Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

1475 प्रकरणों का निस्तारण, 10.18 करोड़ की राशि का अवार्ड पारित

1475 प्रकरणों का निस्तारण, 10.18 करोड़ की राशि का अवार्ड पारित

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार हुई राष्ट्रीय लोक अदालत जिला मुख्यालय बीकानेर एवं ताल्लुका नोखा, श्रीडूंगरगढ़, कोलायत, लूणकरनसर, खाजूवाला पर सभी प्रकृति के विवादों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया गया। न्यायाधीश मदनलाल भाटी जिला एवम् सेशन न्यायाधीश बीकानेर के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों में से कुल 10079 प्रकरण लोक अदालत में रखे गए। जिनमें 1475 प्रकरणों का लोक अदालत की भावना से निस्तारण हुआ तथा 10 करोड़ 18 लाख 11 हजार 049 की राशि का अवार्ड पारित किया गया। इसके अलावा प्री-लिटीगेशन के 8076 प्रकरण रखे गए। जिनमें से 203 प्रकरणों का निस्तारण लोक अदालत की भावना से होकर उनमें से 2 करोड़ 97 लाख ...
स्वास्थ्य अधिकारी पद को लेकर महापौर-आयुक्त आमने-सामने

स्वास्थ्य अधिकारी पद को लेकर महापौर-आयुक्त आमने-सामने

बीकानेर
बीकानेर. नगर निगम में आयुक्त और महापौर के बीच मनमुटाव रहने की परम्परा बनी हुई है। अब निगम स्वास्थ्य अधिकारी को लेकर आयुक्त और महापौर में आमने-सामने होने की स्थितियां बन गई है। आयुक्त ने स्वायत शासन विभाग के निदेशक के आदेश की पालना में जिस कर्मचारी को स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार सौंपा है, उसे महापौर नियमों का हवाला देकर मानने को तैयार नहीं है। महापौर ने शुक्रवार को यूओ नोट जारी कर अशोक कुमार व्यास के स्थान पर सहायक अभियन्ता मुकेश कुमार को निगम स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार सौंपने के आदेश दिए है। स्वास्थ्य अधिकारी के पद को लेकर आयुक्त और महापौर में चल रही रस्सा कस्सी निगम में चर्चा का विषय बन गई है। आयुक्त असमंजस में निगम स्वास्थ्य अधिकारी के पद को लेकर चल रही रस्सा-कस्सी से निगम आयुक्त पंकज शर्मा असमंजस में है। आयुक्त के पास स्वास्थ्य अधिकारी पद को लेकर अब दो आदेश हो गए है। एक आदेश ...
जस्या….. थारो कांई होसी रै!

जस्या….. थारो कांई होसी रै!

बीकानेर
डेढ साल से घर बैठने से बच्चे पढ़ाई में पिछड़ेछोटी कक्षाओं के बच्चों पर ज्यादा असर, प्रमोट होकर अगली कक्षाओं में आ गए, पिछला भूले बीकानेर. आठ वर्षीय जस्सू उर्फ जसविंदर (बदला नाम) ने पिछले करीब डेढ़ साल ने स्कूल का मुंह तक नहीं देखा। न हिंदी आती है और न ही अंग्रेजी। साधारण जोड़-बाकी तो दूर की बात है। ए फॉर एप्पल जरूर जानता है, लेकिन एप्पल की स्पैलिंग पूछो तो चुप्पी साध लेता है। हां, साइकिल चलाने और पतंगबाजी में महारथ हासिल कर चुका है। ऑनलाइन एज्युकेशन का फायदा यह हुआ है कि पलक झपकते ही उसकी अंगुलियां यू ट्यूब, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर तेजी से थिरकने लगती है। स्मार्टफोन के दर्जनों मॉडल उसे याद है। पुराने स्मार्ट फोन को अपग्रेड करना घरवालों से उसकी नई मांग है। जस्सू तो यहां उदाहरण मात्र है। कोरोना ने घर-घर में जस्सू तैयार कर दिए हैं। मां-बाप यह कह कर माथा पीट रहे हैं …. कि जस्या थारो ...
भादवे में सावन आया झूम

