Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

निगम की छह माह बाद भी साधारण सभा नहीं

निगम की छह माह बाद भी साधारण सभा नहीं

बीकानेर
बीकानेर. नगर निगम की साधारण सभा नहीं होने से आमजन से जुड़े मुद्दों और जन समस्याओं पर सदन में चर्चा नहीं हो पा रही है। निगम की बजट बैठक फरवरी में आहूत होने के बाद अब तक साधारण सभा नहीं हो पाई है। हालांकि निगम पार्षद कई बार साधारण सभा बुलाने और जन समस्याओं पर चर्चा की मांग करते रहे है। निगम के वर्तमान बोर्ड के गठन के अब तक के करीब 21 माह में एक बार भी पार्षदों ने शहर की जनसमस्याओं पर चर्चा नहीं की है। प्रशासन शहरों के संग अभियान गांधी जयंती से शुरू होने है। अभियान में होने वाले कार्यो और आमजन को दी जाने वाली राहत से पहले पार्षद सदन में चर्चा की बात कह रहे है। तीन बैठके, एक बार भी समस्याओं पर चर्चा नहीं नगर निगम के वर्तमान बोर्ड के गठन के बाद से अब तक तीन साधारण सभा की बैठके हो चुकी है। इनमें दो बैठके केवल बजट को लेकर हुई है। एक बैठक में निगम कमेटियों सहित अन्य बिन्दु भी प्रस्तावित किए ...
ऊपर करतार नीचे पटवार…काम पड़े तो तलाशते रहो हर बार…

ऊपर करतार नीचे पटवार…काम पड़े तो तलाशते रहो हर बार…

बीकानेर
बीकानेर. 'ऊपर करतार नीचे पटवारÓ। लोक प्रचलित इस कहावत से हम सभी परिचत हैं। माना यह गया है कि वही होता है जो ऊपर बैठा भगवान लिख देता है। काश्तकारों के बीच इसी आशय पर यह कहावत चलन में आई है। नीचे पटवार अर्थात आकाश में जो भी होता हो, नीचे धरती पर तो वही होता है जो पटवारी चाहता या लिख देता है, उसे कोई चुनौती नहीं दे सकता।इस कहावत को सुना तो लगा यह पटवारियों की कारगुजारियों पर अतिशयोक्ति पूर्ण प्रहार है। परन्तु जिले में पटवारियों की तलाश में भटकते किसानों के दर्द को जाना तो लगा यह कहावत निराधार नहीं है। जिले में पटवारियों के ३४१ पद स्वीकृत हैं लेकिन, इनमें से ४५ फीसदी पद रिक्त है। यानि जिले में १५० पटवारियों का अतिरिक्त काम १९१ पटवारी कर रहे हैं।यह तो है एक पहलू, दूसरा पहलू है कि पटवारियों को पटवार सर्किल पर ही रहकर किसानों के काम करने होते हैं। सालों पहले पटवार सर्किल मुख्यालय पर पटवारघर बने, ...
बाल भक्तों ने किया आदि गणेश का अभिषेक

बाल भक्तों ने किया आदि गणेश का अभिषेक

बीकानेर
बीकानेर. दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार से गणेश पूजन महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन बाल भक्तों ने भगवान गणेश का दूध, दही, घी, केशर,चीनी,शहद चंदन, गुलाब जल, पंचामृत आदि से अभिषेक किया। पंडित सुनील व्यास और विजय श्रीमाली के मंत्रोच्चारण के बीच लम्बोदर का अभिषेक-पूजन हुआ। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के प्रवक्ता मदन गोपाल व्यास के अनुसार 8 सितम्बर तक प्रतिदिन अभिषेक-पूजन होंगे। 9 सितम्बर से दो दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ का आयोजन होगा। पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में महायज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। 10 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक -पूजन प्रारम्भ होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरतीव रात्रिकालीन जागरण होगा। जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इस अवसर पर भगवान गणेश के 1151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा। जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया, रा...
एक साहित्यकार की 51 पुस्तकों का एक साथ विमोचन

एक साहित्यकार की 51 पुस्तकों का एक साथ विमोचन

बीकानेर
बीकानेर . नगर के वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की हिन्दी और राजस्थानी भाषा में नवप्रकाशित विभिन्न विधाओं की 51 पुस्तकों का एक साथ विमोचन धरणीधर रंगमंच सभागार में हुआ। प्रज्ञालय संस्थान की ओर से आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार डॉ. अर्जुनदेव चारण ने कहा कि लक्ष्मीनारायण रंगा ने अपने सृजन से आने वाली पीढि़यों के लिए साक्षी भाव रखा है। 51 पुस्तकों का विमोचन शब्द शिल्पी रंगा की सृजन यात्रा का सम्मान है। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि साहित्यकार रंगा ने 125 पुस्तकें रचकर कई पीढि़यों को संस्कारित किया है जो हमारे लिए गौरव की बात है। ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि लक्ष्मीनारायण रंगा का साहित्य आज जन-जन की जुबान बन गया है। रंग सवायौ समारोह में कथाकार कमल रंगा ने लक्ष्मीनारायण रंगा की 70 साल की सृजन यात्रा पर प्रकाश डाला। साहित्यकार रंगा की अस्वस्थता के क...
जोनल प्लान तैयार नहीं, पद रिक्त और तैयारी जीरो

