दिन की विजिबिलिटी इतनी कम थी कि पांच-सात फीट की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। शनिवार को बीकानेर में सख्त लॉकडाउन की पालना करवाने में मौसम ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुबह सवेरे इतनी सर्दी के चलते कोई बाहर निकला ही नहीं। बीकानेर में न्यूनतम पारा गिरकर अब महज 4.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। न्यूनतम पारा बीकानेर के साथ ही प्रदेश के लगभग हर जिले में गिरा है। बीकानेर में अधिकतम पारा 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर इन दिनों सबसे ज्यादा ठंडे रहने वाले पड़ौसी जिले चूरू से भी ज्यादा ठंडा हो गया है। चूरू में कल रात का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीगं...
पिछले दो दिन की तुलना में बीकानेर में सुबह की रिपोर्ट कम हुए पॉजिटिव

पिछले दो दिन की तुलना में बीकानेर में सुबह की रिपोर्ट कम हुए पॉजिटिव

बीकानेर
बीकानेर पिछले दो दिन से सुबह की रिपोर्ट में चार सौ से ज्यादा पॉजिटिव केस आने के बाद शनिवार को कुछ राहत मिली है। शनिवार सुबह की रिपोर्ट में 358 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि इससे पहले ये संख्या दिन में ही पांच सौ के पार भी पहुंची है। पॉजिटिव कम आने का एक कारण ये भी है कि ढाई हजार टेस्ट ही हुए हैं जबकि पिछले दिनों में ये तीन हजार से ज्यादा थे। बीकानेर में अब ऐसा कोई एरिया नहीं रह गया है, जहां कोरोना नहीं हो। एक्टिव केस की संख्या अब तीन हजार के आसपास पहुंच रही है। ऐसे में अस्पताल में रोगियों की संख्या तीस के आसपास है। हालांकि अभी भी वेंटीलेटर और ऑक्सीजन जैसी जरूरत महसूस नहीं हो रही है। जिन एरिया में शनिवार को पॉजिटिव मिले हैं उनमें परकोटे के भीतर के चौक, गली और मोहल्ले सभी शामिल है। तेलीवाड़ा, आसानियों का चौक, शीतला गेट, आचार्यों का चौक, पारीक चौक, जस्सूसर गेट, डीडू सिपाहियान, व्यासों क...
बीकानेर एक्सप्रेस हादसे के पीड़ित बोले:ब्रेक लगते ही तेज धमाका, ऐसा लगा भूकंप आ गया; दो बार कोच पलटा, ऊपर बैठे लोग नीचे गिरे

बीकानेर एक्सप्रेस हादसे के पीड़ित बोले:ब्रेक लगते ही तेज धमाका, ऐसा लगा भूकंप आ गया; दो बार कोच पलटा, ऊपर बैठे लोग नीचे गिरे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर से 11 जनवरी की देर रात पौने दो बजे गुवाहाटी के लिए रवाना हुई बीकानेर एक्सप्रेस गुरुवार शाम 5 बजे पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी और मैनागुड़ी के बीच पटरी से उतर गई। NWR पीआरओ शशिकिरण के मुताबिक, ट्रेन में 308 यात्री बीकानेर से और 564 जयपुर से सवार हुए थे। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने ट्रेन में सवार साधासर (बीकानेर) के दो यात्री फूसाराम बिजारणियां और दुर्गाराम सिद्ध से बात की। उन्होंने बताया कि शाम का समय था और लंबे सफर की वजह से लोग थक चुके थे। हम दोनों कोच नंबर डी-4 में बैठे थे। अचानक तेज धमाका हुआ। ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो। कुछ ही क्षण में ऊपर बैठे पैसेंजर नीचे आ गिरे। सामान भी गिरने लगा। हमारा कोच दो बार पलटी खाकर रुक गया। हम समझ गए थे कि बड़ा हादसा हुआ है। हम दोनों किसी तरह उठकर बाहर निकले। बाहर आकर देखा तो नजारा दर्दनाक था। कुछ कोच पटरी से उतर गए थे तो कुछ एक-दूसरे के...
12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम टले, 17 जनवरी से शुरू होने थे; खाटूश्यामजी मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद

12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम टले, 17 जनवरी से शुरू होने थे; खाटूश्यामजी मंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद

बीकानेर
बीकानेर प्रदेश में राजस्थान बोर्ड की 17 जनवरी से शुरू होने जा रही 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम को आगामी आदेश तक टाल दिया गया है। दरअसल, कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है और कई जिलों में संक्रमण दर 10 से ऊपर पहुंच गई है। इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण राज्य में 25 जिले रेड जोन में आ गए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए तथा विशेषज्ञों की सलाह पर यह निर्णय लिया गया है। खाटूश्यामजी मंदिर बंदखाटूश्यामजी मंंदिर अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। खाटू कस्बे में बढ़ते संक्रमण के चलते पहले कमेटी ने एकादशी, द्वादशी और रविवार को मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया था। पिछले गुरुवार कस्बे में एक साथ 50 से ज्यादा संक्रमित...
घेवर और फीणी का मौसम:देश और दुनिया में जगह बना रहे हैं बीकानेरी घेवर

घेवर और फीणी का मौसम:देश और दुनिया में जगह बना रहे हैं बीकानेरी घेवर

बीकानेर
बीकानेर वैसे तो घेवर पर बीकानेर का एकाधिकार नहीं है लेकिन सर्दी के दो महीने में ये घेवर बीकानेरवासियों की थाली में एक बार नहीं बल्कि कई बार पहुंचता है। एक अनुमान के मुताबिक महज दो महीने में करीब दस करोड़ रुपए के घेवर की बिक्री होती है। मिठाई के शौकीन बीकानेरियों ने अब घेवर इतने प्रयोग कर लिए हैं कि सर्दी के सीजन में राजस्थान से बाहर भी एक्सपोर्ट होने लगे हैं।...
बीकानेर में बेकाबू हुआ कोरोना

बीकानेर में बेकाबू हुआ कोरोना

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। गुरुवार सुबह की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमितों की संख्या 491 रही है तो अभी शाम की रिपोर्ट आना शेष है। आशंका जताई जा रही है कि ये आंकड़ा जल्द ही हर रोज एक हजार तक पहुंच सकता है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि शहर के लगभग हर एरिया से कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं।...