भादवे में सावन आया झूम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. काफी लंबे समय बाद शनिवार को मेघों ने जमकर बीकानेर शहर को तरबतर कर दिया। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। साथ ही कई जगह पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानी से भी सामना करना पड़ा। शनिवार को सुबह से ही आकाश में बादल आने शुरू हो गए थे लेकिन थोडी देर बाद ही तेज धूप भी निकल गई थी। इससे गर्मी और उमस हो गई थी। सुबह करीब ११ बजे एक बार फिर बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया था और शहर के कुछ इलाकों में पानी बरसाना प्रारंभ कर दिया। जबकि कुछ इलाकों में धूप भी निकली हुई थी और वहां सूखा रहा लेकिन इसके बाद काले बादलों ने रिमझिम शुरू कर दी और दोपहर चार बजे बाद कई इलाकों में तेज बरसात शुरू हो गई थी जिससे कई क्षेत्रों में पानी भर गया। बरसात होने के कारण मौसम भी सुहावना हो गया था। तेज बरसात होने के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया। गजनेर रोड पर भारी मात्रा में पानी भर गया लेकिन पानी निकासी की स...
140 बीघा में निगम की गौशाला, 15 हजार पशुओं की क्षमता, एक साल से एक भी पशु नहीं

140 बीघा में निगम की गौशाला, 15 हजार पशुओं की क्षमता, एक साल से एक भी पशु नहीं

बीकानेर
बीकानेर. सरह नथानिया क्षेत्र में नगर निगम की गौशाला होने के बाद भी शहर की सडक़ों पर हजारों पशु बेसहारा खुले में घूम रहे हैं। करीब 140 बीघा भूमि पर बनी इस गौशाला में पिछले करीब एक साल से निगम पशुओं को नहीं डाल रहा है। बताया जा रहा है कि इस गौशाला में 15 हजार से भी अधिक पशुओं को रखा जा सकता है। वर्तमान में इस गौशाला में करीब पांच सौ पशु रह रहे हैं। वर्ष 2019 से अब तक इस गौशाला पर साढ़े तीन करोड़ रूपए से भी अधिक की राशि खर्च हो चुकी है। करोड़ों रुपए खर्च होने का लाभ बेसहारा पशुओं को नहीं मिल रहा है। करोड़ों का भुगतान बकाया, गौशाला में महज पांच सौ पशु नगर निगम की पूगल रोड स्थित गौशाला का संचालन सोहन लाल बुलादेवी ओझा गौशाला समिति कर रही है। गौशाला समिति अध्यक्ष का कहना हैं कि पिछले पन्द्रह महीनों से निगम पशुओं के भरण पोषण का भुगतान नहीं कर रहा है। समिति की गाढ़वाला स्थित गौशाला में रह रहे ...
आकर्षित कर रहे लाल बाग के राजा, बच्चों में प्रिय है बाल गणेशा

आकर्षित कर रहे लाल बाग के राजा, बच्चों में प्रिय है बाल गणेशा

बीकानेर
बीकानेर. सिंहासन पर विराजमान लाल बाग के राजा जहां हर किसी को आकर्षित कर रहे है वहीं डमरू पर विराजमान बाल गणेश बच्चों में आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। गणेश चतुर्थी को लेकर भगवान गणेश के विभिन्न स्वरूपों की प्रतिमाओं की बिक्री का क्रम चल रहा है। जूनागढ के आगे, सार्दुल सिंह सर्कल, पूगल रोड, जयपुर रोड सहित कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की बिक्री चल रही है। पहना है साफा, डमरू पर बैठे डमरू पर विराजमान गणेश, डगरू सेठ, पगड़ी वाले गणेशा, मूषक सवार, वीणा पर विराजमान, पीपल के पत्ते पर बैठे गणेश लोगों को आकषित कर रहे है वहीं कृष्ण रूप में गणेश, मां पार्वती के साथ गणेश, खरगोश पर बैठे गणेश, हाथी के दांत में विराजमान लम्बोदर की प्रतिमाओं को लोग खरीद रहे है। इन प्रतिमाओं का पूजन १० सितम्बर को गणेश चतुर्थी सेशुरू होगा। दस दिनों तक भगवान गणेश का घर-घर में पूजन होगा। घर-घर होगा गणपति का पूज...
ट्रक ट्रेलर की टक्कर से डंपर चालक की मौत