जोनल प्लान तैयार नहीं, पद रिक्त और तैयारी जीरो

बीकानेर
बीकानेर. गांधी जयंती से प्रशासन शहरों के संग अभियान का आगाज होना है। जिला प्रशासन सहित सभी विभाग अभियान की तैयारियों में जुट गए है। जिला कलक्टर ने अभियान से पहले प्री -कैम्प आयोजित कर समस्याओं को चिह्नि करने के आदेश भी संबंधित विभागों को दे दिए है। अभियान को लेकर नगर निगम का जोनल प्लान अब तक तैयार नहीं हुआ है। जोनल प्लान तैयार नहीं होने की स्थिति में विभिन्न प्रकार के पट्टों को जारी करने में दिक्कत आ सकती है। यही नहीं निगम की सबसे बड़ी दिक्कत प्रमुख पदों के रिक्त होने और कार्यवाहक अधिकारियों के भरोसे अभियान की कमान की है। रिक्त पदों पर स्थायी अधिकारी नहीं होने का असर आमजन की समस्याओं के निस्तारण पर पड़ सकता है। न आयुक्त स्थायी न ही एटीपी प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान निगम आयुक्त की भूमिका अहम रहनी है। निगम में आयुक्त का पद रिक्त चल रहा है। उपायुक्त पंकज शर्मा को आयुक्त का अतिर...
बिजली कम्पनी के कार्यालय में हंगामा

बिजली कम्पनी के कार्यालय में हंगामा

बीकानेर
बीकानेर. नगर निगम में महिला पार्षद के पति की करन्ट से मृत्यु के मामले को लेकर सोमवार को कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय पार्षदों ने बीकेईएसएल कंपनी के पवनपुरी क्षेत्र स्थित कार्यालय में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। पार्षद पति की मृत्यु के मामले को लेकर कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी की। पार्षद कंपनी सीओओ शांतनु भट्टाचार्य से वार्ता करने पर अडे रहे। भट्टाचार्य जब पार्षदों से बात करने पहुंचे तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने भट्टाचार्य के चेहरे पर काली स्याही भी फेंक दी। पार्षदों की भट्टाचार्य के साथ बहस और पुलिसकर्मियों से नोंक-झोंक भी हुई। प्रदर्शन के दौरान पार्षद पुनीत शर्मा, आजम अली, महेन्द्र बडगुजर, मनोज बिश्नोई, चेतना चौधरी, भंवर लाल साहू, अनूप गहलोत, रामदयाल पंचारिया, शिवचंद पडि़हार, मनोज नायक, प्रफुल्ल हटीला सहित हिमांशु शर्मा, सुरेन्द्र डोटासरा आदि मौजूद रहे। हादसा बीकेईएसएल की विद्युत आपूर्ति ...
राजस्थान के 3 टीचर्स को अवॉर्ड देंगे राष्ट्रपति:एक ने जनरल साइंस से बनाए ‘साइंटिस्ट’, दूसरे ने मैथ्स के फॉर्मूले फील्ड में समझाए, तीसरे ने दिए इंटरनेशनल प्लेयर

राजस्थान के 3 टीचर्स को अवॉर्ड देंगे राष्ट्रपति:एक ने जनरल साइंस से बनाए ‘साइंटिस्ट’, दूसरे ने मैथ्स के फॉर्मूले फील्ड में समझाए, तीसरे ने दिए इंटरनेशनल प्लेयर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर कोरोना में जब बच्चे घर में सहमे हुए बैठे थे, किताब से दूर थे तो एक टीचर ने ऑनलाइन एज्यूकेशन का प्रकाश फैलाया। एक-दो नहीं बल्कि अनेक नए प्रयोग करते हुए सरकारी स्कूल के बच्चों को ऑनलाइन एजुकेशन से जोड़ा। एक टीचर ने स्कूल के पीछे कचरा डालने का डंपिंग यार्ड बन चुके मैदान को सच में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बना दिया। इतना ही नहीं इस स्टेडियम से खिलाड़ियों को इंटरनेशनल गेम्स तक पहुंचा दिया। एक टीचर ने गणित को इतना इनोवेटिव बना दिया कि कठिन लगने वाला ये सब्जेक्ट उनके स्टूडेंट्स के लिए अब एंटरटेनिंग हो गया है। इन तीनों टीचर्स को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेशनल अवार्ड से सम्मानित करेंगे। दीपक जोशी अपने स्टूडेंट व प्रोजेक्ट के साथ। जनरल साइंस को बना दिया इनोवेटिवबीकानेर के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में जनरल साइंस के सीनियर टीचर दीपक जोशी ने साइंस के छोटे छोटे फार्मूलों से बच्चो...
वार्ता के बाद किसानों का धरना स्थगित

वार्ता के बाद किसानों का धरना स्थगित

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
लूणकरनसर. यहां उपखण्ड मुख्यालय पर शुक्रवार को भारतमाला सड़क परियोजना में अमृतसर से काण्डला (इकोनोमिक कोरिडोर) तक बनने वाले एक्सप्रेस हाइवे-७५४(के) के तहत जमीन के लेवल से ५-६ फीट नीचे खुदाई कर बनाए जा रहे अंडरपास (पुल) के विरोध समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर आयोजित धरने में बड़ी तादाद में किसान शामिल हुए। दिनभर चले धरने के बाद उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार रिणवां की मौजूदगी में हुई वार्ता में सहमति बनने पर किसानों ने धरना एकबारगी दुबारा वार्ता होने तक स्थगित किया है।वही उपखण्ड अधिकारी ने किसानों को आश्वस्त किया कि दुबारा वार्ता नहीं होने तक अण्डरपास के निर्माण कार्य बंद रहेंगे। इसको लेकर किसान सहमत हो गए। इस पूर्व धरने को सम्बोधित करते हुए ब्राह्मण समाज विकास संस्था के अध्यक्ष प्रभुदयाल सारस्वत ने कहा कि भारतमाला सड़क के तहत निर्माणाधीन एक्सप्रेस हाइवे के निर्माण कार्य में अधिकारियों व ठेकेदार...
रेल सुविधाओं में विस्तार की दरकार

रेल सुविधाओं में विस्तार की दरकार

बीकानेर
बीकानेर. रेल सुविधाओं में विस्तार की मांग को लेकर शुक्रवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव से मुलाकात की। इस दौरान बीकानेर की रेल समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।इसमें प्रतिनिधि मंडल ने ट्रेन संख्या 12403 , 12404 प्रयागराज एक्सप्रेस को बीकानेर तक विस्तारित करने, ट्रेन संख्या 06151, 06152 हजरत निजामुदीन-चेन्नई सेन्ट्रल साप्ताहिक गरीब रथ का विस्तार बीकानेर तक करने, ट्रेन संख्या 12979, 12980 त्रिसाप्ताहिक जयपुर बांद्रा टर्मिनल होलीडे एक्सप्रेस को बीकानेर तक विस्तारित करने, ट्रेन संख्या 14719,14720 बीकानेर विलासपुर साप्ताहिक अन्त्योदय एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने, बीकानेर-हावड़ा ट्रेन वर्तमान में तीन दिन के लिए चलाई गई है उसे प्रतिदिन चलाया जाए। इसके अलावा बीकानेर से दिल्ली के मध्य एक नई इंटरसिटी गाड़ी सुबह 4 से 5 बजे चलाने सहित मांगे रखी। इस दौरान अपर मण्डल रेल प्...
आंदोलन की राह पर रोडवेज कार्मिक

आंदोलन की राह पर रोडवेज कार्मिक

बीकानेर
बीकानेर. परिलाभ व समय पर पेंशन, वेतन का भुगतान नहीं होने से खफा रोडवेज कार्मिक आंदोलन की राह पर है। अपने हक की लड़ाई के लिए रोडवेज कार्मिक संयुक्त मोर्चे का गठन कर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए क्रमवार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में रोडवेज शुक्रवार को बीकानेर में केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर बैठक आयोजित की। इसमें शामिल हुए प्रदेश स्तर के श्रमिक नेताओं ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में सत्तासीन पार्टी ने सत्ता में आने पहले रोडवेज कार्मिकों के हितों की रक्षा के लिए कई वादे किए थे, लेकिन अब वो मुकर गई। इसका खमियाजा रोडवेज कार्मिकों को भुगतना पड़ रहा है। रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने क्रमवार आंदोलन शुरू किया है। इसी कड़ी में १ से ३० सितंबर तक प्रदेशव्यापी रणनीति बनाई गई है। इसके तहत ही शुक्रवार को बीकानेर आगार पर सभा रखी गई। इसमें इंटक, एट...