ट्रक ट्रेलर की टक्कर से डंपर चालक की मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर में नोखा थाना क्षेत्र में आज सुबह सवेरे हाईवे पर दो बड़े हादसे हो गए।नोखा में बीकानेर मार्ग पर राठी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 5 बजे एक डंफर और ट्रक ट्रेलर विपरीत दिशा से टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना में डंफर चालक गोपालराम(45) पुत्र पुरखाराम जाट निवासी बिरमसर, बीकानेर की मृत्यु हो गई। वह गंभीर घायल हो गया था, जिसे हस्पताल में जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बकौल पुलिस ट्रक ट्रेलर का चालक और उसका साथी हादसा होते ही घटनास्थल से गायब हो गए। लिहाजा अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि इनके भी चोटें लगी हैं या नहीं। डंफर बीकानेर से नोखा की तरफ और ट्रक ट्रेलर नोखा से बीकानेर की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही समय बाद इसी हाईवे पर इस घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक और दुर्घटना हो गई।पुलिस के अनुसार कोई ज्वलनशील तरल पदार्थ लेकर जा रहा एक टैंकर अत्यधिक रफ्तार होने...
सज रहे मंदिर, गणेश प्रतिमाओं की हो रही खरीदारी

सज रहे मंदिर, गणेश प्रतिमाओं की हो रही खरीदारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश का प्राकट्य दिवस गणेश चतुर्थी 10 सितम्बर को मनाया जाएगा। घरों से मंदिरों तक तैयारियां चल रही है। गणेश मंदिरों की साफ-सफाई, रंग रोगन और रंग बिरंगी रोशनियों से सजाने का काम शुरू हो गया है। गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले दस दिवसीय गणेश पूजन महोत्सव को लेकर गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी शुरू हो गई है। घर-घर में गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर उनका दस दिनों तक पूजन किया जाएगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर लोग घर-घर में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर उनके पूजन के लिए छोटी प्रतिमाओं की अधिक खरीदारी कर रहे है। गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालु व्रत-उपासना कर भगवान गणेश का पूजन करेंगे। छोटी प्रतिमाओं की बिक्री अधिक गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले दस दिवसीय गणेश पूजन के लिए लोग भगवान गणेश की छोटी प्रतिमाओं को अधिक पसंद कर रहे है। इन प्रतिमाओं को घरों में स्थापित कर दस दिन...
गौशालाओं में नहीं ठौर, सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा पशु

गौशालाओं में नहीं ठौर, सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा पशु

बीकानेर
बीकानेर. नगर निगम क्षेत्र में सडक़ों पर घूम रहे बेसहारा गौवंश को कोई ठौर नहीं मिल रही है। नगर निगम ना अपनी गौशाला में इनको ले रहा है और ना ही शहरी क्षेत्र में संचालित हो रही निजी गौशालाएं बेसहारा पशुओं को लेने में रूचि दिखा रही हैं। सडक़ों पर बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन पशुओं की चपेट में आने से लोग घायल हो रहे हैं। हालात यह है कि शहर के मुख्य बाजारों, मुख्य मार्गों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक बेसहारा पशुओं के झुण्ड नजर आ रहे हैं। इनके चारा, घास की उचित व्यवस्था नहीं होने से शहर में जगह-जगह बनी कचरे की ढेरियों के आस-पास ये मंडराते रहते हैं। खाने की वस्तुओं के साथ पॉलीथिन की थैलियां इनके पेट में जाने से इनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रही है। हजारों पशु, रखने की योजना नहीं शहर की सडक़ों पर हजारों गाय और गोधे घूम रहे हैं। इन बेसहारा पशुओं को रखने और इनका पेट भर...
सदस्यों ने रखी जनसमस्याएं, ब्लॉक डवलपमेंट प्लान का अनुमोदन

सदस्यों ने रखी जनसमस्याएं, ब्लॉक डवलपमेंट प्लान का अनुमोदन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर पंचायत समिति की साधारण सभा सोमवार को पंचायत समिति सभागार में हुई। प्रधान लालचंद आसोपा की अध्यक्षता में हुई साधारण सभा के दौरान वित्तीय वर्ष 2021-22 के ब्लॉक डवलपमेंट प्लान का अनुमोदन किया गया। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बिजली, पानी, सडक़ सहित विभिन्न समस्याओं को रखा। बैठक में लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा ने सभी ग्रामों में ट्यबवेल पर पानी की मोटरों की खराबी की मॉनिटरिंग के लिए ऑन लाइन सिस्टम या सॉफ्टवेयर तैयार करने का सुझाव दिया। उप प्रधान राजकुमार कस्वां ने नापासर में सीएचसी में अतिरिक्त चिकित्सकों का पदस्थापन करने एवं ग्राम रामसर में जीएसएस पर कार्मिक लगाने की बात कही। साधारण सभा में विकास अधिकारी दिनेश चन्द्र मिश्रा सहित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, उपखण्ड अधिकारी अशोक सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकार...